Born on Monday: सोमवार को जन्में लोगों कि खूबियां जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान, रखें ये नाम

People Born On Monday Traits Monday born people love life

Born on Monday : सोमवार को जन्मे लोगों की सबसे बड़ी खासियत होती है कि वे मेहनती होने के साथ ही जुझारू प्रवृति के होते हैं। इनके स्वामी मून अर्थात चन्द्रमा होता है और चंद्र का स्वाभाव शांत और शीतलता का होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा  एक अद्भुत ग्रह है जो पृथ्वी के बहुत करीब है इसलिए इसका प्रभाव पृथ्वी पर बहुत प्रमुख है। ऐस्टरोलोजी के अनुसार चंद्रमा मन का स्वामी है. यह ग्रह घरेलू जीवन, पारिवारिक संबंधों और आनुवंशिकी को नियंत्रित करता है। चंद्रमा को सोम देवता के रूप में पूजा जाता है और इसे जीवन के सुख-शांति का प्रतीक माना जाता है. प्रसिद्ध ज्योतिष और राशिफल विशेषज्ञ हिमांशु रंजन शेखर से आप सोमवार को जन्म लेने वाले लोगों के चरित्र, स्वास्थ्य, स्वभाव और बहुत कुछ के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

सोमवार को जन्म लेने वाले लोग शांत मस्तिष्क वाले होते है साथ ही संवेदनशील, दयालु, विनम्र, देखभाल करने वाले और मातृभाषा सहित अद्वितीय व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं. ऐसे लोगों में दृढ़ संकल्प शक्ति होती है। एस्ट्रोलॉजी के अनुसार आप जानते हैं कि चन्द्र पृथ्वी के बहुत निकट होता है और यही कारण है कि सोमवार को पैदा हुए लोग तर्कसंगत रूप से भावनात्मक रूप से व्यवहार करते हैं और ऐसे व्यक्ति लगातार मिजाज प्रदर्शित करते हैं और इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय लेना आसान नहीं होता है। 

सोमवार के दिन जन्मे बच्चे का नाम क्या रखना चाहिए

सोमवार के दिन जन्मे बच्चे का नाम क्या रखना चाहिए यह एक  सामान्य सा   सवाल है हर उस पैरेंट के लिए जिनके बच्चों का  सोमवार को हुआ  है.  एस्ट्रोलोजी के अनुसार सोमवार को खास  तौर पर भगवान शिव  और चन्द्रमा का दिन माना जाता है और इस प्रकार से आप अपने बच्‍चे का नाम सप्‍ताह के दिनों पर आधारित नामों पर भी रख सकते हैं। हालाँकि यहाँ आपको सोमवार के दिन जन्मे बच्चे का नाम के लिए कुछ नाम सुझाये गए हैं आपको जो भी नाम पसंद हो, आप उसे चुन सकते हैं।

Born On Tuesday: होते हैं साहसी, जुझारू और जल्दी हार नही मानने वाले

सोमवार को जन्मे बच्चों के नाम 

हिन्दू पञ्चाङ्ग के अनुसार सोमवार को जन्मे लोगों के नाम अक्सर भगवान शिव से जुड़े होते हैं साथ ही सोमवार को चंद्रमा का दिन माना जाता है, और ऐसा मान्यता है कि चंद्रमा भगवान शिव का वाहन है। इसलिए, सोमवार को जन्मे लोगों के नाम अक्सर शिव के नामों या चंद्रमा से संबंधित नामों से लिए जाते हैं। हालाँकि किसी बच्चे के नाम रखने के पीछे बहुत सारे फैक्टर होते हैं जैसे कि राशि, नक्षत्र, धर्म, और परिवार की परंपराआदि. 

रविवार को हुआ है जन्म तो आप होंगे: दृढ इच्छा शक्ति के मालिक

सोमवार को  जन्म लेने वाले बच्चों के नामों के लिए कुछ लोकप्रिय नाम निम्न हो सकते हैं. इनके अलावा, सोमवार को जन्मे लोगों के लिए अन्य नाम भी चुने जा सकते हैं। उदाहरण के लिए, किसी व्यक्ति का नाम उसके जन्म के समय के आधार पर भी रखा जा सकता है। उदाहरण के लिए, यदि कोई व्यक्ति सुबह जल्दी पैदा होता है, तो उसे "उदय" या "प्रभात" जैसे नाम दिया जा सकता है। यदि कोई व्यक्ति शाम को पैदा होता है, तो उसे "शाम" या "सौरभ" जैसे नाम दिया जा सकता है।

नजरिया जीने का: जानें वृक्ष के चिरस्थायी लाभों को समर्पित प्रधानमंत्री का सुन्दर श्लोक 

लड़कों के लिए

  • शिव
  • शंकर
  • चंद्र
  • कार्तिकेय
  • उदय
  • दीप
  • प्रकाश
  • शांत
  • धीरज

लड़कियों के लिए

  • शिवांगी
  • चंद्रिका
  • उषा
  • दीप्ति
  • शीतल
  • शांति
  • प्रज्ञा
  • भावना
  • श्रद्धा

मेहनती के साथ ही जुझारू प्रवृति 

सोमवार को जन्मे लोग बहुत मेहनती होते हैं। ऐसे व्यक्ति कभी भी शांति से रहना पसंद नहीं करते और हमेशा खुद को व्यस्त रखना चाहते हैं। ऐसे लोग समय का सदुपयोग करने में काफी सक्रिय होते हैं और अगर ये अच्छी और सक्रिय प्रवृत्ति के स्वामी हों तो ऐसे लोग जीवन में कई कार्यों को सफलतापूर्वक अपने हाथ में लेकर उन्हें अंजाम तक पहुंचा सकते हैं।

उच्च चरित्र के स्वामी 

सोमवार को जन्मे लोगों की यह विशेषता होती है कि ये उच्च चरित्र के होते हैं और ये अपने चरित्र का बहुत ध्यान रखते हैं। हालांकि जातक विपरीत और विपरीत स्वभाव को जीना पसंद करता है। वासना और भोग जैसे विषयों को ये गलत नहीं समझते लेकिन फिर भी इनके लिए उच्च चरित्र हमेशा महत्वपूर्ण होता है और इसके लिए ये आमतौर पर कोई समझौता पसंद नहीं करते हैं।

