नजरिया जीने का: जीवन के मूल्यों के प्रतीक हैं शिव, सीखें जीवन की ये महत्वपूर्ण बातें
चाणक्य नीति :जानें किन तीन चीजों के पास में होना हीं पुरुषों के स्वर्ग के समान है यह धरती
चाणक्य या कौटिल्य के विचार आज भी उतने हीं प्रासंगिक है जितने चाणक्य के काल में थे. नन्द वंश को समूल नाश करने धरती को वास्तविक राजा देने की शपथ खाने वाले चाणक्य किसी परिचय की मोहताज नहीं है. उन्होंने धरती को वास्तविक राजा देने के लिए काफी खोज किया और चन्द्रगुप्त मौर्य को राजा बनाकर मौर्य वंश की स्थापना किया। चाणक्य वास्तव में विद्वान थें जिनकी पुस्तक अर्थशास्त्र जिसका आजतक मूल्याङ्कन नहीं किया जा सका है.
उन्हीं लिखित उक्त श्लोक के बारे में हम यहाँ चर्चा कर रहें हैं जो वास्तव में किसी भी पुरुष की सम्पूर्णता के लिए चाणक्य ने बताया है.
यस्य पुत्रो वशीभूतो भार्या छन्दानुगामिनी ।
विभवे यश्च सन्तुष्टस्तस्य स्वर्ग इहैव हि ॥
उक्त श्लोक के माध्यम से आचार्य चाणक्य ने किसी भी पुरुष के जीवन में पुत्र, पत्नी और धन के महत्त्व पर प्रकाश डाला है. लेकिन चाणक्य ने बताया है कि पुरुष के जीवन में सिर्फ पुत्र, पत्नी और धन का होना हीं उसके सुखद जीवन की गारंटी बिलकुल नहीं है. उनका कहना है कि बेटा आज्ञाकारी हो तथा पत्नी पति के अनुकूल आचरण करने वाली हो तभी उनके होने की सार्थकता है. इसके साथ हीं पत्नी पतिव्रता हो एवं जो प्राप्त धन से ही सन्तुष्ट हो, ऐसे व्यक्ति के लिए स्वर्ग यहीं है, यह जानना चाहिए।
आचार्य चाणक्य के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को सुखी जीवन के लिए तीन प्रमुख बातों का ध्यान रखना चाहिए या ये तीन चीजें होनी चाहिए:
संस्कारी संतान: यदि पुत्र आज्ञाकारी हो, माता-पिता की बात मानता हो और सही मार्ग पर चलता हो, तो परिवार में कभी क्लेश नहीं होता।
समर्पित पत्नी: यदि पत्नी पति की भावनाओं को समझने वाली, सुख-दुःख में साथ देने वाली और अनुकूल आचरण करने वाली हो, तो गृहस्थ जीवन बेहद आनंदित रहता है।
संतोषी मन: मनुष्य को अपने कर्म से प्राप्त धन (वैभव) पर संतोष करना चाहिए। अत्यधिक लालच और असंतोष ही मनुष्य के दुखों का मुख्य कारण होते हैं।
नजरिया जीने का : अपनों की कीमत को पहचाने, घृणा, लालच और उपेक्षा से नहीं करें संबंधों की हत्या
नजरिया जीने का : हमें कोई अधिकार नहीं है कि हम कुछ अपने गलत आदतों या मानवीय दुष्कृतियों जैसे लोभ, लालच, द्वेष आदि के कारण उन अपनों से मुँह मोड़ लेना जिनके बगैर कभी हम जीने की कल्पना भी नहीं कर सकते थे. आये दिन आप यह पढ़ते हैं कि छोटे-छोटे विवादों में भाई न भाई पर आघात किया, क्या इसे प्रासंगिक कही ना सकती है. वही दोनों भाई जब छोटे होते हैं तो एक के बगैर दूसरा नहीं रह पाता लेकिन घृणा, लालच और उपेक्षा जब दोनों के बीच में आ जाती है तो एक दूसरे के वे शत्रु बन जाते हैं वह भी तब जब वे समझदार हो जाते हैं. क्या यही है हमारी शिक्षा और नैतिकता की चरम स्थिति.
Point Of View : पढ़ें और भी...
रिश्ते खास हैं, इन्हे अंकुरित करें प्रेम से, जिंदा रखें संवाद से और दूर रखें गलतफहमियों से
जाने क्या कहते हैं ये हस्तियां नागरिक विश्वास और समावेशी विकास के सन्दर्भ में
इमोशनल हैं, तो कोई वादा नहीं करें और गुस्से में हों तो इरादा करने से परहेज करें
स्व-अनुशासन के महत्त्व :को समझे और जीवन को बनाएं सार्थक
रखें खुद पर भरोसा,आपकी जीत को कोई ताकत हार में नहीं बदल सकती
नजरिया जीने का: प्रेम में समर्पण की मौन भाषा को जानना भी जरूरी है
स्पर्श की कोमलता को, हम जानते हैं बाद में,
हृदय के गहरे संबंधों को पहले जानना भी जरूरी है।हाँ, नि: शब्द तो होता है प्रेम, लेकिनसमर्पण की मौन भाषा को जानना भी जरूरी है।यह विश्वास हीं तो है, जो लाती है करीब हमें,फिर भी, सहमति की हद भी जानना जरूरी है।हाँ, सच्चा प्रेम बिल्कुल निःस्वार्थ हीं होता है।पर अपेक्षा की सीमा का जानना भी जरूरी है।भावनाओं की गहराई में उतरना तो प्रेम है, पर,मौन वार्तालाप की संवेदना को जानना भी जरूरी है।
नजरिया जीने का: भगवन राम की चरित्र की पांच विशेषताएं जो मर्यादा पुरुषोत्तम बनाती है
भगवान राम के चरित्र की ये महिमाएं हमें जीवन में सत्य, धर्म, दया, वीरता और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
सत्य:
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सत्य के पुजारी थे। उन्होंने अपने जीवन में चाहे परिस्थिति कितनी भी कठिन क्यों न हो, उन्होंने झूठ कभी नहीं बोलै। उन्होंने अपने पिता दशरथ के वचन का पालन करने के लिए 14 साल का वनवास स्वीकार किया लेकिन पुत्र धर्म का त्याग नहीं किया।
धर्म:
