संत सुंदरार, परवई नचियार, संत कन्नप्पा नयनार और सोमस्कंद: जानें इन प्रतिमाओं का इतिहास जिन्हें ASI ने USA एवं Netherlands से लाया है


इन प्राचीन कालीन वस्तुओं की वापसी, भारत की अपनी सांस्कृतिक धरोहर को उसके सही स्थान पर वापस लाने के निरंतर प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इन प्राचीन कालीन वस्तुओं में संयुक्त राज्य अमेरिका के स्मिथसोनियन संग्रहालय से दो कांस्य मूर्तियां और नीदरलैंड के हेग से एक कांस्य मूर्ति शामिल हैं। इन्हें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों को औपचारिक रूप से सौंप दिया गया।

आइये जानते हैं कि क्यों खास हैं ये तीनों मूर्तियां-

1. संत सुंदरार और परवई नचियार: विजयनगर काल की 16वीं सदी की एक कांस्य प्रतिमा की तस्वीर 1956 में तमिलनाडु के कल्लाकुरिची तालुक स्थित वीराचोलापुरम के शिव मंदिर, श्री नारिश्वरा में ली गई थी। इसे अमेरिका के स्मिथसोनियन संग्रहालय से वापस लाया गया था। 

Photo PIB 

2. संत कन्नप्पा नयनार: तमिलनाडु के नागापट्टिनम जिले के थिरुपुगलूर के अरुल्मिगु अग्निश्वरसामी मंदिर की चोल-कालीन कांस्य मूर्ति में शैव संत को त्रिभंग खड़े मुद्रा में दर्शाया गया है और उनका दाहिना हाथ उनकी आंख की ओर उठा हुआ है। इसे नीदरलैंड के हेग से वापस लाया गया था।

Photo PIB 


3. सोमस्कंद (शिव और उमा): 12वीं सदी के चोल-कालीन कांस्य की इस मूर्ति की तस्वीर 1959 में तमिलनाडु के तंजावुर जिले के मन्नारगुडी तालुक स्थित अलात्तूर के श्री विश्वनाथ शिव मंदिर में ली गई थी। इसे संयुक्त राज्य अमेरिका के स्मिथसोनियन संग्रहालय से वापस लाया गया था।

Photo PIB



No comments:

Post a Comment