Delhi MCD Election 2022-भ्रष्टाचार मुक्त निगम बनाने की बात करने वाले केजरीवाल पहले दिल्ली सरकार को भ्रष्टाचार मुक्त बनाऐ: कांग्रेस

Delhi MCD Election 2022 Congress Attacks On AAA Guarantee

कांग्रेस ने कहा है कि  अरविन्द केजरीवाल पहले दिल्ली सरकार को भ्रष्टाचार मुक्त बनाऐ। कांग्रेस ने कहा है कि निगम चुनावों के लिए 10 गारंटी में कर्मचारियों को पक्का करने का आम आदमी पार्टी का वादा पूरी तरह झूठा है क्योंकि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 8 वर्षों के शासन में राजधानी बेरोजगारी में विश्व में नम्बर-1 बन गई है। 

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने अरविन्द केजरीवाल द्वारा जारी दिल्ली नगर निगम घोषणा पत्र को खोखला स्वेत पत्र करार दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली की सफाई व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाएगी और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद और दिल्ली छावनी की सफाई व्यवस्था की तर्ज पर पूरी दिल्ली में सफाई व्यवस्था अभियान की शुरुआत करेंगे और दिल्ली को ‘‘मेरी चमकती दिल्ली’’ बनाऐंगे। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का 10 गारंटी घोषणा पूरी तरह से दिल्लीवालों के साथ धोखा है क्योंकि जो गांरटी आम आदमी पार्टी निगम चुनावों में जीत हासिल करने के लिए दे रहे है, उन पर विपक्ष में रहते हुए पिछले 5 वर्षों में कोई काम नही किया है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त निगम बनाने की बात करने वाले अरविन्द केजरीवाल पहले दिल्ली सरकार को भ्रष्टाचार मुक्त बनाऐ। निगम के भ्रष्टाचार में आम आदमी पार्टी भाजपा के साथ बराबर की भागीदार रही जिन्होंने दिल्ली नगर निगम को कंगाल बना दिया।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में पिछले 8 वर्षों से दिल्ली सरकार और निगम में विपक्ष की भूमिका निभाने के बावजूद दिल्ली सफाई व्यवस्था सुधारने और दिल्ली में भलस्वा, औखला और गाजीपुर में कूड़े के पहाड़ो को खत्म करने के लिए कुछ नही किया। केजरीवाल कह रहे है कि कोई नया कूड़े का पहाड़ नही बनने देंगे, दिल्ली में 8 वर्षों के शासन में इस पर कोई योजना क्यों नही बनाई जबकि एनजीटी ने केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराकर उनपर 900 करोड़ का जुर्माना लगाया है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि निगम चुनावों के लिए 10 गारंटी में कर्मचारियों को पक्का करने का आम आदमी पार्टी का वादा पूरी तरह झूठा है क्योंकि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 8 वर्षों के शासन में राजधानी बेरोजगारी में विश्व में नम्बर-1 बन गई है। जब केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के अनुबंधित व कच्चे कर्मचारियों को पक्का नही किया तो निगम चुनावों के लिए उनका यह वायदा बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार के दौरान निगम को पूरा पैसा समय पर दिया जाता था जिसके कारण निगम कर्मचारी वेतन व भत्तों को लेकर कभी भी हड़ताल पर नही गए, परंतु पिछले 15 वर्षों में भाजपा और आम आदमी पार्टी के शासन के दौरान औसतन हर छठे महीने निगम कर्मचारियों को वेतन न मिलने के कारण हड़ताल पर जाना पड़ा है।

No comments:

Post a Comment