PM Modi Mann Ki Baat : आज नवंबर 26, 2023 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 107 वे मन की बात रेडियो कार्यक्रम के संस्करण के अंतर्गत सम्बोधन किया. यूपी के रामसिंह, आंध्र प्रदेश के बेल्जिपुरम, तमिलनाडू के लोगनाथन जिनकी चर्चा पी एम ने किया है प्रत्येक महीने आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम ने कई ऐतिहासिक ऊंचाइयों को छुआ है और इसमें किसी को संदेह नहीं होने चाहिए।
Mann Ki Baat: मिलिए मन की बात के इन साइलेंट हीरोज से जो अपने आप में आंदोलन हैं
PM Modi Mann Ki Baat : आज नवंबर 26, 2023 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 107 वे मन की बात रेडियो कार्यक्रम के संस्करण के अंतर्गत सम्बोधन किया. यूपी के रामसिंह, आंध्र प्रदेश के बेल्जिपुरम, तमिलनाडू के लोगनाथन जिनकी चर्चा पी एम ने किया है प्रत्येक महीने आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम ने कई ऐतिहासिक ऊंचाइयों को छुआ है और इसमें किसी को संदेह नहीं होने चाहिए।
कांग्रेस द्वारा किये गए 15 वर्षों वाले दिल्ली का चहुॅमुखी विकास आज भी प्रगति की मिसाल: अरविन्दर सिंह लवली
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने कहा है कि दिल्ली की कांग्रेस सरकार ने 15 वर्षों के कार्यकाल में जो दिल्ली का चहुॅमुखी विकास किया, वो दिल्ली में प्रगति की मिसाल है और दिल्लीवासी आज भी उसको याद करते है।
अरविन्दर सिंह लवली से मिलने वालों में सामाजिक संस्थाओं, आर.डब्लू.ए. से जुड़े लोगों के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने श्री लवली को आश्वासन जताया कि हम कांग्रेस संगठन के साथ हैं और कहा कि दिल्ली की कांग्रेस सरकार ने 15 वर्षों के कार्यकाल में जो दिल्ली का चहुॅमुखी विकास किया, वो दिल्ली में प्रगति की मिसाल है और दिल्लीवासी आज भी उसको याद करते है।
अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि मुझे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और संगठन को हर स्तर पर मजबूत बनाने के लिए काम करूंगा।
अरविन्दर सिंह लवली से मिलने वालों में पूर्व विधायक श्री भीष्म शर्मा, श्री वीर सिंह धींगान, श्री विपिन शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री जुबैर अहमद, जिला अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार और धर्मपाल चंदेला सहित निगम पार्षद व भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।
नशे की राजधानी बनाने और 8000 करोड़ विज्ञापन पर खर्च करने में देश में नंबर 1 स्थान पर पहुंची दिल्ली: कांग्रेस
कांग्रेस ने कहा है कि 9 वर्षों में दिल्ली सरकार पर भाष्टाचार के गंभीर मामले सामने आ रहे है दिल्ली सरकार की नाकामयाबी की वजह से देश की राजधानी चाहे बेरोजगारी, दिल्ली में कोविड संक्रमण में सबसे अधिक मौतें होना, प्रदूषण से बीमारियाँ, महिला उत्पीड़न में, दिली को नशे की राजधानी बनाने में, 8000 cr का विज्ञापन पर खर्च करने में देश में नंबर 1 स्थान पर पहुँच गई है ।
AICC के दिल्ली प्रभारी श्री दीपक बाबरिया ने कहा कि 16 अगस्त को नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में हुई बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मल्लीकार्जुन खरगे साहब, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी और महासचिव संगठन श्री के.सी. वेनूगोपल जी के मार्गदर्शन में हमारी जो बैठक थी उसके मुख्य केंद्र बिंदु आगामी लोकसभा के चुनाव के लिए पार्टी की रन नीति क्या होनी चाहिए, दिल्ली राज्य की जानता की क्या क्या प्रमुख समस्याएं हैं और किस प्रकार से पार्टी को आगे बढ़ना चाहिए तथा AICC के उदयपुर चिंतन शिविर से संगठन ज़मीनी स्तर पर और विस्तार करने की नीति बनाने पर विचार विमर्श हुआ ।
