Navratri 2026: माँ अम्बे की आरती


Shardiya Navratri 2025: इस साल शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2025) की शुरुआत 22 सितंबर से हो चुकी है. इस वर्ष अर्थात 2025 का नवरात्री बहुत हीं खास है जी हां यह नवरात्रि विशेष संयोग लेकर आया है क्योंकि  इस वर्ष शरद नवरात्र 10 दिनों का होगा। खास बात कि  9 साल बाद बन रहा एक अद्भुत संयोग है. मान्यता है कि ऐसा संजोग अच्छा और आम लोगों के के लिए शुभ माना जाता है. इसके अतिरिक्त इस साल मां दुर्गा का वाहन हाथी है. 

ऐसी मान्यता है कि हाथी पर मां दुर्गा का आना सुख-समृद्धि और वैभव का प्रतीक माना जाता है, जो कि मंगलकारी होता है. नवरात्र इस दौरान लोग मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं और कठिन व्रत का पालन करते हैं। भगवान की आरती  उतरना हम सभी बचपन मे हीं अपने घरों से सीखते हैं। शायद ही कोई ऐसा हिन्दू घर होगा जहां पूजा पाठ के दौरान बच्चा आरती से रु बरु नहीं होता है।

 आरती के दौरान हमेशा खड़ा हो जाना और अंत मे दीपक के लौ को अपने बाल पर लगाना और फिर भगवान का आशीर्वाद लेना हम अपने घरों से हीं सीखते हैं। आरती के दौरान भक्तगन आरती मे जलते दीपक की लौ को देवता के समस्त अंग-प्रत्यंग में बार-बार इस प्रकार घुमाया जाता है कि  हम सभी भक्तगण आरती के प्रकाश में भगवान के चमकते हुए आभूषण और अंगों का प्रत्‍यक्ष दर्शन कर सकें और संपूर्ण आनंद को प्राप्‍त कर सकें।

माँ अम्बे की आरती 

ॐ जय अम्बे गौरी…

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ।

तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥


मांग सिंदूर विराजत, टीको मृगमद को ।

उज्ज्वल से दोउ नैना, चंद्रवदन नीको ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥


कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै ।

रक्तपुष्प गल माला, कंठन पर साजै ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥


केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्पर धारी ।

सुर-नर-मुनिजन सेवत, तिनके दुखहारी ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥


कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती ।

कोटिक चंद्र दिवाकर, सम राजत ज्योती ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥


शुंभ-निशुंभ बिदारे, महिषासुर घाती ।

धूम्र विलोचन नैना, निशदिन मदमाती ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥


चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे ।

मधु-कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥


ब्रह्माणी, रूद्राणी, तुम कमला रानी ।

आगम निगम बखानी, तुम शिव पटरानी ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥


चौंसठ योगिनी मंगल गावत, नृत्य करत भैरों ।

बाजत ताल मृदंगा, अरू बाजत डमरू ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥


तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता,

भक्तन की दुख हरता । सुख संपति करता ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥


भुजा चार अति शोभित, खडग खप्पर धारी ।

मनवांछित फल पावत, सेवत नर नारी ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥


कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती ।

श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योती ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥


श्री अंबेजी की आरति, जो कोइ नर गावे ।

कहत शिवानंद स्वामी, सुख-संपति पावे ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥


जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ।

============

अस्वीकरण: कृपया ध्यान दें कि लेख में उल्लिखित टिप्स/सुझाव केवल सामान्य जानकारी है जो विभिन्न सामाजिक और धार्मिक आस्था पर आधारित हैं ताकि आपको उस मुद्दे के बारे में अपडेट रखा जा सके जो कि आम लोगों से अपेक्षित है. आपसे निवेदन है कि कृपया इन सुझावो को  पेशेवर सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए तथा अगर आपके पास इन विषयों से सम्बंधित कोई विशिष्ट प्रश्न हैं तो हमेशा सम्बंधित एक्सपर्ट से अवश्य परामर्श करें।

Born on Monday : सोमवार को जन्में लोग होते हैं भावुक, आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी, इनकी खासियत आपको भी कर देगी हैरान

AI Image

Born on Monday: ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जन्म की तिथि और समय उसके व्यक्तित्व और स्वाभाव को निर्धारित करता है. ठीक वैसे हीं सोमवार  को जन्मे लोगों पर चन्द्रमा खास प्रभाव होता होता है और यही वजह कि ऐसे लोगों की पर्सनालिटी बेहद खास और आकर्षक होती  है. ये लोग खुशमिजाज होने के साथ ही भावुक स्वभाव के होते हैं और इनका दिल बहुत ही कोमल होता है. शांत स्वभाव और मिलनसार होने के साथ ये दूसरों की परेशानियों को समझने में माहिर होते हैं और यही खूबियां इन्हें लोगों की नजर में अट्रैक्टिव बनाती हैं. सोमवार जन्म लेने वाले लोगों के बारे में विस्तार से जाने विख्यात मोटिवेटर, ज्योतिष और कुंडली विशेषज्ञ हिमांशु रंजन शेखर से. 


सोमवार के दिन जन्मे बच्चे का नाम क्या रखना चाहिए


सोमवार के दिन जन्मे बच्चे का नाम क्या रखना चाहिए यह एक  सामान्य सा   सवाल है हर उस पैरेंट के लिए जिनके बच्चों का  सोमवार को हुआ  है.  एस्ट्रोलोजी के अनुसार सोमवार को खास  तौर पर भगवान शिव  और चन्द्रमा का दिन माना जाता है और इस प्रकार से आप अपने बच्‍चे का नाम सप्‍ताह के दिनों पर आधारित नामों पर भी रख सकते हैं। हालाँकि यहाँ आपको सोमवार के दिन जन्मे बच्चे का नाम के लिए कुछ नाम सुझाये गए हैं आपको जो भी नाम पसंद हो, आप उसे चुन सकते हैं।

सोमवार को जन्में लड़के का नाम लिस्ट 

  • शिवांश  - एक नाम जिसका अर्थ है "शिव का अंश"
  • शिवेन - एक नाम जिसका अर्थ है "जो पवित्र और दयालु है"
  • चंद्र - एक नाम जिसका अर्थ है "चाँद"
  • सोमन - एक नाम जिसका अर्थ है "चाँद जैसा"
  • नवनीत - एक नाम जिसका अर्थ है "नया और मनमोहक"
  • शिवेश - एक नाम जिसका अर्थ है "सफलता का स्वामी"
  • शिवाया - एक नाम जिसका अर्थ है "आशीर्वादों से भरा हुआ"
  • शुभम - एक नाम जिसका अर्थ है "सौभाग्य"
  • शुक्ल - एक नाम जिसका अर्थ है "उज्ज्वल और शुद्ध"
  • तुषार - एक नाम जिसका अर्थ है "बर्फ का टुकड़ा"
  • उदय - एक नाम जिसका अर्थ है "उठो, सुबह"
  • शिवानंद - एक नाम जिसका अर्थ है "अनंत सुख"
  • शिवेंद्र - एक नाम जिसका अर्थ है "देवताओं का राजा"
सोमवार वाले जन्में लोगों पर भगवान शंकर की विशेष कृपदृष्टि होती हैं क्योंकि हिन्दू पंचांग के अनुसार सोमवार को भगवान शंकर की दिवस माना जाता है।  एस्ट्रोलॉजी के अनुसार सोमवार को जन्म लेने वाले लोग काफी भोलेभाले होते हैं और आप जानते हैं कि भगवान शंकर को भोले शंकर भी कहा जाता है। इनका मन हमेशा शांत रहता है और इन्हें बेवजह किसी से लड़ाई-झगड़ा करना पसंद नहीं होता है। इसके अलावा न ही ये किसी की लाइफ में इंटरफेयर करते हैं और न ही किसी को दखल देने देते हैं। 

सोमवार को जन्में लड़कियों के नाम 

  • रोहिणी - एक नाम जिसका अर्थ है "जो समृद्ध और चमकीला है"
  • शिवांगी - एक नाम जिसका अर्थ है "सुंदर शरीर वाली"
  • शिवाली - एक नाम जिसका अर्थ है "एक जो शिव की पूजा करती है"
  • सोम्या - एक नाम जिसका अर्थ है "शांत और शांतिपूर्ण"
  • शिवानी - एक नाम जिसका अर्थ है "सौभाग्य लाने वाली"
  • अमृता - एक नाम जिसका अर्थ है "शाश्वत, अमर और दिव्य अमृत"
  • शिवंशी - एक नाम जिसका अर्थ है "दिव्य चेतना का अंश"

