Persons/Places in News: Sep 23, 2025
अभिनेता मोहनलाल
- अभिनेता मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
- मलयालम सिनेमा का प्रतिनिधित्व करते हैं.
कलमीकिया, रूस
- बुद्ध के पवित्र अवशेष पहली बार रूस के कलमीकिया गणराज्य में प्रदर्शित किए जाएँगे।
- ये अवशेष 24 से 28 सितंबर, 2025 तक एलिस्टा में आयोजित होने वाले तीसरे अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध मंच के दौरान स्थापित किए जाएँगे।
टोयोआके नगरपालिका, जापान
- जापान के आइची प्रान्त की शहर टोयोआकेमें सभी निवासियों से स्मार्टफोन के उपयोग को सीमित करने के लिए कहा है।
- यह अध्यादेश मुख्यत शहर के निवासियों के स्वास्थ्य संबंधी उपायों को देखते हुए किया गया है।
त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, त्रिपुरा
- प्रधानमंत्री मोदी ने पुनर्विकसित 524 साल पुराने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर का उद्घाटन किया।
- यह त्रिपुरा के गोमती जिले के उदयपुर में स्थित है.
- 51 शक्तिपीठों में से एक, इस मंदिर का निर्माण तीर्थयात्रा पुनरुद्धार और आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान (प्रशाद) योजना के तहत पूरा हुआ है।
वर्ल्ड फूड इंडिया, नई दिल्ली
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को नई दिल्ली में वर्ल्ड फूड इंडिया के चौथे संस्करण का उद्घाटन करेंगे.
- इस बार न्यूजीलैंड और सऊदी अरब साझेदार देश होंगे.
- जापान, रूस, यूएई और वियतनाम फोकस देश रहेंगे।
अर्शदीप सिंह
- अर्शदीप सिंह 100 टी20I विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज़ बन गए हैं।
- अर्शदीप सिंह 2025 एशिया कप में ओमान के विनायक शुक्ला को आउट करके 100 टी20I विकेट तक पहुँचने वाले पहले भारतीय पुरुष गेंदबाज़ बन गए हैं।
- वह 100 से ज़्यादा विकेट लेने वाले क्लब में शामिल होने वाले 25वें गेंदबाज़ बन गए।
No comments:
Post a Comment