दिल्ली: जाने किन सात रूटों पर दौड़ेंगी 50 नई लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें

New 7 DTC Bus Routes In Delhi know Facts

सीएम श्री अरविंद केजरीवाल ने नए साल पर आज दिल्लीवालों को 50 नई लो फ्लोर इलेक्ट्रिक एसी बसों का तोहफा दिया। ये बसें सात रूटों पर चलाई जाएंगी। सार्वजनिक परिवहन के बेड़े में 50 नई लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें शामिल जा रही हैं और अब दिल्ली में 300 इलेक्ट्रिक बसें हो गई हैं। वर्तमान में दिल्ली की सड़कों पर कुल 7379 बसें दौड़ रही हैं, जो अब तक की सबसे अधिक बसों की संख्या है। सीएम श्री  अरविंद केजरीवाल ने आज राजघाट डीटीसी डिपो से 50 नई लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत और दिल्ली परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

आधुनिक सुविधाओं से लैस बसों में यात्रियों का सफर होगा सुरक्षित

- यह एसी लो फ्लोर बसें दिव्यांगों के लिए अनुकूल हैं। 

- महिलाओं के लिए निरूशुल्क टिकट और पास की सुविधा मिलेगी

- बसें सीएनजी/इलेक्ट्रिक हैं जो जीरो स्मोक, जीरो नॉइज़ और पूरी तरह से बीएस-6 के अनुरूप है।

- सभी बसों में जीपीएस, डिजिटल टिकटिंग, कॉन्टैक्टलेस टिकटिंग की सुविधा है।

- बसों में सीसीटीवी, पैनिक बटन, हूटर सभी 2-वे सेंट्रलाइज्ड कमांड और कंट्रोल सेंटर से जुड़े हैं।

इन सात रूटों पर दौड़ेंगी 50 नई लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें

सीएम श्री अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार परिवहन विभाग इन 50 इलेक्ट्रिक बसों को सात अलग अलग रूटों पर चलाएगा। ये सभी बसें रोहिणी के सेक्टर 37 में बने बस डिपो में रखी जाएंगी। इनमें से 48 बसों के लिए रुट निर्धारित किया गया है, जबकि 2 बसों को रिजर्व में रखा गया है। 

1- रुट संख्या 165 -  इस पर 7 बसें चलेंगी जो शाहबाद डेयरी से रोहिणी सेक्टर-18 एक्स-इंग- बादली रेलवे स्टेशन-समयपुर-जीटीके बाई पास-बुरई एक्स इंग-वजीराबाद एक्स-इंग-भजनपुरा-यमुना विहार-नंद नगरी डिपो-दिलशाद गार्डन से आनंद विहार आईएसबीटी तक जाएंगी।

2- रुट संख्या 879- इस रूट पर 5 बसें चलेंगी।  यह बसें शाहबाद डेयरी से रोहिणी सेक्टर-16-रोहिणी सेक्टर-15 जी-ब्लॉक- सेक्टर-9 सेक्टर-7/8- मधुबन चौक - पीरा गढ़ी- विकास पुरी - आउटर रिंग रोड - जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर - उत्तम नगर - सी जनकपुरी- सागरपुर तक चलेंगी।

3- रुट संख्या 901- इस पर 6 बसें चलेंगी। ये बसें मंगोलपुरी के वाई ब्लॉक से मधुबन चौक - वजीरपुर डिपो - आजादपुर - जीटीबी नगर - पुरानी दिल्ली सचिवालय - आईएसबीटी के.गेट - लाल किला - दिल्ली गेट - रामलीला ग्राउंड से कमला मार्केट तक जाएंगी।

4- रुट संख्या 957- इस पर 7 बसें चलेंगी। ये बसें रोहिणी सेक्टर 22 टर्मिनल से वाई ब्लॉक मंगोलपुर - अवंतिका - रोहिणी सेक्टर -7 क्रॉसिंग - महिंद्रा पार्क - ब्रिटानिया - पंजाबीबाग - जखीरा फ्लाईओवर - सराय रोहिल्ला - देव नगर - करोलबाग - गोल मार्केट से शिवाजी स्टेडियम तक जाएंगी।

5- रुट संख्या 971- इस रूट पर सबसे अधिक 16 बसें चलेंगी। इस रूट पर बस में यात्रा करने वाले लोगों की डिमांड पर सबसे ज्यादा बसें चलाई जा रही हैं। ये बसें रोहिणी सेक्टर 1 अवंतिका से चलकर  

रोहिणी सेक्टर -4, एस एक्स-आईएनजी, रोहिणी सेक्टर-7, एस एक्स-इंग, रोहिणी सेक्टर 7-8 एक्स इंग, मधुबन चौक, वजीरपुर- अशोक विहार - आजादपुर - जीटीबी नगर - बालक राम अस्पताल-वजीराबाद - भजनपुरा - यमुना विहार - नंद नगरी डिपो - सीमापुरी- आनंद विहार आईएसबीटी तक जाएंगी।

6-रुट संख्या 990ए- इस पर दो बसें चलेंगी। ये बसें रोहिणी सेक्टर 25 (दीप विहार) से रिठला मेट्रो स्टेशन - रोहिणी सेक्टर -1 और रोहिणी सेक्टर 7-8 - मधुबन चौक - सीडी ब्लॉक पीतम पुरा - वजीरपुर डिपो - पंजाबी बाग, कर्मपुरा - पटेल नगर - करोलबाग - गोले बाजार होकर शिवाजी स्टेडियम तक जाएंगी।

7-रुट संख्या 990एक्सटेंशन- इस रूट पर 5 बसें चलेंगी। ये बसें रोहिणी सेक्टर 25 (पॉकेट सी) से रिठाला मेट्रो स्टेशन- रोहिणी सेक्टर 1 और रोहिणी सेक्टर 7-8 - मधुबन चौक - पीतमपुरा - वजीरपुर डिपो- पंजाबी बाग- कर्मपुरा- पटेल नगर- करोलबाघोकर शिवाजी स्टेडियम तक जाएंगी।


No comments:

Post a Comment