सोमवार को जन्मे लोग सहज, विनम्र और दयालु होते हैं तथा वे  पारिवारिक संबंधों और मित्रता को महत्व देते हैं। वे  स्थितियों का व्यवस्थित रूप से विश्लेषण करने के बजाय अपने मन की भावनाओं के अनुसार चलने की प्रवृत्ति रखते हैं।विपरीत और विरोधावासी प्रवृति को जीना पसंद करते हैं. जैसे विषय वासना और भोग को वे गलत नहीं समझते लेकिन फिर भी उच्च चरित्र उनके लिए हमेशा महत्वपूर्ण होता है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा  एक अद्भुत ग्रह है जो पृथ्वी के बहुत करीब है इसलिए इसका प्रभाव पृथ्वी पर बहुत प्रमुख है। ऐस्टरोलोजी के अनुसार चंद्रमा मन का स्वामी है. यह ग्रह घरेलू जीवन, पारिवारिक संबंधों और आनुवंशिकी को नियंत्रित करता है। चंद्रमा को सोम देवता के रूप में पूजा जाता है और इसे जीवन के सुख-शांति का प्रतीक माना जाता है.
गंभीर प्रकृति के स्वामी 
सोमवार को जन्म लेने वाले व्यक्तियों की सबसे बड़ी खासियत होती है कि वे गंभीर प्रकृति के होते हैं. सोमवार को जन्म लेने वाले व्यक्तियो का व्यक्तित्व चन्द्रमा के गुणों  से प्रभावित  होता है इसलिए वे धार्मिक स्वाभाव के होते हैं. काफी परिश्रमी होने के साथ ही  ऐसे लोग सुख और दुःख दोनों हीं परिस्थितियों में एक सामान होते हैं और जल्दी विचलित होना पसंद नहीं करते.

क्या रखें सोमवार को जन्मे बच्चे का नाम?
सोमवार को हम भगवन शंकर अर्थान शिव दिन मान कर पूजा करते हैं और इसलिए सोमवार को जन्म लेने वाले लोगों का व्यक्तित्व भगवन शंकर के समान माना जाता है. सोमवार को जन्मे बच्चे का नाम क्या रखें सोमवार को जन्मे बच्चे का नामकरण और उनको उपयुक्त नाम रखने के लिए अक्सर माता पिता उत्सुक और परेशान रहते हैं। 
हालाँकि नामकरण के पीछे भी सामान्यत:कुंडली और जन्म के समय ग्रहों की स्थिति और घर के अनुसार रखने की परंपरा होती है और सच तो यह है कि बच्चे का नाम रखने में ज्योतिष और परंपरागत फैक्टर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. हालांकि सोमवार को जन्म लेने वाले बच्चों के नाम के लिए आप निचे दिए गए कुछ नामों पर विचार कर सकते हैं। 

 गजब का आकर्षण

सोमवार को जन्में लोगों की व्यक्तित्व में गजब का आकर्षण होता है और अक्सर लोगों के बीच खास लोकप्रिय होते हैं। स्वभाव मे शालीनता और मीठी वाणी इनकी सबसे बड़ी खासियत होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार को जन्मे जातकों पर चन्द्र ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है और यही वजह है कि सोमवार को जन्में लोगों के जीवन पर चंद्रमा का उच्च प्रभाव रहता है। 

  • शिवेश
  • शिव
  • नवनीत
  • सोम्या
  • शिवानी
  • शुभम्
  • शिक्षा
  • शिवंशी
  •  उदय 
  • शाइनी

परिश्रमी: सोमवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति काफी  परिश्रमी और मेहनती होते हैं. ऐसे व्यक्ति कभी भी शांति से बैठना पसंद नहीं करते हैं और हमेशा खुद को व्यस्त रखना चाहते हैं. समय का सदुपयोग करने में ऐसे लोग काफी सक्रिय रहते हैं और अगर अच्छे और क्रियाशील प्रवृति के स्वामी होने पर ऐसे जातक जीवन में कई सारे कार्यों को अपने हाथ में एक साथ लेकर सफलतापूर्वक उसे अंजाम तक पहुंचाते हैं. 

चरित्रवान: सोमवार को जन्म लेने वाले  व्यक्तियों की यह खासियत होती है कि  वे उच्च चरित्र वाले होते हैं और खुद की चरित्र की उन्हें काफी परवाह रहती हैं. हालाँकि जातक विपरीत और विरोधावासी प्रवृति को जीना पसंद करे हैं. जैसे विषय वासना और भोग को वे गलत नहीं समझते लेकिन फिर भी उच्च चरित्र उनके लिए हमेशा महत्वपूर्ण होता है और इसके लिए वे सामान्यत: कोई समझौता पसंद नहीं करते हैं. 

धार्मिक/सामाजिक कार्यों में भाग लेने वाले: सोमवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति सामान्यत: धार्मिक प्रवृति के होते हैं  धार्मिक  कार्यों और पूजा पाठ में उनकी विशेष रूचि होती है. भले है वे अधिक देर  तक पूजा करने  विश्वाश नहीं करें लेकिन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में वे विशेष रूचि दिखाते  हैं. 

रविवार को हुआ है जन्म तो आप होंगे: दृढ इच्छा शक्ति के मालिक

सुख दुःख में समान रहेगा: ऐसे व्यक्ति सुख और दुःख दोनों हीं परिस्थितियों में एक सामान होते हैं और जल्दी विचलित होना पसंद नहीं करते. सुख की स्थिति में भी ये सामान्यत: अपने आपको दिखावे और आडंवर से बचाए रखते हैं. वहीँ दुःख की स्थिति में भी ये अपने सम्मान को नहीं छोड़ते हैं और जल्दी किसी के सामने हाथ फैलाना पसंद नहीं करते हैं. 

स्वास्थय और व्यक्तित्व : ऐसे  व्यक्तियों  का चेहरा सामान्यत: गोल होता  ऐसे लोगों को स्वास्थ्य को लेकर कोल्ड या ठंडी से विशेष सावधान रहने की जरुरत होगी. ऐसे लोग सर्दी या जुकाम से काफी संवेदनशील होते हैं और उन्हें इससे विशेष परहेज लेने की जरुरत होती है. हल्का कोल्ड भी इन्हे परेशान करती है और इन्हे सर्दी या जुकाम अपने चपेट में ले सकती है. इसके साथ ही सोमवार को जन्म लेने वाले जातको का शरीर  वात  और कफ से युक्त होता है इसलिए इन्हे विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.

Tag

विंबलडन : Facts in Brief

रविवार को जन्मे लोगों की विशेषता

किन लोगों पर होती है भगवान सूर्य की विशेष कृपा

===============

अस्वीकरण: कृपया ध्यान दें कि लेख में उल्लिखित टिप्स/सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं ताकि आपको उस मुद्दे के बारे में अपडेट रखा जा सके जो आम लोगों से अपेक्षित है. आपसे निवेदन है कि कृपया इन सुझावो को  पेशेवर ज्योतिषीय सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए तथा अगर आपके पास इन विषयों से सम्बंधित कोई विशिष्ट प्रश्न हैं तो हमेशा अपने ज्योतिषी या पेशेवर ज्योतिष/कुंडली सुझाव प्रदाता से अवश्य परामर्श करें।


नजरिया जीने का: प्रधानमंत्री के क्रोध को त्‍यागने वाला कौन सा श्लोक आज हर जुबान पर है

कहने की जरुरत नहीं है कि आज क्रोध और गुस्सा इंसानों पर सबसे विकृत रूप में हावी हो चूका है. आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा  का आलम यह है कि हम अपने शांति और विनय जैसे आचरणों को लगभग भूल से गए है. 
ऐसा लगता है, शायद इसलिए हीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार के सुभषित के अंतर्गत क्रोध और गुस्सा पर अपने विचार व्यक्त किये हैं.   

