दुनिया के सबसे धनी मंदिरों में से एक है श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल: जानें रोचक तथ्य


तिरुवनंतपुरम, केरल में  स्थित श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर को भगवान पद्मनाभस्वामी (भगवान विष्णु के अवतार) के रुप में मान्यता  है.  केरल और द्रविड़ स्टाइल के मिले-जुले आर्किटेक्चर स्टाइल के साथ, इस मंदिर का इतिहास 8वीं सदी का है मंदिर द्रविड़ शैली की भव्य वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है। शहर के पूर्वी किले के अंदर मौजूद इस मंडी को  दुनिया का सबसे अमीर मंदिर माना जाता है।

केरल और द्रविड़ स्टाइल के मिले-जुले आर्किटेक्चर स्टाइल के साथ, इस मंदिर का इतिहास 8वीं सदी का है मंदिर द्रविड़ शैली की भव्य वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है।

मुख्य मूर्ति जानें खासियत 

मुख्य देवता की मूर्ति अपनी बनावट के लिए मशहूर है जिसमें 12008 शालिग्राम हैं, जिन्हें नेपाल से लाया गया था। माना जाता है कि इसे गंडकी नदी के किनारे से लाया गया था। मुख्य मूर्ति, जो 18 फिट लंबी है जिसे तीन अलग-अलग दरवाज़ों से देखी जा सकती है। पहले दरवाज़े से सिर और छाती दिखाई देती है, दूसरे दरवाज़े से हाथ और तीसरे दरवाज़े से पैर देखे जा सकते हैं।

गर्भगृह के सामने ओट्टक्कल मंडपम स्थित है जो एक ही पत्थर के स्लैब से बना मंडपम  है जो  तिरुमाला रॉक खदान से लिए गए एक बड़े एक ही पत्थर के ब्लॉक से बना है। 


मंदिर के अंदर बहुत खूबसूरत पेंटिंग और म्यूरल लगे हैं, जिनमें से ज़्यादातर में लेटे हुए भगवान विष्णु, भगवान गणपति, गज लक्ष्मी और नरसिंह स्वामी (भगवान विष्णु का आधा शेर, आधा इंसान अवतार) की आदमकद तस्वीरें हैं। 

मंदिर का झंडा (ध्वज स्तंभ) सोने की परत चढ़ी तांबे की चादरों से ढका है और लगभग 80 फीट ऊंचा है। बाली पीड़ा मंडपम और मुख मंडपम, जो अलग-अलग हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों से सजे हॉल हैं, इस मंदिर की कुछ दिलचस्प आर्किटेक्चरल खासियतें हैं। नवग्रह मंडप एक और खास बात है जो सभी विज़िटर्स का ध्यान खींचती है। यहाँ छत पर नवग्रह (नौ ग्रह) दिखाए गए हैं।

365 स्तंभों वाला एक विशाल गलियारा 

पूरब की तरफ से गर्भगृह तक फैला चौड़ा गलियारा देखने लायक है, जिसमें 365 और एक-चौथाई ग्रेनाइट-पत्थर के खंभे हैं जिन पर बहुत अच्छी नक्काशी की गई है। मुख्य दरवाज़े के नीचे, पूरब की तरफ नाटक शाला (जिसका मतलब है ड्रामा हॉल) है। 

भारत के दिव्य देशम या 108 पवित्र विष्णु मंदिरों में से एक माने जाने वाले इस मंदिर में, भगवान विष्णु को फन वाले सांप, अनंत पर लेटे हुए दिखाया गया है। तमिल अज़वार (संतों) की रचनाओं में दिव्य देशम को भगवान विष्णु के सबसे पवित्र निवास के रूप में बताया गया है।

असल में, केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम का नाम श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के मुख्य देवता के नाम पर रखा गया है, जिन्हें अनंत (जो अनंत नाग पर लेटे हुए हैं) के नाम से भी जाना जाता है। 'तिरुवनंतपुरम' का मतलब है श्री अनंत पद्मनाभस्वामी की भूमि।

स्कंद पुराण और पद्म पुराण में ज़िक्र

पुराणों, जैसे स्कंद पुराण और पद्म पुराण में भी मंदिर का ज़िक्र मिलता है। मंदिर के पास जो पवित्र तालाब है, उसे पद्म तीर्थम कहा जाता है, जिसका मतलब है 'कमल का झरना।'

त्रावणकोर के सबसे मशहूर पुराने शासकों में से एक मार्तंड वर्मा ने मंदिर का बड़ा रेनोवेशन करवाया था, जिससे इसे आज का स्ट्रक्चर और रूप मिला। उन्होंने ही मंदिर में भद्र दीपम और मुराजपम त्योहार शुरू किए थे। 

1750 में, उस समय के राजा मार्तंड वर्मा ने त्रावणकोर का राज्य भगवान पद्मनाभ को समर्पित किया था। आज भी यह मंदिर त्रावणकोर के पुराने शाही परिवार के हेड वाले एक ट्रस्ट द्वारा चलाया जाता है।

इस शानदार मंदिर के पवित्र हॉल और पवित्र जगह ने सदियों से भक्तों और आने वालों को अपनी ओर खींचा है। आज भी श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर इस ज़मीन की समृद्ध विरासत का सबूत है।

  • मंदिर द्रविड़ शैली की भव्य वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है।
  • इसका गोपुरम (मुख्य द्वार टॉवर) लगभग 100 फीट ऊँचा है।
  • अंदर 365 स्तंभों वाला एक विशाल गलियारा (Corridor) है।
  • स्कंद पुराण और पद्म पुराण में भी मंदिर का ज़िक्र मिलता है।

Mahashivratri : जानें शिव को प्रिय क्यों है यह महीना और क्यों करते हैं शिवलिंग पर जलाभिषेक?


Mahashivratri Puja Muhurat:  महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव को जलाभिषेक करने का चलन होता है। भक्तगण भगवान शिवलिंग पर जल के साथ बेलपत्र, भांग और धतूरा को समर्पित करते हैं। भक्तजनों का ऐसा विश्वास है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर का पूजन और जलाभिषेक से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।  तो आइए जानते हैं कि इस सावन मे  पहला सोमवार कब पड़ेगा और जानिए पहले सावन सोमवार का शुभ मुहूर्त क्या है। 

क्यों करते हैं शिवलिंग पर जलाभिषेक?

ऐसी मान्यता है कि इस महीने के दौरान भगवान शिव ने ब्रह्मांड को बचाने के लिए समुद्र मंथन के दौरान निकले घातक हलाहल विष का सेवन किया था। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान समुद्र से कई दिव्य चीज़ें निकली थीं, लेकिन उनमें हलाहल भी शामिल था, जो एक ख़तरनाक ज़हर था। दुनिया को इसके प्रभाव से बचाने के लिए भगवान शिव ने ज़हर पी लिया और इसे अपने गले में रख लिया, जिससे ज़हर नीला हो गया और उन्हें नीलकंठ नाम दिया गया।

ज़हर के प्रभाव को कम करने के लिए देवताओं ने भगवान शिव को गंगा जल अर्पित किया। माना जाता है कि यह दिव्य घटना श्रावण के महीने में हुई थी। इसलिए, यह महीना शिव भक्ति को समर्पित है और सावन के दौरान उनकी पूजा करना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है।कहा जाता है कि विष के प्रभाव को कम करने के लिए देवताओं ने शिव पर गंगा जल डाला और भक्ति का यह कार्य सावन के दौरान विशेष पूजा और उपवास के माध्यम से जारी रहता है। कहा जाता है कि भगवान शंकर ने उस हलाहल विष को अपने कंठ पर हीं रोककर उसके असर को खतम कर दिया था और इसलिए भगवान शंकर को नीलकंठ भी कहा जाता है। 

सावन सोमवार पूजा विधि (पूजा विधि)

हालांकि सावन के इस पवित्र महीने का हर दिन भगवन शंकर के पूजन के लिए उत्तम माना जाता है और भक्तजन अपने सुख और  समृद्धि और शांतिपूर्ण जीवन के लिए भगवान शंकर से आशीर्वाद मांगने का दिन होता है, लेकिन सावन के सोमवार को भगवान शंकर के व्रत (सोमवार व्रत) के लिए विशेष अवसर माना जाता है।

सावन सोमवार पूजा के लिए सबसे जरूरी है कि खुद को पवित्र करें जिसमें शामिल है तन और मन से पवित्र होना। इसके लिए वैसे तो आप विभिन्न पूजा कि पुस्तकों से मदद ले सकते हैं, हालांकि आप निम्न स्टेप्स को अपनाकर सावन सोमवार का व्रत कर सकते हैं। 