श्री बाबरिया ने कहा कि मौजूदा हालत में देश की राजधानी जिसे कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार ने अपने 15 वर्ष के शासन में दिल्ली में अभूतपूर्व विकास कर दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाया लेकिन बीते 9 वर्षों में आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार और भाजपा की केंद्र सरकार ने काम न कर केवल झूठे प्रचार दिल्ली के विकास की गति को रोक दिया है ।
श्री बाबरिया ने कहा कि 9 वर्षों में दिल्ली सरकार पर भाष्टाचार के गंभीर मामले सामने आ रहे है दिल्ली सरकार की नाकामयाबी की वजह से देश की राजधानी चाहे बेरोजगारी, दिल्ली में कोविड संक्रमण में सबसे अधिक मौतें होना, प्रदूषण से बीमारियाँ, महिला उत्पीड़न में, दिली को नशे की राजधानी बनाने में, 8000 cr का विज्ञापन पर खर्च करने में देश में नंबर 1 स्थान पर पहुँच गई है ।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में क़ानून व्यवस्था जिसकी ज़िम्मेदारी भाजपा की केंद्र सरकार के अधीन दिल्ली पुलिस की है जो की पूरी तरह से विफल साबित हुई है और स्तिथि बद से बदतर हो गई है चाहे महिलाओं के साथ जघन्य बलात्कार व हत्याओं के कांड, सारेआम लूट पाट होना, हत्याएँ, डकैती अब आम बात हो गई है लेकिन जनता में भय का माहोल है ।उन्होंने कहा कि दिल्ली और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का कांग्रेस पार्टी द्वारा पुर ज़ोर तरीके से विरोध कर आंदोलन भी किया जाएगा ।
श्री बाबरिया ने कहा कि बैठक में AICC के उदयपुर चिंतन शिविर से संघटन को ज़मीनी स्तर पर और विस्तार देने का खाका तैयार हुआ है जिस्म हर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अधीन 2 मंडलम अध्यक्ष और 2 -3 सेक्टर अध्यक्ष बनाने का दिल्ली कांग्रेस ने परिसीमन करने को कमेटियों का गठन कर लिय है और शीघ्र ही इसका स्वरूप भी तैयार हो जाएगा जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता जानता से और अधिक नज़दीक होकर कर स्म्पर्क साध उनकी समयसयों से जोड़ सकेगा ।
Garden Tourism Festival: देखें देश-विदेश के पौधों और फूलों की लगभग 300 किस्मों को प्रजातियों की प्रदर्शनी
बता दें कि इस साल लोगों को आकर्षित करने के लिए व उद्यान के प्रति लोगों की उत्सुकता जगाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की पेड़-पौधों और फूलोँ से सजी हुई पशु पक्षियों की आकृतिया प्रदर्शित होंगी | 20 एकड़ के हरे भरे क्षेत्र में फैला यह गार्डन यहाँ मौजूद पेड़-पौधों व फूलों की सैकड़ों प्रजातियों के साथ बड़ी संख्या में लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
इस फेस्टिवल में कनाडा से मेपल लीफ, फ्रांस से आइरिस, जर्मनी से कॉर्नफ्लावर, तुर्की से ट्यूलिप, रूस से कैमोमाइल, इटली से लिली सहित कई अन्य देशों के फूल आकर्षण का केंद्र हैं। महोत्सव के दौरान लोग सुबह 11:00 से रात 9 बजे तक इसका आनंद उठा सकेंगे।यहां पहुंचने के लिए निकटतम मेट्रो स्टेशन साकेत है। जहां से लोगों को गार्डन तक के लिए फ्री शटल सर्विस उपलब्ध है।
उत्सव की विशेषताएँ
- - पौधों की 300 प्रजातियों का प्रदर्शन |
- -टेरारियम , बोन्साई , बोगेनविलिया, पौधे से अलग किए हुए पुष्प , नर्सरी स्टाल आदि का प्रदर्शन |
- -बाग़वानी प्रतियोगिता
- - सांकृतिक कार्यक्रम जहां विभिन्न संगीतकार , संगीत बैंड और अन्य कलाकार प्रदर्शन करेंगे |
- -दिल्ली सरकार के विभिन्न विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी
दिल्ली: जाने किन सात रूटों पर दौड़ेंगी 50 नई लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें
सीएम श्री अरविंद केजरीवाल ने नए साल पर आज दिल्लीवालों को 50 नई लो फ्लोर इलेक्ट्रिक एसी बसों का तोहफा दिया। ये बसें सात रूटों पर चलाई जाएंगी। सार्वजनिक परिवहन के बेड़े में 50 नई लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें शामिल जा रही हैं और अब दिल्ली में 300 इलेक्ट्रिक बसें हो गई हैं। वर्तमान में दिल्ली की सड़कों पर कुल 7379 बसें दौड़ रही हैं, जो अब तक की सबसे अधिक बसों की संख्या है। सीएम श्री अरविंद केजरीवाल ने आज राजघाट डीटीसी डिपो से 50 नई लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत और दिल्ली परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आधुनिक सुविधाओं से लैस बसों में यात्रियों का सफर होगा सुरक्षित
