Born on Monday : सोमवार को जन्में लोग होते हैं भावुक, आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी, इनकी खासियत आपको भी कर देगी हैरान
AI Image
Born on Monday:ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जन्म की तिथि और समय उसके व्यक्तित्व और स्वाभाव को निर्धारित करता है. ठीक वैसे हीं सोमवार को जन्मे लोगों पर चन्द्रमा खास प्रभाव होता होता है और यही वजह कि ऐसे लोगों की पर्सनालिटी बेहद खास और आकर्षक होती है. ये लोग खुशमिजाज होने के साथ ही भावुक स्वभाव के होते हैं और इनका दिल बहुत ही कोमल होता है. शांत स्वभाव और मिलनसार होने के साथ ये दूसरों की परेशानियों को समझने में माहिर होते हैं और यही खूबियां इन्हें लोगों की नजर में अट्रैक्टिव बनाती हैं. सोमवार जन्म लेने वाले लोगों के बारे में विस्तार से जाने विख्यात मोटिवेटर, ज्योतिष और कुंडली विशेषज्ञ हिमांशु रंजन शेखर से.
सोमवार के दिन जन्मे बच्चे का नाम क्या रखना चाहिए
सोमवार के दिन जन्मे बच्चे का नाम क्या रखना चाहिए यह एक सामान्य सा सवाल है हर उस पैरेंट के लिए जिनके बच्चों का सोमवार को हुआ है. एस्ट्रोलोजी के अनुसार सोमवार को खास तौर पर भगवान शिव और चन्द्रमा का दिन माना जाता है और इस प्रकार से आप अपने बच्चे का नाम सप्ताह के दिनों पर आधारित नामों पर भी रख सकते हैं। हालाँकि यहाँ आपको सोमवार के दिन जन्मे बच्चे का नाम के लिए कुछ नाम सुझाये गए हैं आपको जो भी नाम पसंद हो, आप उसे चुन सकते हैं।
सोमवार को जन्में लड़के का नाम लिस्ट
शिवांश - एक नाम जिसका अर्थ है "शिव का अंश"
शिवेन - एक नाम जिसका अर्थ है "जो पवित्र और दयालु है"
चंद्र - एक नाम जिसका अर्थ है "चाँद"
सोमन - एक नाम जिसका अर्थ है "चाँद जैसा"
नवनीत - एक नाम जिसका अर्थ है "नया और मनमोहक"
शिवेश - एक नाम जिसका अर्थ है "सफलता का स्वामी"
शिवाया - एक नाम जिसका अर्थ है "आशीर्वादों से भरा हुआ"
शुभम - एक नाम जिसका अर्थ है "सौभाग्य"
शुक्ल - एक नाम जिसका अर्थ है "उज्ज्वल और शुद्ध"
तुषार - एक नाम जिसका अर्थ है "बर्फ का टुकड़ा"
उदय - एक नाम जिसका अर्थ है "उठो, सुबह"
शिवानंद - एक नाम जिसका अर्थ है "अनंत सुख"
शिवेंद्र - एक नाम जिसका अर्थ है "देवताओं का राजा"
सोमवार वाले जन्में लोगों पर भगवान शंकर की विशेष कृपदृष्टि होती हैं क्योंकि हिन्दू पंचांग के अनुसार सोमवार को भगवान शंकर की दिवस माना जाता है। एस्ट्रोलॉजी के अनुसार सोमवार को जन्म लेने वाले लोग काफी भोलेभाले होते हैं और आप जानते हैं कि भगवान शंकर को भोले शंकर भी कहा जाता है। इनका मन हमेशा शांत रहता है और इन्हें बेवजह किसी से लड़ाई-झगड़ा करना पसंद नहीं होता है। इसके अलावा न ही ये किसी की लाइफ में इंटरफेयर करते हैं और न ही किसी को दखल देने देते हैं।
सोमवार को जन्में लड़कियों के नाम
रोहिणी - एक नाम जिसका अर्थ है "जो समृद्ध और चमकीला है"
शिवांगी - एक नाम जिसका अर्थ है "सुंदर शरीर वाली"
शिवाली - एक नाम जिसका अर्थ है "एक जो शिव की पूजा करती है"
सोम्या - एक नाम जिसका अर्थ है "शांत और शांतिपूर्ण"
शिवानी - एक नाम जिसका अर्थ है "सौभाग्य लाने वाली"
अमृता - एक नाम जिसका अर्थ है "शाश्वत, अमर और दिव्य अमृत"
शिवंशी - एक नाम जिसका अर्थ है "दिव्य चेतना का अंश"
सोमवार को जन्मे लोग सहज, विनम्र और दयालु
होते हैं तथा वे पारिवारिक संबंधों और मित्रता को महत्व देते
हैं। वे स्थितियों का व्यवस्थित रूप से
विश्लेषण करने के बजाय अपने मन की भावनाओं के अनुसार चलने की प्रवृत्ति रखते हैं।विपरीत और विरोधावासी प्रवृति को जीना पसंद करते हैं. जैसे विषय वासना और भोग को वे गलत नहीं समझते लेकिन फिर भी उच्च चरित्र उनके लिए हमेशा महत्वपूर्ण होता है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा एक अद्भुत ग्रह है जो पृथ्वी के बहुत करीब है इसलिए इसका प्रभाव पृथ्वी पर बहुत प्रमुख है। ऐस्टरोलोजी के अनुसार चंद्रमा मन का स्वामी है. यह ग्रह घरेलू जीवन, पारिवारिक संबंधों और आनुवंशिकी को नियंत्रित करता है। चंद्रमा को सोम देवता के रूप में पूजा जाता है और इसे जीवन के सुख-शांति का प्रतीक माना जाता है.