भगवान राम धर्म के पालनकर्ता थे। उन्होंने अपने जीवन में हमेशा धर्म के मार्ग पर चलने का प्रयास किया। भाईयों के लिए त्याग और समर्पण के लिए भी वे हमेशा तैयार रहे. उन्होंने सभी भाइयों के प्रति सगे भाई से बढ़कर त्याग और समर्पण का भाव रखा और स्नेह दिया। धर्म का पालन करना उन्होंने तब भी नहीं छोड़ा और उन्होंने रावण जैसे अत्याचारी का वध करके धर्म की रक्षा की।
दया:
भगवान राम दयालु और करुणावान थे। उन्होंने हमेशा दूसरों की मदद करने की कोशिश की। उन्होंने सुग्रीव और हनुमान जैसे अनेकों लोगों की मदद की। भगवान राम ने अपनी दयालुता के कारण उनकी सेना में पशु, मानव व दानव सभी थे और उन्होंने सभी को आगे बढ़ने का मौका दिया।
बेहतर प्रबंधक
भगवान राम न केवल कुशल प्रबंधक थे, बल्कि वे अपने सभी स्वजनों और सहकर्मियों को साथ लेकर चलने वाले थे। वे सभी को विकास का अवसर देते थे व उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते थे। सुग्रीव को राज्य, हनुमान, जाम्बवंत व नल-नील को भी उन्होंने समय-समय पर नेतृत्व करने का अधिकार दिया और इसी वजह से लंका जाने के लिए उन्होंने व उनकी सेना ने पत्थरों का सेतु बना लिया था।
नैतिकता:
भगवान राम नैतिकता के आदर्श थे। उन्होंने अपने जीवन में हमेशा नैतिकता का पालन किया। उन्होंने रावण के साथ युद्ध करते समय भी उसके साथ नैतिकता का पालन किया।
भगवान श्रीराम के अनमोल वचन
- "सत्य ही धर्म है और धर्म ही परम तत्व है।"
- "मन पर विजय ही सच्ची विजय है।"
- "जो अपने वचन पर अडिग रहता है, वही सच्चा राजा होता है।"
- "धन और बल क्षणिक हैं, परंतु धर्म और सत्य शाश्वत हैं।"
- "जो अपने पिता की आज्ञा का पालन करता है, वही सच्चा पुत्र है।"
- "दया, क्षमा और नम्रता ही मानव की सबसे बड़ी शक्तियाँ हैं।"
- "संकट में धैर्य न छोड़ना ही वीरता है।"
- "अहंकार विनाश का कारण है। विनम्रता ही सच्चा बल है।"
- "जो धर्म के मार्ग पर चलता है, वही सच्चा विजयी होता है।"
- "शत्रु पर विजय से पहले अपने भीतर के विकारों पर विजय आवश्यक है।"
नजरिया जीने का: सिर्फ टैलेंट नहीं, जुनून है असली ताकत
जीवन मे सफलता के लिए अगर आप सोचते हैं की सिर्फ टैलेंट या स्किल होना ही काफी है तो फिर आपको दुबारा सोचने की जरूरत है। याद रखें, सिर्फ टैलेंट या स्किल होना काफी नहीं है तब तक जब तक कि आपके अंदर कुछ कर गुजरने के लिए पैशन या जुनून नहीं है। यह जुनून ही है जो आपको जीवन मे अभाव और सीमित संसधनों के बावजूद आपको सफलता दिल देता है, लेकिन टैलेंट या स्किल होने के बावजूद भी की ऐसे लोग हैं जो बार-बार प्रयास करने के बावजूद अपने लक्ष्य तक पहुंचने मे असफल हो गए ।
आप सोचें कि अगर आपके जीवन लक्ष्य और सपना हीं नहीं हो तो फिर आपका जीवन कितना उद्देश्यहीन हो जायेगा।
ठीक वैसे हीं, जीवन में लक्ष्य और सपना तो हो, लेकिन अगर उन्हें पाने का जुनून नहीं हो तो फिर उन सपनों का क्या होगा?
पहले खुद पर विश्वास करना सीखें
जुनून को विकसित करने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि आप खुद पर विश्वास करने शुरू करें और आरंभ मे छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं और उन्हे हर हाल मे पाने की कोशिश करें। उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए खुद को होम करे दें और अपने तमाम संसाधन और माइंड सेट को उसके प्रति होम कर दें। विश्वास करें, एक बार आप जब अपने छोटे से लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे तो आपका आत्मविश्वास और जुनून बढ़ता जाएगा।
हमारा जुनून उन लक्ष्यों और सपनों को प्राप्त करने के लिए हमें उत्साह और ऊर्जा प्रदान करता है जिसके बगैर हम उन्हें पाने की सोच भी नहीं सकते।
आज के जीवन में मिलने वाले संघर्ष और चुनौतियों से आप इंकार नहीं कर सकते और ऐसे में यह आपका जुनून हीं हैं जो इन चुनौतियों का सामना करने की क्षमता प्रदान करता है।
याद रखें दोस्तों,जुनून के बिना हम इंसान तो क्या, जानवर भी अपने सर्वाइवल के लिए मुश्किल में पड़ जाएंगे।
एक शेर को अपने भोजन के लिए हिरन के पीछे भागना भी जुनून है, वहीं हिरन को भी अपने जान को बचाने का जुनून भी जरूरी है।
नजरिया जीने का: हर बातों को व्यक्तिगत रूप से लेकर दूसरों को खुद पर हावी होने का मौका नहीं दें
कमाल यह है कि शरीर हमारा, मस्तिष्क हमारा, जीवन हमारा लक्ष्य हमारा लेकिन उसे गाइड करने वाला सामने वाला है. सामने वाला भी वह जो घर से निकलते हुए इ-रिक्शा, बस, मेट्रो, ट्रैन में कुछ मिनटों के लिए साथ होता है.
दूसरों के शब्द और कार्य केवल उनके व्यक्तित्व का प्रतिबिंब होते हैं । जैसे ही आप किसी बात को दिल पर ले लेते हैं, आप उस व्यक्ति को अपने ऊपर हावी होने की शक्ति दे देते हैं।
एलेनोर रूजवेल्ट के इस कथन को हमेशा याद रखें-"आपकी सहमति के बिना कोई भी आपको हीन महसूस नहीं करा सकता।"
आप ऐसे समझें, एक दिन तो हमें मरना हीं हैं तो क्या हमे इस चिंता में अपने उम्र के बचें दिन गिनना शुरू कर देनी चाहिए कि हमें तो एक दिन मर जाना है. नहीं न?
