English Is Easy : जानें किलिंग, मर्डर और एसेसिनेशन शब्द के प्रयोग में अंतर और सामान्य गलतियां


Distinction Of Words के अंतर्गत हम आज जानेंगे हत्या के लिए प्रयोग किये जाने वाले तीन कॉमन उपरोक्त वर्ड्स  और उनके अर्थ तथा उनके प्रयोग को लेकर किस प्रकार की सावधानियां बरती जानी चाहिए. याद रखें कि इनके प्रयोग को लेकर विभिन्न कॉम्पिटिटिव  एग्जामिनेशन में कॉमन एरर के लिए छात्रों को कंफ्यूज करने के लिए  शब्दों का विशेष रूप  से प्रयोग किया जाता है. तो आइये जानते हैं कि किलिंग, मर्डर और एसेसिनेशन में समानताएं और विभिन्नताएं है. 

किलिंग, मर्डर और एसेसिनेशन का सामान्य अर्थ हत्या होता है जो  मुख्य रूप से इरादे, कानूनी मान्यता और टिप्पणियों के आधार पर अलग-अलग होते हैं.  


 किलिंग (आम शब्द): सबसे बड़ा शब्द; इसका मतलब है किसी भी जीवित प्राणी, चाहे वह इंसान हो या जानवर, की मौत का कारण बनना। यह एक्सीडेंटल, कानूनी (जैसे, सेल्फ-डिफेंस), या गैर-कानूनी (होमिसाइड) हो सकता है। 

मर्डर (गैर-कानूनी और बताई): किसी इंसान की पहले से सोची-समझी और गैर-कानूनी हत्या के लिए एक कानूनी शब्द। “Murder” का अर्थ है — जानबूझकर और अवैध रूप से किसी की हत्या करना। आप कह सकते हैं कि इसके लिए जान से मारना या गंभीर नुकसान पहुंचाने की बुरी नियत या इरादे की ज़रूरत होती है। इसमें स्पष्ट इरादा (malicious intent) होता है यह हमेशा कानूनी अपराध (crime) होता है।

जानें Continuous और Continual शब्द के प्रयोग में अंतर

एसेसिनेशन  : का मतलब है किसी प्रसिद्ध, महत्वपूर्ण या राजनीतिक व्यक्ति की सुनियोजित हत्या। यह हमेशा साजिश (planned) के तहत होता है और इसके सम्बन्ध में सबसे खास बात  यह होती है कि यह आमतौर पर राजनीतिक, वैचारिक या सत्ता से जुड़े कारणों के लिए  किया जाता है। पीड़ित कोई जाना-माना व्यक्ति होता है, आमतौर पर पॉलिटिक्स की दुनिया में।आप सावधान रहें कि Assassination का शिकार व्यक्ति सामान्य नहीं, बल्कि कोई सार्वजनिक हस्ती (public figure) होती है। 

No comments:

Post a Comment