धार्मिक/सामाजिक कार्यों में सहभागी

 सोमवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति सामान्यतः धार्मिक प्रकृति के होते हैं, धार्मिक कार्यों एवं पूजा-पाठ में इनकी विशेष रुचि होती है. भले ही ये लंबे समय तक पूजा-पाठ में विश्वास नहीं रखते हों, लेकिन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में ये विशेष रुचि दिखाते हैं।

सुख-दुःख में समान भाव 

ऐसा व्यक्ति सुख हो या दुख दोनों ही स्थितियों में समान रहता है और जल्दी विचलित होना पसंद नहीं करता। सुख की स्थिति में भी ये प्राय: अपने को आडम्बर से दूर ही रखते हैं। साथ ही दु:ख या दुर्दशा की स्थिति में भी ये अपना सम्मान नहीं छोड़ते हैं और जल्दबाजी में किसी के सामने हाथ फैलाना पसंद नहीं करते हैं।

स्वास्थ्य और व्यक्तित्व

ऐसे व्यक्तियों का चेहरा आमतौर पर गोल आकार का होता है। ऐसे लोगों को सेहत को लेकर सर्दी या जुकाम को लेकर विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत होगी। ऐसे लोग सर्दी या जुकाम के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं और उन्हें इससे खास परहेज करने की जरूरत होती है। हल्की सर्दी भी उन्हें परेशान करती है और उन्हें सर्दी या जुकाम हो सकता है। इसके साथ ही सोमवार को जन्में जातकों का शरीर वात और कफ से भरपूर होता है इसलिए इन्हें विशेष ध्यान रखना चाहिए।

========

अस्वीकरण: कृपया ध्यान दें कि लेख में उल्लिखित टिप्स/सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं ताकि आपको उस मुद्दे के बारे में अपडेट रखा जा सके जो आम लोगों से अपेक्षित है. आपसे निवेदन है कि कृपया इन सुझावो को  पेशेवर ज्योतिषीय सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए तथा अगर आपके पास इन विषयों से सम्बंधित कोई विशिष्ट प्रश्न हैं तो हमेशा अपने ज्योतिषी या पेशेवर ज्योतिष/कुंडली सुझाव प्रदाता से अवश्य परामर्श करें।

नजरिया जीने का : संसार सिर्फ आपके लिए नही बनी है, परिस्थितियों को स्वीकार करना सीखें


नजरिया जीने का Inspiring thoughts: संसार सिर्फ आपके लिए नही बनी है, परिस्थितियों को स्वीकार करना सीखें

नजरिया जीने का : परिस्थितियों से सामना करना एक महत्वपूर्ण जीवन कौशल है और इनसे निबटने का सबसे अच्छा उपाय है कि आप इन्हे स्वीकार करें और उनसे डरने की बजाय उनका सामना करने का निर्णय लें। आप इन विपरीत परिस्थितियों को ऐसे लें कि यह हमें कठिन समय में भी धैर्य और दृढ़ता बनाए रखने में मदद करता है। परिस्थितियों से सामना करना सीखने के लिए आप कुछ टिप्स की मदद ले सकते हैं:

परिस्थिति को स्वीकार करें। सबसे पहले, हमें यह स्वीकार करना होगा कि परिस्थिति हमारे नियंत्रण में नहीं है। हम इसे बदल नहीं सकते, लेकिन हम इसका सामना कर सकते हैं.

परिस्थिति को स्वीकार करें। 
सबसे पहले, हमें यह स्वीकार करना होगा कि परिस्थिति हमारे नियंत्रण में नहीं है और इसे बदल तो नहीं सकते, लेकिन इसका सामना कर सकते हैं और इसे आप ।

परिस्थिति का विश्लेषण करें- अगला, हमें परिस्थिति का विश्लेषण करना होगा। हमें यह समझने की कोशिश करनी चाहिए कि यह परिस्थिति कैसे उत्पन्न हुई और इसका हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
एक योजना बनाएं- एक बार जब हम परिस्थिति को समझ लेते हैं, तो हमें एक योजना बनानी चाहिए। हमें यह तय करना होगा कि हम इस परिस्थिति का सामना कैसे करेंगे।
अपनी योजना पर अमल करें- अंत में, हमें अपनी योजना पर अमल करना होगा। हमें धैर्य और दृढ़ता रखनी होगी, भले ही परिस्थिति कठिन हो।
परिस्थितियों से सामना करने के लिए कुछ विशिष्ट तरीके यहां दिए गए हैं:

सकारात्मक दृष्टिकोण रखें- कठिन समय में भी, सकारात्मक दृष्टिकोण रखना महत्वपूर्ण है। इससे हमें धैर्य और दृढ़ता बनाए रखने में मदद मिलेगी।
अपने आप को समर्थन दें। कठिन समय में, अपने आप को समर्थन देना महत्वपूर्ण है। हम ऐसा अपने परिवार, दोस्तों, या किसी पेशेवर सलाहकार से बात करके कर सकते हैं।
स्वस्थ आदतें अपनाएं। स्वस्थ आदतें अपनाने से हमें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रहने में मदद मिल सकती है। इन आदतों में अच्छी नींद लेना, स्वस्थ आहार खाना, और नियमित रूप से व्यायाम करना शामिल हैं।
परिस्थितियों से सामना करना सीखना एक समय लेने वाली प्रक्रिया है। लेकिन, इस कौशल को विकसित करने से हमें जीवन में सफल होने में मदद मिलेगी।

जीवन की खूबसूरती इसके साथ निरंतर घटने वाली प्रत्येक घटनाओं का लुत्फ उठाते हुए जीने में होती है और जब हम इसमें आनंद उठाने किंकला सीख जाते हैं, हमारे लिए जीवन का मायने हीं बदल जाती है।।।।

याद रखें, जीवन में घटनाओं पर आपका नियंत्रण हमेशा नही होती है।।।।पर आप उन घटनाओं से प्रभावित अवश्य होते हैं।।