  • सुबह जल्दी उठें और सूर्योदय से पहले स्नान करें।
  • अपने घर के मंदिर को साफ करें और शिवलिंग पर गंगाजल मिला हुआ जल या दूध चढ़ाएं।
  • भगवान शिव को बेलपत्र, सफेद फूल, धतूरा, भस्म (पवित्र राख) और फल चढ़ाएं।
  • “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें या शिव चालीसा का पाठ करें।
  • पूरे दिन व्रत रखें और शाम को पूजा करने के बाद व्रत तोड़ें।
  • संभव हो तो नज़दीकी शिव मंदिर जाएँ।
 शिव पुराण के अनुसार  सावन के महीने में शिवलिंग पर जल अर्पित करने वाले भक्तजन को विशेष पुण्य मिलता है। इस महीने मे श्रद्धालु पवित्र जल को लेकर पैदल चलकर भगवान शिव को जल अर्पण करते हैं।  शिव पुराण के अनुसार मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शंकर को शीतलता और प्रसन्न करने का माध्यम माना गया है। इसके साथ ही सावन के प्रत्येक सोमवार कि विशेष महता है और ऐसा करने से शिवजी जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
----
अस्वीकरण: कृपया ध्यान दें कि लेख में उल्लिखित टिप्स/सुझाव केवल सामान्य जानकारी है जो विभिन्न सामाजिक और धार्मिक आस्था पर आधारित हैं.ताकि आपको उस मुद्दे के बारे में अपडेट रखा जा सके जो कि आम लोगों से अपेक्षित है. आपसे निवेदन है कि कृपया इन सुझावो को  पेशेवर सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए तथा अगर आपके पास इन विषयों से सम्बंधित कोई विशिष्ट प्रश्न हैं तो हमेशा सम्बंधित एक्सपर्ट से अवश्य परामर्श करें।


पूर्णिमा को जन्म लेने वाले होते हैं सूर्य के समान सितारा: गौतम बुद्ध , महर्षि वेदव्यास, नानक देव और अन्य


वैसे तो कार्तिक महीना का व्रत त्योहार को लेकर खास महत्व होता है जिसमें दीपावली, करवा चौथ, भाई दूज सहित सबसे खास आस्था के महापर्व छठ का आयोजन इसी महीने में होता है। वैसे में भला कार्तिक पूर्णिमा खास क्यों नहीहोगा जो इसी महीने का समापन का दिन होता हैं वैसे तो पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है खासकर कार्तिक पूर्णिमा का जिसे कार्तिक स्नान और अन्य महत्व का दिन के लिए भी जाना जाता है। आइए जानते हैं कि पूर्णिमा का क्यों खास महत्व है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि एकम  तिथि के बाद धीरे-धीरे चन्द्रमा की  कला के अनुसार तिथि बढ़ते जाता है और पूर्णिमा को चन्द्रमा पूर्ण हो जाता है  इसलिए पूर्णिमा को पूर्णता का प्रतीक माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि 
पूर्णिमा का प्रभाव रचनात्मकता और कलात्मक प्रवृत्तियों को बढ़ावा देता है और इस  दिन  को जन्म लेने वाले लोगों की कल्पना शक्ति अक्सर प्रबल होती है और ये कला, लेखन, संगीत या अन्य रचनात्मक गतिविधियों से संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं।जैसा कि आप जानते हैं कि पंचांग के अनुसार एकम या प्रतिपदा से लेकर पूर्णिमा तक कुल 15 तिथियां और अमावस्या होती है. इन अलग-अलग तिथियों को जन्म लेने वाले जातकों की अलग-अलग विशेषता होती है जो उनके व्यवहार से लेकर उनका व्यक्तित्व, सोच, स्वास्थय और विभिन्न गुणों को प्रदर्शित करता है. आज हम बात करेंगे विख्यात कुंडलीशास्त्र, नुमेरोलॉजिस्ट और मोटिवेटर हिमांशु  रंजन शेखर से कि  पूर्णिमा तिथि को जन्म लेने वाले जातकों की क्या होती विशेषता। 

न  केवल ज्योतिष और कुंडलीशास्त्र के अनुसार, बल्कि भौगोलिक दृष्टिकोण से अगर देखी जाए तो पूर्णिमा का हमारे जीवन में खास महत्त्व होता है. कई घरों में पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु जिन्हे सत्यनारायण भगवान् के नाम से भी पुकारा जाता है, उनका पूजन किया जाता है.  जाहिर है की एक महीने में पूर्णिमा का दिन अगर इतना महत्व का है तो निश्चित हीं पूर्णिमा के दिन जन्म लेना शुभ माना जाता है.  

पूर्णिमा के दिन जन्मे बच्चे कैसे होते हैं

वैदिक ज्योतिष के अनुसार भी पूर्णिमा के दिन जन्मे लोगों को भाग्यशाली समझा जाता है और ऐसे व्यक्ति मानसिक रूप से मजबूत, बुद्धिमान, और सफल होता है. ऐसे लोग अक्सर दयालु होते हैं और धनवान भी बनते हैं, हालांकि कुंडली में अन्य ग्रहों की स्थिति और व्यक्तिगत प्रयास भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. 

एस्ट्रोलॉजी के अनुसार अलग-अलग तिथियों को जन्म लेने  वाले व्यक्तियों में खास लक्षण और गुण  पाए जाते हैं और उसमे अगर आप पूर्णिमा की महत्त्व को देखेंगे तो हिन्दू पंचांग के अनुसार इसका अलग स्थान होता है. गुरु पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा, कार्तिक पूर्णिमा, श्रावण पूर्णिमा सहित अन्य पूर्णिमा है जिनके स्थान होता है. स्वाभाविक है कि पूर्णिमा को जन्म लेने वाले लोग भी खास गुणों से परिपूर्ण होते हैं. 


उदार प्रवृति: 

पूर्णिमा के दिन जन्म लेने वाले जातक की सबसे बड़ी विशेषता यह होती है कि  ऐसे लोग अपने जीवन में काफी उदार प्रवृत्ति वाले होते हैं ऐसे लोग दूसरों के मनोभावों को और भावनाओं को काफी अच्छी तरह समझते हैं.  यह लोग अपने संबंधी या आपने आसपास के लोगों को हमेशा सुखी  देखना चाहते हैं और उनके सुख दुख में हमेशा साथ रहते हैं वह कभी भी अपने संबंधियों के वह हमेशा वह हमेशा अपने संबंधियों और अपने दोस्तों की आवश्यकता के समय उपलब्ध रहते हैं. 

जानें किस दिन को जन्म लेने वाले लोग होते हैं रोमांटिक और अपने पार्टनर के प्रति केयरिंग

भगवान में विशेष अनुरक्ति 

 पूर्णिमा के दिन जन्म लेने वाले जातक भगवान में अत्यधिक विश्वास करने वाले होते हैं और उनका ऐसा मान्यता है कि ईश्वर हमेशा उनके लिए उपलब्ध रहते हैं. ईश्वर की  भक्ति और पूजा-पाठ उनके जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा होती है और उनका यह मान्यता है की ईश्वर होता है जो  किसी भी संकट या कष्ट में वह मदद करता है. ऐसे विश्वास का कारण भी होता क्योंकि  ये लोग अपने कार्यो को  अंजाम तक पहुंचाने के दौरान भी ईश्वर को नहीं भूल सकते हैं. 

गुरु/पिता का विशेष स्थान:

पूर्णिमा के दिन जन्म लेने वाले जातकों में अपने  गुरु और पिता के प्रति विशेष अनुरक्ति देखी  जाती है. जीवन में किसी भी उपलब्धि या विशेष अवसरों पर  ऐसे लोग अपने पिता और अपने गुरु को विशेष तौर पर याद करना  हैं और सारा श्रेय उन्हें हीं देना पसंद करते हैं. उनका ऐसा मान्यता है कि जीवन में पिता  और टीचर  के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता और जीवन में वाे इनके  प्रति वे काफी अनुराग दिखाते हैं और अपना पथ प्रदर्शक और मोटीवेटर मानते हैं.

वचन के पक्के: 

पूर्णिमा के दिन जन्म लेने वाले जातकों की सबसे बड़ी विशेषता यह होती है कि वह वचन के काफी  पक्के होते हैं. उनके लिए उनके द्वारा किया गया कोई भी वादा या वचन अपने जीवन से काफी जरूरी है और इसके लिए वह किसी भी हद तक जा सकते हैं. उनके लिए  अपने द्वारा दिया गया कोई भी वचन या किया गया वादा को हर हाल में पूरा किया जाना और  ऐसे लोग ईमानदारी के साथ उसे पूरा करने की कोशिश भी करते हैं. 

