Daily GK Update 18 November; इसरो स्पेस सम्मेलन और अन्य


प्रस्तुत हैं नवम्बर 18, 2025 को घटित सामान्य ज्ञान की एक झलक-
भारत के मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के लिए बहुविषयक अनुसंधान, तकनीकी विकास और संस्थागत सहयोग को एकसाथ लाने के उद्देश्य की पूर्ति हेतु वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने संयुक्त रूप से बेंगलुरु में सीएआईआर–इसरो स्पेस सम्मेलन 2025 का आयोजन किया।

 इस अवसर पर ईएसए अंतरिक्ष यात्री (नासा एसटीएस-66, एसटीएस-84, एसटीएस-103) श्री जीन-फ्रैंकोइस क्लेरवॉय का विशेष वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया, जिसमें मानव अंतरिक्ष उड़ान में वैश्विक सहयोग एवं साझा वैज्ञानिक सीख की आवश्यकता पर बल दिया गया।

इसरो अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन प्रशांत बी. नायर ने अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण, सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण सिमुलेशन, परिचालन तत्परता पर अपने अनुभव साझा किए। 
भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा ने 1984 के सोयुज मिशन की यादें साझा करते हुए एनएएल के दीर्घकालिक योगदान को सराहा।

 दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने कहा कि भारत का मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम शांतिपूर्ण अन्वेषण और मानव-केन्द्रित अनुसंधान पर आधारित है।

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता 

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने प्रस्तावित भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के संदर्भ में में न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस अवसर पर  मंत्रियों ने वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार से संबंधित प्रमुख विषयों के बारे में सहमति कायम करने की दिशा में बढ़ने पर ध्यान केंद्रित किया

वित्त वर्ष 2024-25 में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच वस्तुओं का द्विपक्षीय व्यापार लगभग 49 प्रतिशत की मज़बूत वृद्धि दर्शाते हुए 1.3 बिलियन डॉलर तक पहुँच गया। 
मुक्त व्यापार समझौते में सेवाओं, नवाचार और प्रौद्योगिकी सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण संभावनाओं का पता लगाने की क्षमता है। 
न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले हैं।

No comments:

Post a Comment