उठना है तुझे नहीं गिरना है, जो गिरा तो फिर से उठना है,
अब रुकना नहीं इक पल तुझको, बस हर पल आगे बढ़ना है,
राहों में मिलेंगे तूफ़ान कई, मुश्किलों के होंगे वार कई,
इन सबसे तुझे न डरना है, तू लक्ष्य पे अपने जोर दे,
घुट-घुट कर जीना छोड़ दे.
-नरेंद्र वर्मा

अगर आपकी कार की स्टेयरिंग आपके हाथ में हैं और होने वाले किसी एक्सीडेंट के लिए आप खुद को दोष दे सकते हैं और यह स्वाभाविक भी है।।।।अगर गाड़ी की स्टेयरिंग आपके हाथों में है तो आपके साथ होने वाली किसी भी दुर्घटना की जिम्मेदारी से आप कैसे बच सकते हैं।।।।
वो कहते हैं ना, "परिस्थितियां हमेशा तुम्हारे अनुकूल रहे ऐसी आशा नहीं कारों क्योंकि यह संसार सिर्फ तुम्हारे लिए थोड़े ही बना है।"

लेकिन रेल गाड़ी या हवाई जहाज या अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में भी तो हम यात्रा करने को बाध्य होते हैं जहां की स्टेयरिंग हमारे हाथो में नही होती है और फिर दुर्घटना तो कहीं भी होती है।।।


याद रखें दोस्तों, जीवन में घटने वाली प्रत्येक घटनाएं हमें कुछ सीखाने के लिए आती है, बुद्धिमान लोग लेसन लेकर आगे बढ़ जाते हैं।




याद रखें दोस्तों, जीवन एक निरन्तर बहती धारा है। हर दिन अनोखा है और हर काम की अपनी चुनौतियाँ हैं। हमें अपने काम से प्यार करना सीखना चाहिए और इसके हर क्षण का आनन्द लेना चाहिए।
तू छोड़ ये आंसू उठ हो खड़ा,
मंजिल की ओर अब कदम बढ़ा,
हासिल कर इक मुकाम नया,
पन्ना इतिहास में जोड़ दे,
घुट-घुट कर जीना छोड़ दे,
-नरेंद्र वर्मा


नजरिया जीने का: पढ़ें और भी...

रिश्ते खास हैं, इन्हे अंकुरित करें प्रेम से, जिंदा रखें संवाद से और दूर रखें गलतफहमियों से

इमोशनल हैं, तो कोई वादा नहीं करें और गुस्से में हों तो इरादा करने से परहेज करें

स्व-अनुशासन के महत्त्व को समझे और जीवन को बनाएं सार्थक 

रखें खुद पर भरोसा,आपकी जीत को कोई ताकत हार में नहीं बदल सकती



नजरिया जीने का: जानें प्रधानमंत्री द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर शेयर किये गए संस्कृत सुभाषितम का महत्त्व


आज जबकि देश 77  वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, और इस अवसर पर देश ने शानदार आजादी का जश्न मनाया, इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया।

प्रधानमंत्री द्वारा जिस संस्कृत सुभाषितम साझा किया वह इस प्रकार से है-

“पारतन्त्र्याभिभूतस्य देशस्याभ्युदयः कुतः। अतः स्वातन्त्र्यमाप्तव्यमैक्यं स्वातन्त्र्यसाधनम्॥”

>प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“गणतंत्र दिवस हमारी स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है।

पारतन्त्र्याभिभूतस्य देशस्याभ्युदयः कुतः।

अतः स्वातन्त्र्यमाप्तव्यमैक्यं स्वातन्त्र्यसाधनम्॥”

इस श्लोक के माध्यम से प्रधानमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत की स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक शक्तिशाली प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह अवसर राष्ट्र को नई ऊर्जा और प्रेरणा से भर देता है, ताकि हम एक साथ मिलकर राष्ट्र-निर्माण की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें।

इस उक्ति के माध्यम से हमें आजादी और स्वतंत्रता की कीमत बताई गई है जो  हमें सिखाती है कि राष्ट्रीय एकता ही वह शक्ति है जो किसी भी देश को गुलामी से मुक्त कराकर प्रगति के पथ पर ले जा सकती है। 

 इस सुभाषितानि का अर्थ स्पष्ट है कि पराधीनता (गुलामी) से दबे हुए देश का अभ्युदय (प्रगति या उन्नति) कैसे संभव है? इसलिए, स्वतंत्रता प्राप्त की जानी चाहिए और उस स्वतंत्रता को पाने का साधन 'एकता' है।

सुभाषितम कहता है कि एक राष्ट्र जो निर्भर है या अधिकार से वंचित है, वह प्रगति नहीं कर सकता। इसलिए, केवल स्वतंत्रता और एकता को अपने मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में अपनाकर ही राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित की जा सकती है। 

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता 2026: जानें कैसे साबित होगा यह ऐतिहासिक मील का पत्थर


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष सुश्री उर्सुला वॉन डेर लेयेन की ओर से 16वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में इस ऐतिहासिक उपलब्धि की घोषणा के साथ हीं भारत ने दुनिया को दिखा दिया है कि पिछले कुछ सालों से अमल में लाए गए योजनाएं जैसे आत्मनिर्भर भारत, स्टार्टअप की दौड़ आदि महज कागजी घोषणाएं नहीं थी बल्कि दुनिया को भी आकर्षित करने में महती भूमिका निभाई है। आज अगर यूरोपीयन यूनियन को भारत एक बड़े बाजार के रूप में दिख रहा है तो इसके पीछे निश्चित हीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ठोस और दूरगामी नीतियों का योगदान है। 
मुक्त व्यापार समझौता एमएसएमई को नए अवसर प्रदान करेगा और महिलाओं, कारीगरों, युवाओं और पेशेवरों के लिए रोजगार का सृजन करेगा जो एक क्रांतिकारी कदम होगा। जानें इस ऐतिहासिक ट्रीटी की खास बातें-
  • यूरोपीय संघ भारत का 22वां एफटीए भागीदार बना है।
  • सरकार ने 2014 से मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, ईएफटीए, ओमान और ऑस्ट्रेलिया के साथ व्यापार सौदों पर हस्ताक्षर किए हैं और न्यूजीलैंड के साथ व्यापार समझौते की घोषणा की है।
  •  2025 में भारत ने ओमान और यूके के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए और न्यूजीलैंड के साथ व्यापार समझौते के समापन की घोषणा की।
  • भारत और यूरोपीय संघ चौथी और दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं जो वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के 25 प्रतिशत के बराबर हैं और वैश्विक व्यापार का एक तिहाई हिस्सा हैं। 
  • भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता कपड़ा, परिधान, चमड़ा, जूते, समुद्री उत्पाद, रत्न और आभूषण, हस्तशिल्प, इंजीनियरिंग सामान और ऑटोमोबाइल जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों को निर्णायक रूप से बढ़ावा देता है।
  • यूरोपीय संघ के 144 उप-क्षेत्रों (जिसमें आईटी/आईटीईएस, व्यावसायिक सेवाएं, अन्य व्यावसायिक सेवाएं और शिक्षा सेवाएं शामिल हैं) तक भारत की अनुमानित पहुंच भारतीय सेवा प्रदाताओं को बढ़ावा देगी ।





