Daily Current Affairs Complete GK Dose One Linear July 30, 2025

 



प्रलय मिसाइल

  • डीआरडीओ) ने ओडिशा तट से दूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से प्रलय मिसाइल के दो सफल परीक्षण किए।

वैशाली, बिहार

  • बिहार के वैशाली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मारक स्तूप का उद्घाटन किया गया।
  • 1958 और 1962 के बीच हुई खुदाई के दौरान प्राप्त भगवान बुद्ध का अस्थि कलश संग्रहालय की पहली मंजिल पर स्थापित किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस - 29 जुलाई

  • 2025 का विषय: "स्वदेशी लोगों और स्थानीय समुदायों को केंद्र में रखते हुए बाघों के भविष्य को सुरक्षित करना।"
  • भारत ने 2025 तक 58 बाघ अभयारण्यों के साथ बाघ संरक्षण को मज़बूत किया है।
  • भारत में बाघ अभयारण्यों की कुल संख्या 2014 में 46 से बढ़कर 2025 में 58 हो गई है।
  • अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस हर साल 29 जुलाई को मनाया जाता है और 2025 का विषय है "स्वदेशी लोगों और स्थानीय समुदायों को केंद्र में रखते हुए बाघों के भविष्य को सुरक्षित करना।"

भगवान बुद्ध की पवित्र पिपरहवा निशानियां 

  • भगवान बुद्ध की पवित्र पिपरहवा निशानियां 127 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद स्वदेश वापस आ गई हैं.
  •  पिपरहवा निशानियां 1898 में खोजी गई थीं, किंतु औपनिवेशिक काल के दौरान इन्हें भारत से बाहर ले जाया गया था।
  • इस वर्ष की शुरुआत में ये एक अंतरराष्ट्रीय नीलामी में यह सुनिश्चित करने के लिए काम किया कि ये स्वदेश वापस आ जाएं।

भरत लाल

  • "भारत में बाघ अभयारण्यों के झरने" पुस्तक के लेखक

डॉ. एस.पी. यादव

  • "भारत के बाघ अभयारण्यों के अंदर जल निकाय" पुस्तक के लेखक

आईसीजीएस अटल

  • यह एक तेज़ गश्ती पोत है। आईसीजीएस अटल
  • ये गश्ती नौकाएँ 52 मीटर लंबी हैं, 320 टन भार वहन करती हैं और उन्नत समुद्री निगरानी के लिए सुसज्जित हैं।

पूगा घाटी, लद्दाख 

  • लद्दाख की बर्फीली ऊंची घाटियों में स्थित पूगा घाटी में एक प्राकृतिक गर्म झरना पृथ्वी पर जीवन की शुरूआत के रहस्यों को समेटे हुए हो सकता है।
  •  भारतीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने एक महत्वपूर्ण खोज की है,  जो न केवल पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति के बारे में हमारी समझ को पुनः परिभाषित करेगी, बल्कि मंगल जैसे अन्य ग्रहों पर जीवन के जैव-संकेतों की खोज से संबंधित खगोलीय जैविक प्रक्रिया पर भी प्रकाश डालेगी।

सिमबेक्स-25

  • सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (सिमबेक्स-25) के 32वें संस्करण का आयोजन सिंगापुर में।  
  • सिम्बेक्स भारत और सिंगापुर के बीच मजबूत नौसैनिक संबंधों का एक प्रमाण है, जो  एक साझा विजन को प्रदर्शित करता है।

डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन

  • महाराष्ट्र ने डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन के सम्मान में 'सतत कृषि दिवस' मनाने का निर्णय लिया है।

सीमा

  • एक एथलीट जो विश्व विश्वविद्यालय खेलों में 5000 मीटर दौड़ में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
  • खेलों का 32वां संस्करण जर्मनी के छह शहरों में आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन महादेव

  • यह कोडनेम है जिसके तहत सेना के पैरा कमांडो ने श्रीनगर के बाहरी इलाके में तीन आतंकवादियों को मार गिराया था।

No comments:

Post a Comment