यशस्वी और प्रभावशाली:

पूर्णिमा के दिन जन्म लेने वाले जातक काफी यशस्वी और प्रभावशाली होते हैं जो जीवन में काफी प्रभाव छोड़ने में सफल  रहते हैं. ऐसे लोग अपने कर्मों और अपने सोच की वजह से जीवन में काफी आगे बढ़ते हैं साथ ही दुनिया को रोशनी भी दिखाने का काम करते हैं. उन्हें जो भी काम जीवन में मिलती है वे लोग उसे काफी तल्लीनता के साथ करना पसंद करते हैं.

ईमानदारी: 

ईमानदारी पूर्णिमा के दिन जन्म लेने वाले लोगों का सबसे प्रमुख विशेषता होती है जीवन जीने के लिए ऐसे लोग ईमानदारी को काफी तवज्जो देते  हैं और जीवन में आगे बढ़ने का सबसे प्रमुख कारण यही होती है कि वे अपने जीवन के  हर क्षेत्र   में  चाहे वह इनके निजी जीवन  हो या परिवारिक जीवन हो सामाजिक जीवन हो या प्रोफेशनल फ्रंट,  हर जगह वह इमानदारी से अपने काम को अंजाम देते हैं.

पूर्णिमा  के दिन जन्म लेने  वालों में अक्सर समाज और दुनिया के महापुरुषों और धार्मिक  हस्तियों का नाम आता है. पूर्णिमा के दिन जिन महापुरुषों और धार्मिक हस्तियों का जन्म हुआ था उनमे शामिल हैं-

गौतम बुद्ध: बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति (बुद्धत्व), और महापरिनिर्वाण (मृत्यु) तीनों ही वैशाख पूर्णिमा के दिन हुए थे। इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।

महर्षि वेदव्यास: जिन्होंने वेदों का संकलन किया और महाभारत की रचना की, उनका जन्म आषाढ़ पूर्णिमा को हुआ था। इस दिन को भारत में गुरु पूर्णिमा या व्यास पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।

गुरु नानक देव जी: सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी का जन्म पारंपरिक रूप से कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, जिसे गुरु नानक जयंती के नाम से जाना जाता है।

संत कबीर दास: कई ऐतिहासिक स्रोतों और मान्यताओं के अनुसार, संत कबीर का जन्म ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन हुआ था।

चैतन्य महाप्रभु: गौड़ीय वैष्णव धर्म के एक प्रमुख संत और समाज सुधारक चैतन्य महाप्रभु का जन्मदिन फाल्गुन पूर्णिमा को 'गौरा पूर्णिमा' के रूप में मनाया जाता है।



English Is Easy : जानें किलिंग, मर्डर और एसेसिनेशन शब्द के प्रयोग में अंतर और सामान्य गलतियां


Distinction Of Words के अंतर्गत हम आज जानेंगे हत्या के लिए प्रयोग किये जाने वाले तीन कॉमन उपरोक्त वर्ड्स  और उनके अर्थ तथा उनके प्रयोग को लेकर किस प्रकार की सावधानियां बरती जानी चाहिए. याद रखें कि इनके प्रयोग को लेकर विभिन्न कॉम्पिटिटिव  एग्जामिनेशन में कॉमन एरर के लिए छात्रों को कंफ्यूज करने के लिए  शब्दों का विशेष रूप  से प्रयोग किया जाता है. तो आइये जानते हैं कि किलिंग, मर्डर और एसेसिनेशन में समानताएं और विभिन्नताएं है. 

किलिंग, मर्डर और एसेसिनेशन का सामान्य अर्थ हत्या होता है जो  मुख्य रूप से इरादे, कानूनी मान्यता और टिप्पणियों के आधार पर अलग-अलग होते हैं.  


 किलिंग (आम शब्द): सबसे बड़ा शब्द; इसका मतलब है किसी भी जीवित प्राणी, चाहे वह इंसान हो या जानवर, की मौत का कारण बनना। यह एक्सीडेंटल, कानूनी (जैसे, सेल्फ-डिफेंस), या गैर-कानूनी (होमिसाइड) हो सकता है। 

मर्डर (गैर-कानूनी और बताई): किसी इंसान की पहले से सोची-समझी और गैर-कानूनी हत्या के लिए एक कानूनी शब्द। “Murder” का अर्थ है — जानबूझकर और अवैध रूप से किसी की हत्या करना। आप कह सकते हैं कि इसके लिए जान से मारना या गंभीर नुकसान पहुंचाने की बुरी नियत या इरादे की ज़रूरत होती है। इसमें स्पष्ट इरादा (malicious intent) होता है यह हमेशा कानूनी अपराध (crime) होता है।

जानें Continuous और Continual शब्द के प्रयोग में अंतर

एसेसिनेशन  : का मतलब है किसी प्रसिद्ध, महत्वपूर्ण या राजनीतिक व्यक्ति की सुनियोजित हत्या। यह हमेशा साजिश (planned) के तहत होता है और इसके सम्बन्ध में सबसे खास बात  यह होती है कि यह आमतौर पर राजनीतिक, वैचारिक या सत्ता से जुड़े कारणों के लिए  किया जाता है। पीड़ित कोई जाना-माना व्यक्ति होता है, आमतौर पर पॉलिटिक्स की दुनिया में।आप सावधान रहें कि Assassination का शिकार व्यक्ति सामान्य नहीं, बल्कि कोई सार्वजनिक हस्ती (public figure) होती है। 

Valentine Day Special: दिल को छू लेने वाले ये कोट्स भेजें अपने खास को

Valentine Day Messages Quotes Valentine day 2024 Valentine Week

वैलेंटाइन डे प्यार का त्योहार है और इस दिन प्रेमी अपने पार्टनर को प्रेम का अहसास दिलाने के लिए खास तैयारियां करते हैं । यह दिन दुनिया भर के प्रेमी जोड़ों के लिए बेहद खास होता है जहाँ प्रेमी कपल इस दिन का पुरे साल इन्तजार करते हैं। इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हैं। वे एक-दूसरे को उपहार देते हैं, रोमांटिक डिनर पर जाते हैं, या एक साथ समय बिताते हैं।

वैलेंटाइन डे हमें यह याद दिलाता है कि हमारे जीवन में प्यार कितना महत्वपूर्ण है। यह हमें अपने साथी के प्रति अपना प्यार व्यक्त करने का मौका देता है।

वैलेंटाइन डे को मनाने के कई तरीके हो सकते हैं और यह खास आपके और आपके पार्टनर की समझ और पसंद पर निर्भर करता है। आखिर आप और आपके पार्टनर को एक दूसरे से अधिक कौन समझ सकता है और इसके लिए आप खुद ही तय करें कि अपने साथी के साथ कैसे यादगार शाम बना सकते हैं. इसके लिए आप एक रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं, एक साथ पार्क में घूम सकते हैं, या एक साथ किसी फिल्म देख सकते हैं। आप अपने साथी को एक उपहार दे सकते हैं, या उसे एक प्यारा सा ग्रीटिंग कार्ड लिख सकते हैं।

अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए आप निम्न पंक्तियों की मदद ले सकते हैं जो आपके पार्टनर को आपके लिए और भी खास बनाने में मदद करेंगी. 

1. तुम 

विश्वास मैं कैसे दूँ, 

जीने की हो प्रेरणा हो तुम 

तेरा कोई विकल्प नहीं, 

कुछ पाने का संकल्प हो तुम 

मेरे इच्छाओं की सीमा हो,

अभिलाषाओं का अंत हो तुम. 


