Nowruz 2022: इम्प्रेसिव गूगल डूडल के माध्यम से जानें नवरोज के बारे में विस्तृत जानकारी-Facts in Brief

Nowruz 2022 History Importance Facts in Brief

Nowruz 2022:
नवरोज़ 2022 के अवसर पर गुगल ने बहुत ही सुन्दर डूडल पोस्ट किया है जो कि ईरानी नव वर्ष अर्थात पारसी लोगों के लिए महत्वपूर्ण दिन  होता है.  नॉरूज़ सौर हिजरी कैलेंडर के पहले महीने की शुरुआत का प्रतीक है  जो सामान्यत: 20 या 21 मार्च को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। गूगल डूडल में माध्यम से नवरोज के आयोजन से सम्बंधित  विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए आइये जानते हैं क्या है Nowruz 2022का इतिहास, किन देशों में इसे मनाते हैं और अन्य विस्तृत जानकारी. 

नवरोज़ वास्तव में ईरानी नव वर्ष जो वसंत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक है, भारत सहित दुनिया भर में विभिन्न पारसी समुदायों के बीच बहुत उत्साह  के साथ मनाया जाता है। नव शब्द का यहाँ मतलब होता है नया तथा रोज का मतलब दिन अर्थात नए दिन से है जो कि  साल के प्रथम दिन के तौर  मनाया जाता है. 

इतिहास

ऐसी मान्यता है की नवरोज का त्योहार फारसी राजा जमशेद के नाम पर रखा गया है, जिन्हें फारसी या शहंशाही कैलेंडर बनाने का श्रेय दिया जाता है।

उल्लेखनीय है कि  नॉरूज़ सौर हिजरी कैलेंडर के पहले महीने की शुरुआत का प्रतीक है  जो सामान्यत: 20 या 21 मार्च को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। 

नवरोज सामान्यत: फ़ारसी सांस्कृतिक के प्रभाव वाले कई देशों में मनाया जाता है जिसमें शामिल हैं ईरान, इराक, भारत, अफगानिस्तान तथा  मध्य एशिया  के कई देश।

इस दिन को पारसी लोग  काफी महत्वपूर्ण दिन मानते हैं और उनका विश्वास होता है कि  अच्छे कर्म करने और अच्छे शब्द बोलने के लिए यह दिन सबसे उपयुक्त होता है इस दिन को पारसी लोग  काफी धूमधाम से मनाते है और इसके लिए वे अपने पारंपरिक परिधान में तैयार होते हैं, अपने घरों को रोशनी और रंगोली से सजाते हैं. 

इस दिन पारसी लोग विभिन्न  प्रकार के पकवान और स्वादिष्ट भोजन तैयार करते हैं। स्वादिष्ट और अलग-अलग पकवान से वे घर आये मेहमानों का स्वागत करते हैं और उन्हें बधाई और सुभकामनाएँ भी देते हैं. 

No comments:

Post a Comment