पंजाब की महिलाओं को 1000 रूपये देने से पहले केजरीवाल दिल्ली की महिलाओं को दे -कांग्रेस

Punjab Election Congress Demands 1000 Rs for  Women of Delhi
दिल्ली सरकार की पूर्व मंत्री श्रीमती कृष्णा तीरथ ने आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रैस वार्ता में संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द ने दिल्ली की महिलाओं के साथ वादा खिलाफी की है। वें पंजाब में जाकर वहां की महिलाओं को सशक्त करने, महिला सुरक्षा प्रदान करने तथा 1000 रूपए महीना देने का वादा कर रहे है। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द को पंजाब में जाकर झूठे वादें करने से पहले दिल्ली की महिलाओं से किए गए वादों को पूरा करें और अरविन्द सरकार को दिल्ली की महिलाओं को मासिक भत्ता देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वें दिल्ली के मुख्यमंत्री होने के नाते दिल्ली की महिलाओं को सशक्त करना तो दूर वें महिलाओं की सुरक्षा तक नहीं कर नहीं पा रहे है, आंकड़ों के अनुसार भारत की राजधानी दिल्ली में प्रतिदिन 6 बलात्कार हो रहे। 

उन्होंने अरविन्द द्वारा महिलाओं के खाते में 1000 प्रतीमाह रूपए दिए जाने की घोषणा को मात्र एक चुनावी जुमला बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की महिलाओं के घोर विरोध के बावजूद केजरीवाल दिल्ली में जगह-जगह शराब की दुकानें खोल रहे है और दिल्ली की महिलाओं की  आपत्ति के बावजूद अरविन्द सरकार घर-घर शराब की डिलीब्री की तैयारी भी कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली महिला कांग्रेस अरविन्द सरकार की शराब की इस नई नीति के विरूद्ध दिल्ली के कोने-कोने में विरोध करते हुऐ आन्दोलन कर रही है।

No comments:

Post a Comment