Goa Assembly Election 2022: इस बार गोवा बदलाव लाएगा-केजरीवाल

Goa Election 2020: Kejriwal Blames Congress BJP
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  कहा है कि कहा कि गोवा ने अपनी भ्रष्ट और गंदी राजनीति को खत्म करने का फैसला किया है और इस बार गोवा बदलाव लाएगा। उन्होंने कहा कि गोवा ने कांग्रेस को 17 विधायक दिए। इसमें से अब तक 15 बिक गए हैं और सिर्फ 2 बचे हैं, हालांकि चुनाव में अभी कुछ वक्त है।

‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोवा के लोग बहुत अच्छे हैं, बहुत ईमानदार और मेहनती हैं, लेकिन राजनेता बहुत खराब हैं। 1961 गोवा आजाद हुआ था। पिछले 60 साल के अंदर 27 साल कांग्रेस ने राज किया। 15 साल भाजपा ने राज किया और 15 साल एमजीपी ने राज किया। इन पार्टियों ने भ्रष्टाचार के शिवाय आप लोगों को कुछ नहीं दिया। आपकी सड़कें, स्कूल और अस्पताल बनवाए। यह समय कम नहीं होता है। दिल्ली में हमने पांच साल के अंदर चमत्कार करके दिखा दिया।

15 साल आपने एमजीपी को मौका दिया। 15 साल आपने भाजपा और 27 साल कांग्रेस को मौका दिया। अब 5 साल हमें भी देकर देख लो। अगर हम 5 साल में काम न करें, तो हमें उखाड़कर फेंक देना। अगर हमने पांच साल में काम नहीं किए, तो मैं दोबारा आपके पास वोट मांगने नहीं आउंगा। दिल्ली के लोगों ने हमकों एक मौका दिया था। इसके बाद हमें दूसरा और फिर तीसरा मौका दिया है। तीन बार उन्होंने हमें मौका दिया है। दिल्ली के लोग हमें इतनी सीट देते हैं कि दिल्ली से भाजपा और कांग्रस का सफाया हो गया है। गोवा में कांग्रेस तो अब खाली हो गई है और शायद उनके पास कोई नेता नहीं बचा है। भाजपा से लोग बहुत नाराज और गुस्से में हैं कि भाजपा बहुत भ्रष्ट हो चुकी है। भाजपा ने धोखा दिया है। आम आदमी पार्टी एकमात्र उम्मीद है। एक मौका आदमी पार्टी को देकर देखिए।

No comments:

Post a Comment