ढाबा स्टाइल राजमा: परफेक्ट रेसिपी, मार्केट का स्वाद पाएं घर पर


राजमा रेसिपी वैसे तो घर में भी सामान्य महिलाएं बनाते हैं तो टेस्ट अच्छी होती है और सच तो यह है कि घर में बना राजमा रेसिपी को लोग और बच्चे बड़े चाव हैं. लेकिन  अक्सर यह लोगों की शिकायत होती है की ढाबा में बने राजमा रेसिपी की स्वाद कुछ अलग होती है. इसके लिए यह जरूरी है कि आप घर में बनाने वाले राजमा को कुछ अलग तरीके से बनाएं।  खास तौर पर बाहर ढाबा में बनने वाले रेसिपी की स्वाद अगर आप चाहते हैं तो उसके लिए आप कुछ चेंज के साथ घर में भी बना सकते हैं इसके लिए जरूरी है कुछ खास इंग्रेडिएंट्स की आप इसे फॉलो करके बाहर ढाबा में बनने वाले राजमा रेसिपी आप घर में भी बना सकते हैं

ढाबा स्टाइल राजमा एक ऐसी रेसिपी है जो आपके खाने में ढाबे जैसा स्वाद लाती है। यहाँ बताए गए तरीके से आप ढाबा के राजमा वाले टेस्ट को घर पर ही तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना आसान है और इसे आप आधा घंटे में तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना जितना आसान है, खाने मे यह उतना ही जबरदस्त है। 


विश्वास  करें, आप इसके टेस्ट मे बाजार या ढाबा मे बजे राजमा का टेस्ट पाएंगे। इसे सही मसालों और धीमी आंच पर पकाकर बनाया जाता है। आइए जानते हैं इसकी परफेक्ट रेसिपी:



सामग्री:

राजमा: 1 कप (रातभर पानी में भिगोए हुए)

प्याज: 2 मध्यम (बारीक कटे हुए)

टमाटर: 3 बड़े (प्यूरी बना लें)

हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)

अदरक-लहसुन पेस्ट: 1 बड़ा चम्मच

घी या मक्खन: 3 बड़े चम्मच

तेल: 1 बड़ा चम्मच

जीरा: 1 छोटा चम्मच

हल्दी पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर: 1 छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटा चम्मच

गरम मसाला: 1 छोटा चम्मच

कसूरी मेथी: 1 बड़ा चम्मच (भुनी और मसलकर)

नमक: स्वादानुसार

धनिया पत्ती: गार्निश के लिए

राजमा मसाला बनाने की विधि

1. राजमा उबालना:

भिगोए हुए राजमा को धोकर प्रेशर कुकर में डालें।

उसमें 4 कप पानी, 1/2 छोटा चम्मच नमक और एक चुटकी हल्दी डालें।

मध्यम आंच पर 4-5 सीटी आने तक पकाएं। (राजमा नरम होना चाहिए।)

2. मसाला बनाना:

एक कढ़ाई में तेल और घी गर्म करें।

इसमें जीरा डालें और चटकने दें।

बारीक कटी हुई प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें।

अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें। भूनें जब तक खुशबू न आ जाए।

अब टमाटर की प्यूरी डालें और मसाले (हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर) डालकर अच्छे से भूनें।

मसाला तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न होने लगे।

3. राजमा और मसाला मिलाना:

उबले हुए राजमा को मसाले में डालें।

साथ में राजमा का पानी (जिसमें उबाला था) डालें।

इसे धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक पकने दें। बीच-बीच में चलाते रहें।

4. तड़का और गार्निश:

गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें। अच्छे से मिलाएं।

2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।

ऊपर से धनिया पत्ती से गार्निश करें।

सर्विंग टिप्स:

इसे चावल, तंदूरी रोटी या पराठे के साथ गरमा-गरम परोसें।

ऊपर से एक चम्मच मक्खन डालकर इसे और स्वादिष्ट बनाएं।


नज़रिया जीने का: साहस या दुःसाहस ? निर्णय की एक गलती, जीवन की बड़ी कीमत


नजरिया जीने का:  अक्सर हम साहस और दुःसाहस  के बीच के फर्क को भूल जाते हैं लेकिन हमें यह देखनी चाहिए कि सच्चा साहस सिर्फ दिखावे में नहीं होता बल्कि उसके लिए हमें समझदारी की भी जरूरत होती है. आप जोखिम ले सकते हैं लेकिन ध्यान रहे की जोश में किया गया निर्णय अक्षर पछतावे को ही आमंत्रित करता है साथ से बिना सोचे समझे लिया गए  जोखिम का फैसला साहस नहीं बल्कि दुःसाहस  कहा जाता है. क्योंकि हर जोखिम जीत नहीं दिलाता है कुछ जोखिम वाले निर्णय आपके लिए नुकसानदेह भी हो सकता है या ध्यान रखें दोस्तों के सच्चा साहस दिखावे में नहीं समझदारी में होता है और बहादुरी का मतलब कभी भी मौत से टकराना नहीं बल्कि सही वक्त का इंतजार करना होता है.