वैलेंटाइन डे स्पेशल 2026: जन्मतिथि से जानें अपने साथी का रोमांटिक नेचर और प्यार का अंदाज़

Valentine day birth day and romantic mood of your partner

वैलेंटाइन डे स्पेशल: वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है और आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि जन्म के दिन का प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव और रोमांटिक मूड पर भी पड़ता है। सप्ताह के प्रत्येक दिन का संबंध एक विशेष ग्रह से होता है, जो व्यक्ति के व्यक्तित्व और प्रेम भावनाओं को प्रभावित करता है। आइए जानते हैं कि किस दिन जन्मे लोग रोमांस के मामले में कैसे होते हैं—

निश्चित रूप से वैलेंटाइन डे 2026  के अवसर पर अपने साथी के प्यार और रिश्ते के रुझान को जानना आपके लिए फायदेमंद और सहायक होगा।

शनिवार (Saturday) – गंभीर लेकिन गहरे प्रेमी

शनिवार को जन्मे लोग अपने पार्टनर के साथ रिलेशनशिप के मामले में बहुत ज़्यादा ध्यान रखते हैं। शनिवार को जन्मे लोग अपने निजी रिश्तों में कभी भी धोखा नहीं देते और प्यार करते हैं और पार्टनर की रुचि और महत्व को समझते हैं। आम तौर पर ऐसे लोग अपने जीवनसाथी या पार्टनर को उच्च घराने से लेते हैं जो आलीशान जीवन जीते हैं और हाई प्रोफाइल समाज और पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते हैं।

रविवार (Sunday) – आत्मविश्वासी और आकर्षक प्रेमी

रविवार को जन्मे लोग शर्मीले स्वभाव के होते हैं और अपने पार्टनर के सामने अपने प्यार का इज़हार करने की दिशा में पहला कदम नहीं उठा पाते। चूंकि रविवार को जन्मे लोग भगवान सूर्य के अधीन होते हैं और जाहिर है कि ऐसे लोग अपने अहंकार और स्वाभिमान को अपने जीवन में सबसे पहले तरजीह देते हैं। अहंकारी रवैया और स्वाभिमानी स्वभाव उनके पार्टनर के सम्मान को ठेस पहुंचाने का कारक हो सकता है और इसके परिणामस्वरूप आपसी रिश्तों में विश्वास की कमी होती है। रविवार को जन्मे लोग बाहरी तौर पर शांत रहते हैं लेकिन जब कोई मुद्दा उनके सामने आता है तो वे अपना धैर्य खो देते हैं।

सोमवार (Monday) – संवेदनशील और भावुक प्रेमी

सोमवार को जन्मे लोग अपने पार्टनर के साथ खुशनुमा जीवन जीते हैं। अपने साथी के प्रति देखभाल और प्यार से पेश आना और अपने साथी के प्रति देखभाल और ध्यान देना उनके जीवन का पहला आदर्श वाक्य है। वे अपने साथी के प्रति कोमल स्वभाव और यहां तक ​​कि अपनी बातचीत में नरमी दिखाते हैं। हालांकि ऐसे लोग स्वभाव से शांत रहते हैं, वे स्वतंत्र विचारधारा को प्राथमिकता देते हैं जो उनके रिश्ते में कुछ बाधाएं और भ्रम पैदा करता है। यदि वे अपने बीच के मतभेदों का समाधान ढूंढ लेते हैं तो वैवाहिक जीवन सामंजस्यपूर्ण हो सकता है। ये लोग बेहद इमोशनल, केयरिंग और सच्चे प्रेमी होते हैं साथ हीं अपने पार्टनर की भावनाओं को गहराई से समझते हैं और उन्हें प्राथमिकता देते हैं।

रोमांस में ये कोमलता, मिठास और गहराई पसंद करते हैं तथा कभी-कभी जरूरत से ज्यादा इमोशनल हो सकते हैं, जिससे मूड स्विंग्स हो सकते हैं।

मंगलवार (Tuesday) – जुनूनी और जोशीले प्रेमी

मंगलवार को जन्मे लोग स्वभाव से गुस्सैल होते हैं क्योंकि वे मंगल ग्रह द्वारा शासित होते हैं। क्रोध से भरा स्वभाव और व्यवहार उनके रिश्ते को थोड़ा खट्टा कर देता है जब वे अपने मतभेदों का उचित समाधान खुद ही खोज लेते हैं। ऐसे लोगों को जीवन साथी या दोस्ती के लिए सुंदर/स्मार्ट और आकर्षक साथी मिलते हैं जो उन्हें अपने जीवन में शांति प्रदान करते हैं। हालांकि, क्रोधी स्वभाव उनके रिश्ते में परेशानियां और मतभेद पैदा करता है। हालांकि, मतभेदों के बावजूद, वे इन मुद्दों का उचित समाधान ढूंढ लेते हैं और कुल मिलाकर एक खुशहाल और सुखद जीवन जीते हैं

 बुधवार (Wednesday) – चुलबुले और मज़ेदार प्रेमी

बुधवार को जन्मे लोग सुखद व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। इसके कारण, वे अपने जीवन में एक मित्र के रूप में कई व्यक्तियों को प्रभावित करने की शक्ति रखते हैं, लेकिन वे कभी भी अपने सच्चे साथी को धोखा नहीं देते हैं। इस तथ्य के बावजूद कि बुधवार को जन्मे लोगों के जीवन में कई दोस्त होते हैं, वे व्यक्तिगत मोर्चे पर एक खुशहाल और परिपूर्ण जीवन जीते हैं क्योंकि वे अपने साथी के गौरव को प्यार और सम्मान करते हैं। 

 गुरुवार (Thursday) – वफादार और आध्यात्मिक प्रेमी

गुरुवार को जन्मे लोगों के संबंध गुरुवार को जन्मे व्यक्ति के लिए स्थिरता, विश्वसनीयता और देखभाल व्यक्तिगत और रिश्ते के लिए सबसे सही विशेषण हैं। उनके व्यक्तिगत संबंधों के बंधन में उनकी समझ और आपसी सहयोग होता है जो ऐसे व्यक्तित्वों के लिए स्थिर और खुशहाल जीवन की नींव रखता है। 

शुक्रवार (Friday) – रोमांटिक और आकर्षक प्रेमी

शुक्रवार को जन्मे लोगों के संबंध शुक्रवार को जन्मे लोग शुक्र द्वारा शासित और शासित होते हैं और वे अपने व्यक्तित्व में कई अनूठी विशेषताओं के स्वामी होते हैं। अपने व्यक्तित्व के साथ कई विशेष गुणों के कारण, ऐसे लोगों में लोगों को आसानी से अपना मुरीद बनाने की विशेष कला होती है और निश्चित रूप से यह उनके प्रेम संबंधों को भ्रम और विश्वास की कमी का एक सेट बनाता है। हालांकि पूर्णता और उदार मानसिकता के कारण ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहा, उन्हें विश्वास और विश्वास के साथ अपने रिश्ते की स्थिरता पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

=======

अस्वीकरण: कृपया ध्यान दें कि लेख में बताए गए सुझाव/सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं ताकि आपको इस मुद्दे के बारे में अपडेट रखा जा सके जो आम लोगों से अपेक्षित है और इन्हें पेशेवर सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए/पालन नहीं किया जाना चाहिए। हम अनुशंसा करते हैं और आपसे अनुरोध करते हैं कि यदि आपके पास एस्ट्रोलॉजी संबंधित विषय से के बारे मे कोई विशिष्ट प्रश्न हैं, तो हमेशा अपने पेशेवर सेवा प्रदाता से परामर्श करें।

नजरिया जीने का: सफलता पाना है लक्ष्य तो फिर इन 6 दुर्गुणों का करें पूर्ण त्याग


षड् दोषा: पुरुषेणेह हातव्या भूतिमिच्छिता। निद्रा तन्द्रा भयं क्रोध आलस्यं दीर्घसूत्रता।। 

संस्कृत के इस श्लोक का अर्थ  है  कि जीवन में ऐश्वर्य या उन्नति चाहने वाले पुरुषों को छः दुर्गुणों  पर नियंत्रण रखनी चाहिए या उनका पूर्ण त्याग करनी होगी अन्यथा उनके सफलता में सदा संदेह रहती है. उक्त श्लोक  जिन छः दुर्गुणों की चर्चा  की गई है उनमें शामिल हैं-

 नींद (अधिक सोना), तन्द्रा (उंघना/सुस्ती), भय (डर), क्रोध (गुस्सा), आलस्य (सुस्ती), और दीर्घसूत्रता (किसी काम को टालने या देर करने की आदत).

दोस्तों, भारतीय शास्त्र केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं। प्रस्तुत श्लोक आज के समय में भी उतना ही प्रासंगिक है जितना प्राचीन काल में था।

आज मनुष्य कड़ी मेहनत के बावजूद सफल नहीं हो पाता, क्योंकि उसके मार्ग में ये छह आंतरिक शत्रु खड़े होते हैं।

दूसरे शब्दों में कहें तो यह श्लोक हमें आत्ममंथन के लिए प्रेरित करता है और हमें यह  बताता है कि बाहर की दुश्मनों के अपेक्षा हमें  पहलेअपने भीतरी दोषों को पहचानना और समाप्त करना होगा।

छह दोषों पर एक नजर आप देंगे तो पाएंगे कि यह सभी दुर्गुण किसी भी सफलता में सबसे बड़े बाधा हैं- नींद, नखरे, डर, गुस्सा, आलस्य, दीर्घसूत्र। 

मतलब: जो मनुष्य धन या तरक्की चाहते हैं, उन्हें इन दुर्गुणों को  सदा के लिए त्याग कर देनी चाहिए-– नींद, गुस्सा, भय, तन्द्रा, आलस्य और काम को टालने की आदत.

