अयोध्या: जाने फैक्ट्स, ऐतिहासिक महत्त्व, पर्यटक स्थल और भी बहुत कुछ

Ayodhya Five Facts in Brief Importance

अयोध्या, सरयू नदी के तट पर बसी एक धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी है|यह उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है तथा अयोध्या नगर निगम के अंतर्गत इस जनपद का नगरीय क्षेत्र समाहित है. अयोध्या भारतीय सभ्यता और इतिहास में एक महत्त्वपूर्ण स्थान है, जिसका ऐतिहासिक महत्त्व हमेशा से रहा है. यह भूमि हिन्दू धर्म के एक प्रमुख तीर्थस्थान के रूप में जानी जाती है और रामायण के काव्यिक ग्रंथ महाकाव्य के अनुसार, इसी जगह पर भगवान राम का जन्म हुआ था. हालाँकि 

  • अयोध्या का इतिहास महाभारत काल से भी पहले तक जाता है. साम्राज्य और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में अयोध्या बहुत सारे सम्राटों और राजाओं की राजधानी रही है. रामायण के अनुसार, राजा दशरथ की पुत्र भगवान राम ने यहीं अपना बाल्यकाल बिताया था.
  • अयोध्या का प्राचीन नाम साकेत है, तथा यह प्रभु श्री राम की पावन जन्मस्थली के रूप में हिन्दू धर्मावलम्बियों के आस्था का केंद्र है| अयोध्या प्राचीन समय में कोसल राज्य की राजधानी एवं प्रसिद्ध महाकाव्य रामायण की पृष्ठभूमि का केंद्र थी |प्रभु श्री राम की जन्मस्थली होने के कारण अयोध्या को मोक्षदायिनी एवं हिन्दुओं की प्रमुख तीर्थस्थली के रूप में माना जाता है |
  • अयोध्या एक प्राचीन शहर है। यह शहर हजारों साल पुराना है। अयोध्या की स्थापना मनु द्वारा की गई थी, जो हिंदू धर्म के पहले मनु थे।
  • क्षेत्रफल: आधिकारिक सुचना के अनुसार एरिया लगभग 2,522 Sq. Km. है. 
  • भाषा: अयोघ्या में सामान्यत: अवधी भाषा बोली जाती है. 
  • अयोध्या: पर्यटक स्थल
  • राम की पैड़ी: राम की पैड़ी सरयू नदी के किनारे स्थित घाटों की एक श्रंखला है जो खास तौर पर पर्यटकों के लिए पिकनिक स्पॉट के रूप में लोगों को आकर्षित करती है. 
  • हनुमान गढ़ी: यह पवनपुत्र हनुमान को समर्पित एक मंदिर है. जैसा कि आप जानते हैं कि अयोघ्या भगवान् राम के लिए प्रसिद्ध है और भगवान् राम जहाँ हैं वहां पर पवन पुत्र हनुमान का होना स्वाभाविक है. कहा जाता है कि हनुमान गढ़ी मंदिर को राजा विक्रमादिय द्वारा करवाया गया था.

No comments:

Post a Comment