साहस और दुःसाहस में अंतर

साहस और दुःसाहस मे अक्सर हम फर्क  नहीं कर पाते हैं और अज्ञानता के कारण हम अक्सर अपने दुस्साहस को ही साहस समझने  का भ्रम पाल लेते हैं। साहसी व्यक्ति सोच-समझकर कार्य करता है, अपनी क्षमताओं का आकलन करता है और परिणामों की संभावनाओं को समझता है। जबकि दुस्साहस का अर्थ है बिना सोचे समझे जोखिम लेना। 

दुःसाहस को साहस समझने की भूल

अगर साहस और दुस्साहस की बीच के अंतर को समझने में आपको कोई असमंजस है तो विलियम रार्फ के इस कथन को याद रखें-"साहस और दुसाहस में फर्क है कि साहस में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, जबकि दुसाहस में आप मुश्किलों के सामने झुक जाते हैं।"

साहस और दुस्साहस दो शब्द हैं जो अक्सर एक दूसरे के स्थान पर इस्तेमाल किए जाते हैं, लेकिन इनके बीच महत्वपूर्ण अंतर होता है।

जीवन में सही निर्णय

साहस का अर्थ है डर पर विजय प्राप्त करके जो सही है उसे करना। यह एक सकारात्मक गुण है जो हमें चुनौतियों का सामना करने, जोखिम लेने और कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। साहसी व्यक्ति सोच-समझकर कार्य करता है, अपनी क्षमताओं का आकलन करता है और परिणामों की संभावनाओं को समझता है।

सच तो यह है कि साहस का अर्थ है डर पर विजय प्राप्त करके जो सही है उसे करना। यह एक सकारात्मक गुण है जो हमें चुनौतियों का सामना करने, जोखिम लेने और कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। साहसी व्यक्ति सोच-समझकर कार्य करता है, अपनी क्षमताओं का आकलन करता है और परिणामों की संभावनाओं को समझता है।

विवेक और जोखिम

दुस्साहस का अर्थ है बिना सोचे समझे जोखिम लेना। यह एक नकारात्मक गुण है जो हमें खतरनाक परिस्थितियों में डाल सकता है और हानिकारक परिणामों का कारण बन सकता है। दुस्साहसी व्यक्ति आवेश में कार्य करता है, अपनी सीमाओं को अनदेखा करता है और संभावित खतरों को कम आंकता है।

अंतर को समझने के लिए कुछ बिंदु:

उद्देश्य: साहस का उद्देश्य सही काम करना होता है, जबकि दुस्साहस का उद्देश्य रोमांच या उत्तेजना प्राप्त करना होता है।

सोच: साहसी व्यक्ति सोच-समझकर कार्य करता है, जबकि दुस्साहसी व्यक्ति आवेश में कार्य करता है।

जोखिम मूल्यांकन: साहसी व्यक्ति अपनी क्षमताओं और परिस्थितियों का आकलन करता है, जबकि दुस्साहसी व्यक्ति जोखिमों को कम आंकता है।

परिणाम: साहस सकारात्मक परिणामों की ओर ले जाता है, जबकि दुस्साहस नकारात्मक परिणामों का कारण बन सकता है।

उदाहरण:

साहस: एक अग्निशामक जलती हुई इमारत में घुसकर लोगों को बचाता है जो निश्चित ही एक प्लैनिंग और स्ट्रैटिजी के साथ किया जाने वाला रूटीन वर्क है । 

दुस्साहस: एक व्यक्ति बिना तैयारी के खतरनाक पहाड़ी पर चढ़ने का प्रयास करता है जिसमे प्लैनिंग कि नहीं बल्कि किसी आवेश और अनावश्यक जोश की  पूत होती है 

साहस और दुस्साहस में स्पष्ट अंतर है। साहस एक सकारात्मक गुण है जो हमें चुनौतियों का सामना करने और सही काम करने के लिए प्रेरित करता है, जबकि दुस्साहस एक नकारात्मक गुण है जो हमें खतरनाक परिस्थितियों में डाल सकता है।


"साहस उस लक्ष्य को प्राप्त करने की क्षमता है जो हमें डर से अधिक महत्वपूर्ण लगता है।" - अरिस्टोटल।

"दुसाहस उसे कहते हैं जब आप अपनी मनोबल से हार मान लेते हैं, साहस उसे कहते हैं जब आप दुसरी बार कोशिश करते हैं।" - डेल कार्नेगी।

"जीवन में साहस दिखाने का अर्थ यह नहीं है कि हमे कभी डर नहीं लगता, बल्कि यह है कि हम अपने डर के बावजूद आगे बढ़ते हैं।" - नेल्सन मंडेला।

Republic Day Parade : जब काशी विश्वनाथ धाम पर आधारित उत्तर प्रदेश की झांकी को किया गया सर्वश्रेष्ठ घोषित, जाने खासियत

Republic Day Parade 2022 : Uttar Pradesh Tableau Best in State Category
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और अन्य संगठनों की झांकियो का मार्च हर साल होता है। गुणवत्ता और प्रस्तुति के आधार पर सर्वश्रेष्ठ झांकी को पुरस्कृत भी किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस वर्ष में काशी विश्वनाथ धाम पर आधारित उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी का अवॉर्ड दिया गया था। 
Republic Day Parade 2022 में सर्वश्रेष्ठ राज्य की झांकी के रूप में उत्तर प्रदेश का चयन, लोकप्रिय पसंद की श्रेणी में महाराष्ट्र की जीत घोषित की गई है. गणतंत्र दिवस परेड 2022 की सर्वश्रेष्ठ झांकी और सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ियों के परिणाम घोषित किए गए हैं। 

 26 जनवरी, 2022 को गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया है। उत्तर प्रदेश की झांकी 'एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम' विषय पर आधारित थी।

सेना के तीनों अंगों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल ( सीएपीएफ)/अन्य सहायक बलों की मार्चिंग टुकड़ियों का प्रदर्शन, विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों से झांकियों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए जजों के तीन पैनलों की नियुक्ति की गई थी।

दूसरा स्थान कर्नाटक को 'पारंपरिक हस्तकला का पालना' पर आधारित झांकी के लिए मिला। 'मेघालय राज्य के 50 साल पूरे और महिलाओं के नेतृत्व वाली सहकारी समितियों और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को श्रद्धांजलि' पर झांकी निकालने के लिए मेघालय को तीसरा स्थान मिला।