छह दोष (The Six Vices):

निद्रा (Nidra): अधिक सोना, नींद में समय बिताना. अधिक नींद और सुस्ती व्यक्ति की ऊर्जा, समय और अवसर छीन लेती है। समय पर जागना और सजग रहना ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

तन्द्रा (Tandra): ऊँघना, सुस्ती, निष्क्रियता.

भयं (Bhayam): डर, भय, जिससे आत्मविश्वास कम होता है. भय हमें प्रयास करने से रोकता है। असफलता का डर, लोगों की राय का डर—ये सब विकास के सबसे बड़े अवरोध हैं।

क्रोधः (Krodhah): गुस्सा, जो स्वभाव और चरित्र पर बुरा असर डालता है. क्रोध बुद्धि का नाश करता है। गुस्से में लिया गया एक निर्णय वर्षों की मेहनत पर पानी फेर सकता है।

आलस्यं (Aalasya): आलस्य, जो लक्ष्य प्राप्ति में सबसे बड़ी कमजोरी है.आलस्य व्यक्ति को सपनों से दूर कर देता है। जो आज टालता है, वह कल पछताता है। 

दीर्घसूत्रता (Deerghasutrata): काम को टालने की आदत, जल्दी होने वाले काम में भी देर लगाना (procrastination). 

यह संक्षेप में हमें बताता है कि:

आलस्य और निद्रा अधिक मात्रा में होने से काम में बाधा आती है।

तन्द्रा से शरीर और मन सुस्त हो जाते हैं।

भय और क्रोध मन को कमजोर और अनियंत्रित बनाते हैं।

अधिक सोच-विचार (दीर्घसूत्रता) से निर्णय लेने में बाधा होती है। आज का काम कल पर छोड़ना, सफलता को हमेशा दूर ही रखता है।

इसलिए, जो व्यक्ति सफल होना चाहता है, उसे इन दोषों को छोड़ना चाहिए।


Born of Saturday: शनिवार को जन्म लेने वालों की खास खूबियाँ – जाने महान लोगों के उदाहरणों से

Add caption
Born on Saturday:

जैसा कि आप जानते हैं, हफ़्ते में सात दिन होते हैं और हर दिन का एक रूलिंग प्लैनेट होता है। हिंदू कैलेंडर और एस्ट्रोलॉजी के अनुसार, किसी खास दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति पर उस ग्रह के रूलिंग प्लैनेट का असर होता है। 

यहां हम शनिवार को जन्मे लोगों के बारे में बात करेंगे, इस दिन के देवता भगवान शनिदेव हैं। शनि के असर में लोग बहुत मेहनती होते हैं। क्योंकि शनि की स्पीड धीमी होती है, इसलिए वे अपने गोल को पाने में कामयाब होते हैं, भले ही धीरे-धीरे। मोटिवेटर और एस्ट्रोलॉजर हिमांशु रंजन शेखर से शनिवार को जन्मे लोगों की पर्सनैलिटी के दूसरे पहलुओं के बारे में जानें।

अगर हम बात शनिवार को पैदा हुई मशहूर भारतीय हस्तियों के बारे में करें, तो कई ऐसे विख्यात हस्तियां हैं जिनका जन्म शनिवार को हुआ था. इनमें शामिल हैं राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी (2 अक्टूबर, 1869), दिग्गज गायिका लता मंगेशकर, और अक्षय कुमार, इरफान खान, अनिल कुंबले, परिणीति चोपड़ा और मंदिरा बेदी।



शनिवार को जन्मे लोग दृढ़निश्चयी होने के साथ ही साथ वे मेहनती और जीवन के प्रति सख्त दृष्टिकोण अपनाते हैं। अनुशासन प्रिय तथा बुद्धिमान और पेशेवर होते हैं जिनके लिए जीवन का खास महत्व होता है। एस्ट्रोलॉजी और विज्ञान के अनुसार शनि गृह अपने पथ पर काफी धीमी गति से घूमता है और जाहिर है कि शनिवार को जन्म लेने वाले लोगों पर शनि ग्रह का काफी इन्फ्लुएंस रहते है.  

Famous Personalities Born on Saturday

शनिवार को जन्मे लोगों में कुछ खास खूबियां होती हैं जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं। अगर आप शनिवार को जन्मे मशहूर हस्तियों की खासियतों को देखें, तो यह बात सामने आती है कि ऐसी हस्तियां मानती हैं कि उनके शब्दों की कीमत किसी भी दूसरी चीज़ से ज़्यादा ज़रूरी है। हालांकि ऐसी हस्तियां स्वभाव से थोड़ी आलसी होती हैं, लेकिन वे कड़ी मेहनत में विश्वास करती हैं और अपनी मेहनती स्वभाव और लगन से जीवन में सफलता हासिल करती हैं।

शनिवार को जन्मे जाने-माने लोग

  • जे.के. रोलिंग: लेखिका
  • लियाम हेम्सवर्थ: अभिनेता
  • अक्षय कुमार: भारतीय अभिनेता
  • इरफ़ान खान: भारतीय अभिनेता
  • परिणीति चोपड़ा: भारतीय अभिनेत्री
  • मंदिरा बेदी: भारतीय अभिनेत्री
  • अनिल कुंबले: भारतीय क्रिकेटर
  • इरफ़ान पठान: भारतीय क्रिकेटर
  • गुलज़ार: भारतीय कवि/गीतकार
  • जॉर्ज हैमिल्टन: अभिनेता

अनुशासनप्रिय होते हैं 

वे धीमे होने के साथ  स्थिर, मेहनती, अनुशासित और दूसरों से अलग होते हैं। शनिवार को जन्मे लोगों की सबसे बड़ी विशेषता यह होती है कि वे  बुद्धिमान और व्यावहारिक होते हैं साथ हीं इनके जीवन में सख्त सीमाएँ  और अनुशासनप्रिय होते हैं शनिवार को जन्मे लोग शनि ग्रह के प्रभाव में पैदा होते हैं और जाहिर  है कि उनका जीवन शनि ग्रह के प्रभाव के अनुसार होता है। उनका संघर्ष निरंतर रहता है जो उन्हें मजबूत बनाता है और हर चीज से उबरने के लिए दृढ़ संकल्पित होना होता है अर्थात  उनके जीवन मे संघर्ष लगा रहता है । वे के साथ ही वे अत्यधिक अनुशासित हैं।

मेहनती और धुन का पक्का

शनि के प्रभाव से व्यक्ति काफी मेहनती और धुन का पक्का होता है. भले ही सफलता मिलने में कुछ देरी हो सकती है लेकिन वह व्यक्ति  धीरे-धीरे ही सही, लेकिन अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सफल होते हैं. ये लोग थोड़े गंभीर प्रवृति के होते हैं और खुलने में काफी वक्त ले ले सकते हैं.  लेकिन परिवार के लोगों के साथ इनके संबंधों में कई बार मतभेद देखने को मिलते हैं. शनिवार को जन्मे लोग हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं. वैसे इनका स्वभाव क्रोधी हो सकता है. 


क्रोधी, धैर्य की काफी कमी 
गुस्से पर काबू पाने में अक्सर ये लोग काफी असफल होते हैं और शायद यही वजह है कि इनके अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी काफी काम निभती है. ऐसे जातक अगर अपनी गुस्से पर नियंत्रण करना सीख लें तो जीवन में काफी आगे जा सकते हैं. 






प्यार व्यक्त करने में होते हैं कंजूस
जिन जातकों का जन्म शनिवार को होता है वो सामान्यत:  अंतर्मुखी प्रतिभा के धनी होते है. एकांतप्रिय होने के साथ ही वो अपनी बातों को व्यक्त करने में जल्दीबाजी कभी नहीं करते. यही वजह होता है कि प्रेम के मामलों में भी वो अपने बातों को व्यक्त नहीं कर पाते हैं. अपने प्यार का इजहार करने में काफी विलम्ब करते हैं और चाहते हैं कि  उनका पार्टनर उनके फीलिंग्स को पहचान ले... 

परिस्थितियों के गुलाम नहीं होते 
शनिवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति परिस्थितियों के स्वामी होते हैं और कभी भी उन्हें अपने ऊपर हावी नहीं होने देते.... भले ही उनके जीवन में कितने भी संघर्ष वाले दिन या संकट आये, वे उससे निकलने के लिए सही वक्त का इन्तजार करते हैं और हिम्मत नहीं हारते.... 