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सद्भाव के लिए क्रोध को त्‍यागने की आवश्यकता पर बल देते हुए संस्कृत श्लोक का उद्धरण दिया जो निम्न प्रकार से है-

क्रोधः प्राणहरः शत्रुः क्रोधो मित्रमुखो रिपुः।

क्रोधो ह्यसिर्महातीक्ष्णः सर्व क्रोधोऽपकर्षति॥

इसका अर्थ है कि क्रोध प्राण लेने वाला शत्रु है, जो मित्र के रूप में दिखता है पर भीतर से दुश्मन होता है।  क्रोध अत्यंत तीक्ष्ण (धारदार) तलवार के समान है, जो जीवन की हर अच्छाई को काट देता है।

क्रोधः प्राणहरः शत्रुः क्रोधो मित्रमुखो रिपुः।

क्रोधो ह्यसिर्महातीक्ष्णः सर्व क्रोधोऽपकर्षति॥ pic.twitter.com/GBxlYC0oIH

— Narendra Modi (@narendramodi) December 12, 2025

नजरिया जीने का: जानें वृक्ष के चिरस्थायी लाभों को समर्पित प्रधानमंत्री का सुन्दर श्लोक 

वास्तव में उक्त श्लोक वाल्मीकि  रामायण से लिए गया है जिसका चर्चा प्रधानमंत्री  ने राष्ट्रीय सद्भाव के लिए क्रोध को त्‍यागने की आवश्यकता बताते हुए किया है. 

क्रोधः  प्राणहरः शत्रु:  क्रोधो  मित्रमुखी  रिपुः  |

 क्रोधो हि असिर्महातीक्ष्णः सर्वं क्रोधोपकर्षति ||             

                                      -वाल्मीकि  रामायण

गुस्सा अर्थात  क्रोध एक दुश्मन की तरह है जो किसी की जान ले सकता है और दोस्तों के बीच दुश्मनी का मुख्य कारण भी है। गुस्सा निश्चित रूप सेएक बहुत तेज़ तलवार की तरह है, जो हर किसी को नुकसान और अपमान पहुंचा सकता है।

दूसरे  शब्दों में कहें तो गुस्सा  प्राणहरण करने  वाले शत्रु के समान है  तथा मित्रों के बीच शत्रुता होने का कारण भी होता है |  क्रोध वास्तव में एक तीक्ष्ण  तलवार के समान है जो सब् को अपमानित कर हानि पहुंचाता है. श्लोक का साफ अर्थ है कि हमें गुस्सा अर्थात क्रोध पर पूर्ण नियंत्रण करना चाहिए. 

नजरिया जीने का: सकारात्मक और उत्साही लोगों के साथ समय बिताएं, जीवन का हर मुश्किल होगा आसान

Inspiring Thoughts Positive Attitude and its Importance in Life

नजरिया जीने का  :  जीवन  में  सफलता  के लिए हमेशा अपनाएँ पांच सकारात्मक दृष्टिकोण जिसके बिना आप नकारात्मकता और असफलता के शिकार हो सकते  हैं.याद रखें इन पांच सकारात्मक मानसिक दृष्टिकोण की फैक्टर्स को जिनमें शामिल हैं- लचीलापन, साहस,आशावाद, कृतज्ञता और स्वीकृति। सकारात्मक सोच हीं जीवन मे सफलता का एकमात्र मूलमंत्र है और इसमे हमें तनिक भी संदेह नहीं होना चाहिए।
 पहले के मुहावरों मे कहा जाता था कि अकेला चना भांड नहीं फोड़ता लेकिन आज अगर आप इतिहास उठा कर देखेंगे तो अकेले लोगों ने अपने बूते न केवल अपने संगठन बल्कि देश और समाज को भी अग्रणी पहुंचाने मे आगे रहे हैं। यह ठीक है कि कारवां का बनना सफलता कि गारंटी को बढ़ा देता है, लेकिन यह भी ध्यान रखें कि उस कारवां के बनने का विचार या आइडिया किसी एक व्यक्ति का हीं होता है। यह याद रखें कि लोगों को अगर अपनी क्षमताओं पर भरोसा होता है, तो उनके सफल होने और सफल होने की संभावना अधिक होती है। 



जो लोग जीवन के प्रति अधिक सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं, वे तनाव से बेहतर तरीके से निपटते हैं, उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है और समय से पहले मृत्यु का जोखिम कम होता है।


इस सच्चाई से भला किसे इनकार हो सकता है कि जीवन में मुश्किलें आती रहती हैं और जीवन कभी भी फूलों का सेज नहीं रहा। आप इतिहास उठाकर देख लें, जिसकों जीवन मे जितना ऊपर जाना होता है, उसके रास्ते मे प्रकृति ने उतने ही बाधाओं एयर काँटों को बिछाकर उनका परीक्षा लेती है। कहते हैं न,
" वही पथ क्या  पथिक परीक्षा क्या,  जिस पथ मे बिखरे शुल न हो। 
नाविक कि धैर्य परीक्षा क्या,  यदि धाराएं प्रतिकूल न हो। 
सकारात्मक दृष्टिकोण हमें सकारात्मक सोचने में आसान बनाता है और यह हमें चिंताओं और नकारात्मक सोच से बचने की कला भी सिखाता है.

लेकिन याद रखें, जीवन मे इन बाधाओं और परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए हमें सकारात्मक सोच रखना बहुत ज़रूरी है। सकारात्मक सोच एक विकल्प है।  यह हमेशा आसान नहीं होता है, लेकिन यह अभ्यास के साथ बेहतर होता जाता है। आपको हमेशा इसका ध्यान रखना होगा कि जिन लोगों के साथ आप समय बिताते हैं, उनका आपके मूड पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है इसलिए हमेशा हीं सकारात्मक और उत्साही लोगों के साथ समय बिताने कि कोशिश करें।  

जीवन में सफलता के लिए यह जरुरी है कि हम नकारात्मक सोच और ऐसी प्रवृति वाले लोगों से एक खास दुरी बनाकर अपने प्रयासों पर फोकस करें। यह सकारात्मक दृष्टिकोण का अभ्यास हीं है जो आपके जीवन में आशावाद और आशावादी दृष्टिकोण लाता है। 

बेशक अगर सकारात्मक और आशा के अनुरूप घटने वाली घटनाओं का हम स्वागत  करते हैं लेकिन थोड़ी से कुछ अप्रिय घटनाएं  हमारे  जीवन में दस्तक  देती  हैं कि हम अपने जीवन और परिस्थितियों को कोसना आरम्भ कर देते हैं.


 लेकिन हमें यह याद रखना होगा कि केवल सकारात्मक दृष्टिकोण ही हमें जीवन के दैनिक जटिल और अप्रिय मामलों से अधिक आसानी से निपटने में मदद करता है।

यह सकारात्मक दृष्टिकोण का अभ्यास है जो आपके जीवन में आशावाद और आशावादी दृष्टिकोण लाता है। सकारात्मक दृष्टिकोण हमें सकारात्मक सोचने में आसान बनाता है और यह हमें चिंताओं और नकारात्मक सोच से बचने की कला भी सिखाता है...


 अपने जीवन में सफल होने के लिए, यदि कोई आपके जीवन में कुछ रचनात्मक परिवर्तन की उम्मीद कर रहा है, तो सकारात्मक दृष्टिकोण को जीवन के तरीके के रूप में अपनाने की आवश्यकता है।
Attitude  भले एक छोटी से चीज सही लेकिन सच यह है कि जीवन के इसी बड़े और महत्वपूर्ण फर्क लाने के लिए यह बहुत प्रभावी भूमिका निभाती है.


सकारात्मक और आशावादी दृष्टिकोण  की मदद से कई लोगों यहाँ तक की कई प्रसिद्ध हस्तियों ने कई बड़ी बीमारियों या संघर्षों के साथ अपनी लड़ाई जीत ली है. वावजूद इस तथ्य के कि जीतना मुश्किल था.
वास्तव में केवल एटीट्यूड ही काफी नहीं है..लेकिन जीवन में हमारी सफलता के लिए सकारात्मक और आशावादी दृष्टिकोण की आवश्यकता है.
मनोवृत्ति मूल रूप से वह तरीका है जिसमें हम किसी चीज़ के प्रति व्यवहार करते हैं या सोचते हैं या महसूस करते हैं .आम तौर पर हम अपनी सोच, भावनाओं तथा  अन्य पहलुओं के संदर्भ में अपना दृष्टिकोण प्रदर्शित करते हैं। वास्तव में आपकी सोच गठन के पीछे मूल कारण है किसी चीज के प्रति आपका नजरिया.
यदि आप सकारात्मक सोचने के आदि  हैं और किसी भी घटना का केवल सकारात्मक पक्ष देखते हैं तो आप अपने जीवन के बारे में सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं. आप जिस मुद्दे से निपट रहे हैं, उसके बारे में बात करें और इसके लिए नेगेटिव विचारों को अपने मन में घर नहीं करने दें...