भारत का अंटार्कटिका साइंटिफिक एक्सपीडिशन: जानें दक्षिण गंगोत्री, मैत्री और भारती स्टेशन के बारे में

India launches the 41st Scientific Expedition to Antarctica
अंटार्कटिक अर्थात दक्षिणी श्वेत महाद्वीप ने हमेशा से वैज्ञानिकों को आकर्षित किया है। भारतीय वैज्ञानिकों ने भी अपने पास उपलब्ध संसाधनों के सहारे अंटार्कटिक पर अपने दल को खोज के लिए भेजा है। दक्षिणी श्वेत महाद्वीप 1981 में शुरू हुए भारतीय अंटार्कटिक कार्यक्रम ने 40 वैज्ञानिक एक्सपीडिशन पूरे कर लिए हैं, और अंटार्कटिका में तीन स्थायी अनुसंधान बेस स्टेशन बनाए हैं जिनका नाम दक्षिण गंगोत्री (1983), मैत्री (1988) और भारती (2012) है। 

भारत ने दक्षिणी श्वेत महाद्वीप में अपने दल के पहले बैच के आगमन के साथ अंटार्कटिका के लिए 41वें साइंटिफिक एक्सपीडिशन की सफलतापूर्वक शुरुआत किया। 23 वैज्ञानिकों और सहायक कर्मचारियों का पहला जत्था भारतीय अंटार्कटिक स्टेशन मैत्री पहुंचा। चार अन्य बैच जनवरी 2022 के मध्य तक ड्रोमलान फैसिलिटी और चार्टर्ड आइस-क्लास पोत एमवी वैसिलिय-गोलोवनिन का उपयोग करके हवाई मार्ग से अंटार्कटिका में उतरेंगे।

1981 में शुरू हुए भारतीय अंटार्कटिक कार्यक्रम ने 40 वैज्ञानिक एक्सपीडिशन पूरे कर लिए हैं, और अंटार्कटिका में तीन स्थायी अनुसंधान बेस स्टेशन बनाए हैं जिनका नाम दक्षिण गंगोत्री (1983), मैत्री (1988) और भारती (2012) है। वर्तमान में मैत्री और भारती पूरी तरह से चालू हैं। गोवा में स्थित नेशनल सेंटर फॉर पोलर एंड ओशन रिसर्च (एनसीपीओआर), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्थान है जो पूरे भारतीय अंटार्कटिक कार्यक्रम का प्रबंधन करता है।

इस 41वें एक्सपीडिशन के दो प्रमुख कार्यक्रम हैं। पहले कार्यक्रम में भारती स्टेशन पर अमेरी आइस शेल्फ का भूवैज्ञानिक अन्वेषण शामिल है। इससे अतीत में भारत और अंटार्कटिका के बीच की कड़ी का पता लगाने में मदद मिलेगी। दूसरे कार्यक्रम में टोही सर्वेक्षण और मैत्री के पास 500 मीटर आइस कोर की ड्रिलिंग के लिए प्रारंभिक कार्य शामिल है। यह पिछले 10,000 वर्षों से एक ही जलवायु संग्रह से अंटार्कटिक जलवायु, पश्चिमी हवाओं, समुद्री-बर्फ और ग्रीनहाउस गैसों की समझ में सुधार करने में मदद करेगा। आइस कोर ड्रिलिंग ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे और नॉर्वेजियन पोलर इंस्टीट्यूट के सहयोग से की जाएगी। वैज्ञानिक कार्यक्रमों को पूरा करने के अलावा, यह मैत्री और भारती में जीवन समर्थन प्रणालियों के संचालन और रखरखाव के लिए भोजन, ईंधन, प्रावधानों और पुर्जों की वार्षिक आपूर्ति की भरपाई करेगा।

1981 में शुरू हुए भारतीय अंटार्कटिक कार्यक्रम ने 40 वैज्ञानिक एक्सपीडिशन पूरे कर लिए हैं, और अंटार्कटिका में तीन स्थायी अनुसंधान बेस स्टेशन बनाए हैं जिनका नाम दक्षिण गंगोत्री (1983), मैत्री (1988) और भारती (2012) है। वर्तमान में मैत्री और भारती पूरी तरह से चालू हैं। गोवा में स्थित नेशनल सेंटर फॉर पोलर एंड ओशन रिसर्च (एनसीपीओआर), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्थान है जो पूरे भारतीय अंटार्कटिक कार्यक्रम का प्रबंधन करता है।

भारत अंटार्कटिका महाद्वीप को कोविड-19 महामारी से मुक्त और सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है इसलिए भारतीय दल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली में एक सख्त चिकित्सा परीक्षा के बाद अंटार्कटिका पहुंच गया है। इसके अलावा इस दल ने पर्वतारोहण और स्कीइंग संस्थान, आईटीबीपी औली, उत्तराखंड में बर्फ के अनुकूलन और अस्तित्व के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किया है और दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में 14 दिनों के क्वारेनटीन सहित एक कड़े स्वच्छता प्रोटोकॉल का पालन किया है।

सर्दियों में 48 सदस्यों की टीम को छोड़कर, इस दल की मार्च के आखिर में या अप्रैल की शुरुआत में केप टाउन लौटने की उम्मीद है। यह पिछले 40वें अभियान की ओवर विंटर टीम को भी वापस लाएगा। 41वें अभियान का नेतृत्व डॉ. शैलेंद्र सैनी, वैज्ञानिक राष्ट्रीय ध्रुवीय और महासागर अनुसंधान केंद्र (वॉयेज लीडर), श्री हुइड्रोम नागेश्वर सिंह, मेट्रोलॉजिस्ट, इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (लीडर, मैत्री स्टेशन) और श्री अनूप कलायिल सोमन, वैज्ञानिक भारतीय भू-चुंबकत्व संस्थान (नेता, भारती स्टेशन) द्वारा किया जा रहा है।