दृढ निश्चय के मालिक 
शनिवार को जन्म लेने वाले जातक दृढ इच्छा शक्ति के स्वामी होते हैं और अपने कार्यों को हर हाल में पूरा करना चाहते हैं. अपने लक्ष्य को पाने के लिए संसाधनों की कमी हो तो भी ये इन्हे जुटाने की क्षमता रखते हैं.  जिस किसी क्षेत्र में इन्हे कार्य का अवसर प्रदान की जाए, उसमे हीं ये सफलता के नए सोपान प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं. 

========

अस्वीकरण: कृपया ध्यान दें कि लेख में उल्लिखित टिप्स/सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं ताकि आपको उस मुद्दे के बारे में अपडेट रखा जा सके जो आम लोगों से अपेक्षित है. आपसे निवेदन है कि कृपया इन सुझावो को  पेशेवर ज्योतिषीय सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए तथा अगर आपके पास इन विषयों से सम्बंधित कोई विशिष्ट प्रश्न हैं तो हमेशा अपने ज्योतिषी या पेशेवर ज्योतिष/कुंडली सुझाव प्रदाता से अवश्य परामर्श करें।





Born on Monday : सोमवार को जन्में लोग होते हैं भावुक, आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी, इनकी खासियत आपको भी कर देगी हैरान

AI Image

Born on Monday: ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जन्म की तिथि और समय उसके व्यक्तित्व और स्वाभाव को निर्धारित करता है. ठीक वैसे हीं सोमवार  को जन्मे लोगों पर चन्द्रमा खास प्रभाव होता होता है और यही वजह कि ऐसे लोगों की पर्सनालिटी बेहद खास और आकर्षक होती  है. ये लोग खुशमिजाज होने के साथ ही भावुक स्वभाव के होते हैं और इनका दिल बहुत ही कोमल होता है. शांत स्वभाव और मिलनसार होने के साथ ये दूसरों की परेशानियों को समझने में माहिर होते हैं और यही खूबियां इन्हें लोगों की नजर में अट्रैक्टिव बनाती हैं. सोमवार जन्म लेने वाले लोगों के बारे में विस्तार से जाने विख्यात मोटिवेटर, ज्योतिष और कुंडली विशेषज्ञ हिमांशु रंजन शेखर से. 


सोमवार के दिन जन्मे बच्चे का नाम क्या रखना चाहिए


सोमवार के दिन जन्मे बच्चे का नाम क्या रखना चाहिए यह एक  सामान्य सा   सवाल है हर उस पैरेंट के लिए जिनके बच्चों का  सोमवार को हुआ  है.  एस्ट्रोलोजी के अनुसार सोमवार को खास  तौर पर भगवान शिव  और चन्द्रमा का दिन माना जाता है और इस प्रकार से आप अपने बच्‍चे का नाम सप्‍ताह के दिनों पर आधारित नामों पर भी रख सकते हैं। हालाँकि यहाँ आपको सोमवार के दिन जन्मे बच्चे का नाम के लिए कुछ नाम सुझाये गए हैं आपको जो भी नाम पसंद हो, आप उसे चुन सकते हैं।

सोमवार को जन्में लड़के का नाम लिस्ट 

  • शिवांश  - एक नाम जिसका अर्थ है "शिव का अंश"
  • शिवेन - एक नाम जिसका अर्थ है "जो पवित्र और दयालु है"
  • चंद्र - एक नाम जिसका अर्थ है "चाँद"
  • सोमन - एक नाम जिसका अर्थ है "चाँद जैसा"
  • नवनीत - एक नाम जिसका अर्थ है "नया और मनमोहक"
  • शिवेश - एक नाम जिसका अर्थ है "सफलता का स्वामी"
  • शिवाया - एक नाम जिसका अर्थ है "आशीर्वादों से भरा हुआ"
  • शुभम - एक नाम जिसका अर्थ है "सौभाग्य"
  • शुक्ल - एक नाम जिसका अर्थ है "उज्ज्वल और शुद्ध"
  • तुषार - एक नाम जिसका अर्थ है "बर्फ का टुकड़ा"
  • उदय - एक नाम जिसका अर्थ है "उठो, सुबह"
  • शिवानंद - एक नाम जिसका अर्थ है "अनंत सुख"
  • शिवेंद्र - एक नाम जिसका अर्थ है "देवताओं का राजा"
सोमवार वाले जन्में लोगों पर भगवान शंकर की विशेष कृपदृष्टि होती हैं क्योंकि हिन्दू पंचांग के अनुसार सोमवार को भगवान शंकर की दिवस माना जाता है।  एस्ट्रोलॉजी के अनुसार सोमवार को जन्म लेने वाले लोग काफी भोलेभाले होते हैं और आप जानते हैं कि भगवान शंकर को भोले शंकर भी कहा जाता है। इनका मन हमेशा शांत रहता है और इन्हें बेवजह किसी से लड़ाई-झगड़ा करना पसंद नहीं होता है। इसके अलावा न ही ये किसी की लाइफ में इंटरफेयर करते हैं और न ही किसी को दखल देने देते हैं। 

सोमवार को जन्में लड़कियों के नाम 

  • रोहिणी - एक नाम जिसका अर्थ है "जो समृद्ध और चमकीला है"
  • शिवांगी - एक नाम जिसका अर्थ है "सुंदर शरीर वाली"
  • शिवाली - एक नाम जिसका अर्थ है "एक जो शिव की पूजा करती है"
  • सोम्या - एक नाम जिसका अर्थ है "शांत और शांतिपूर्ण"
  • शिवानी - एक नाम जिसका अर्थ है "सौभाग्य लाने वाली"
  • अमृता - एक नाम जिसका अर्थ है "शाश्वत, अमर और दिव्य अमृत"
  • शिवंशी - एक नाम जिसका अर्थ है "दिव्य चेतना का अंश"

सोमवार को जन्मे लोग सहज, विनम्र और दयालु होते हैं तथा वे  पारिवारिक संबंधों और मित्रता को महत्व देते हैं। वे  स्थितियों का व्यवस्थित रूप से विश्लेषण करने के बजाय अपने मन की भावनाओं के अनुसार चलने की प्रवृत्ति रखते हैं।विपरीत और विरोधावासी प्रवृति को जीना पसंद करते हैं. जैसे विषय वासना और भोग को वे गलत नहीं समझते लेकिन फिर भी उच्च चरित्र उनके लिए हमेशा महत्वपूर्ण होता है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा  एक अद्भुत ग्रह है जो पृथ्वी के बहुत करीब है इसलिए इसका प्रभाव पृथ्वी पर बहुत प्रमुख है। ऐस्टरोलोजी के अनुसार चंद्रमा मन का स्वामी है. यह ग्रह घरेलू जीवन, पारिवारिक संबंधों और आनुवंशिकी को नियंत्रित करता है। चंद्रमा को सोम देवता के रूप में पूजा जाता है और इसे जीवन के सुख-शांति का प्रतीक माना जाता है.
गंभीर प्रकृति के स्वामी 
सोमवार को जन्म लेने वाले व्यक्तियों की सबसे बड़ी खासियत होती है कि वे गंभीर प्रकृति के होते हैं. सोमवार को जन्म लेने वाले व्यक्तियो का व्यक्तित्व चन्द्रमा के गुणों  से प्रभावित  होता है इसलिए वे धार्मिक स्वाभाव के होते हैं. काफी परिश्रमी होने के साथ ही  ऐसे लोग सुख और दुःख दोनों हीं परिस्थितियों में एक सामान होते हैं और जल्दी विचलित होना पसंद नहीं करते.