- यह एसी लो फ्लोर बसें दिव्यांगों के लिए अनुकूल हैं।
- महिलाओं के लिए निरूशुल्क टिकट और पास की सुविधा मिलेगी
- बसें सीएनजी/इलेक्ट्रिक हैं जो जीरो स्मोक, जीरो नॉइज़ और पूरी तरह से बीएस-6 के अनुरूप है।
- सभी बसों में जीपीएस, डिजिटल टिकटिंग, कॉन्टैक्टलेस टिकटिंग की सुविधा है।
- बसों में सीसीटीवी, पैनिक बटन, हूटर सभी 2-वे सेंट्रलाइज्ड कमांड और कंट्रोल सेंटर से जुड़े हैं।
इन सात रूटों पर दौड़ेंगी 50 नई लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें
सीएम श्री अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार परिवहन विभाग इन 50 इलेक्ट्रिक बसों को सात अलग अलग रूटों पर चलाएगा। ये सभी बसें रोहिणी के सेक्टर 37 में बने बस डिपो में रखी जाएंगी। इनमें से 48 बसों के लिए रुट निर्धारित किया गया है, जबकि 2 बसों को रिजर्व में रखा गया है।
1- रुट संख्या 165 - इस पर 7 बसें चलेंगी जो शाहबाद डेयरी से रोहिणी सेक्टर-18 एक्स-इंग- बादली रेलवे स्टेशन-समयपुर-जीटीके बाई पास-बुरई एक्स इंग-वजीराबाद एक्स-इंग-भजनपुरा-यमुना विहार-नंद नगरी डिपो-दिलशाद गार्डन से आनंद विहार आईएसबीटी तक जाएंगी।
2- रुट संख्या 879- इस रूट पर 5 बसें चलेंगी। यह बसें शाहबाद डेयरी से रोहिणी सेक्टर-16-रोहिणी सेक्टर-15 जी-ब्लॉक- सेक्टर-9 सेक्टर-7/8- मधुबन चौक - पीरा गढ़ी- विकास पुरी - आउटर रिंग रोड - जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर - उत्तम नगर - सी जनकपुरी- सागरपुर तक चलेंगी।
3- रुट संख्या 901- इस पर 6 बसें चलेंगी। ये बसें मंगोलपुरी के वाई ब्लॉक से मधुबन चौक - वजीरपुर डिपो - आजादपुर - जीटीबी नगर - पुरानी दिल्ली सचिवालय - आईएसबीटी के.गेट - लाल किला - दिल्ली गेट - रामलीला ग्राउंड से कमला मार्केट तक जाएंगी।
4- रुट संख्या 957- इस पर 7 बसें चलेंगी। ये बसें रोहिणी सेक्टर 22 टर्मिनल से वाई ब्लॉक मंगोलपुर - अवंतिका - रोहिणी सेक्टर -7 क्रॉसिंग - महिंद्रा पार्क - ब्रिटानिया - पंजाबीबाग - जखीरा फ्लाईओवर - सराय रोहिल्ला - देव नगर - करोलबाग - गोल मार्केट से शिवाजी स्टेडियम तक जाएंगी।
5- रुट संख्या 971- इस रूट पर सबसे अधिक 16 बसें चलेंगी। इस रूट पर बस में यात्रा करने वाले लोगों की डिमांड पर सबसे ज्यादा बसें चलाई जा रही हैं। ये बसें रोहिणी सेक्टर 1 अवंतिका से चलकर
रोहिणी सेक्टर -4, एस एक्स-आईएनजी, रोहिणी सेक्टर-7, एस एक्स-इंग, रोहिणी सेक्टर 7-8 एक्स इंग, मधुबन चौक, वजीरपुर- अशोक विहार - आजादपुर - जीटीबी नगर - बालक राम अस्पताल-वजीराबाद - भजनपुरा - यमुना विहार - नंद नगरी डिपो - सीमापुरी- आनंद विहार आईएसबीटी तक जाएंगी।
6-रुट संख्या 990ए- इस पर दो बसें चलेंगी। ये बसें रोहिणी सेक्टर 25 (दीप विहार) से रिठला मेट्रो स्टेशन - रोहिणी सेक्टर -1 और रोहिणी सेक्टर 7-8 - मधुबन चौक - सीडी ब्लॉक पीतम पुरा - वजीरपुर डिपो - पंजाबी बाग, कर्मपुरा - पटेल नगर - करोलबाग - गोले बाजार होकर शिवाजी स्टेडियम तक जाएंगी।
7-रुट संख्या 990एक्सटेंशन- इस रूट पर 5 बसें चलेंगी। ये बसें रोहिणी सेक्टर 25 (पॉकेट सी) से रिठाला मेट्रो स्टेशन- रोहिणी सेक्टर 1 और रोहिणी सेक्टर 7-8 - मधुबन चौक - पीतमपुरा - वजीरपुर डिपो- पंजाबी बाग- कर्मपुरा- पटेल नगर- करोलबाघोकर शिवाजी स्टेडियम तक जाएंगी।
दिल्ली का दंगल: आप आदमी पार्टी और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट पर भाजपा ने उठाये सवाल
आम आदमी पार्टी ने जो स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है उनमें राजेन्द्र पाल गौतम भी हैं जों हिंदू देवी-देवताओं को ना ही मानते हैं और ना ही उन्हें पूजा करने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी हो या फिर कांग्रेस दोनों ने ऐसे स्टार प्रचारकों के नाम जारी किए हैं जिनके ऊपर मुकदमें चल रहे हैं या फिर जो हिंदू विरोधी मानसिकता से ग्रसित है।