लेकिन विडम्बना तो यही है कि हम यथार्थ को जानते होने भी कोरी कल्पना या अनावश्यक भ्रम में अपने वर्तमान को ख़त्म कर रहें हैं.
एक न्यूज आता है कि हवाई जहाज से भी बड़ा कहीं से भी एक उल्कापिंड आ सकता है और धरती पर सारी जिंदगी को खत्म कर सकता है। तकनीकी रूप से यह संभव है, लेकिन क्या इसके बारे में सोचते रहना फायदेमंद है?
यह चिंता और सोच-विचार जैसी बेकार की मानसिक आदतों को खत्म कर देता है। किसी बात का सच होना ही फायदेमंद नहीं होता। बहुत से लोग चिंता और सोच-विचार जैसी बेकार की मानसिक आदतों को यह कहकर सही ठहराते हैं कि वे सच हैं (या हो सकती हैं)।
Quote Of The Day: चाणक्य ने क्यों कहा है कि धन और पत्नी से रक्षा करना क्यों जरुरी है
जीवन में संतुलन और समझदारी की नितांत जरुरत होती है खास तौर पर तब आप पर परिवार को सँभालने जिम्मेदारी होती है क्योंकि आपकी गंभीरता और समझदारी से हीं परिवार के हितों को देखते हुए सही निर्णय लिया जा सकता है.
आपदर्थे धनं रक्षेद् दारान् रक्षेद् धनैरपि। आत्मानं सततं रक्षेद् दारैरपि धनैरपि ॥
विपत्ति के समय के लिए धन की रक्षा करनी चाहिए । धन से अधिक रक्षा पत्नी की करनी चाहिए । किन्तु अपनी रक्षा का प्रसन सम्मुख आने पर धन और पत्नी का बलिदान भी करना पड़े तो नहीं चूकना चाहिए ।
अगर आप इस श्लोक का गहन अध्ययन करेंगे तो पाएंगे कि आचार्य चाणक्य ने पैसा के साथ परिवार का महत्व को बताया है जो कि आचार्य के समय के साथ हीं साथ आज भी उतना हीं प्रासंगिक है.
परिवार पर संकट की स्थिति में धन खर्च करने में संकोच नहीं
चाणक्य ने बताया है कि विपत्ति के लिए धन का संचय बहुत जरुरी है क्योंकि विपत्ति एवं आपत्ति कभी भी बता कर नहीं आती है. यह तो लोगों का विशेष तजुर्बा और दीर्घ सोच का असर होता है कि हमें विपत्ति के लिए धन का संचय करते हैं.
वहीँ चाणक्य का साफ कहना है कि विपत्ति के लिए किये गए धन से पत्नी अर्थात परिवार की जानी चाहिए। इसके साथ हीं जब परिवार पर संकट आए, तो धन खर्च करने में संकोच नहीं करना चाहिए क्योंकि पत्नी अर्थात परिवार की सुरक्षा, धन से अधिक मूल्यवान है।
नजरिया जीने का: कठिन परिस्थितियों में धैर्य और बुद्धि के महत्व को समर्पित संस्कृत सुभाषितम @ प्रधान मंत्री मोदी का मोटिवेशन
आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया है जिसमें कठिन परिस्थितियों में धैर्य रखकर और बुद्धि से विचार करने के महत्व पर प्रकाश डाला गया है।
श्लोक का अर्थ स्पष्ट है कि जब मनुष्य कठिनाई (दुर्भाग्य), आर्थिक संकट, भय या जीवन के अंतिम समय में भी अपनी बुद्धि से सोच-विचार करता है, तो धैर्यवान व्यक्ति कभी निराश नहीं होता।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के युवा जो भी ठान लेते हैं, उसे हासिल कर लेते हैं। श्री मोदी ने कहा कि हमारी युवा शक्ति ही देश को तीव्र विकास के पथ पर अग्रसर कर रही है।
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा:
"देश के युवा जो ठान लेते हैं, उसे करके दिखाते हैं। यह हमारी युवाशक्ति का ही सामर्थ्य है कि हमारा राष्ट्र आज तेज गति से विकास के पथ पर अग्रसर है।
व्यसने वाऽर्थकृच्छ्रे वा भये वा जीवनान्तके।
विमृशन् वै स्वया बुद्ध्या धृतिमान् नावसीदति॥"
विपत्ति, आर्थिक संकट या प्राणों के संकट के समय, शांत रहने और समझदारी से सोचने वाला व्यक्ति कभी विचलित नहीं होता। कठिन परिस्थितियों में, शांत और सोच-समझकर लिए गए निर्णय उसे दुख और हानि से बचाते हैं।
देश के युवा जो ठान लेते हैं, उसे करके दिखाते हैं। यह हमारी युवाशक्ति का ही सामर्थ्य है कि हमारा राष्ट्र आज तेज गति से विकास के पथ पर अग्रसर है।
— Narendra Modi (@narendramodi) April 10, 2026
व्यसने वाऽर्थकृच्छ्रे वा भये वा जीवनान्तके।
विमृशन् वै स्वया बुद्ध्या धृतिमान् नावसीदति॥ pic.twitter.com/0l87CoFHHz
प्रधानमंत्री के श्लोक को अगर आप गहराई में देखेंगे तो पाएंगे कि आज के जीवन में इसका व्यापक प्रभाव प्रभाव है खासकर इन स्थितियों में
परीक्षा का तनाव हो → शांत दिमाग से सोचें
पैसे की परेशानी हो → योजना बनाएं
डर लगे → वास्तविकता को समझें
जीवन में कठिन समय हो → धैर्य बनाए रखें
बुद्धिमान व्यक्ति के गुणों को समर्पित प्रधानमंत्री का सुभाषितम: जानें क्या है विपरीत परिस्थितियों में बिना विचलित हुए सफलता का मार्ग
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की 11वीं वर्षगांठ पर इसकी सफलता की सराहना करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें एक बुद्धिमान व्यक्ति के गुणों पर प्रकाश डाला गया है.