क्या रखें सोमवार को जन्मे बच्चे का नाम?
सोमवार को हम भगवन शंकर अर्थान शिव दिन मान कर पूजा करते हैं और इसलिए सोमवार को जन्म लेने वाले लोगों का व्यक्तित्व भगवन शंकर के समान माना जाता है. सोमवार को जन्मे बच्चे का नाम क्या रखें सोमवार को जन्मे बच्चे का नामकरण और उनको उपयुक्त नाम रखने के लिए अक्सर माता पिता उत्सुक और परेशान रहते हैं। 
हालाँकि नामकरण के पीछे भी सामान्यत:कुंडली और जन्म के समय ग्रहों की स्थिति और घर के अनुसार रखने की परंपरा होती है और सच तो यह है कि बच्चे का नाम रखने में ज्योतिष और परंपरागत फैक्टर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. हालांकि सोमवार को जन्म लेने वाले बच्चों के नाम के लिए आप निचे दिए गए कुछ नामों पर विचार कर सकते हैं। 

 गजब का आकर्षण

सोमवार को जन्में लोगों की व्यक्तित्व में गजब का आकर्षण होता है और अक्सर लोगों के बीच खास लोकप्रिय होते हैं। स्वभाव मे शालीनता और मीठी वाणी इनकी सबसे बड़ी खासियत होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार को जन्मे जातकों पर चन्द्र ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है और यही वजह है कि सोमवार को जन्में लोगों के जीवन पर चंद्रमा का उच्च प्रभाव रहता है। 

  • शिवेश
  • शिव
  • नवनीत
  • सोम्या
  • शिवानी
  • शुभम्
  • शिक्षा
  • शिवंशी
  •  उदय 
  • शाइनी

परिश्रमी: सोमवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति काफी  परिश्रमी और मेहनती होते हैं. ऐसे व्यक्ति कभी भी शांति से बैठना पसंद नहीं करते हैं और हमेशा खुद को व्यस्त रखना चाहते हैं. समय का सदुपयोग करने में ऐसे लोग काफी सक्रिय रहते हैं और अगर अच्छे और क्रियाशील प्रवृति के स्वामी होने पर ऐसे जातक जीवन में कई सारे कार्यों को अपने हाथ में एक साथ लेकर सफलतापूर्वक उसे अंजाम तक पहुंचाते हैं. 

चरित्रवान: सोमवार को जन्म लेने वाले  व्यक्तियों की यह खासियत होती है कि  वे उच्च चरित्र वाले होते हैं और खुद की चरित्र की उन्हें काफी परवाह रहती हैं. हालाँकि जातक विपरीत और विरोधावासी प्रवृति को जीना पसंद करे हैं. जैसे विषय वासना और भोग को वे गलत नहीं समझते लेकिन फिर भी उच्च चरित्र उनके लिए हमेशा महत्वपूर्ण होता है और इसके लिए वे सामान्यत: कोई समझौता पसंद नहीं करते हैं. 

धार्मिक/सामाजिक कार्यों में भाग लेने वाले: सोमवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति सामान्यत: धार्मिक प्रवृति के होते हैं  धार्मिक  कार्यों और पूजा पाठ में उनकी विशेष रूचि होती है. भले है वे अधिक देर  तक पूजा करने  विश्वाश नहीं करें लेकिन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में वे विशेष रूचि दिखाते  हैं. 

रविवार को हुआ है जन्म तो आप होंगे: दृढ इच्छा शक्ति के मालिक

सुख दुःख में समान रहेगा: ऐसे व्यक्ति सुख और दुःख दोनों हीं परिस्थितियों में एक सामान होते हैं और जल्दी विचलित होना पसंद नहीं करते. सुख की स्थिति में भी ये सामान्यत: अपने आपको दिखावे और आडंवर से बचाए रखते हैं. वहीँ दुःख की स्थिति में भी ये अपने सम्मान को नहीं छोड़ते हैं और जल्दी किसी के सामने हाथ फैलाना पसंद नहीं करते हैं. 

स्वास्थय और व्यक्तित्व : ऐसे  व्यक्तियों  का चेहरा सामान्यत: गोल होता  ऐसे लोगों को स्वास्थ्य को लेकर कोल्ड या ठंडी से विशेष सावधान रहने की जरुरत होगी. ऐसे लोग सर्दी या जुकाम से काफी संवेदनशील होते हैं और उन्हें इससे विशेष परहेज लेने की जरुरत होती है. हल्का कोल्ड भी इन्हे परेशान करती है और इन्हे सर्दी या जुकाम अपने चपेट में ले सकती है. इसके साथ ही सोमवार को जन्म लेने वाले जातको का शरीर  वात  और कफ से युक्त होता है इसलिए इन्हे विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.

Tag

विंबलडन : Facts in Brief

रविवार को जन्मे लोगों की विशेषता

किन लोगों पर होती है भगवान सूर्य की विशेष कृपा

===============

अस्वीकरण: कृपया ध्यान दें कि लेख में उल्लिखित टिप्स/सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं ताकि आपको उस मुद्दे के बारे में अपडेट रखा जा सके जो आम लोगों से अपेक्षित है. आपसे निवेदन है कि कृपया इन सुझावो को  पेशेवर ज्योतिषीय सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए तथा अगर आपके पास इन विषयों से सम्बंधित कोई विशिष्ट प्रश्न हैं तो हमेशा अपने ज्योतिषी या पेशेवर ज्योतिष/कुंडली सुझाव प्रदाता से अवश्य परामर्श करें।


वायुशक्ति-26: भारतीय वायु सेना के तेजस, राफेल, जगुआर, मिराज-2000, सुखोई होंगे शामिल


भारतीय वायु सेना 27 फरवरी 2026 को जैसलमेर के पोखरण एयर टू ग्राउंड रेंज में वायुशक्ति-26 अभ्यास में अपनी क्षमता प्रदर्शित करेगी।

वायुसेना युद्धाभ्‍यास में तेजस, राफेल, जगुआर, मिराज-2000, सुखोई-30एमकेआई, मिग-29, हॉक, सी-130जे, सी-295, सी-17, चेतक, एएलएच एमके-IV, मि-17 IV, एलसीएच, अपाचे, चिनूक और रिमोटली पायलेटेड एयरक्राफ्ट सहित युद्धक परिवहन और हेलीकॉप्टर सहित वायुसेना के कई विमान शामिल होंगे। 

अभ्यास में शॉर्ट रेंज लॉइटरिंग मुनिशन्स, आकाश, स्पाइडर और काउंटर अनमैन्ड एरियल सिस्टम्स (सीयूएएस) जैसे उन्नत हथियार प्रणालियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा, जिनमें दिन, शाम और रात में मिशन संचालित किए जाएंगे।

वायुशक्ति-26 ,ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को भी दर्शाएगा, जो हवाई क्षेत्र में प्रभुत्व, लंबी दूरी तक सटीकता से मार करने, बहु-क्षेत्रीय अभियानों और 'आत्मनिर्भर भारत' की परिकल्पना से निर्देशित स्वदेशी प्लेटफार्मों द्वारा निर्णायक प्रभावकारी क्षमता संपन्‍न भारतीय वायु सेना की श्रेष्ठता की पुष्टि करता है।

"अचूक, अभेद्य और सटीक " के मूल मूल्यों से प्रेरित यह अभ्यास, भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा संरचना के एक प्रमुख घटक के रूप में भारतीय वायु सेना की भूमिका की पुष्टि कर राष्ट्र को सुरक्षित रखने के प्रति आश्वस्त कराएगा।


मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना: Facts You Need to Know


वर्तमान में, मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (एमएएचएसआर) परियोजना (508 किमी) जापान सरकार की तकनीकी और वित्तीय सहायता से क्रियान्वयनाधीन है।

  • मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (एमएएचएसआर) परियोजना (508 किमी) गुजरात, महाराष्ट्र राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली से होकर गुजर रही है, जिसमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोईसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद और साबरमती में 12 स्टेशनों की योजना है।
  • 17 नदी पुलों के निर्माण का कार्य सम्पूर्ण गया है। गुजरात में 4 प्रमुख नदी पुलों (नर्मदा, माही, ताप्ती और साबरमती) के लिए कार्य अग्रिम चरण में है और महाराष्ट्र में 4 नदी पुलों में प्रगति पर है। डिपो (ठाणे, सूरत और साबरमती) पर काम जोरों पर है।
  • कुल 12 स्टेशनों में से 8 स्टेशन (वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, आणंद, वडोदरा, अहमदाबाद और साबरमती) पर नींव का काम पूरा हो चुका है। महाराष्ट्र खंड में, 3 स्टेशनों (ठाणे, विरार, बोईसर) पर नींव का कार्य प्रगति पर है और बीकेसी स्टेशन पर खुदाई का कार्य पूरा होने वाला है और बेस स्लैब की ढलाई का कार्य शुरू हो गया है।
  • समुद्र के नीचे सुरंग (लगभग 21 किमी) का काम शुरू हो गया है, जिसमें से महाराष्ट्र में घनसोली और शिल्पफाटा के बीच 4.8 किमी सुरंग पूरी हो चुकी है।
  • वंदे भारत की सफलता के आधार पर, इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) मैसर्स भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) के सहयोग से 280 किमी प्रति घंटे की डिजाइन गति के साथ हाई-स्पीड ट्रेन सेट का डिजाइन और निर्माण कर रही है।

प्रेम: हमेशा एक नया आरंभ और एक नया सफर शुरू होता है, पढ़ें दिल को छू लेने वाले ये कोट्स