गौरव भाटिया ने कहा कि एक तरफ केजरीवाल अपने मंत्री को बर्खास्त करके दिखावा करते हैं और दूसरी तरफ निगम चुनाव के लिए जब स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी होती है तो उसमें राजेन्द्र पाल गौतम का नाम भी शामिल हैं। इससे स्पष्ट है कि जो भी हिंदू देवी-देवताओं के लिए अपमानित शब्दों का प्रयोग करते है वह शब्द भले ही राजेन्द्र पाल गौतम के थे लेकिन सोच अरविंद केजरीवाल की हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल एक तरफ वक्फ बोर्ड में 100 करोड़ रुपये का दान देते हैं और दूसरी तरफ मंदिर के पुजारियों के साथ भेदभाव करते हैं।
गौरव भाटिया ने कहा कि कुछ इसी तरह से गोपाल इटालिया का नाम गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है जबकि यह वही गोपाल इटालिया हैं जिनका कहना है कि मंदिर महिलाओं का शोषण करने का अड्डा है। अब ऐसे लोगों को स्टार प्रचारक के रुप में शामिल करके नफरत फैलाने का काम केजरीवाल ने किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पहले कहते थे कि मेरी नानी कहती थी कि ढाचा तोड़कर बनाए हुए राम मंदिर में श्री राम नहीं बसते लेकिन अब कह रहे हैं कि राम लल्ला का दर्शन करने अगर किसी को जाना हो तो हम खुद करवा देंगे।
गौरव भाटिया ने कहा कि केजरीवाल का चुनाव आते ही हनुमान चालीसा का पाढ़ पढ़ना, हिंदू मंदिरों में जाना और फिर बाकी दिनों में अपने करीबियों को बोलकर हिंदू देवी देवताओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करवाने की नीति को दिल्ली जान चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अपने विज्ञापनों में स्वास्तिक चिन्ह को झाड़ू से मारते हुए व्यक्ति की फोटो लगाकर पोस्ट करते हैं और दूसरी तरफ नोटों पर मां लक्ष्मी और गणेशजी की पूजा की बात करते हैं।
श्री गौरव भाटिया ने कहा कि राजनीति में जरुरी हो जाता है कि शब्दों की मार्यदा को पालन करना, लेकिन राष्ट्रपति के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया जाना जनता देख चुकी है।
श्री भाटिया ने कहा इतना ही नहीं स्टार प्रचारकों के रुप में कांग्रेस ने जगदीश टाइटलर का नाम का भी ऐलान किया है जो 1984 सिख दंगों के प्रमुख दोषी है। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी हो या फिर कांग्रेस दोनों ने ऐसे स्टार प्रचारकों के नाम जारी किए हैं जिनके ऊपर मुकदमें चल रहे हैं या फिर जो हिंदू विरोधी मानसिकता से ग्रसित है।
Delhi MCD Election 2022-भ्रष्टाचार मुक्त निगम बनाने की बात करने वाले केजरीवाल पहले दिल्ली सरकार को भ्रष्टाचार मुक्त बनाऐ: कांग्रेस
कांग्रेस ने कहा है कि अरविन्द केजरीवाल पहले दिल्ली सरकार को भ्रष्टाचार मुक्त बनाऐ। कांग्रेस ने कहा है कि निगम चुनावों के लिए 10 गारंटी में कर्मचारियों को पक्का करने का आम आदमी पार्टी का वादा पूरी तरह झूठा है क्योंकि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 8 वर्षों के शासन में राजधानी बेरोजगारी में विश्व में नम्बर-1 बन गई है।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने अरविन्द केजरीवाल द्वारा जारी दिल्ली नगर निगम घोषणा पत्र को खोखला स्वेत पत्र करार दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली की सफाई व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाएगी और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद और दिल्ली छावनी की सफाई व्यवस्था की तर्ज पर पूरी दिल्ली में सफाई व्यवस्था अभियान की शुरुआत करेंगे और दिल्ली को ‘‘मेरी चमकती दिल्ली’’ बनाऐंगे।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का 10 गारंटी घोषणा पूरी तरह से दिल्लीवालों के साथ धोखा है क्योंकि जो गांरटी आम आदमी पार्टी निगम चुनावों में जीत हासिल करने के लिए दे रहे है, उन पर विपक्ष में रहते हुए पिछले 5 वर्षों में कोई काम नही किया है।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त निगम बनाने की बात करने वाले अरविन्द केजरीवाल पहले दिल्ली सरकार को भ्रष्टाचार मुक्त बनाऐ। निगम के भ्रष्टाचार में आम आदमी पार्टी भाजपा के साथ बराबर की भागीदार रही जिन्होंने दिल्ली नगर निगम को कंगाल बना दिया।
