नजरिया जीने का: इतिहास बनाने वाले हमारे बीच से ही होते हैं, फर्क तो बस जूनून का होता है

Inspiring Thoughts Importance of Passion in Life

नजरिया जीने का: इतिहास बनाने वाले लोगों की जीवनी को पढ़ते समय अक्सर हम सोचते हैं कि ऐसे लोग कुछ खास किस्म के होते हैं और वे इतिहास का निर्माण करने के लिए ही पैदा होते है। अगर आप बॉलीवुड के सफल अभिनेताओं की शुरुआती दिनों के संघर्ष को पढ़ेंगे तो आपको पता चलेगा की लगभग सभी को अपना मुकाम हासिल करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था।

लेकिन क्या कभी आपने इस पर कभी गौर किया कि आज जो अपने क्षेत्र में सफलता का कीर्तिमान स्थापित करने वाले इन कलाकारों का वजूद भी हमारे और आपके बीच से रहा है।।सच तो यह है कि हम अपनी मानसिकता को इस तरह बनाकर जीने की आदत बना चुके हैं,  जहां हम अपने को स्टेज पर नही बल्कि दर्शक दीर्घा में बैठकर ताली बजाने वालों के बीच का बना लिया है।

किसी कवि ने कितना सुंदर चित्रण किया है...

"वह पथ क्या पथिक परीक्षा क्या

जिस पथ में बिखरे शूल न हो।

नाविक की धैर्य परीक्षा क्या 

यदि धाराएं प्रतिकूल न हो।।।"


सफलता का कीर्तिमान बनाने वालों और हमारे बीच अगर कुछ फर्क रहा तो वह सिर्फ जुनून का था जो उन्हें सफलता दिलाया और हम कुछ कर गुजरने के लिए सोचने का साहस तक नही उठा पाए।।।।

विश्वास कीजिए, अगर हम सभी ने भी जीवन के किसी भी मुकाम पर हार के दर को निकालने में सफलता प्राप्त कर लिया होता तो हमारे अंदर का जुनून भी आज हमें अपने लक्ष्य तक पहुंचा दिया होता।।।

आहुति बाकी यज्ञ अधूरा

 अपनों के विघ्नों ने घेरा

 अंतिम जय का वज़्र बनाने-

नव दधीचि हड्डियां गलाएँ।

आओ फिर से दिया जलाएँ

-अटल बिहारी वाजपेयी


वो इसलिए सफल हुए क्योंकि उन्होंने सिर्फ सफलता को ध्यान में रखकर अपना प्रयास जारी रखा,लेकिन हम सफलता के बारे में नही बल्कि अपने असफलता का खौफ पर फोकस रखा।।।

सिर्फ जुनून का होना ही काफी नहीं है दोस्तों बल्कि जरुरी यह भी है कि हम सही दिशा और उचित अवसर पर इसे नई धार दें।।।

 दुनियाँ के दांव पेंच से रखना न वास्ता 

मंजिल तुम्हारी दूर है लंबा है रास्ता 

 भटका न दे कोई तुम्हें धोखे में डाल के

-प्रदीप 


सफलता अपनी कीमत तो मांगती है और यह भी एक अनिवार्य शर्त होती जिसे आपको अपने संघर्ष के दिनों का लेसन या सीख समझकर आत्मसात करनी होती है।।।

हवा के साथ नाव खेना कोई साहस कार्य नही इसमें कोई संदेह नहीं, याद तो उन्हे किया जाता है जो प्रतिकूल परिस्थितियों में सफलता की अलख जगाए रखते हैं। कहते है ना....

"जो कहे नही करता भी हो,

विश्वास उसी का होता है।

जो युग को कर्मठता से मोड़े

इतिहास उसी का होता है।।"

No comments:

Post a Comment