भगवान हनुमान जी व्यक्तित्व की विशालता
भगवान हनुमान जी व्यक्तित्व कि विशालता और उनके अनगिनत कारनामों ने हमेशा से दुनिया भर के विद्वानों, विचारकों और पौराणिक कथाओं का केंद्र बिन्दु रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस कलयुग में भगवान हनुमान जिन्हें संकटमोचन भी कहा जाता है, सबसे आसानी से और तत्क्षण हीं, नाममात्र के पूजा से भी अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान राम के साथ हनुमान ने रामायण में एक सारथी की भूमिका निभाई और अपने भक्तों में खास तौर पर पूजनीय हुए।
भगवान हनुमान केसरी और अंजना के पुत्र हैं और उनका जन्म नाम अंजनेय (अंजना का पुत्र) था, लेकिन जीवन भर उन्हें उनके वीरतापूर्ण कार्यों से प्राप्त नामों से संबोधित किया गया था।
भक्तगन प्रभु हनुमान की पूजन विभिन्न प्रकार से करते हैं और उनकी प्रसन्नता के लिए हम भगवान हनुमान के शुभ जन्म की पूजा करते हैं। मंगलवार को खास दिन प्रभु हनुमान की पूजा की जाती है। इस दिन भक्तगण प्रभु हनुमान की दिव्यता की पूजा करने के साथ ही मंदिरों में बूंदी और लड्डू चढ़ते हैं।
भगवान हनुमान की पूजा करने के दो तरीके हैं; पारंपरिक पूजा और हनुमान के गुणों का ध्यान।
पूजा में रखें पारंपरिक और हनुमान के गुणों का ध्यान
ऐसी मान्यता है कि भगवान इस लोक मे तब तक तक गुप्त रूप से पृथ्वी पर रहेंगे जब तक भगवान राम का नाम गाया जाएगा, महिमामंडित और स्मरण और पूजा किया जाएगा। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भगवान हनुमान अपने गुरु रामचंद्र के चरण कमलों के प्रति काफी समर्पित रहते हैं और इसलिए प्रभु राम को प्रसन्न करके भी लोग भगवान हनुमान को खुश और प्रसन्न करने के लिए मंदिरों और घरों मे पूजन आयोजित करते हैं।
हनुमान जयंती : अनुष्ठान
- सबसे पहले भक्तगन सुबह जल्दी उठकर पवित्र स्नान करें जो कि किसी भी पूजन के आरंभ के लिए प्राथमिक शर्त होती है ।
- पूजन स्थल पर या किसी भी पवित्र जगह पर भगवान हनुमान की मूर्ति रखें और देसी घी का दीया जलाएं।
- उसके उपरांत भगवान हनुमान के मूर्ति पर लाल फूल चढ़ाएं और हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का जाप करें।
- हनुमान मंदिर जाएं और भगवान हनुमान को चोला चढ़ाएं जिसमें - चमेली का तेल, वस्त्र और सिन्दूर शामिल हों।
- ज्यादातर लोग घर में सुंदर कांड का पाठ कराते हैं।
- इस शुभ दिन पर रामायण का पाठ करना भी लाभकारी होता है।

No comments:
Post a Comment