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि ठीक 11-वर्ष पहले शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना युवाओं के स्वरोजगार में बहुत मददगार साबित हुई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना की सफलता यह दर्शाती है कि जब किसी व्यक्ति को सही अवसर मिलते हैं, तो वह न सिर्फ आत्मनिर्भर बन सकता है बल्कि राष्ट्र की प्रगति में भी योगदान दे सकता है। इस संदर्भ में, श्री मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें एक बुद्धिमान व्यक्ति के गुणों पर प्रकाश डाला गया है।
प्रधानमंत्री ने एक्स(X) पर लिखा:
"आज से ठीक 11 वर्ष पहले शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना युवाओं के स्वरोजगार में बहुत मददगार साबित हुई है। इस योजना की सफलता बताती है कि सही अवसर मिलने पर व्यक्ति न सिर्फ आत्मनिर्भर बन सकता है, बल्कि राष्ट्र की प्रगति में भी योगदान दे सकता है।
आत्मज्ञानं समारम्भस्तितिक्षा धर्मनित्यता।
यमर्था नापकर्षन्ति स वै पण्डित उच्यते॥
#11YearsOfMUDRA"
आज से ठीक 11 वर्ष पहले शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना युवाओं के स्वरोजगार में बहुत मददगार साबित हुई है। इस योजना की सफलता बताती है कि सही अवसर मिलने पर व्यक्ति न सिर्फ आत्मनिर्भर बन सकता है, बल्कि राष्ट्र की प्रगति में भी योगदान दे सकता है।
— Narendra Modi (@narendramodi) April 8, 2026
आत्मज्ञानं समारम्भस्तितिक्षा… pic.twitter.com/PD9RuD7ecI
जो व्यक्ति अपनी योग्यता से भली-भांति परिचित हो, आत्मनिर्भर होकर कल्याणकारी कार्य करने में तत्पर हो, विपरीत परिस्थितियों को धैर्यपूर्वक सहन करता हो और सदा सदाचार का पालन करता हो, जिसे लोभ अपने मार्ग से विचलित नहीं कर पाता, वही वास्तव में बुद्धिमान कहलाता है।
नज़रिया जीने का : जानें भगवान राम के चरित्र के कौन-कौन से हैं 16 गुण
भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में मर्यादाओं का हमेशा पालन किया। वे एक आदर्श पुत्र, आदर्श भाई, आदर्श पति, आदर्श राजा और आदर्श मित्र थे। उन्होंने अपने जीवन में कभी भी इन मर्यादाओं का उल्लंघन नहीं किया.
सच तो यह है कि इस उपनाम के माध्यम से भगवान राम की विशेषता और उनके जीवन में अनुसरण करने लायक आदर्शों को दर्शाने का प्रयास किया जाता है। भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम उनकी महानता के लिए दिया गया उपाधि है जिसमे पारिवारिक संबंधो की मर्यादा के साथ ही राजकीय और दोस्तों और यहाँ तक कि दुश्मनों के साथ भी मर्यादा के निर्वाह के लिए दिया जाता है. और यही वजह है कि भगवन राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम से पुकारा जाता है.
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम, जिनका सभी सम्बन्धो के लिए अनुकरणीय व्यक्तित्व
भगवान राम को "मर्यादा पुरुषोत्तम" कहा जाता है क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में धर्म, नैतिकता, और श्रेष्ठता की मर्यादा बनाए रखी। उन्होंने अपने पिता की आज्ञा का पालन किया, अपनी पतिव्रता पत्नी सीता के प्रति वफादारी दिखाई, और अपने भक्तों के प्रति सत्य, न्याय, और करुणा का प्रदर्शन किया।
भगवान राम को आदर्श पुत्र क्यों कहते हैं
अगर आप रामायण और रामचरित मानस का अध्ययन करेंगे तो पाएंगे कि भगवन राम ने अपने पिता दशरथ के आदेश का पालन करने के लिए 14 वर्ष का वनवास सहर्ष स्वीकार किया। वे जानते थे कि पिता का आदेश सदैव मानना चाहिए, चाहे वह कितना भी कठिन क्यों न हो। इस प्रकार की मिसाल शायद हीं कहीं और मिलती है.
भगवान राम की चरित्र की पांच विशेषताएं जो मर्यादा पुरुषोत्तम बनाती है
भगवान राम को आदर्श भाई क्यों कहते हैं?
भारत मिलाप और अपने भाइयों के प्रति प्रेम और अनुराग भगवन राम की अलग विशेषता है जो उन्हें सबसे अलग रखता है. भगवन राम ने अपने भाई भरत के प्रति कभी भी ईर्ष्या या घृणा का भाव नहीं रखा। वे भरत को अपना सच्चा भाई मानते थे और उनका हमेशा सम्मान करते थे।
भगवान राम को आदर्श पति क्यों कहते हैं?
मनुष्य के जीवन में आने वाली सभी संबंधों को पूर्ण एवं उत्तम रूप से निभाने की शिक्षा देने वाला प्रभु रामचंद्र के चरित्र के समान दूसरा कोई चरित्र नहीं है। और जहाँ तक आदर्श पति का सवाल है, राम ने अपनी पत्नी सीता के प्रति हमेशा प्रेम और सम्मान का भाव रखा। वे सीता के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने के लिए तैयार थे।
भगवान राम को आदर्श राजा क्यों कहते हैं?
राम के राज्य में राजनीति स्वार्थ से प्रेरित ना होकर प्रजा की भलाई के लिए थी। इसमें अधिनायकवाद की छाया मात्र भी नहीं थी। राम ने अपने राज्य में हमेशा न्याय और धर्म का पालन किया। वे प्रजा के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।
भगवान राम आदर्श मित्र कैसे हैं?
श्री रामचंद्र जी निष्काम और अनासक्त भाव से राज्य करते थे। उनमें कर्तव्य परायणता थी और वे मर्यादा के अनुरूप आचरण करते थे। राम ने अपने दोस्तों सुग्रीव, हनुमान, विभीषण आदि के प्रति हमेशा निष्ठा और समर्पण का भाव रखा। उन्होंने अपने दोस्तों की हर समय मदद की।
भगवान राम की विशेषता हैं ये खास 16 गुण
भगवान राम के मर्यादा और उनके विशेष गुणों को लेकर जो छवि प्रत्येक हिंदुओं में बसी है वह किसी लेखनी की मोहताज नहीं है। हिन्दू पंचांग के अनुसार भगवान राम को भगवान विष्णु का 7वां अवतार माना जाता है जिन्होंने अपना पूरा जीवन एक मर्यादा में रहकर व्यतीत किया.