गणतंत्र दिवस परेड परेड: 75वें वर्ष में भारत ने दुनिया को दिखाया विशेष प्रदर्शन

Republic Day 2022: Whats is Special for 75th Year of Independence
गणतंत्र दिवस परेड :  इस बार गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में संपन्न हो रहा है और इसे पूरे देश में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के रूप में मनाया गया

 ग्रैंड फिनाले और परेड का सबसे उत्सुकता से प्रतीक्षित हिस्सा, फ्लाई पास्ट, पहली बार भारतीय वायु सेना के 75 विमानों / हेलीकॉप्टरों को 'आजादी का अमृत महोत्सव' के हिस्से के रूप में प्रदर्शित करेगा। राफेल, सुखोई, जगुआर, एमआई-17, सारंग, अपाचे और डकोटा जैसे पुराने और वर्तमान आधुनिक विमान/हेलीकॉप्टर राहत, मेघना, एकलव्य, त्रिशूल, तिरंगा, विजय और अमृत सहित विभिन्न संरचनाओं को प्रदर्शित करेंगे।

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद 26 जनवरी, 2022 को 73वां गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन में राष्ट्र का नेतृत्व करेंगे। इस वर्ष के समारोह विशेष हैं, क्योंकि इस बार गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में संपन्न हो रहा है और इसे पूरे देश में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए, रक्षा मंत्रालय ने 26 जनवरी को राजपथ पर मुख्य परेड और 29 जनवरी को विजय चौक पर 'बीटिंग द रिट्रीट' समारोह के दौरान नए कार्यक्रमों की एक श्रृंखला की अवधारणा तैयार की है

रक्षा मंत्रालय  द्वारा जारी सुचना के अनुसार मुख्य परेड के दौरान पहली बार आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों में राष्ट्रीय कैडेट कोर द्वारा 'शहीदों को शत शत नमन' कार्यक्रम का शुभारंभ, भारतीय वायु सेना के 75 विमानों/हेलीकॉप्टरों द्वारा भव्य फ्लाईपास्ट, राष्ट्रव्यापी वंदे भारतम नृत्य प्रतियोगिता के माध्यम से चुने गए 480 नर्तकियों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन, 'कला कुंभ' कार्यक्रम के दौरान तैयार किए गए प्रत्येक 75 मीटर के दस स्क्रॉल का प्रदर्शन और दर्शकों की बेहतर सुविधा के लिए 10 बड़ी एलईडी स्क्रीन की स्थापना करना शामिल है। प्रोजेक्शन मैपिंग के साथ-साथ 'बीटिंग द रिट्रीट' समारोह के लिए अपने देश में विकसित 1,000 ड्रोन द्वारा एक ड्रोन शो की योजना बनाई गई है।

अतीत से वर्तमान तक: सैनिकों की वर्दी और हथियार क्रमिक विकास को प्रदर्शित करेंगे

मार्चिंग दस्तों का मूल विषय पिछले 75 वर्षों में भारतीय सेना की वर्दी और कार्मिकों के हथियारों के क्रमिक विकास का प्रदर्शन होगा। राजपूत रेजीमेंट की टुकड़ी 1947 की भारतीय सेना की वर्दी पहने हुए होगी और उसके पास .303 राइफल होगी। असम रेजिमेंट 1962 की अवधि के दौरान पहनी गई वर्दी में होगी और उनके पास .303 राइफलें होंगी। जम्मू-कश्मीर लाइट रेजिमेंट 1971 के दौरान पहनी जाने वाली वर्दी में होगी और 7.62 मिमी सेल्फ लोडिंग राइफल के साथ होगी। सिख लाइट रेजिमेंट और सेना आयुध कोर की टुकड़ी वर्तमान में 5.56 एमएम इंसास राइफल के साथ वर्दी में होगी। पैराशूट रेजिमेंट की टुकड़ी भारतीय सेना की नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म पहनेगी, जिसका अनावरण 15 जनवरी, 2022 को किया गया और इसमें 5.56 एमएम x 45 एमएम टैवोर राइफल होगी। (PIB)

Republic Day 2026 जानें गणतंत्र दिवस परेड में आने वाले प्रमुख अतिथियों की लिस्ट-1950 से अबतक

26 जनवरी 2024: जानें  गणतंत्र दिवस परेड  में आने वाले प्रमुख अतिथियों की लिस्ट(1950-2024)

भारत सरकार हर साल एक विदेशी नेता को गणतंत्र दिवस परेड के लिए आमंत्रित करती है। भारत एक स्वतंत्र, संप्रभु और लोकतांत्रिक देश है जिसने 26 जनवरी 1950 को अपना संविधान लागू किया था. भारत के एक गणराज्य बनने की खुशी में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप मनाया जाता है.यह आमंत्रण भारत और उस देश के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए किया जाता है।  भारत में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए 1950 से प्रत्येक वर्ष एक विदेशी गणमान्य व्यक्ति को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता है। 

पिछले वर्ष, 26 जनवरी 2025 को, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो मुख्य अतिथि होंगे।  भारत और इंडोनेशिया के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध सदियों से कायम हैं। इंडोनेशिया एक व्यापक रणनीतिक साझेदार के रूप में, भारत की ऐक्ट ईस्ट नीति और भारत-प्रशांत इलाके के भारत के विज़न का महत्वपूर्ण स्तंभ है।उल्लेखनीय है कि सुबियांतो भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले चौथे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति होंगे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर अतिथियों को बुलाने की परंपरा का आरंभ 1950 मे हुआ था और तब  इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर, इंडोनेशिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम प्रबोवो सुबियांटो 25-26 जनवरी 2025 को भारत के राजकीय दौरे पर आएंगे। राष्ट्रपति प्रबोवो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। उलेखनिय है कि अक्टूबर 2024 में राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद, राष्ट्रपति प्रबोवो का यह पहला भारत दौरा होगा।

इसके पहले 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन मेहमान रहे थे  यह छठी बार था जब कोई फ्रांसीसी नेता गणतंत्र दिवस समारोह में मुथ्य अतिथि रहे थे। इमैनुएल मैक्रों छठे फ्रांसीसी नेता रहे  जो 2024 गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि रहे . फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री जैक्स शिराक ने 1976 और 1998 में दो बार इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.