नजरिया जीने का: प्रेम-जीवन के आयाम को पाने का माध्यम है प्रेम @वैलेंटाइन डे

Valentine Day: प्रेम एक ऐसा शब्द है जिसकी व्याख्या करना मुश्किल है। यह एक भावना है जो खुशी, दुख, उत्साह और आशा सहित कई तरह की भावनाओं को शामिल कर सकती है। प्रेम हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हमें खुशी, संतुष्टि और अर्थ प्रदान करता है। यह हमें दूसरों के साथ जुड़ने और संबंध बनाने में मदद करता है। 

प्रेम: एक शक्तिशाली भावना

वास्तव प्रेम एक ऐसे शक्तिशाली भावना है जो हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और सच तो यह है कि यह हमारे जीवन की मायने बदल कर एक नया आयाम देती है। यह हमें खुशी, संतुष्टि और अर्थ प्रदान करता है। यह हमें दूसरों के साथ जुड़ने और संबंध बनाने में मदद करता है। प्रेम दुनिया में एक बेहतर जगह बनाने की शक्ति रखता है।

अक्सर यह कहा जाता है कि हर इंसान को जीवन में प्रेम का होना जरुरी है क्योंकि यही तो है जो हमें न केवल अपने दोस्तों के साथ बल्कि उससे से भी पहले अपने माता पिता, परिवार और हमें अपनी संस्कारों से बांधकर रखता है. 

यह प्रेम ही तो है जो हमें बताता है की निम्न मानवीय गुणों का हमारे लिए क्या महत्त्व है-
खुशी: प्रेम हमें खुशी और संतुष्टि प्रदान करता है। जब हम किसी से प्यार करते हैं, तो हम उस व्यक्ति के साथ रहने और समय बिताने का आनंद लेते हैं। प्रेम हमें खुशी, उत्साह और आशा की भावनाओं से भर देता है।
संबंध: प्रेम हमें दूसरों के साथ जुड़ने और संबंध बनाने में मदद करता है। प्रेम के माध्यम से, हम दूसरों को समझने और उनके साथ सहानुभूति रखने में सक्षम होते हैं। प्रेम हमें एक मजबूत और अर्थपूर्ण संबंध बनाने में मदद करता है।
अर्थ: प्रेम हमें जीवन में अर्थ और उद्देश्य प्रदान करता है। जब हम किसी से प्यार करते हैं, तो हम अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित होते हैं। प्रेम हमें दूसरों की मदद करने और दुनिया में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करता है।

 दिल को छू लेने वाले कोट्स 

यदि आप वैलेंटाइन डे के अवसर पर कोट्स ढूंढ़ रहे हैं, तो यहाँ कुछ चुनिंदा इम्पोर्टेन्ट वैलेंटाइन डे कोट्स हैं जिन्हे आप आप अपने प्रेमी/प्रेमिका को भेज कर अपने दिल के उदगार को व्यक्त कर सकते हैं. 
  • -प्रेम वह है जो हमें एक दूसरे को स्वीकारने की क्षमता देता है, चाहे हम जैसे भी हों।
  • -तुम्हारे बिना मेरा जीवन रंगहीन है, तुम मेरी ज़िंदगी का सबसे सुंदर रंग हो।
  • -प्रेम में सब कुछ संभव है।
  • -तुम्हारी मुस्कान मेरी दुनिया को रौंगतों से भर देती है, तुम मेरे लिए विशेष हो।
  • -प्रेम वह है जो हमें एक दूसरे को सच्चे रूप से समझने की क्षमता देता है।-
  • -तुम्हारा साथ ही मेरा जीवन समृद्धि से भर जाता है, तुम मेरी सबसे बड़ी धन हो।
  • -प्रेम में हमेशा एक नया आरंभ होता है, एक नया सफर शुरू होता है।-
  • -तुम्हारे साथ होना ही मेरी खुशियों का सबसे बड़ा कारण है, तुम मेरे लिए अनमोल हो।
  • -प्रेम वह है जो दूसरों को खुशी देने में है, खुद को भूल जाने में नहीं।-
  • -तुम्हारे बिना मेरा जीवन अधूरा है, तुम्हारी मौजूदगी ही मेरी पूर्णता है।
  • प्रेम दुनिया में सबसे शक्तिशाली शक्ति है। यह वह है जो हमें एक साथ रखता है, हमें आगे बढ़ाता है और हमें बेहतर बनाता है।" - मदर टेरेसा
  • "प्रेम वह है जो हमें जीवित रखता है। यह वह है जो हमें खुशी देता है। यह वह है जो हमें दुनिया को बेहतर बनाता है।" - पॉल जे. क्रेग
  • "प्रेम वह है जो हमें एक दूसरे के लिए बेहतर बनाता है। यह वह है जो हमें एक साथ लाता है और हमें एक परिवार बनाता है।" - मार्टिन लूथर किंग जूनियर

नजरिया जीने का: एक प्रेम और कितने अफ़साने- पढ़ें प्रेम की भावना को व्यक्त करते इन नामचीन हस्तियों के कोट्स

Valentine  day Love quotes to express your feeling

प्रेम का जीवन में खास महत्त्व है और यह एक ऐसा फीलिंग है जिससे अनजान शायद की कोई व्यक्ति रहा हो...प्यार करने का कोई उम्र नहीं होता और शायद इसीलिए प्रेमी ह्रदय को हमेशा युवा और सदाबहार कहा जाता है. युवा दिलों के धड़कन को व्यक्त करने का मौका सभी की जीवन में आता है और इसके लिए यह जरुरी होता है कि हम दिलों में रुमानियत  और प्यार के भाव को भरने और उन संवेंदनशीलता  के साथ व्यक्त करने के लिए हमें उदारता होनी चाहिए.   तो फिर आप भी वक्त और अवसर की नजाकत को समझते हुए अपने प्रेमी या प्रेमिका को इस अवसर पर इन प्रेम की भावनाओं के साथ व्यक्त करें। 


तो प्रेमी दिलों के लिए अपने प्रेमी या प्रेमिका के लिए अपने भावनाओं को व्यक्त करने के लिए पेश है प्यार से भरे कोट्स जो आपके प्रेम के भावना को सीधे अपने पार्टनर के दिल में पहुंचाने का मौका प्रदान करेगा.. 
गगन पर दो सितारे: एक तुम हो,
धरा पर दो चरण हैं: एक तुम हो,
‘त्रिवेणी’ दो नदी हैं! एक तुम हो,
हिमालय दो शिखर है: एक तुम हो,
 -माखनलाल चतुर्वेदी


  1. प्रेम की शक्ति नफ़रत की ताक़त से हज़ारों गुना प्रभावशाली होती है। -अज्ञात
  2. संसार को प्रेम से अपने अधीन किया जा सकता है युद्ध से नहीं-हीगेल 
  3. प्रेम का नाता संसार के सभी संबंधो से पवित्र और श्रेष्ठ है। -प्रेमचंद
  4. जो सचमुच प्रेम करता है उस मनुष्य का ह्रदय धरती पर साक्षात स्वर्ग है। ईश्वर उस मनुष्य में बसता है क्योंकि ईश्वर प्रेम है। -लेमेन्नाइस
  5. जिस प्यार में पागलपन ना हो, वो प्यार प्यार नहीं है। -अज्ञात
  6. हमारे अन्तर में यदि प्रेम न जाग्रत हो, तो विश्व हमारे लिए कारागार ही है। -रविंद्रनाथ ठाकुर
  7. प्रेम में पवित्रता का वास होता है, वासना का नहीं/ प्रेम का अतिनिकृष्ट रूप वासना है. स्वामी अवधेशानंद 
  8. प्रेम के रस में डूबो तो ऐसे कि जब सुबह तुम जागो तो प्रेम का एक और दिन पा जाने का अहसान मानो। और फिर रात में जब तुम सोने जाओ तो तुम्हारे दिल में अपने प्रियतम के लिए प्रार्थना हो और होठों पर उसकी खुशी के लिए गीत। -ख़लील जिब्रान
  9. प्रेम के पथ पर कायर व्यक्ति नहीं चल सकते हैं  अज्ञात 
  10. पुरुषों का प्रेम आंखों से और महिलाओं का प्रेम कानों से शुरू होता है। -अज्ञात
  11. प्रेम और परमात्मा में कोई अंतर नहीं है- संतवाणी 
  12. प्रेम के स्पर्श से हर व्यक्ति कवि बन जाता है। -प्लेटो
  13. प्रेम असीम विश्वास है, असीम धैर्य है और असीम बल है। -प्रेमचंद
  14.  एक प्रेम से भरा हृदय सभी ज्ञान का प्रारंभ है। -थॉमस कार्लाइल