चंडीगढ़ की जीत, पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत- केजरीवाल

AAP Performance in Local Body Election in India Facts in Brief
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के सभी विजयी उत्मीदवारों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी की यह जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए ‘आप’ की ईमानदार राजनीति को चुना है।

‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर खुशी व्यक्त की है। ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की यह जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए ‘आप’ की ईमानदार राजनीति को चुना है। ‘आप’ के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।’’

चंड़ीगढ़ नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने आज ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आम आदमी पार्टी पहली बार चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में उतरी थी और भाजपा के गढ़ रहे चंडीगढ़ नगर निगम की 14 वार्डों में जीत दर्ज की।

चंडीगढ़ नगर निगम

भारतीय जनता पार्टी के गढ़ रहे चंडीगढ़ नगर निगम के कुल 35 वार्डों में बीते 24 दिसंबर को मतदान हुआ था। वर्तमान में चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा की ही सरकार थी। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी पहली बार मैदान में उतरी थी। आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने के लिए दिन-रात मेहनत की। 

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य की 83 से अधिक सीटें जीती, जबकि ग्राम पंचायत की 300 और क्षेत्र पंचायत सदस्य की 232 से अधिक जगहों पर जीत दर्ज की। 

गुजरात

भाजपा के गढ़ गुजरात में सूरत नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने धमाकेदार इंट्री करते हुए 18 सीटों पर कज्बा किया।

महाराष्ट्र 

इसी तरह, महाराष्ट्र में हुए ग्राम पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 300 सीटों में से 145 पर जीत दर्ज की। 

हिमाचल प्रदेश 

हिमाचल प्रदेश में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में ‘आप’ ने 40 प्रत्याशी मैदान में उतारे थे और 36 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वहीं, आम आदमी पार्टी, जम्मू-कश्मीर में जिला विकास काउंसिल सदस्य की एक सीट जीती है और गोवा में भी जिला पंचायत सदस्य की एक सीट जीती है। 


No comments:

Post a Comment