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में पिछले 8 वर्षों से दिल्ली सरकार और निगम में विपक्ष की भूमिका निभाने के बावजूद दिल्ली सफाई व्यवस्था सुधारने और दिल्ली में भलस्वा, औखला और गाजीपुर में कूड़े के पहाड़ो को खत्म करने के लिए कुछ नही किया। केजरीवाल कह रहे है कि कोई नया कूड़े का पहाड़ नही बनने देंगे, दिल्ली में 8 वर्षों के शासन में इस पर कोई योजना क्यों नही बनाई जबकि एनजीटी ने केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराकर उनपर 900 करोड़ का जुर्माना लगाया है।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि निगम चुनावों के लिए 10 गारंटी में कर्मचारियों को पक्का करने का आम आदमी पार्टी का वादा पूरी तरह झूठा है क्योंकि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 8 वर्षों के शासन में राजधानी बेरोजगारी में विश्व में नम्बर-1 बन गई है। जब केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के अनुबंधित व कच्चे कर्मचारियों को पक्का नही किया तो निगम चुनावों के लिए उनका यह वायदा बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार के दौरान निगम को पूरा पैसा समय पर दिया जाता था जिसके कारण निगम कर्मचारी वेतन व भत्तों को लेकर कभी भी हड़ताल पर नही गए, परंतु पिछले 15 वर्षों में भाजपा और आम आदमी पार्टी के शासन के दौरान औसतन हर छठे महीने निगम कर्मचारियों को वेतन न मिलने के कारण हड़ताल पर जाना पड़ा है।
MCD Election 2022 दिल्ली भाजपा ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिये की प्रत्याशियों की सूची जारी, 126 महिलाऐं
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज आगामी नगर निगम चुनाव के लिये 232 प्रत्याशियों की सूची जारी करी जिसमे 126 महिलाऐं हैं। आज जारी सूची में पार्टी ने 9 पूर्व महापौरों, 52 पूर्व पार्षदों, 3 विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों के आलावा दो प्रदेश पदाधिकारियों, 4 जिला अध्यक्षों के साथ ही तीन डाक्टरों को भी चुनाव मैदान में उतारा है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि राष्ट्रीय नेतृत्व की संस्तुति के साथ जारी इस सूची में समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है और हम कह सकते हैं कि दिल्ली भाजपा ने समाज के सभी वर्गों से उत्कृष्ट प्रत्याशी छांट कर दिल्ली नगर निगम में जनता की सेवा के लिये समर्पित किये हैं।
पूर्वी दिल्ली के पूर्व महापौर एवं दिल्ली भाजपा के महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली की जनता का पिछले 15 सालों से आशीर्वाद मिल रहा है उससे हमें पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली भाजपा चौथी बार भी निगम का चुनाव बड़े बहुमत से जीतते हुये लोगों की सेवा करेगी।
श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि हमने प्रत्याशी चुनते हुये उनके सेवा भाव के साथ ही विभिन्न रायशुमारी एवं सर्वे में उनकी लोकप्रियता पर भी ध्यान दिया है।
श्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि उम्मीदवारों में 23 पंजाबी, 21 वैश्य, 42 ब्रह्मण, 34 जाट, 26 पूर्वांचली, 22 राजपूत, 17 गुर्जर, 13 जाटव, 9 बाल्मीकि, 9 यादव, 1 सिन्धी, 2 उत्तराखंडवासी के साथ ही 7 सिख, 3 मुस्लिम एव 1 जैन समाज के कार्यकर्ता को सेवा का मौका दिया है। इसके आलावा पार्टी ने 1 बलाई, 2 भूमिहार, 2 धानक, 3 धोबी, 1 कश्यप, 1 कायस्थ, 2 कोली, 1 कुशवाह, 1 लोहार, 1 सैनी, 1 सुनार, 2 स्वर्णकार समाज से जुड़े उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को भी आज की सूची में स्थान दिया है।
Red Light On Gaadi Off: दिल्ली सरकार ने "रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ" अभियान की फाइल दोबारा एलजी को भेजी
उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने "रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ" अभियान की फाइल दोबारा एलजी को भेजी है जिसमें एलजी को कई सबूत भेजे हैं।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए एलजी तत्काल "रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ" अभियान की अनुमति दें। देश और दुनिया में कई जगह इस तरह का अभियान चलाया गया है। प्रदूषण रोकने के लिए हर स्तर पर पहल करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली में वाहन प्रदूषण को रोकने के लिए इलेक्ट्रीक व्हीकल को बढ़ावा दे रही है। वाहनों के प्रदूषण सर्टिफिकेट की गहन चेकिंग की जा रही है। साथ ही अगर हम “रेड लाईट ऑन, गाड़ी ऑफ” अभियान को भी प्रारम्भ करते हैं तो वाहन प्रदूषण पर इसका काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। हमने 2020 में इस अभियान को शुरू किया था। इसका आधार देश के अलग-अलग हिस्से में किए गए अध्ययन को बनाया गया। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत, औद्योगिक अनुसंधान परिषद एवं केन्द्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों के द्वारा 2019 में एक अध्ययन किया गया था। जिसके अनुसार रेडलाइट पर गाड़ियों के इंजन बंद न होने के कारण 9 प्रतिशत अधिक प्रदूषण फैलता है।
उन्होंने कहा कि इस अध्ययन के दौरान यह देखा गया कि जागरूकता अभियान से पहले केवल 13.64 फीसदी कार चालकों ने वाहन को रेड लाइट होने पर बंद किया। लेकिन जागरूकता अभियान के दौरान यह 46.45 फीसदी हो गया। इसी तरह दुपहिया वाहन 42.73 फीसदी से बढ़कर 83.72 फीसदी और तिपहिया वाहन 30.49 फीसदी से बढ़कर 81.33 फीसदी हो गए। बसों की संख्या 6.94 फीसदी से 28 फीसदी और ट्रकों की 17.54 फीसदी से 43.02 फीसदी हो गई। इस अभियान के बाद लाल बत्ती पर इंजन बंद करने वाले वाहनों की संख्या पहले की तुलना में अधिक थी। इस अभियान के समाप्त होने के बाद 33.48 प्रतिशत कार चालकों, 80.12 प्रतिशत दोपहिया, 77.66 प्रतिशत तिपहिया, 20.72 प्रतिशत बसों और 37.43 प्रतिशत ट्रकों ने अपने इंजन बंद कर दिए।
नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ने शुरू किया देशव्यापी बस्ती संपर्क अभियान
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी का हर कार्यक्रम आम और गरीब आदमी के उत्थान के लिए है और इस काम को पूर्ण करने में भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं को जीजान से जुट जाना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आज जन्मदिवस के अवसर पर आज उन्हें बधाई देते हुए श्री नड्डा ने बस्ती संपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि भाजपा के इस देशव्यापी संपर्क अभियान को जनांदोलन बनाकर हमें जनसेवा का काम करना है।
नड्डा ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज करोड़ों लोगों को मिल रहा है और भारत विश्व के विकास पर अग्रसर है। 70 वर्षों में काम नहीं हुए क्योंकि कुर्सी पर गलत लोग बैठे थे।
जे पी नड्डा ने कहा कि आयुष्मान, आवास, इज्जतघर, गैस चुल्हा, किसान योजनाएं जैसी सभी योजनाएं वास्तव में सबसे निचले वर्ग के लोगों को सशक्त बना रही है और यही प्रधानमंत्री की योजनाओं का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी की सोच समाज के सबसे निचले पायदान पर बैठे शख्स को सशक्त बनाने की है।
जे पी नड्डा ने कहा कि 70 वर्षों में जो योजनाएं जनता तक नहीं पहुंची थी वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तक पहुच चुकी है। शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी कोरोना से निपटने में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह से सबकी जान और जहां बचाने का काम किया है, उसका पूरा विश्व प्रशंसा कर रहा है। कोरोना काल में सभी विपक्षी पार्टियां लुप्त हो गई और उनके नेता गायब हो गए लेकिन भाजपा के नेता अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाने का काम किया।
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की
