जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक का सफर: Facts in Brief

BJP Facts in Brief

भारतीय जनता पार्टी वर्तमान में  भारतीय संसद और अन्यः राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के आधार पर भारत की सबसे बड़ी पार्टी है. वर्तमान में 18 से अधिक राज्यों में  भाजपा या उसके गठबंधन की सरकार है. वहीँ पार्टी में बनाये जाने वाले प्राथमिक सदस्यता के आधार पर देखें तो भारतीय जनता पार्टी  दुनिया का सबसे बड़ी पार्टी मानी जाती है.
 भारतीय जनता पार्टी आज अर्थात 06 अप्रैल 2022 को 42 वीं स्थापना दिवस मना रही है. जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक का सफर आसान नहीं रहा. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बाद अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में पार्टी ने काफी संघर्ष किया लेकिन आगे बढ़ने का सफर तमाम कठिनाइयों के बीच में जारी रहा. 

पार्टी ने अपने बेदाग़ नेताओं की छवि और कुशल नेतृत्व के बदौलत आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बुलंदी को छू चुकी है, संसद में कभी मात्र 2 सांसदों के पार्टी रही भाजपा आज देश में न केवल गठबंधन सरकारों की युग को ख़त्म कर दिया बल्कि अपनी बदौलत सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या भी जुटाने में कामयाब रही. 

  • 1951 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में अखिल भारतीय जनसंघ की स्थापना 21 अक्टूबर 1951 को  दिल्ली में हुआ.
  • 1952 में संपन्न आम चुनाव में भारतीय जनसंघ ने तीन सीटें जीतीं।
  • 1953 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कश्मीर की जेल में मौत हो गई. 
  • 1957 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनसंघ ने 4 सीटें जीती. 
  • 1962 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनसंघ ने 14 सीटें जीतीं। 
  • 1967 लोक सभा चुनाव में जनसंघ को 35 सीटें मिलीं।
  • 1971 के लोकसभा चुनाव भारतीय जनसंघ ने 22 सीटे  जीती..
  • 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का गठन 
  • 1984 के लोक सभा चुनाव् में जो इंदिरा गाँधी की हत्या के बाद हुई थी कांग्रेस की प्रचंड लहर थी और भारतीय जनता पार्टी ने 2 सीटें जीती. 
  • 1986-लालकृष्ण आडवाणी पार्टी के अध्यक्ष बने
  • 1989 के लोक सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 85 सीटें जीती. 
  • 1991 के लोक सभा चुनाव में पार्टी ने 120 सीटें जीती. मुरली मनोहर जोशी पार्टी के अध्यक्ष बने. 
  • 1996 लोक सभा चुनाव में भाजपा को 161 सीटें मिलीं
  • 1999 में भाजपा ने 183 सीटें जीती. 
  • 2004 में भाजपा ने 138 सीटें जीती. 
  • 2009 में भाजपा को 116 सीटें मिली. 
  • 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्वे में भाजपा ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त करते हुए  282 सीटें जीती. 
  • 2014 के  राजग जो भाजपा का व्यापक गठबंधन है  उसने कुल 336  सीटों पर जीत प्राप्त किया. 
  • उल्लेखनीय है कि 1984 के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब भारतीय संसद में किसी एक दल को पूर्ण बहुमत मिला था. 
  • 2019 में भाजपा ने 303 सीटें जीती. 
  • भारतीय जनता पार्टी के मुखपत्र का नाम  'कमल सन्देश' है.

No comments:

Post a Comment