भगवान राम जी के चरित्र की कई ऐसी विशेषताएं हैं जो उन्हें लोगों का आदर्श बनाती हैं. हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रभु राम 16 गुणों से युक्त थे जो उनको मर्यादा पुरुषोतम बनाते हैं और हम सभी उनके इन गुणों को अपनाकर अपना जीवन बना सकते हैं-
जानते हैं भगवान राम के चरित्र मे कौन-कौन से 16 गुण हैं जो हमें अपनानी चाहिए .
- गुणवान (योग्य और कुशल)
- किसी की निंदा न करने वाला (प्रशंसक, सकारात्मक)
- धर्मज्ञ (धर्म का ज्ञान रखने वाला)
- कृतज्ञ (आभारी या आभार जताने वाला विनम्रता)
- सत्य (सत्य बोलने वाला और सच्चा)
- दृढ़प्रतिज्ञ (प्रतिज्ञा पर अटल रहने वाला, दृढ़ निश्चयी )
- सदाचारी (धर्मात्मा, पुण्यात्मा और अच्छे आचरण वाला, आदर्श चरित्र)
- सभी प्राणियों का रक्षक (सहयोगी)
- विद्वान (बुद्धिमान और विवेक शील)
- सामर्थशाली (सभी का विश्वास और समर्थन पाने वाला समर्थवान)
- प्रियदर्शन (सुंदर मुख वाला)
- मन पर अधिकार रखने वाला (जितेंद्रीय)
- क्रोध जीतने वाला (शांत और सहज)
- कांतिमान (चमकदार शरीर वाला और अच्छा व्यक्तित्व)
- वीर्यवान (स्वस्थ्य, संयमी और हष्ट-पुष्ट)
- युद्ध में जिसके क्रोधित होने पर देवता भी डरें : (वीर, साहसी, धनुर्धारि, असत्य का विरोधी)
नज़रिया जीने का : बोर्ड परीक्षा के महौल में इन टिप्स से करें एक्जाम स्ट्रेस को गायब
नजरिया जीने का: प्रधानमंत्री के क्रोध को त्यागने वाला कौन सा श्लोक आज हर जुबान पर है
क्रोधः प्राणहरः शत्रुः क्रोधो मित्रमुखो रिपुः।
क्रोधो ह्यसिर्महातीक्ष्णः सर्व क्रोधोऽपकर्षति॥
इसका अर्थ है कि क्रोध प्राण लेने वाला शत्रु है, जो मित्र के रूप में दिखता है पर भीतर से दुश्मन होता है। क्रोध अत्यंत तीक्ष्ण (धारदार) तलवार के समान है, जो जीवन की हर अच्छाई को काट देता है।
क्रोधः प्राणहरः शत्रुः क्रोधो मित्रमुखो रिपुः।
— Narendra Modi (@narendramodi) December 12, 2025
क्रोधो ह्यसिर्महातीक्ष्णः सर्व क्रोधोऽपकर्षति॥ pic.twitter.com/GBxlYC0oIH
नजरिया जीने का: जानें वृक्ष के चिरस्थायी लाभों को समर्पित प्रधानमंत्री का सुन्दर श्लोक
वास्तव में उक्त श्लोक वाल्मीकि रामायण से लिए गया है जिसका चर्चा प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सद्भाव के लिए क्रोध को त्यागने की आवश्यकता बताते हुए किया है.
क्रोधः प्राणहरः शत्रु: क्रोधो मित्रमुखी रिपुः |
क्रोधो हि असिर्महातीक्ष्णः सर्वं क्रोधोपकर्षति ||
-वाल्मीकि रामायण
गुस्सा अर्थात क्रोध एक दुश्मन की तरह है जो किसी की जान ले सकता है और दोस्तों के बीच दुश्मनी का मुख्य कारण भी है। गुस्सा निश्चित रूप सेएक बहुत तेज़ तलवार की तरह है, जो हर किसी को नुकसान और अपमान पहुंचा सकता है।
दूसरे शब्दों में कहें तो गुस्सा प्राणहरण करने वाले शत्रु के समान है तथा मित्रों के बीच शत्रुता होने का कारण भी होता है | क्रोध वास्तव में एक तीक्ष्ण तलवार के समान है जो सब् को अपमानित कर हानि पहुंचाता है. श्लोक का साफ अर्थ है कि हमें गुस्सा अर्थात क्रोध पर पूर्ण नियंत्रण करना चाहिए.
नजरिया जीने का: सकारात्मक और उत्साही लोगों के साथ समय बिताएं, जीवन का हर मुश्किल होगा आसान
यह सकारात्मक दृष्टिकोण का अभ्यास है जो आपके जीवन में आशावाद और आशावादी दृष्टिकोण लाता है। सकारात्मक दृष्टिकोण हमें सकारात्मक सोचने में आसान बनाता है और यह हमें चिंताओं और नकारात्मक सोच से बचने की कला भी सिखाता है...
याद रखें, प्रकृति भी आपके अंदर उत्पन्न विचारों को हीं सशक्त करने और उसे पूरा करने की लिए बल देती है, और इसलिए हैं हमें बचपन से यह पढ़ाया जाता है कि -" हमें अपने मन में बुरे विचारों को लाने से बचना चाहिए"
आपका Attitude आपके आस-पास हो रही घटनाओं के बारे में आपकी राय बनाने में आपकी मदद करता है... सोचने के तरीके ने आपके विचारों को तय किया और निश्चित रूप से यह आपके कार्यों में दिखाई देता है। जिस वातावरण में आप रह रहे हैं, वह भी आपके दृष्टिकोण के प्रभाव प्रदर्शित करता है.
दुनिया में ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने अपनी मामूली चोटों और जीवन की कठिनाइयों के कारण जीवन के निराशावादी और नकारात्मक रवैये के कारण दम तोड़ दिया है.