याद रखें, प्रकृति भी   आपके अंदर उत्पन्न विचारों को हीं सशक्त करने और उसे पूरा करने की लिए बल देती है, और इसलिए हैं हमें बचपन से यह पढ़ाया जाता है कि -" हमें अपने मन में बुरे विचारों को  लाने से बचना चाहिए"

आपका Attitude  आपके आस-पास हो रही घटनाओं के बारे में आपकी राय बनाने में आपकी मदद करता है... सोचने के तरीके ने आपके विचारों को तय किया और निश्चित रूप से यह आपके कार्यों में दिखाई देता है। जिस वातावरण में आप रह रहे हैं, वह भी आपके दृष्टिकोण के प्रभाव  प्रदर्शित करता है.

दुनिया में ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने अपनी मामूली चोटों और जीवन की कठिनाइयों के कारण जीवन के निराशावादी और नकारात्मक रवैये के कारण दम तोड़ दिया है.

अपने जीवन में हर असफलता के लिए अपने आस-पास की परिस्थितियों को दोष न दें. आपके जीवन में कठिन परिस्थितियों से निपटने के लिए अपनी मानसिकता और दृष्टिकोण को बदलने की आवश्यकता है.।

आपके सकारात्मक और आशावादी दृष्टिकोण में आपके जीवन में आपकी हर सफलता/असफलता का कारण प्रदान करने की शक्ति है और इसलिए अपने सोचने के तरीके को नज़रअंदाज़ न करें.निश्चित रूप से यह आपके जीवन में कठिन परिस्थितियों से निपटने का मूल तरीका है,

लॉकडाउन और ऑनलाइन पढ़ाई: बच्चों से अधिक है पेरेंट्स की भूमिका, अपनाएँ ये टिप्स

आपको अपने जीवन में आने वाली हर घटना के साथ सकारात्मक दृष्टिकोण रखना होगा चाहे वह पेशेवर हो या व्यक्तिगत। यह एक भावनात्मक स्थिति हो सकती है जिस पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है… सभी घटनाओं से निपटने के लिए आपको सकारात्मक और आशावादी रवैया रखना होगा। मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक सहित .


विश्वास करें, आपमें परिस्थितियों को बदलने के लिए एटीट्यूड की शक्ति है क्योंकि आप अपनी खुद की परिस्थितियों के निर्माता हैं अपने सकारात्मक और आशावादी दृष्टिकोण के साथ।

=========

अस्वीकरण: कृपया ध्यान दें कि लेख में उल्लिखित टिप्स/सुझाव केवल सामान्य जानकारी है जो विभिन्न सामाजिक और धार्मिक आस्था पर आधारित हैं.ताकि आपको उस मुद्दे के बारे में अपडेट रखा जा सके जो कि आम लोगों से अपेक्षित है. आपसे निवेदन है कि कृपया इन सुझावो को  पेशेवर सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए तथा अगर आपके पास इन विषयों से सम्बंधित कोई विशिष्ट प्रश्न हैं तो हमेशा सम्बंधित एक्सपर्ट से अवश्य परामर्श करें।

Mercury Retrograde क्या है? जानें Date , कब तक चलेगा क्या होगा इसका प्रभाव?

what is Mercury Retrograde Shadow Period

Mercury Retrograde क्या है: Mercury (बुध ग्रह) सौरमंडल का सबसे तेज़ ग्रह है। जब पृथ्वी और Mercury अपनी-अपनी कक्षाओं में घूमते हैं, तो एक समय ऐसा आता है जब पृथ्वी, Mercury को पीछे छोड़ देती है। इस दौरान हमें पृथ्वी से ऐसा लगता है कि Mercury उल्टी दिशा में चल रहा है। मर्करी रेट्रोग्रेड एक बार फिर 26 फरवरी, 2026 को शुरू होगा और 20 मार्च, 2026 को खत्म होगा। माना जाता है कि साल के ये समय आपके मूड और कामों पर काफी असर डालते हैं। नीचे 2026 मर्करी रेट्रोग्रेड की तारीखों के बारे में और जानें। जानें कि कम्युनिकेशन, ट्रैवल और टेक्नोलॉजी के लिए मर्करी रेट्रोग्रेड का क्या मतलब है, और यह आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर कैसे असर डाल सकता है।

इसी दृश्य भ्रम को Mercury Retrograde कहा जाता है। यह वास्तव में उल्टा चलना नहीं है, बल्कि एक optical illusion (दृश्य भ्रम) है।

Mercury Retrograde कितने समय तक रहता है?

हर बार Mercury Retrograde लगभग 3 सप्ताह (21 से 24 दिन) तक रहता है।

साल में कितनी बार होता है?

Mercury Retrograde आमतौर पर साल में 3 से 4 बार होता है।

हर कुछ महीनों में यह चक्र दोबारा आता है।

Shadow Period क्या होता है?

Retrograde शुरू होने से लगभग 1–2 हफ्ते पहले और खत्म होने के 1–2 हफ्ते बाद भी इसका प्रभाव महसूस किया जाता है।

इसे “Shadow Period” कहा जाता है।

मतलब कुल मिलाकर इसका असर लगभग 6 से 8 हफ्तों तक महसूस हो सकता है।

Mercury Retrograde के दौरान क्या होता है?

अपनी वक्री अवस्था के दौरान, बुध या कोई भी अन्य ग्रह वास्तव में अंतरिक्ष में पीछे की ओर गति नहीं करता या धीमा नहीं होता। बुध की वक्री अवस्था तब होती है जब ग्रह राशिचक्र में अपने सामान्य पथ पर यात्रा कर रहा होता है और फिर, हमारे दृष्टिकोण से, कुछ समय के लिए रुकने से पहले धीमा हो जाता है और फिर अपनी आभासी गति को उलट कर ब्रह्मांड में उस स्थान पर लौट आता है जहाँ वह हाल ही में था। यह राशिचक्र में एक विशिष्ट बिंदु तक पीछे की ओर जाता है और फिर एक बार फिर धीमा हो जाता है, कुछ समय के लिए रुकता है और फिर से आगे की ओर बढ़ता हुआ प्रतीत होता है

GK Quiz : UPSC, SSC, Railway, NDA आदि में पूछे गए सवालों का कलेक्शन

26 जनवरी 2026 Quiz : रिपब्लिक डे पर UPSC, SSC, Railway, NDA आदि में पूछे गए सवालों का कलेक्शन

प्रतियोगिता परीक्षा  (UPSC, SSC, Railway, NDA, State PSC विभिन्न राज्य सेवा आयोगों ) की परीक्षा में पूछे जाते रहे है. आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तथा अन्य अवसरों जैसे स्कूल, प्रतियोगी परीक्षा, मंच संचालन, ब्लॉग और क्विज़ प्रतियोगिता के लिए जरुरी ये प्रश्नोत्तर आपके लिए काफी उपयोगी हैं. 

प्रश्न 1. भारत का संविधान किस तिथि को लागू हुआ?

  • उत्तर: 26 जनवरी 1950
  • परीक्षा: UPSC Prelims
  • वर्ष: 2016

प्रश्न 2. 26 जनवरी को ही संविधान लागू करने का निर्णय क्यों लिया गया था?

  • उत्तर: 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज की घोषणा हुई थी
  • परीक्षा: SSC CGL
  • वर्ष: 2018

प्रश्न 3. संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे?

  • उत्तर: डॉ. राजेंद्र प्रसाद
  • परीक्षा: Railway Group D
  • वर्ष: 2019

प्रश्न 4.भारतीय संविधान की प्रारूप समिति (Drafting Committee) के अध्यक्ष कौन थे?

