भले ही उनका लक्ष्य एक अनुसंधान और अनुसंधान के रूप में शुरुआत थी, लेकिन समय के साथ वह एक वैश्विक दिग्गज में बदल गए। 4 सितंबर 1998 को Google की शुरुआत हुई और 27 सितंबर 1998 को Google Inc. की आधिकारिक शुरुआत हुई। कंपनी का पहला 7 साल तक जन्मदिन 4 सितंबर को मनाया जाता था, जिसके बाद 27 सितंबर को जन्मदिन मनाया गया।
डूडल क्या हैं
27 वे जन्मदिवस के अवसर पर गूगल ने अपने पुराने डूडल को डिस्प्ले किया है जो इस बात का प्रतिक है की अपने पुराने डूडल को याद कर सम्मान प्रदान करें।
गूगल डूडल, होमपेज पर दिखाई देने वाले मूल लोगो का एक अस्थायी कलात्मक संशोधन होता है। गूगल हमेशा किसी खास अवसर पर अपने डूडल के माध्यम से सम्मान देने की कोशिश करता है जिसका मतलब साफ कि गूगल दुनिया के सभी लोगों के दिलों में उतर कर उनके साथ खुशियां शेयर करने का माध्यम तलाशता है. त्योहारों, छुट्टियों, प्रसिद्ध हस्तियों या वर्षगाँठ जैसे सांस्कृतिक महत्व के आयोजनों का जश्न मनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
गूगल के अनुसार, पहला डूडल एक तरह के 'आउट ऑफ ऑफिस' संदेश के रूप में तब लॉन्च किया गया था जब संस्थापक लैरी और सर्गेई छुट्टी पर गए थे। पहला डूडल 1998 में लोगों को यह बताने के लिए प्रकाशित किया गया था कि वे छुट्टी पर जा रहे हैं। पहला अंतर्राष्ट्रीय डूडल 2000 में फ्रांस में बैस्टिल दिवस मनाने के लिए लॉन्च किया गया था।
No comments:
Post a Comment