सोमवार को जन्म लेने वाले व्यक्तियों की सबसे बड़ी खासियत होती है कि वे गंभीर प्रकृति के होते हैं. सोमवार को जन्म लेने वाले व्यक्तियो का व्यक्तित्व चन्द्रमा के गुणों से प्रभावित होता है इसलिए वे धार्मिक स्वाभाव के होते हैं. काफी परिश्रमी होने के साथ ही ऐसे लोग सुख और दुःख दोनों हीं परिस्थितियों में एक सामान होते हैं और जल्दी विचलित होना पसंद नहीं करते.
क्या रखें सोमवार को जन्मे बच्चे का नाम?
सोमवार को हम भगवन शंकर अर्थान शिव दिन मान कर पूजा करते हैं और इसलिए सोमवार को जन्म लेने वाले लोगों का व्यक्तित्व भगवन शंकर के समान माना जाता है. सोमवार को जन्मे बच्चे का नाम क्या रखें सोमवार को जन्मे बच्चे का नामकरण और उनको उपयुक्त नाम रखने के लिए अक्सर माता पिता उत्सुक और परेशान रहते हैं।
हालाँकि नामकरण के पीछे भी सामान्यत:कुंडली और जन्म के समय ग्रहों की स्थिति और घर के अनुसार रखने की परंपरा होती है और सच तो यह है कि बच्चे का नाम रखने में ज्योतिष और परंपरागत फैक्टर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. हालांकि सोमवार को जन्म लेने वाले बच्चों के नाम के लिए आप निचे दिए गए कुछ नामों पर विचार कर सकते हैं।
गजब का आकर्षण
सोमवार को जन्में लोगों की व्यक्तित्व में गजब का आकर्षण होता है और अक्सर लोगों के बीच खास लोकप्रिय होते हैं। स्वभाव मे शालीनता और मीठी वाणी इनकी सबसे बड़ी खासियत होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार को जन्मे जातकों पर चन्द्र ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है और यही वजह है कि सोमवार को जन्में लोगों के जीवन पर चंद्रमा का उच्च प्रभाव रहता है।
परिश्रमी: सोमवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति काफी परिश्रमी और मेहनती होते हैं. ऐसे व्यक्ति कभी भी शांति से बैठना पसंद नहीं करते हैं और हमेशा खुद को व्यस्त रखना चाहते हैं. समय का सदुपयोग करने में ऐसे लोग काफी सक्रिय रहते हैं और अगर अच्छे और क्रियाशील प्रवृति के स्वामी होने पर ऐसे जातक जीवन में कई सारे कार्यों को अपने हाथ में एक साथ लेकर सफलतापूर्वक उसे अंजाम तक पहुंचाते हैं.
चरित्रवान: सोमवार को जन्म लेने वाले व्यक्तियों की यह खासियत होती है कि वे उच्च चरित्र वाले होते हैं और खुद की चरित्र की उन्हें काफी परवाह रहती हैं. हालाँकि जातक विपरीत और विरोधावासी प्रवृति को जीना पसंद करे हैं. जैसे विषय वासना और भोग को वे गलत नहीं समझते लेकिन फिर भी उच्च चरित्र उनके लिए हमेशा महत्वपूर्ण होता है और इसके लिए वे सामान्यत: कोई समझौता पसंद नहीं करते हैं.
धार्मिक/सामाजिक कार्यों में भाग लेने वाले: सोमवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति सामान्यत: धार्मिक प्रवृति के होते हैं धार्मिक कार्यों और पूजा पाठ में उनकी विशेष रूचि होती है. भले है वे अधिक देर तक पूजा करने विश्वाश नहीं करें लेकिन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में वे विशेष रूचि दिखाते हैं.
सुख दुःख में समान रहेगा: ऐसे व्यक्ति सुख और दुःख दोनों हीं परिस्थितियों में एक सामान होते हैं और जल्दी विचलित होना पसंद नहीं करते. सुख की स्थिति में भी ये सामान्यत: अपने आपको दिखावे और आडंवर से बचाए रखते हैं. वहीँ दुःख की स्थिति में भी ये अपने सम्मान को नहीं छोड़ते हैं और जल्दी किसी के सामने हाथ फैलाना पसंद नहीं करते हैं.
स्वास्थय और व्यक्तित्व : ऐसे व्यक्तियों का चेहरा सामान्यत: गोल होता ऐसे लोगों को स्वास्थ्य को लेकर कोल्ड या ठंडी से विशेष सावधान रहने की जरुरत होगी. ऐसे लोग सर्दी या जुकाम से काफी संवेदनशील होते हैं और उन्हें इससे विशेष परहेज लेने की जरुरत होती है. हल्का कोल्ड भी इन्हे परेशान करती है और इन्हे सर्दी या जुकाम अपने चपेट में ले सकती है. इसके साथ ही सोमवार को जन्म लेने वाले जातको का शरीर वात और कफ से युक्त होता है इसलिए इन्हे विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.
अस्वीकरण: कृपया ध्यान दें कि लेख में उल्लिखित टिप्स/सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं ताकि आपको उस मुद्दे के बारे में अपडेट रखा जा सके जो आम लोगों से अपेक्षित है. आपसे निवेदन है कि कृपया इन सुझावो को पेशेवर ज्योतिषीय सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए तथा अगर आपके पास इन विषयों से सम्बंधित कोई विशिष्ट प्रश्न हैं तो हमेशा अपने ज्योतिषी या पेशेवर ज्योतिष/कुंडली सुझाव प्रदाता से अवश्य परामर्श करें।
No comments:
Post a Comment