  • उत्तर: डॉ. भीमराव अंबेडकर
  • परीक्षा: SSC CHSL
  • वर्ष: 2020


प्रश्न 5. भारत का पहला गणतंत्र दिवस परेड कहाँ आयोजित हुआ था?

  • उत्तर: इरविन स्टेडियम, दिल्ली
  • परीक्षा: NDA
  • वर्ष: 2015


प्रश्न 6. भारत के पहले गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि कौन थे?

  • उत्तर: सुकर्णो (इंडोनेशिया)
  • परीक्षा: State PSC (UPPSC)
  • वर्ष: 2017


प्रश्न 7. संविधान को बनने में कुल कितना समय लगा?

  • उत्तर: 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन
  • परीक्षा: SSC GD
  • वर्ष: 2021


प्रश्न 8. भारतीय संविधान की मूल भाषा क्या थी?

  • उत्तर: अंग्रेज़ी
  • परीक्षा: Railway NTPC
  • वर्ष: 2020


प्रश्न 9. गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति को कितनी तोपों की सलामी दी जाती है?

  • उत्तर: 21 तोपों की
  • परीक्षा: CDS
  • वर्ष: 2016


प्रश्न 10. संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी?

  • उत्तर: 9 दिसंबर 1946
  • परीक्षा: UPSC Prelims
  • वर्ष: 2014


प्रश्न 11. भारत को “गणराज्य” घोषित करने का क्या अर्थ है?

  • उत्तर: देश का प्रमुख जनता द्वारा चुना जाता है
  • परीक्षा: SSC MTS
  • वर्ष: 2019


प्रश्न 12. गणतंत्र दिवस समारोह का समापन किस देशभक्ति गीत से होता है?

  • उत्तर: सारे जहाँ से अच्छा
  • परीक्षा: Railway ALP
  • वर्ष: 2018


प्रश्न 13. संविधान में मौलिक कर्तव्य किस संशोधन द्वारा जोड़े गए?

  • उत्तर: 42वां संविधान संशोधन
  • परीक्षा: UPSC Prelims
  • वर्ष: 2017


प्रश्न 14. प्रारंभ में भारतीय संविधान में कितनी अनुसूचियाँ थीं?

  • उत्तर: 8 अनुसूचियाँ
  • परीक्षा: State PSC (BPSC)
  • वर्ष: 2016


प्रश्न 15.भारत का संविधान विश्व में किस रूप में जाना जाता है?

  • उत्तर: विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान
  • परीक्षा: SSC CPO
  • वर्ष: 2022


प्रश्न 16.संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी?

  • उत्तर: 9 दिसंबर 1946
  • परीक्षा: UPSC Prelims
  • वर्ष: 2014


प्रश्न 17.संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे?

  • उत्तर: डॉ. राजेंद्र प्रसाद
  • परीक्षा: SSC CHSL
  • वर्ष: 2020


प्रश्न 18. भारतीय संविधान की प्रारूप समिति (Drafting Committee) के अध्यक्ष कौन थे?

  • उत्तर: डॉ. भीमराव अंबेडकर
  • परीक्षा: UPSC Prelims
  • वर्ष: 2017


प्रश्न 19. भारतीय संविधान को बनने में कुल कितना समय लगा?

  • उत्तर: 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन
  • परीक्षा: SSC GD
  • वर्ष: 2021


प्रश्न 20.भारत का पहला गणतंत्र दिवस परेड कहाँ आयोजित हुआ था?

  • उत्तर: इरविन स्टेडियम, दिल्ली
  • परीक्षा: SSC MTS
  • वर्ष: 2017


प्रश्न 21.संविधान में मौलिक कर्तव्य किस संविधान संशोधन द्वारा जोड़े गए?

  • उत्तर: 42वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1976
  • परीक्षा: UPSC Prelims
  • वर्ष: 2017


प्रश्न 22.प्रारंभ में भारतीय संविधान में कितनी अनुसूचियाँ थीं?

  • उत्तर: 8 अनुसूचियाँ
  • परीक्षा: SSC CHSL
  • वर्ष: 2016


प्रश्न 23.“गणराज्य” का सही अर्थ क्या है?

  • उत्तर: राज्य का प्रमुख जनता द्वारा चुना जाता है
  • परीक्षा: SSC MTS
  • वर्ष: 2019


प्रश्न 24.गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति को कितनी तोपों की सलामी दी जाती है?

  • उत्तर: 21 तोपों की
  • परीक्षा: UPSC Prelims
  • वर्ष: 2013


प्रश्न 25. भारतीय संविधान को किस तिथि को अंगीकृत (Adopt) किया गया?

  • उत्तर: 26 नवंबर 1949
  • परीक्षा: UPSC Prelims
  • वर्ष: 2019
(Based on Memory)

Unique GK Quiz (With Answers)

प्रश्न 1.

भारत का संविधान किस तिथि से लागू हुआ?

उत्तर: 26 जनवरी 1950

प्रश्न 2.

26 जनवरी को ही संविधान लागू करने का मुख्य कारण क्या था?

उत्तर: 26 जनवरी 1930 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज की घोषणा की थी

प्रश्न 3.

भारतीय संविधान को तैयार करने में कुल कितना समय लगा?

उत्तर: 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन


प्रश्न 4.

भारतीय संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर: डॉ. राजेंद्र प्रसाद

प्रश्न 5.

भारतीय संविधान की प्रारूप समिति (Drafting Committee) के अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर: डॉ. भीमराव अंबेडकर

प्रश्न 6.

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी क्यों दी जाती है?

उत्तर: यह सर्वोच्च संवैधानिक पद का सम्मान दर्शाने की परंपरा है

प्रश्न 7.

भारत का पहला गणतंत्र दिवस परेड कहाँ आयोजित हुआ था?

उत्तर: इरविन स्टेडियम (वर्तमान में नेशनल स्टेडियम), दिल्ली

प्रश्न 8.

भारतीय संविधान किस देश के संविधान से सबसे अधिक प्रभावित है?

उत्तर: ब्रिटेन

प्रश्न 9.

गणतंत्र दिवस परेड में झांकी का मुख्य उद्देश्य क्या होता है?

उत्तर: भारत की सांस्कृतिक, सामाजिक और विकासात्मक विविधता का प्रदर्शन

प्रश्न 10.

भारत के पहले गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि कौन थे?

उत्तर: सुकर्णो (इंडोनेशिया के राष्ट्रपति)

प्रश्न 11.

संविधान में मौलिक कर्तव्य किस संशोधन द्वारा जोड़े गए?

उत्तर: 42वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1976

प्रश्न 12.

गणतंत्र दिवस समारोह का समापन किस गीत से होता है?

उत्तर: सारे जहाँ से अच्छा

प्रश्न 13.

भारत को “गणराज्य” घोषित करने का अर्थ क्या है?

उत्तर: देश का प्रमुख जनता द्वारा चुना गया हो, न कि राजा

प्रश्न 14.

संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी?

उत्तर: 9 दिसंबर 1946

प्रश्न 15.

भारतीय संविधान की मूल भाषा कौन-सी थी?

उत्तर: अंग्रेज़ी

प्रश्न 16.

गणतंत्र दिवस परेड में तीनों सेनाओं की संयुक्त टुकड़ी किसका प्रतीक है?

उत्तर: राष्ट्रीय एकता और सैन्य शक्ति

प्रश्न 17.

संविधान में कितनी अनुसूचियाँ प्रारंभ में थीं?

उत्तर: 8 अनुसूचियाँ


प्रश्न 18.

भारत का संविधान विश्व का कैसा संविधान है?

उत्तर: विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान

प्रश्न 19.

26 जनवरी को राष्ट्रपति कौन-सा विशेष सम्मान प्रदान करते हैं?

उत्तर: पद्म पुरस्कार एवं वीरता पुरस्कार

प्रश्न 20.