अपने जीवन में हर असफलता के लिए अपने आस-पास की परिस्थितियों को दोष न दें. आपके जीवन में कठिन परिस्थितियों से निपटने के लिए अपनी मानसिकता और दृष्टिकोण को बदलने की आवश्यकता है.।
आपके सकारात्मक और आशावादी दृष्टिकोण में आपके जीवन में आपकी हर सफलता/असफलता का कारण प्रदान करने की शक्ति है और इसलिए अपने सोचने के तरीके को नज़रअंदाज़ न करें.निश्चित रूप से यह आपके जीवन में कठिन परिस्थितियों से निपटने का मूल तरीका है,
लॉकडाउन और ऑनलाइन पढ़ाई: बच्चों से अधिक है पेरेंट्स की भूमिका, अपनाएँ ये टिप्स
=========
अस्वीकरण: कृपया ध्यान दें कि लेख में उल्लिखित टिप्स/सुझाव केवल सामान्य जानकारी है जो विभिन्न सामाजिक और धार्मिक आस्था पर आधारित हैं.ताकि आपको उस मुद्दे के बारे में अपडेट रखा जा सके जो कि आम लोगों से अपेक्षित है. आपसे निवेदन है कि कृपया इन सुझावो को पेशेवर सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए तथा अगर आपके पास इन विषयों से सम्बंधित कोई विशिष्ट प्रश्न हैं तो हमेशा सम्बंधित एक्सपर्ट से अवश्य परामर्श करें।
नजरिया जीने का: हर झगड़े में जीतने से ज्यादा जरूरी है रिश्ते को बचाना
हम यह भूल से गए हैं की कुछ रिश्ते माफी मांगने से नहीं, समझने से सुलझते हैं और हमारे अहंकार और ईगो का कद इतना बड़ा हो चूका है कि हमें माफ़ी मांगने में संकोच होने लगा है.
झगड़े इंसान को तोड़ते हैं, समझौता रिश्तों को जोड़ता है
जुबान के तीखे शब्द सबसे बड़े झगड़े की जड़ बन सकते हैं और इसलिए यह जरुरी है कि आप रिश्तों की जीवंतता के लिए जुबान लगाम रखें. याद रखें, झगड़े इंसान को तोड़ते हैं, समझौता रिश्तों को जोड़ता है और इसलिए समझौतों की अहमियत को समझें. लेकिन यह भी सच है कि भावनात्मक रूप से परेशान करने वाला या कठोर नहीं होना चाहिए क्योंकि यह कहा गया है कि "अगर हम हर लड़ाई जीतना चाहें, तो शायद रिश्ते हार जाएंगे।"और आप विश्वास करें कि यही जीवन का एकमात्र सच्चाई है।
लड़ाई जितने के लिए रिश्तों को नहीं हराएँ
आज के इस दौर मे जहां हमें अपने हेक्टिक जीवनशैली और भागती जिंदगी मे रिश्तों को बचाने कि जदोजहद से दो चार होना हमारी लाचारी बन चुकी है, ऐसे मे अगर हम झगड़ों कि कीमत पर सह-अस्तित्व की भावना को तिलांजलि देंगे तो बहाल जीवन का क्या हश्र होगा? जब रिश्तों की बात आती है तो मनमुटाव का होना अपरिहार्य है और इसे अवॉइड करना कुछ हद तक मुश्किल होता है।
अहंकार का कद छोटा होना आवश्यक
क्या यह सच नहीं है कि जहां अहंकार खत्म होता है, वहां झगड़ा भी खत्म हो जाता है और इसके लिए यह जरूरी है कि हम झगड़ों को छोड़कर सह-अस्तित्व की भावना को बढ़ावा दें ताकि हमारा जीवन सँवर सके। जीवन में सह-अस्तित्व का मतलब हीं यही है कि मिल-जुलकर रहना और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना और संघर्षों से ऊपर उठना। हर झगड़े में जीतने से ज्यादा जरूरी है रिश्ते को बचाना और इसके लिए जरुरी है कि जब आप झगड़ों से बचकर एक-दूसरे को समझने और अपनाने का प्रयास करते हैं, तो जीवन में सुख, शांति और संतोष बढ़ता है।
समझौता रिश्तों को जोड़ता है
अगर आप जीवन मे झगड़े और समझौते के महत्व को समझेंगे तो इसमें कोई संदेह नहीं है कि एक तरफ जहां झगड़े इंसान को तोड़ते हैं, समझौता रिश्तों को जोड़ता है। समझौते कि कीमत को समझें और झगड़े कि नकारात्मक प्रभाव को कभी भी जीवन मे तवज्जो नहीं दें।
अक्सर हम जीवन मे खुद के कद से अधिक अपने अहंकार को बना लेते हैं जो एक प्रमुख वजह होता है आपस के रिश्तों को खत्म कर अहंकार के बीजारोपन का। याद रखें, जहां अहंकार खत्म होता है, वहां झगड़ा भी खत्म हो जाता है।
नजरिया जीने का: युवाओं के लिए खास हैं प्रधानमंत्री का वह श्लोक जो अतीत और भविष्य को भूल मुक्त वर्तमान में जीना सिखाती है
"गते शोको न कर्तव्यो भविष्यं नैव चिन्तयेत्।
वर्तमानेन कालेन वर्तयन्ति विचक्षणाः।"
चाणक्य नीति से लिए गए इस श्लोक का मतलब है कि किसी को अतीत पर शोक नहीं करना चाहिए और न ही भविष्य के बारे में चिंता करनी चाहिए। बुद्धिमान व्यक्ति केवल वर्तमान में ही कार्य करते हैं।
नजरिया जीने का: जानें वृक्ष के चिरस्थायी लाभों को समर्पित प्रधानमंत्री का सुन्दर श्लोक
गते शोको न कर्तव्यो भविष्यं नैव चिन्तयेत् |
वर्तमानेन कालेन वर्तयन्ति विचक्षणाः ||
- चाणक्य नीति (१३/२/)
गते शोको न कर्तव्यो भविष्यं नैव चिन्तयेत्।
— Narendra Modi (@narendramodi) December 22, 2025
वर्तमानेन कालेन वर्तयन्ति विचक्षणाः॥ pic.twitter.com/DsAfM1m5UC
श्लोक के माध्यम से प्रधानमंत्री ने लोगों को स्पष्ट सन्देश दिया है कि जो समय बीत गया है उसके बारे में शोक नहीं करना। इसका मतलब साफ है कि हमें हमेशा वर्तमान के बारे में सोचना चाहिए क्योंकि वही हमारे हाथ में हैं. बुद्धिमान और अनुभवी व्यक्ति केवल वर्तमान परिस्थिति के अनुसार ही जीवनयापन करते हैं |
संस्कृत के इस श्लोक की विवेचना करने निम्न अर्थ निकलता है-
गते शोको न कर्तव्यो: बीते हुए (अतीत) का शोक (दुःख) नहीं करना चाहिए।
भविष्यं नैव चिन्तयेत्: भविष्य के बारे में बिल्कुल भी चिंता नहीं करनी चाहिए।
वर्तमानेन कालेन: वर्तमान के समय से ही।
वर्तयन्ति विचक्षणाः: बुद्धिमान लोग कार्य करते/जीते हैं (या जीवन यापन करते हैं)।
यह श्लोक हमें अतीत के पछतावे और भविष्य की चिंताओं से मुक्त होकर, वर्तमान क्षण में पूरी तरह से जीने और कर्म करने का संदेश देता है, क्योंकि यही समझदारी का मार्ग है।
नजरिया जीने का: सफलता पाना है लक्ष्य तो फिर इन 6 दुर्गुणों का करें पूर्ण त्याग
षड् दोषा: पुरुषेणेह हातव्या भूतिमिच्छिता। निद्रा तन्द्रा भयं क्रोध आलस्यं दीर्घसूत्रता।।
संस्कृत के इस श्लोक का अर्थ है कि जीवन में ऐश्वर्य या उन्नति चाहने वाले पुरुषों को छः दुर्गुणों पर नियंत्रण रखनी चाहिए या उनका पूर्ण त्याग करनी होगी अन्यथा उनके सफलता में सदा संदेह रहती है. उक्त श्लोक जिन छः दुर्गुणों की चर्चा की गई है उनमें शामिल हैं-
नींद (अधिक सोना), तन्द्रा (उंघना/सुस्ती), भय (डर), क्रोध (गुस्सा), आलस्य (सुस्ती), और दीर्घसूत्रता (किसी काम को टालने या देर करने की आदत).
