कांग्रेस द्वारा किये गए 15 वर्षों वाले दिल्ली का चहुॅमुखी विकास आज भी प्रगति की मिसाल: अरविन्दर सिंह लवली

Arvinder Singh Lovely on Delhi Politics Congress hope

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने कहा है कि  दिल्ली की कांग्रेस सरकार ने 15 वर्षों के कार्यकाल में जो दिल्ली का चहुॅमुखी विकास किया, वो दिल्ली में प्रगति की मिसाल है और दिल्लीवासी आज भी उसको याद करते है।

अरविन्दर सिंह लवली से मिलने वालों में सामाजिक संस्थाओं,  आर.डब्लू.ए. से जुड़े लोगों के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने श्री लवली को आश्वासन जताया कि हम कांग्रेस संगठन के साथ हैं और कहा कि दिल्ली की कांग्रेस सरकार ने 15 वर्षों के कार्यकाल में जो दिल्ली का चहुॅमुखी विकास किया, वो दिल्ली में प्रगति की मिसाल है और दिल्लीवासी आज भी उसको याद करते है।

अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि मुझे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और संगठन को हर स्तर पर मजबूत बनाने के लिए काम करूंगा।

अरविन्दर सिंह लवली से मिलने वालों में पूर्व विधायक श्री भीष्म शर्मा, श्री वीर सिंह धींगान, श्री विपिन शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री जुबैर अहमद, जिला अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार और धर्मपाल चंदेला सहित निगम पार्षद व भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।


No comments:

Post a Comment