गणतंत्र दिवस भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तर: क्योंकि इसी दिन भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना

नजरिया जीने का: इन टिप्स से बचाएं खुद को नेगेटिव थॉट्स के ट्रैप में फंसने से

नकारात्मक विचारों का आना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है और आप इसे नकार नहीं सकते है। अगर आप सभी बड़े और सफल व्यक्तित्व वाले लोगों  की जीवनी को पढ़ेंगे तो पाएंगे कि उन्हें भी इससे गुजरना पड़ता है. हर इंसान के मन में कभी न कभी नकारात्मक विचार आते हैं लेकिन यह जानना जरुरी है कि इन नकारात्मक विचारों  से  आप  कितना जल्दी निकलते हैं क्योंकि अगर आप इनके इन्फ्लुएंस में आ  गए तो फिर आप पॉजिटिव विचारों से दूर हो सकते हैं. याद रखें, नकारात्मक विचारों को खुद से दूर रखना ज्यादा जरुरी है क्योंकि ये आते तो सबके दिमाग में हैं, लेकिन इससे निकलना सभी को नहीं आता क्योंकि हम खुद को मोटिवेट करने के टेक्निक से वाकिफ नहीं होता या नकारात्मक विचारों के गिरफ्त में बुरी तरह से फंस चुके होते हैं. 

जब ये विचार बार-बार आने लगें और लंबे समय तक टिके रहें, तो यह एक मानसिक ट्रैप की तरह हमें अपने गिरफ्त में ले लेता है जो  न केवल हमारे आत्मविश्वास को कमजोर करता है, बल्कि हमारे व्यवहार, निर्णय और स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है।

नजरिया जीने का: जानें वृक्ष के चिरस्थायी लाभों को समर्पित प्रधानमंत्री का सुन्दर श्लोक 

खुद से सवाल करें 

नकारात्मक विचारों का दौर हर किसी के जीवन में आता है, लेकिन यह याद रखना जरूरी है कि विचारों को नियंत्रित किया जा सकता है। कभी आपने सोचा है कि अचानक आखिर नकारात्मक विचार क्यों जगह बना लेते हैं. कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो सीधे तौर पर नकारात्मक विचार हमारे अंदर हावी करते हैं जैसे कोई असफलता या निराशा का डर खासतौर पर जब चीजें हमारे मन मुताबिक नहीं होतीं या हमें किसी आशा के विपरीत निराशा मिलती है. 

जीवन शार्ट नहीं लॉन्ग रेस है 

दूसरों से हमें अपनी तुलना की आदत भी काफी बुरा प्रभाव डालती है और हमें आज  के प्रतिस्पर्धा वाले दौर में हम किसी से मामूली रूप से भी पिछड़ना नहीं चाहते हैं. हम  ये भूल जाते हैं कि जीवन शार्ट रेस नहीं बल्कि लॉन्ग रेस है और मामूली बढ़त या पीछा होना कोई मतलब है है क्योंकि इसे स्ट्रेटेजी कहते हैं और अंतिम राउंड में जीत को  फाइनल कहा जाता है. 

उम्मीद की एक लौ को जलाना सीखें 

हर नकारात्मक विचार को चुनौती दें, क्योंकि वही आपके आत्मबल की परीक्षा है।”सकारात्मक सोच रखने वाले दोस्तों, परिवार या मार्गदर्शकों से जुड़े रहें। इसके साथ ही जब मन उदास हो, तब अपने भीतर झांकिए — वहां उम्मीद की एक लौ हमेशा जलती रहती हैऔर उस लौ को हमेशा जलाये रखिये. 

अतीत  की जाल से बाहर निकलें 

अक्सर हम अपने  अतीत या पुरानी गलतियों को बार-बार याद करके अपने वर्तमान को खराब करते हैं. यह तय है कि जो ख़तम हो चूका है या बीत गया है वह लौट  नहीं सकता और उससे सिर्फ सबक लेकर हमें आगे की कर देखना हीं हमारे भविष्य का निर्माण करेगा. इसके अतिरिक्त पुराने अतीत के बारे में लगातार सोचने से तनाव, चिंता और अवसाद बढ़ता है जो न केवल हमारे वर्तमान बल्कि भविष्य को भी ख़राब करती है. 

 खुद को कम आंकने की गलती 

जबकि यह सत्य है कि ईश्वर ने हम सभी में विलक्षण प्रतिभा से परिपूर्ण कर भेजा हैं लेकिन अक्सर हम खुद को कम आंकना खास तौर पर दूसरों से अपने  को कम आंकने की बीमारी पाल लेते हैं। इसके कारण  हमें यह लगने लगता  है की समय हमारे साथ नहीं है या मुझमे वह योग्यता नहीं है। ऐसी सोच को किसी भी प्रकार से सही नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह सोच हीं  हमारी सफलता में सबसे बड़ी बाधा है. इसके अतिरिक्त यह आपके मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं और यह दीर्घकालिक भी रह सकता है. 


नजरिया जीने का: हर झगड़े में जीतने से ज्यादा जरूरी है रिश्ते को बचाना


आज के दौड़ में जहाँ मोबाइल फ़ोन और सोशल साइट्स ने हमें छदम रूप से पास किया है, सच्चाई यह है कि हम चिठियों वाले युग से भी अपनों से दूर हो चुके है. आजकल के भागदौड़ वाले जीवन में कंफ्लिक्ट्स या विचारों में अंतर का होना भले हीं  बात है, लेकिन सच्चाई यह है कि झगड़े से दूरी और प्यार से नजदीकी बनती है लेकिन हम इस वास्तविकता को समझने के लिए तैयार नहीं हैं. रिश्तों की बागडोर को बनाए रखने के लिए हम अपने बीच के मतभेदों की दीवारों को अपने कद से काफी ऊंचा रखने लगे हैं. 

हम यह भूल से गए हैं की कुछ रिश्ते माफी मांगने से नहीं, समझने से सुलझते हैं और हमारे अहंकार और ईगो का कद इतना बड़ा  हो चूका है कि हमें माफ़ी मांगने में संकोच होने लगा है. 

झगड़े इंसान को तोड़ते हैं, समझौता रिश्तों को जोड़ता है

जुबान के तीखे शब्द सबसे बड़े झगड़े की जड़ बन सकते हैं और इसलिए यह जरुरी है कि आप रिश्तों की जीवंतता के लिए जुबान  लगाम रखें. याद रखें, झगड़े इंसान को तोड़ते हैं, समझौता रिश्तों को जोड़ता है  और इसलिए समझौतों की अहमियत  को समझें.  लेकिन यह भी सच है कि भावनात्मक रूप से परेशान करने वाला या कठोर नहीं होना चाहिए क्योंकि यह कहा गया है कि "अगर हम हर लड़ाई जीतना चाहें, तो शायद रिश्ते हार जाएंगे।"और आप विश्वास करें कि यही जीवन का एकमात्र सच्चाई है। 

लड़ाई जितने के लिए रिश्तों को नहीं हराएँ  

आज के इस दौर मे जहां हमें अपने हेक्टिक जीवनशैली  और भागती जिंदगी मे रिश्तों को बचाने कि जदोजहद से दो चार होना हमारी लाचारी बन चुकी है, ऐसे मे अगर हम झगड़ों कि कीमत पर सह-अस्तित्व की भावना को तिलांजलि देंगे तो बहाल जीवन का क्या हश्र होगा? जब रिश्तों की बात आती है तो मनमुटाव का होना अपरिहार्य है और इसे अवॉइड करना कुछ हद तक मुश्किल होता है। 

अहंकार का कद छोटा होना आवश्यक 

क्या यह सच नहीं है कि जहां अहंकार खत्म होता है, वहां झगड़ा भी खत्म हो जाता है और इसके लिए यह जरूरी है कि हम  झगड़ों को छोड़कर सह-अस्तित्व की भावना को बढ़ावा दें ताकि हमारा जीवन सँवर सके। जीवन में सह-अस्तित्व का मतलब हीं यही है कि  मिल-जुलकर रहना और  दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना और संघर्षों से ऊपर उठना। हर झगड़े में जीतने से ज्यादा जरूरी है रिश्ते को बचाना और इसके लिए जरुरी है कि  जब आप झगड़ों से बचकर एक-दूसरे को समझने और अपनाने का प्रयास करते हैं, तो जीवन में सुख, शांति और संतोष बढ़ता है।

समझौता रिश्तों को जोड़ता है

अगर आप जीवन मे झगड़े और समझौते के महत्व को समझेंगे तो इसमें कोई संदेह नहीं है कि एक तरफ जहां झगड़े इंसान को तोड़ते हैं, समझौता रिश्तों को जोड़ता है। समझौते कि कीमत को समझें और झगड़े कि नकारात्मक प्रभाव को कभी भी जीवन मे तवज्जो नहीं दें। 