दोस्तों, भारतीय शास्त्र केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं। प्रस्तुत श्लोक आज के समय में भी उतना ही प्रासंगिक है जितना प्राचीन काल में था।
आज मनुष्य कड़ी मेहनत के बावजूद सफल नहीं हो पाता, क्योंकि उसके मार्ग में ये छह आंतरिक शत्रु खड़े होते हैं।
दूसरे शब्दों में कहें तो यह श्लोक हमें आत्ममंथन के लिए प्रेरित करता है और हमें यह बताता है कि बाहर की दुश्मनों के अपेक्षा हमें पहलेअपने भीतरी दोषों को पहचानना और समाप्त करना होगा।
छह दोषों पर एक नजर आप देंगे तो पाएंगे कि यह सभी दुर्गुण किसी भी सफलता में सबसे बड़े बाधा हैं- नींद, नखरे, डर, गुस्सा, आलस्य, दीर्घसूत्र।
मतलब: जो मनुष्य धन या तरक्की चाहते हैं, उन्हें इन दुर्गुणों को सदा के लिए त्याग कर देनी चाहिए-– नींद, गुस्सा, भय, तन्द्रा, आलस्य और काम को टालने की आदत.
छह दोष (The Six Vices):
निद्रा (Nidra): अधिक सोना, नींद में समय बिताना. अधिक नींद और सुस्ती व्यक्ति की ऊर्जा, समय और अवसर छीन लेती है। समय पर जागना और सजग रहना ही सफलता की पहली सीढ़ी है।
तन्द्रा (Tandra): ऊँघना, सुस्ती, निष्क्रियता.
भयं (Bhayam): डर, भय, जिससे आत्मविश्वास कम होता है. भय हमें प्रयास करने से रोकता है। असफलता का डर, लोगों की राय का डर—ये सब विकास के सबसे बड़े अवरोध हैं।
क्रोधः (Krodhah): गुस्सा, जो स्वभाव और चरित्र पर बुरा असर डालता है. क्रोध बुद्धि का नाश करता है। गुस्से में लिया गया एक निर्णय वर्षों की मेहनत पर पानी फेर सकता है।
आलस्यं (Aalasya): आलस्य, जो लक्ष्य प्राप्ति में सबसे बड़ी कमजोरी है.आलस्य व्यक्ति को सपनों से दूर कर देता है। जो आज टालता है, वह कल पछताता है।
दीर्घसूत्रता (Deerghasutrata): काम को टालने की आदत, जल्दी होने वाले काम में भी देर लगाना (procrastination).
यह संक्षेप में हमें बताता है कि:
आलस्य और निद्रा अधिक मात्रा में होने से काम में बाधा आती है।
तन्द्रा से शरीर और मन सुस्त हो जाते हैं।
भय और क्रोध मन को कमजोर और अनियंत्रित बनाते हैं।
अधिक सोच-विचार (दीर्घसूत्रता) से निर्णय लेने में बाधा होती है। आज का काम कल पर छोड़ना, सफलता को हमेशा दूर ही रखता है।
इसलिए, जो व्यक्ति सफल होना चाहता है, उसे इन दोषों को छोड़ना चाहिए।
नजरिया जीने का: जानें प्रधानमंत्री द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर शेयर किये गए संस्कृत सुभाषितम का महत्त्व
आज जबकि देश 77 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, और इस अवसर पर देश ने शानदार आजादी का जश्न मनाया, इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया।
प्रधानमंत्री द्वारा जिस संस्कृत सुभाषितम साझा किया वह इस प्रकार से है-
“पारतन्त्र्याभिभूतस्य देशस्याभ्युदयः कुतः। अतः स्वातन्त्र्यमाप्तव्यमैक्यं स्वातन्त्र्यसाधनम्॥”
गणतंत्र दिवस हमारी स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है।
पारतन्त्र्याभिभूतस्य देशस्याभ्युदयः कुतः।
अतः स्वातन्त्र्यमाप्तव्यमैक्यं स्वातन्त्र्यसाधनम्॥ pic.twitter.com/i0XjjgL38x
>प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;गणतंत्र दिवस हमारी स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है।
— Narendra Modi (@narendramodi) January 26, 2026
पारतन्त्र्याभिभूतस्य देशस्याभ्युदयः कुतः।
अतः स्वातन्त्र्यमाप्तव्यमैक्यं स्वातन्त्र्यसाधनम्॥ pic.twitter.com/i0XjjgL38x
“गणतंत्र दिवस हमारी स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है।
पारतन्त्र्याभिभूतस्य देशस्याभ्युदयः कुतः।
अतः स्वातन्त्र्यमाप्तव्यमैक्यं स्वातन्त्र्यसाधनम्॥”
इस श्लोक के माध्यम से प्रधानमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत की स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक शक्तिशाली प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह अवसर राष्ट्र को नई ऊर्जा और प्रेरणा से भर देता है, ताकि हम एक साथ मिलकर राष्ट्र-निर्माण की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें।
इस उक्ति के माध्यम से हमें आजादी और स्वतंत्रता की कीमत बताई गई है जो हमें सिखाती है कि राष्ट्रीय एकता ही वह शक्ति है जो किसी भी देश को गुलामी से मुक्त कराकर प्रगति के पथ पर ले जा सकती है।
इस सुभाषितानि का अर्थ स्पष्ट है कि पराधीनता (गुलामी) से दबे हुए देश का अभ्युदय (प्रगति या उन्नति) कैसे संभव है? इसलिए, स्वतंत्रता प्राप्त की जानी चाहिए और उस स्वतंत्रता को पाने का साधन 'एकता' है।
सुभाषितम कहता है कि एक राष्ट्र जो निर्भर है या अधिकार से वंचित है, वह प्रगति नहीं कर सकता। इसलिए, केवल स्वतंत्रता और एकता को अपने मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में अपनाकर ही राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित की जा सकती है।
