Parakram Diwas 2022 -नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती-Facts in Brief

Parakram Divas Subhash Chandra Bose Facts you Need to Know
Parakram Diwas 2022: महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई जा रही है। कृतज्ञ राष्ट्र उनकी जयंती पर हर साल 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाता है। " तुम मुझे खून दो, मैं तुम्‍हें आजादी दूंगा.." जैसे  नारा जिसने आजादी की लड़ाई में एक नया जूनून पैदा करने का काम किया था उसके रचइता नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा, बंगाल डिविजन के कटक में हुआ था। सुभाष चंद्र बोस  के पिता का नाम जानकीनाथ बोस और मां का नाम प्रभावती था।

  1. नेताजी सुभाष चंद्र बोस कॉलेज  शिक्षा समाप्त करने का बाद अपने माता-पिता की इच्छा के अनुसार  इंडियन सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए इंग्लैंड के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय चले गए । कु
  2. शाग्र बड़ी और कड़ी मेह्नत के दम  पर बोस ने 1920 में सिविल सेवा परीक्षा पास की हालाँकि  लेकिन अप्रैल 1921 में उन्होंने भारत में चल रहे आंदोलनों में शामिल होने के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया और आजादी के आंदोलन में शामिल हो गए।
  3. सुभाष चंद्र बोस को 1938 में हरीपुरा अधिवेशन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। 
  4. 1939 में उन्होंने फॉरवर्ड ब्लॉक का गठन किया । 1942 में आज़ाद हिंद रेडियो से कई भाषाओं में नियमित प्रसारण शुरू किया।
  5. सुभाष चंद्र बोस ने  1 सितंबर 1942 को आजाद हिन्द फौज (Indian National Army) का गठन किया। विमान दुर्घटना 18 अगस्त 1945 में उनका निधन हो गया।


No comments:

Post a Comment