' मैत्री-2025’
- भारत और थाईलैंड के बीच आतंकवाद-रोधी संयुक्त सैन्य अभ्यास
- मेघालय के उमरोई विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया जा रहा है।
- ‘मैत्री’ श्रृंखला का यह 14वां संस्करण है.
- यह अभ्यास पहली बार 2006 में शुरू हुआ था ।
- भारत और थाईलैंड में बारी-बारी से आयोजित होता रहा है।
वर्ल्ड फ़ूड इंडिया (WFI)/विश्व खाद्य भारत 2025
- वर्ल्ड फ़ूड इंडिया (WFI) 2025 के चौथे संस्करण का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 25 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में करेंगे.
- भागीदार देश -न्यूजीलैंड और सऊदी अरब
- फोकस देश -जापान, यूएई, वियतनाम और रूस
कामचटका, रूस
- रूस के कामचटका क्षेत्र के पूर्वी तट के पास 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप आया।
- भूकंप रूसी शहर पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 111 किलोमीटर (69 मील) पूर्व में कामचटका क्षेत्र के प्रशासनिक केंद्र में, 39.5 किलोमीटर की गहराई पर आया।
सुशीला कार्की, नेपाल
- नेपाल में ‘जेन-जी’ विरोध के कारण हुए तख्तापलट के बाद सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री बनाया गया है।
- श्रीमती सुशीला कार्की के नेतृत्व में नई अंतरिम सरकार के गठन.
- सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं।
मिजोरम, पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा
- मिजोरम के लिए एक ऐतिहासिक दिन क्योंकि यह भारत के रेलवे मानचित्र में शामिल हो गया है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51.38 किलोमीटर लंबी बैराबी-सैरांग रेलवे परियोजना और तीन नई ट्रेनों का उद्घाटन किया।
बैराबी-सैरांग रेलवे परियोजना
- पहली बार मिजोरम का सैरांग राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सीधे जुड़ेगा।
- 45 सुरंगें हैं इसमें 55 बड़े पुल और 88 छोटे पुल भी शामिल हैं।
‘ज्ञान भारतम्’, अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन
- भारत की ज्ञान विरासत पर ‘ज्ञान भारतम्’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ नई दिल्ली में किया गया।
- इस सम्मेलन का विषय ‘पांडुलिपि की विरासत के माध्यम से भारत की ज्ञान परंपरा को पुनः प्राप्त करना है।
- भारत, दस मिलियन से अधिक पांडुलिपियों के साथ, शायद शास्त्रीय और स्थानीय परंपराओं का सबसे समृद्ध भंडार रखता है।
- ये ग्रंथ साहित्य, विज्ञान, गणित, दर्शन और कला को गहन अंतःविषय तरीकों से समाहित करते हैं।
गोवा, 10वें आयुर्वेद दिवस की मेजबानी
- 10वां आयुर्वेद दिवस 23 सितंबर 2025 को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), गोवा में मनाया जाएगा
- 2025 की थीम - "जन और पृथ्वी के लिए आयुर्वेद"
- अब प्रत्येक वर्ष 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
पर्पल फेस्ट 2025
- पर्पल फेस्ट 2025 एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा में 11 सितंबर 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

No comments:
Post a Comment