GK Quiz: पृथ्वी से चंद्रमा के हमेशा एक ही भाग के दिखाई देने का कारण क्या है?


पृथ्वी  और चन्द्रमा हमारे सौर्यमंडल के सबसे यूनिक और  कुतूहल  ग्रह और उपग्रह है जहाँ  जीवन है और चन्द्रमा पृथ्वी के एकमात्र उपग्रह है. हम बचपन  से  पृथ्वी और चन्द्रमा के बारे में बहुत कुछ पढ़ते आये हैं लेकिन हम आपको पृथ्वी और चन्द्रमा से जुड़े सामान्य ज्ञान और क्विज के लिए कुछ खास सवाल जवाब लाएं हैं. 

प्रश्न 1: पृथ्वी–चंद्रमा प्रणाली का द्रव्यमान केंद्र (Barycenter) कहाँ स्थित होता है?

उत्तर: पृथ्वी के अंदर, उसकी सतह से लगभग 1700 किमी नीचे।

प्रश्न 2 : पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्रों में चंद्रमा का गुरुत्वीय प्रभाव अपेक्षाकृत कम क्यों होता है?

उत्तर: चंद्रमा का गुरुत्वीय प्रभाव भूमध्यरेखीय उभार (Equatorial Bulge) पर अधिक केंद्रित होता है।

प्रश्न 3 : चंद्रमा की कक्षा का पृथ्वी की कक्षा (Ecliptic) से झुकाव कितना है?

उत्तर: लगभग 5° (5.145°)।

प्रश्न 4  : पृथ्वी को ‘नीला ग्रह’ क्यों कहा जाता है?

उत्तर: क्योंकि पृथ्वी का लगभग 71% भाग जल से ढका है।

प्रश्न 5  : पृथ्वी से चंद्रमा के हमेशा एक ही भाग के दिखाई देने का कारण क्या है?

उत्तर: चंद्रमा का घूर्णन काल और परिक्रमण काल समान होना (Synchronous Rotation)।

प्रश्न 6 : चंद्रमा पर पाए जाने वाले गहरे मैदानों (Maria) का निर्माण किससे हुआ है?

उत्तर: प्राचीन ज्वालामुखीय लावा प्रवाह से।

प्रश्न 7  : चंद्रमा पर जाने वाला पहला मानव मिशन कौन-सा था?

उत्तर: अपोलो-11 (1969)।

प्रश्न 8  : पृथ्वी का कौन-सा स्तर चंद्रमा के निर्माण सिद्धांत से जुड़ा माना जाता है?

उत्तर: मेंटल (Giant Impact Theory के अनुसार)।

प्रश्न 9  : चंद्रमा पर गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी की तुलना में कितना होता है?

उत्तर: लगभग 1/6 भाग।

प्रश्न 10  : पृथ्वी पर दिन-रात की अवधि में दीर्घकालिक परिवर्तन का मुख्य कारण क्या है?

उत्तर: चंद्रमा के ज्वारीय प्रभाव से पृथ्वी की घूर्णन गति का धीमा होना।



No comments:

Post a Comment