पंजाब से आम आदमी पार्टी(आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा है कि उपराष्ट्रपति महोदय से मिलकर बेहद खुशी हुई। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह इस अपने पद का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे एवं उपराष्ट्रपति पद की गरिमा को बरकरार रखेंगे।
पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार पंजाब से आम आदमी पार्टी(आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भारत के नए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से सोमवार को दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की।
चड्ढा ने उपराष्ट्रपति महोदय को पद संभालने की बधाई दी और कहा कि हमसब आपकी अध्यक्षता में काम करने को लेकर काफी उत्सुक हैं। उन्होंने उपराष्ट्रपति से देश के कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा की।
सोमवार को पार्टी द्वारा जारी एक बयान में राघव चड्ढा ने कहा कि उपराष्ट्रपति महोदय से मिलकर बेहद खुशी हुई। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह इस अपने पद का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे एवं उपराष्ट्रपति पद की गरिमा को बरकरार रखेंगे। हम सब सदस्यों को अपने नए सभापति महोदय से काफी उम्मीदें हैं।
दिल्ली: बिजली सब्सिडी पाने के लिए करना होगा मिस्ड कॉल नंबर, पढ़ें विस्तार से
दिल्ली के बिजली उपभोक्ता आसानी से बिजली सब्सिडी का विकल्प चुन सके इसके लिए दिल्ली सरकार जल्द ही एक फोन नंबर जारी करने वाली है। केजरीवाल सरकार की बिजली सब्सिडी चुनने के लिए दिल्लीवासी जल्द ही मिस्ड कॉल करके रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इस बाबत उपमुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया, जिनके पास बिजली विभाग है, ने शनिवार को बिजली विभाग, डिस्कॉम और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की।
इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमने बिजली सब्सिडी का विकल्प चुनने की प्रक्रिया को आसान बनाने का फैसला किया है। हम जल्द ही एक फोन नंबर जारी करेंगे जहां उपभोक्ता बिजली सब्सिडी का अपना विकल्प चुनने के लिए मिस्ड कॉल या व्हाट्सएप कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि दिल्लीवासियों का पास बिल के साथ अटैच एक फॉर्म भरने के अलावा, बिल पर क्यूआर कोड को स्कैन करके या DISCOM केंद्र पर सब्सिडी के लिए अपना विकल्प चुनने की भी सुविधा होगी। उल्लेखनीय है कि दिल्ली इस समय बिजली सब्सिडी का लाभ 47,11,176 परिवार उठा रहे हैं। सभी उपभोक्ताओं को सब्सिडी से बाहर निकलने या 1 अक्टूबर से मुफ्त बिजली प्राप्त करने का विकल्प दिया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि अब बिजली-सब्सिडी को ऑप्ट-इन के आधार पर रेगुलेटेड किया जाएगा। हमने अब बिजली सब्सिडी के लिए ऑप्ट-इन करने की प्रक्रिया को सरल बनाने का निर्णय लिया है। दिल्ली सरकार जल्द ही एक फोन नंबर जारी करेगी जहां उपभोक्ता बिजली सब्सिडी के लिए अपनी पसंद को रजिस्टर्ड करने के लिए मिस्ड कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं।
साथ ही दिल्लीवासियों का पास बिल के साथ अटैच एक फॉर्म भरने के अलावा, बिल पर क्यूआर कोड को स्कैन करके या DISCOM केंद्र पर सब्सिडी के लिए अपना विकल्प चुनने की भी सुविधा होगी। उन्होने कहा कि दिल्ली सरकार जनता की गवर्नेंस तक पहुंच को आसान बनाने और अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
नीतीश कुमार: राजनीति के चाणक्य से (सु) शासन बाबू..क्या आसान होगी आगे का सफर
747 वेबसाइट और 94 यूट्यूब चैनल ब्लॉक:केंद्र सरकार
देश के हितों के विरुद्ध कम करने के आरोप में केंद्र सरकार ने ढेरों वेबसाइट और यू टयूब चैनल को ब्लॉक किया हैं।देश के इंटरेस्ट के खिलाफ काम करने के कारण सरकार 94 यूट्यूब चैनलों, 19 सोशल मीडिया अकाउंट और 747 यूआरएल के खिलाफ कार्रवाई की है और उन्हें रोक दिया गया है।
Liquor Scam in Delhi: सत्येन्द्र जैन की भांति मनीष सिसोदिया भी जेल में होंगे-कांग्रेस