अक्सर हम जीवन मे खुद के कद से अधिक अपने अहंकार को बना लेते हैं जो एक प्रमुख वजह होता है आपस के रिश्तों को खत्म कर अहंकार के बीजारोपन का। याद रखें, जहां अहंकार खत्म होता है, वहां झगड़ा भी खत्म हो जाता है।


गुजिया को इंग्लिश में क्या कहते हैं? गुजिया कैसे बनाते हैं, गुजिया के प्रकार


गुजिया (मीठी तली हुई पेस्ट्री) पूरे भारत में होली के त्योहार का एक ज़रूरी हिस्सा है। गुजिया को आमतौर पर "स्वीट डंपलिंग" के नाम से जाना जाता है और भारत में इस त्योहार के लिए इसका अपना ही महत्व है। आप गुजिया के बिना होली के जश्न की कल्पना नहीं कर सकते क्योंकि यह पूरे देश में होली के अलग-अलग रंगों का मुख्य हिस्सा है। गुजिया का एक और नाम भी है जैसे बिहार में पेड़किया जो इसी कॉम्बिनेशन से बनता है। गुजिया पूरे देश में होली के जश्न का एक ज़रूरी हिस्सा है जिसे आपके स्वाद के अनुसार बनाया जाता है।

हम इंग्लिश में गुजिया को क्या कहते हैं?

गुजिया को इंग्लिश में स्वीट फ्राइड डंपलिंग या इंडियन स्वीट एम्पानाडा कहा जा सकता है। इसे आमतौर पर होली के मौके पर बनाया जाता है और सच तो यह है कि मेहमानों और परिवार के सदस्यों को परोसने के लिए गुजिया बनाए बिना होली की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

गुजिया, जिसे आम तौर पर बाहर से परतदार और भुरभुरी गुजिया के नाम से जाना जाता है, जिसमें नारियल, काजू और खोया (दूध के ठोस पदार्थ) जैसी कई चीज़ों से नरम और मीठी फिलिंग बनाई जा सकती है।

गुजिया भारत की कई स्वादिष्ट मिठाइयों में से एक अनोखी मीठी डिश है। यह सबसे पॉपुलर डिश है और इसके बिना, पूरे भारत में कई त्योहारों की कल्पना नहीं की जा सकती। गुजिया को आम तौर पर पेड़किया, पुरुकिया और देश के कई हिस्सों में जाना जाता है। इसे देश के कई हिस्सों में करंजी, कज्जिकयालु, सोमस और करजिकायी भी कहा जाता है।

यह हरियाली तीज के त्योहार का भी हिस्सा है जिसे पेड़किया या पुरुकिया के नाम से जाना जाता है और इसकी तैयारी के बिना तीज के त्योहार की कल्पना नहीं की जा सकती। तीज आम तौर पर बिहार, उत्तर प्रदेश और देश के दूसरे हिस्सों में मनाई जाती है जिसमें महिलाएं व्रत रखती हैं और भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करती हैं।

गुजिया क्या है

गुजिया असल में डीप-फ्राइड, आधे चांद के आकार की पेस्ट्री है जिसे गरम रिफाइंड या घी में फ्राई करके बनाया जाता है। गुजिया बनाने के लिए, आप इसमें मावा (खोया), ड्राई फ्रूट्स, फ्राई सूजी, चॉकलेट और अपने स्वाद के अनुसार कई स्वादिष्ट चीजें भर सकते हैं।

गुजिया का इतिहास

हालांकि गुजिया की शुरुआत के बारे में कोई ऑफिशियल फैक्ट्स नहीं हैं, लेकिन माना जाता है कि इसकी शुरुआत भारत में मिडिल एज में हुई थी। 13वीं-14वीं सदी में मुगलों के आने के बाद, भारतीय मिठाइयों में बदलाव आया, और गुजिया में और वैरायटी आ गई। जैसा कि आप जानते हैं, भारत त्योहारों और कई कल्चरल विरासतों की धरती है, जो कई रीजनल मिठाइयों और तरह-तरह की रीजनल और खास लोकल रेसिपी बनाने का मौका देती है।

जैसा कि कहा गया है, पेड़किया या पुरुकिया जो एक तरह की गुजिया है, आमतौर पर बिहार और उत्तर प्रदेश यानी पूर्वांचल भारत में मशहूर है। गुजिया असल में नॉर्थ इंडिया, खासकर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में बनाई जाती थी। इसका ज़िक्र पुराने भारतीय ग्रंथों और शाही किचन में भी मिलता है।

गुजिया के प्रकार

गुजिया कई तरह की होती हैं, जो उनके इंग्रीडिएंट्स और पकाने के तरीके के आधार पर अलग-अलग होती हैं:

मावा (खोया) गुजिया - असल में यह गुजिया का सबसे पारंपरिक रूप है जिसमें हम खोए, जो दूध का प्रोडक्ट है, को सूखे मेवों और नारियल के साथ मिलाकर भरते हैं।

चॉकलेट गुजिया – यह असल में नई पीढ़ी की खास गुजिया है जिसमें अगली पीढ़ी चॉकलेट और नट्स का मिक्सचर भरती है।

काजू गुजिया – काजू के पेस्ट से भरी हुई, जो इसे और भी स्वादिष्ट बनाती है।

Daily Current Affairs वन लाइनर Complete GK Dose Feb 19 , 2026: गूगल,क्लाइमेट सेंट्रल, यून सुक येओल


गूगल करेगा भारत में 15 अरब डॉलर का  निवेश 

  • गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने  कहा है कि गूगल पांच वर्षों में 15 अरब डॉलर के निवेश से समुद्र के अंदर नए केबलों के माध्यम से भारत को अमरीका से जोड़ेगा। 
  • इस पहल के माध्यम से विशाखापट्टणम में समुद्र के अंदर एक नया अंतरराष्ट्रीय गेटवे स्थापित किया जाएगा।
  • भारत को सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से जोड़ने के लिए समुद्र के अंदर तीन नए मार्ग और चार रणनीतिक फाइबर-ऑप्टिक मार्ग स्थापित किए जाएंगे।
  • गूगल, भारत में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स के साथ साझेदारी कर रहा है, ताकि मरीज, एआई टूल्स में अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दर्ज कर सकें और एआई, डॉक्टरों की सहायता के लिए रिपोर्ट तैयार कर सके।

कानपुर में बनेगा भारत-फ्रांस एयरोनॉटिक्स स्किलिंग सेंटर

  • प्रस्तावित केंद्र एयरोनॉटिक्स, मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहाल (एमआरओ), एयरपोर्ट संचालन, रक्षा विनिर्माण और संबंधित क्षेत्रों में उन्नत कौशल प्रशिक्षण प्रदान करेगा। 

 “द सेज हू रीइमैजिन्ड हिंदूइज्म: द लाइफ, लेसन्स एंड लेगेसी ऑफ श्री नारायण गुरु” पुस्तक के लेखक  डॉ. शशि थरूर हैं. 

  • पुस्तक का विमोचन उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने किया। 

मानव जनित जलवायु परिवर्तन से कॉफी उत्पादन घटा

  • क्लाइमेट सेंट्रल की रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर कॉफी उत्पादन करने वाले  देशों ने  औसतन 47 अतिरिक्त दिनों की हानिकारक गर्मी का अनुभव किया। 
  • वैश्विक उत्पादन का 75% हिस्सा रखने वाले पांच सबसे बड़े उत्पादक देश हैं-ब्राजील, वियतनाम, कोलंबिया, इथियोपिया और इंडोनेशिया

यून सुक येओल

  • दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को 2024 में सैन्‍य शासन लागू करने के असफल प्रयास के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 

वासे शहर, नाइजीरिया

  • एक सीसा और जस्ता खदान में कार्बन मोनोऑक्साइड रिसाव के कारण कल 33 खनिकों की मौत हो गई। 

