मन की बात: जानें कहाँ प्लास्टिक कचरा लेकर जाने पर मिलता है भरपेट खाना


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अर्थात 26 अक्टूबर 2025 को लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 127वीं कड़ी का सम्बोधन किया. कार्यक्रम के दौरान प्रधान मंन्त्री ने छठ के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए इसे  श्रद्धा, अपनापन और परंपरा का पर्व बताया. प्रधानमंत्री ने कहा कि छठ का व्रत रखने वाली महिलाएं जिस समर्पण और निष्ठा से इस पर्व की तैयारी करती हैं वो अपने आप में बहुत प्रेरणादायक है।

इस दौरान नरेंद्र मोदी ने एक ऐसे स्थल का चर्चा भी किया जहाँ  प्लास्टिक कचरा लेकर जाने पर भरपेट खाना खिलाया जाता है। अगर कोई व्यक्ति एक किलो प्लास्टिक लेकर जाए उसे दोपहर या रात का खाना मिलता है और कोई आधा किलो प्लास्टिक ले जाए तो नाश्ता मिल जाता है। 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता और स्वच्छता के प्रयास   चर्चा करते हुए कहा की  छतीसगढ़ के अम्बिकापुर में शहर से प्लास्टिक कचरा साफ करने के लिए एक अनोखी पहल की गई है। अम्बिकापुर में Garbage Cafe चलाए जा रहे हैं। ये ऐसे cafe हैं, जहाँ प्लास्टिक कचरा लेकर जाने पर भरपेट खाना खिलाया जाता है। अगर कोई व्यक्ति एक किलो प्लास्टिक लेकर जाए उसे दोपहर या रात का खाना मिलता है और कोई आधा किलो प्लास्टिक ले जाए तो नाश्ता मिल जाता है। ये cafe अम्बिकापुर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चलाता है।

मेरा जीवन मेरा सबसे बड़ा शिक्षक-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

उल्लेखनीय है कि लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात ने हाल हीं में अपना 125 वे संस्करण  का प्रसारण हुआ था. आधिकारिक तौर पर मन की बात कार्यक्रम का आरम्भ 3 अक्टूबर 2014को हुआ था. शुरू होने  के बाद, कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधान मंत्री की आवाज और विचारों को भारत के आम लोगों तक पहुंचाना है। 'मन की बात' कार्यक्रम में वह विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्र निर्माण से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हैं और नागरिकों से जुड़े विचारों को शामिल करते हैं।आज सफलता और लोकप्रियता की नए कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है। 

No comments:

Post a Comment