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि 17 नवम्बर 2021 को लागू नई आबकारी नीति 2021-22 पर दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव की रिपोर्ट में केजरीवाल सरकार ने शराब नीति को बनाने में और कार्यान्वन में अनियमितताए पाये जाने के बाद उपराज्यपाल द्वारा सीबीआई जांच की सिफारिश पर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वे राजधानी में व्यवस्थित और पारदर्शी प्रशासन देने के लिए तुरंत प्रभाव से उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से इस्तीफा ले।
अनिल कुमार ने कहा कि शराब नीति को लागू करने में मनीष सिसोदिया ने लाईसेंस आवंटन में खामियों के चलते जानबूझकर गलतियां कर शराब माफिया के साथ गठजोड़ करके हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है। उन्हांने कहा कि वह दिन दूर नही जब सत्येन्द्र जैन की भांति मनीष सिसोदिया भी जेल में होंगे।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में शराब की बिक्री को निजी हाथों में सौंप जहां केजरीवाल सरकार ने हजारों लोगों को बेरोजगार कर दिया वहीं शराब माफिया को राजधानी में सक्रिय करके पंजाब और दिल्ली में गैर कानूनी तरीके से लाईसेंस आवंटित किए गए जिसमें आम आदमी पार्टी को हजारों करोड़ की फंडिग हुई।
प्रधानमंत्री ने 29 मई, 2022 की ‘मन की बात’ के लिये विचार आमंत्रित किये
उल्लेखनीय हैं कि मन की बात जो एक मंच है जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री देश और दुनिया की जनता से संपर्क करते हैं। रेडियो के माध्यम से आम जनता से जुड़ने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह खास कार्यक्रम जो काफी लोकप्रिय है।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः
“मैं आप सबको इस महीने की #मन की बात के लिये अपने विचार साझा करने के लिये आमंत्रित करता हूं, जिसका प्रसारण 29 मई को होगा। मैं नमो एप्प और माय-गव पर आपकी टिप्पणियों की प्रतीक्षा करूंगा। आप 1800-11-7800 पर भी अपना संदेश रिकॉर्ड करवा सकते हैं।”
आईएनएस घड़ियाल की सेशेल्स में तैनाती- मिशन सागर IX
मिशन सागर IX के तहत, दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर में भारतीय नौसेना के जहाज घड़ियाल की तैनाती के हिस्से के रूप में, जहाज को 11 से 14 मई 2022 तक सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरियामें बुलाया गया।
सेशेल्स सरकार से पहले प्राप्त प्रस्ताव के बाद, जहाज द्वारा गोला-बारूद के साथ तीन औपचारिक सलामी बंदूकेंसेशेल्स रक्षा बलों (एसडीएफ) को प्रदान की गईं। इन्हें औपचारिक रूप से सेशेल्स में भारत के उच्चायुक्त जनरल दलबीर सिंह सुहाग (सेवानिवृत्त) द्वारा 13 मई 22 को आईएनएस घड़ियाल पर आयोजित एक समारोह में एसडीएफ के चीफ ऑफ डिफेंस (सीडीएफ)ब्रिगेडियर माइकल रोसेट को औपचारिक रूप से प्रस्तुत किया गया।
सेशेल्स में जहाज के प्रवास के दौरान, भारतीय नौसेना ने डोमेन विशिष्ट समुद्री विषयों में एसडीएफ कर्मियों के प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान की। भारतीय नौसेना के नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार की 21 से 23 अप्रैल 2022 तक की सेशेल्स की हालिया आधिकारिक यात्रा के तुरंत बाद, आईएनएस घड़ियाल के पोर्ट कॉल के दौरान किए गए कार्यकलापसेशेल्स रक्षा बलों के क्षमता निर्माण और क्षमता संवर्धन प्रयासों में सकारात्मक योगदान भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हैं।
पोर्ट विक्टोरिया पहुंचने से पहले, जहाज ने आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति देने के लिए श्रीलंका के कोलंबोऔर मालदीव केमालेका भी दौरा किया था। मिशन सागर के तहत भारतीय नौसेना की लगातार तैनाती क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास की दृष्टि से जुड़ी हुई है और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के लिए 'सामूहिक जिम्मेदारी' की संकल्पना को सुदृढ़ बनाती है।