थर्मोस्फीयर: जानें महत्व, सीमा और अन्य जानकारी Facts in Brief

Thermosphere layer Facts in Brief
थर्मोस्फीयर पृथ्वी के वायुमंडल की चौथी परत है। यह लगभग 80 किमी से शुरू होकर 500–600 किमी या उससे अधिक ऊँचाई तक फैली होती है।थर्मोस्फीयर (या ऊपरी वायुमंडल) 85 किलोमीटर (53 मील) से ऊपर की ऊँचाई वाला क्षेत्र है, जबकि ट्रोपोपॉज़ और मेसोपॉज़ के बीच का क्षेत्र मध्य वायुमंडल ( स्ट्रैटोस्फियर और मेसोस्फीयर ) है जहाँ सौर UV विकिरण का अवशोषण 45 किलोमीटर (28 मील) की ऊँचाई के पास अधिकतम तापमान उत्पन्न करता है और ओजोन परत का कारण बनता है। 
थर्मोस्फीयर सूर्य के विकिरण को अवशोषित करती है, जिससे यह बहुत गर्म हो जाती है। 

मेसोस्फीयर के ऊपर बहुत ही दुर्लभ हवा की परत को थर्मोस्फीयर कहा जाता है। सूर्य से आने वाली उच्च-ऊर्जा एक्स-रे और यूवी विकिरण थर्मोस्फीयर में अवशोषित हो जाते हैं, जिससे इसका तापमान सैकड़ों या कई बार हज़ारों डिग्री तक बढ़ जाता है। हालाँकि, इस परत में हवा इतनी पतली होती है कि यह हमें बर्फीली ठंड लगती है! कई मायनों में, थर्मोस्फीयर वायुमंडल के एक हिस्से की तुलना में बाहरी अंतरिक्ष की तरह अधिक है।



थर्मोस्फीयर क्या है?

थर्मोस्फीयर पृथ्वी के वायुमंडल की चौथी परत है। यह लगभग 80 किमी से शुरू होकर 500–600 किमी या उससे अधिक ऊँचाई तक फैली होती है।

“थर्मो” शब्द का अर्थ है — ऊष्मा (Heat) और “स्फीयर” का अर्थ है — परत या क्षेत्र।अर्थात, थर्मोस्फीयर वह परत है जहाँ तापमान बहुत अधिक होता है। इस परत में तापमान ऊँचाई के साथ बढ़ता है।

थर्मोस्फीयर की प्रमुख विशेषताएँ


उच्च तापमान – इस परत में तापमान 1500°C या उससे भी अधिक हो सकता है।
हवा बहुत पतली – यहाँ वायु अणु बहुत कम होते हैं।
ऑरोरा की घटना – उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव पर दिखाई देने वाली रंगीन रोशनी (Aurora) इसी परत में बनती है।
अंतरिक्ष स्टेशन का स्थान –
International Space Station इसी परत में पृथ्वी की परिक्रमा करता है।
उपग्रहों की गति – कई कृत्रिम उपग्रह इसी क्षेत्र में घूमते हैं।

क्षोभ मंडल (Troposphere)

  • यह पृथ्वी के वायुमंडल की सबसे निचली परत है जिसमें  बादल, बर्फ, बारिश की घटनाएं होते हैं।
  • ट्रोपोस्फीयर में वायुमंडल के सभी वायु और जल वाष्प (जो बादलों और वर्षा का निर्माण करते हैं) का लगभग 75% होता है।
  • क्षोभमंडल समुद्र तल से लगभग 10 किमी (6.2 मील) तक फैला हुआ है।

वडुवूर पक्षी अभयारण्य

  •  हमारे वायुमंडल और बाहरी अंतरिक्ष के बीच की अनुमानित सीमा, जिसे कार्मन रेखा के रूप में जाना जाता है, थर्मोस्फीयर में लगभग 100 किमी की ऊँचाई पर है।
  •  कई उपग्रह वास्तव में थर्मोस्फीयर के भीतर पृथ्वी की परिक्रमा करते हैं! सूर्य से आने वाली ऊर्जा की मात्रा में भिन्नता इस परत के शीर्ष की ऊँचाई और इसके भीतर के तापमान दोनों पर एक शक्तिशाली प्रभाव डालती है। 
  •  थर्मोस्फीयर का शीर्ष ज़मीन से 500 से 1,000 किमी (311 से 621 मील) ऊपर कहीं भी पाया जा सकता है। 
  • ऊपरी तापमण्डल में तापमान लगभग 500° सेल्सियस (932° फारेनहाइट) से लेकर 2,000° सेल्सियस (3,632° फारेनहाइट) या उससे अधिक तक हो सकता है।
What is the temperature range in the thermosphere?

थर्मोस्फीयर में तापमान की सीमा काफी चरम पर होती है और सौर गतिविधि के आधार पर बदलती रहती है:
सामान्य सीमा: 500°C से 2,000°C (या 932°F से 3,632°F)
उच्च सौर गतिविधि (जैसे सौर फ्लेयर्स) के दौरान: यह 2,500°C (4,532°F) से अधिक हो सकता है.

Thermosphere height

थर्मोस्फीयर पृथ्वी की सतह से लगभग 80 से 700 किलोमीटर (50 से 435 मील) ऊपर तक फैला हुआ है। यह मेसोस्फीयर के ऊपर और एक्सोस्फीयर के नीचे वायुमंडल की परत है।

English Is Easy : Idiom Hot Potato- जाने क्या होता है अर्थ, कैसे बनाएं वाक्य, समझें उदहारण से

Idioms Hot Potato meaning use

"हॉट पोटैटो" एक इडियम है, जिसका इस्तेमाल किसी ऐसी चीज़ के लिए किया जाता है, जिसे कोई नहीं चाहता है. यह अक्सर ऐसे मुद्दों या स्थितियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है,  "हॉट पोटैटो" एक बहुत ही आम इडियम है, जिसका इस्तेमाल कई तरह के संदर्भों में किया जा सकता है. यह एक ऐसा इडियम है, जिसे हर कोई समझता है और इसका इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है.

The phrase' a hot potato' can be understand as a delicate subject which people have different opinions and feel very emotional about. 

Example of use:  We should never ask about anyone's marital status. it can be a hot potato.

जानें Enquiry और Inquiry शब्द के प्रयोग में अंतर

एक मुद्दा या प्रश्न जिसके बारे में लोगों की अलग-अलग राय है और बहुत दृढ़ता से महसूस करते हैं.   आप कह सकते हैं कि  विवादास्पद या जोखिम भरे होते हैं.एक समस्या या स्थिति जिससे निपटना कठिन है और बहुत अधिक असहमति का कारण बनती है

उदाहरण के लिए, अगर कोई पार्टी में किसी ऐसे व्यक्ति के साथ बातचीत करना नहीं चाहता है, जिससे वह सहज नहीं महसूस करता है, तो वह कह सकता है कि वह "हॉट पोटैटो" से बच रहा है. या, अगर कोई कंपनी किसी ऐसे प्रोजेक्ट को नहीं लेना चाहती है, जो बहुत जोखिम भरा है, तो वह कह सकती है कि वह "हॉट पोटैटो" को नहीं पकड़ना चाहती है.

"हॉट पोटैटो" का इस्तेमाल अक्सर बच्चों के खेल में भी किया जाता है, जिसमें बच्चे एक-दूसरे को एक गर्म आलू पास करते हैं. जो बच्चा आलू पास करने से बचता है, वह खेल से बाहर हो जाता है. यह खेल लोगों को एक-दूसरे के साथ बातचीत करने और सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित करता है.

उदाहरण 

  • The issue of controlling to terrorism has become a hot potato in the Pakistan.

आतंकवाद के नियंत्रण  का मुद्दा पाकिस्तान में एक अनसुलझा विषय बनकर रह गया है।

  • The issue of price hike and survival of common people is a hot potato between the two government and opposition.

महंगाई और आम जनता की सर्वाइवल का मुद्दा सरकार और विपक्ष के बीच तकरार  मुद्दा बन चूका है 

  • Corruption is always a hot potato during elections.

चुनावों के समय भ्रष्टाचार हमेशा एक बड़ा विवादित मुद्दा होता है।


  • The abortion issue is a hot potato in American politics.

अबॉर्शन का मुद्दा अमेरिकी पॉलिटिक्स में एक ज्वलंत और विवादित मुद्दा है।

  • The company is trying to avoid taking on any more hot potatoes.

कंपनी और और किसी विवादित विषय को लेने से बचने की कोशिश कर रही है।

  • The teacher dropped the hot potato of discipline to the principal.

टीचर ने डिसिप्लिन का अनुशासन का मुद्दा प्रिंसिपल को थमा दिया।