नजरिया जीने का: रामनवमी- जाने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवन राम के बारे में


राम नवमी हिंदू धर्म के कई सारे त्योहारों में से सबसे महत्वपूर्ण है जो भगवान राम की जयंती का प्रतीक है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था जिसे रामनवमी के रूप में हर साल मनाया जाता है.भगवान् राम ने जीवन और परिवार में सम्बन्धो के बीच समन्यव स्थापित करते हुए यह बताया है कि  निष्ठा, त्याग, बंधुत्व, शालीन स्नेहभाव,उदारता और वत्सलता जैसे जैसे भावों को किस प्रकार से कुशलता से पालन किया जा सकता है. उन्होंने हर सम्बन्धो में उच्च आदर्शों को स्थापित करते हुए किस प्रकार से अपने सभी कर्तव्यों का  पालन किया जा सकता हैं इसकी व्यापक झलक भगवान् राम के चरित्र में पाई जा सकती है. 

रामनवमी हर साल हिंदी के महीने के अनुसार चैत्र में पड़ता है. चैत्र नवरात्री जिसमे माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है, उसी दौरान नवमी को भगवन राम के जन्म को रामनवमी के रूप में मनाया जाता है. 

 नवरात्र का जश्न मनाने के लिए भक्तगण माता दुर्गा के विभिन्न रूपों का पूजन और  अनुष्ठान करते हैं तथा नवमी जिस दिन हम माँ सिद्धिदात्री पूजा करते हैं जो रामनवमी के दिन मनाई जाती है. 

रामनवमी का त्योहार हिंदू धर्म में बहुत महत्व रखता है। रामायण जो हिंदू धर्म का धार्मिक महाकाव्य है जिसके अनुसार त्रेता युग में राजा दशरथ नामक एक सम्राट थे, जो भगवान् राम के पिता थे. हिन्दू धर्म के अनुसार यह मान्यता है कि भगवान विष्णु के सातवें अवतार का जन्म अयोध्या में राजा दशरथ और रानी कौशल्या के घर त्रेता युग में हुआ था।  

यह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवन राम ही थे जिन्होंने राक्षस राजा रावण को परास्त किया, जिसने उसकी पत्नी सीता का अपहरण किया था।

राम नवमी का महत्व:

राम नवमी का त्यौहार वास्तव में पृथ्वी पर दैवीय शक्ति के आगमन का प्रतीक है क्योंकि हिन्दू धर्म के अनुसार यह मान्यता है कि भगवान विष्णु के सातवें अवतार का जन्म अयोध्या में राजा दशरथ और रानी कौशल्या के घर बड़े पुत्र के रूप में जन्म लिया था।

रामनवमी क्योंकि भगवान राम का जन्म दिन है इसलिये भक्तगन इस दिन को खास त्यौहार के रूप में मनाते हैं. वास्तव में राम नवमी का उत्सव अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष को दर्शाता है। 

ऐसी मान्यता है कि सूर्य को भगवान राम का पूर्वज माना जाता है जो सूर्य शक्ति का प्रतीक है. इसलिए रामनवमी के दिन लोग भगवान् राम के साथ ही  सूर्य भगवान् की भी उपासना करते हैं. भक्तगण भगवन राम के साथ ही प्रभु हनुमान की पूजा करते हैं साथ ही राम के भक्त भक्ति गीत गाकर, धार्मिक पुस्तकों के पाठ सुनकर और वैदिक भजनों का जाप करके दिन मनाते हैं।


No comments:

Post a Comment