नजरिया जीने का: सेल्फ डिसिप्लिन के महत्व और इसे विकसित करने के टिप्स को जानें
आत्म-अनुशासन जीवन का अभ्यास आपको वह करने की क्षमता प्रदान करता है जो आपके जीवन की सार्थकता और सम्पूर्णता को प्राप्त करने में सहायता करती है. क्योंकि आप जानते हैं कि आप अपने मन में किसी भी सपने को प्राप्त करना सीख सकते हैं ... इसलिए जीवन में आत्म अनुशासन के लिए जरुरी पांच स्तंभों को हमेशा याद रखें जो आपको जीवन के किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने और जीवन की सम्पूर्णता की और ले जाती है -स्वीकृति, इच्छाशक्ति, कठोर परिश्रम, मेहनती और दृढ़ता।
स्व-अनुशासन को विकसित करने के टिप्स
- अपने लक्ष्यों को निर्धारित करें और उन्हें प्राप्त करने के लिए एक योजना बनाएं.
- अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प और समर्पण रखें.
- अपने आप को नियमित रूप से प्रेरित करें और प्रोत्साहित करें.
- अपने आप को छोटी-छोटी उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत करें.
- स्व-अनुशासन एक जीवन भर की यात्रा है, लेकिन यह एक यात्रा है जो आपको अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल करने में मदद कर सकती है. इसलिए, आज ही स्व-अनुशासन विकसित करना शुरू करें और अपने सपनों को पूरा करें.
- "सफलता का रहस्य स्व-अनुशासन है." - एलेन वार्क
- "स्व-अनुशासन ही वह शक्ति है जो आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम बनाती है." - लाओ त्ज़ू
- "स्व-अनुशासन ही वह कौशल है जो आपको अपनी इच्छाओं को नियंत्रित करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम बनाता है." - ब्रूस ली
- "स्व-अनुशासन ही वह शक्ति है जो आपको अपने जीवन को नियंत्रित करने और अपने सपनों को पूरा करने में सक्षम बनाती है." - नेपोलियन हिल
- "स्व-अनुशासन ही वह नींव है जिस पर आप अपने जीवन का निर्माण कर सकते हैं." - विलियम जेम्स
आत्म-अनुशासन आपके जीवन के हर प्रयास में बनने वाला अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण कारक है..जो न केवल आपके जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है..बल्कि यह भ्रम की स्थिति में भी आपके जीवन को हमेशा सही रास्ते पर लाता है और यह हमारे जीवन में क्या करना है और क्या नहीं करना है के बीच की रेखा का सीमांकन करता है।
दैनिक जीवन में आत्म-अनुशासन वह फैक्टर है जो आपको अपने आवेगों, भावनाओं, प्रतिक्रियाओं और व्यवहारों को नियंत्रित करने के लिए बाध्य करता है। अपने जीवन में आत्म-अनुशासन के महत्व को नियंत्रित करें और समझें. यह आपको अल्पकालिक संतुष्टि के बदले दीर्घकालिक संतुष्टि और लाभ के बारे में सोचने के लिए परिपूर्ण बनाएगा।
नजरिया जीने का : मेरा जीवन मेरा सबसे बड़ा शिक्षक-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
उन्होंने कहा कि अपने राज्य की महिलाओं के संघर्ष को देखकर, जो पानी लाने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलती थीं, उन्हें स्वतंत्रता के बाद पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता से प्रेरणा मिली। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि हालांकि वे योजनाओं का स्वामित्व नहीं लेते हैं, लेकिन वे राष्ट्र को लाभ पहुंचाने वाले सपनों को साकार करने के लिए खुद को समर्पित कर देते हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के मार्गदर्शक सिद्धांतों को साझा किया: अथक परिश्रम करना, व्यक्तिगत लाभ की इच्छा नहीं करना और जानबूझकर गलत काम करने से बचना। उन्होंने स्वीकार किया कि गलतियाँ मानवीय हैं, लेकिन उन्होंने अच्छे इरादों के साथ काम करने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने भाषण को याद करते हुए, श्री मोदी ने कहा कि वे कड़ी मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे, वे अपने निजी स्वार्थ के लिए कुछ नहीं करेंगे और वे गलत नीयत से कोई गलती नहीं करेंगे। वे इन तीन नियमों को अपने जीवन का मंत्र मानते हैं।
आदर्शवाद और विचारधारा के महत्व के बारे में बात करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि "राष्ट्र प्रथम" ही हमेशा उनका मार्गदर्शक सिद्धांत रहा है। उन्होंने कहा कि यह विचारधारा पारंपरिक और वैचारिक सीमाओं से परे है, जिससे उन्हें नए विचारों को अपनाने और पुराने विचारों को त्यागने की अनुमति मिलती है, यदि वे राष्ट्र के हित में हों। उन्होंने कहा कि उनका अटल मानक "राष्ट्र प्रथम" है।
प्रधानमंत्री ने प्रभावशाली राजनीति में विचारधारा की तुलना में आदर्शवाद के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विचारधारा आवश्यक है, लेकिन सार्थक राजनीतिक प्रभाव के लिए आदर्शवाद महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन का उदाहरण दिया, जहां विभिन्न विचारधाराएं स्वतंत्रता के सामान्य लक्ष्य के लिए आपस में समाहित हो गयीं। (स्रोत-PIB )



