वर्ष-    अतिथि का नाम-देश

  • 1950-राष्ट्रपति सुकर्णो-इंडोनेशिया
  • 1951-राजा त्रिभुवन बीर बिक्रम शाह-नेपाल
  • 1952-कोई निमंत्रण नहीं
  • 1953-कोई निमंत्रण नहीं
  • 1954-राजा जिग्मे दोरजी वांगचुक-भूटान
  • 1955-गवर्नर-जनरल मलिक गुलाम मुहम्मद-पाकिस्तान
  • 1956-राजकोष के चांसलर आरए बटलर
  • मुख्य न्यायाधीश कोटारो तनाका-यूनाइटेड किंगडमजापान
  • 1957-रक्षा मंत्री जॉर्जी ज़ुकोव-सोवियत संघ
  • 1958-मार्शल ये जियानिंग-चीन
  • 1959-एडिनबर्ग के ड्यूक प्रिंस फिलिप-यूनाइटेड किंगडम
  • 1960-राष्ट्रपति क्लिमेंट वोरोशिलो-सोवियत संघ
  • 1961-क्वीन एलिजाबेथ II-यूनाइटेड किंगडम
  • 1962-प्रधान मंत्री विगो काम्पमैन-डेनमार्क
  • 1963-राजा नोरोडोम सिहानोक-कंबोडिया
  • 1964-चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ लॉर्ड लुईस माउंटबेटन-यूनाइटेड किंगडम
  • 1965-खाद्य एवं कृषि मंत्री राणा अब्दुल हामिद-पाकिस्तान
  • 1966-कोई निमंत्रण नहीं-
  • 1967-राजा मोहम्मद ज़हीर शाह-अफ़ग़ानिस्तान
  • 1968-प्रधान मंत्री एलेक्सी कोसिगिन-सोवियत संघ
  • राष्ट्रपति जोसिप ब्रोज़ टीटो एसएफआर यूगोस्लाविया
  • 1969-बुल्गारिया के प्रधान मंत्री टोडर ज़िवकोव बुल्गारिया
  • 1970-बेल्जियम के राजा बाउडौइन-बेल्जियम
  • 1971-राष्ट्रपति जूलियस न्येरेरे तंजानिया
  • 1972-प्रधान मंत्री शिवसागर रामगुलाम-मॉरीशस
  • 1973-राष्ट्रपति मोबुतु सेसे सेको-ज़ैरे
  • 1974-राष्ट्रपति जोसिप ब्रोज़ टीटो-एसएफआर यूगोस्लाविया
  • प्रधान मंत्री सिरिमावो रतवाटे डायस भंडारनायके-श्रीलंका
  • 1975-राष्ट्रपति केनेथ कौंडा-जाम्बिया
  • 1976-प्रधान मंत्री जैक्स शिराक-फ्रांस
  • 1977-प्रथम सचिव एडवर्ड गिरेक-पोलैंड
  • 1978-राष्ट्रपति पैट्रिक हिलेरी-आयरलैंड
  • 1979-प्रधान मंत्री मैल्कम फ़्रेज़र-ऑस्ट्रेलिया
  • 1980-राष्ट्रपति वैलेरी गिस्कार्ड डी’एस्टाइंग-फ्रांस
  • 1981-राष्ट्रपति जोस लोपेज़ पोर्टिलो-मेक्सिको
  • 1982-राजा जुआन कार्लोस प्रथम-स्पेन
  • 1983-राष्ट्रपति शेहु शगारी-नाइजीरिया
  • 1984-राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक-भूटान
  • 1985-राष्ट्रपति राउल अल्फोन्सिन-अर्जेंटीना
  • 1986-प्रधान मंत्री एंड्रियास पापंड्रेउ-यूनान
  • 1987-राष्ट्रपति एलन गार्सिया-पेरू
  • 1988-राष्ट्रपति जुनियस जयवर्धने-श्रीलंका
  • 1989-महासचिव गुयेन वान लिन्ह-वियतनाम
  • 1990-प्रधान मंत्री अनिरुद्ध जुगनुथ-मॉरीशस
  • 1991-राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम-मालदीव
  • 1992-राष्ट्रपति मारियो सोरेस-पुर्तगाल
  • 1993-प्रधान मंत्री जॉन मेजर-यूनाइटेड किंगडम
  • 1994-प्रधान मंत्री गोह चोक टोंग-सिंगापुर
  • 1995-राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला-दक्षिण अफ्रीका
  • 1996-राष्ट्रपति डॉ. फर्नांडो हेनरिक कार्डोसो-ब्राज़िल
  • 1997-प्रधान मंत्री बासदेव पांडे-त्रिनिदाद और टोबैगो
  • 1998-राष्ट्रपति जैक्स शिराक-फ्रांस
  • 1999-राजा बीरेंद्र बीर बिक्रम शाह देव-नेपाल
  • 2000-राष्ट्रपति ओलुसेगुन ओबासंजो-नाइजीरिया
  • 2001-राष्ट्रपति अब्देलअज़ीज़ बुउटफ्लिका-एलजीरिया
  • 2002-राष्ट्रपति कसाम उतीम-मॉरीशस
  • 2003-राष्ट्रपति मोहम्मद खातमी-ईरान
  • 2004-राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा-ब्राज़िल
  • 2005-राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक-भूटान
  • 2006-किंग अब्दुल्ला बिन अब्दुलअज़ीज़ अल-सऊद[ सऊदी अरब
  • 2007-राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन-रूस
  • 2008-राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी-फ्रांस
  • 2009-राष्ट्रपति नूरसुल्तान नज़रबायेव-कजाखस्तान
  • 2010-राष्ट्रपति ली म्युंग बाक-कोरियान गणतन्त्र
  • 2011-राष्ट्रपति सुसीलो बंबांग युधोयोनो-इंडोनेशिया
  • 2012-प्रधान मंत्री यिंगलक शिनावात्रा-थाईलैंड
  • 2013-भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक-भूटान
  • 2014-प्रधान मंत्री शिंजो आबे-जापान
  • 2015-राष्ट्रपति बराक ओबामा-संयुक्त राज्य अमेरिका
  • 2016-राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद-फ्रांस
  • 2017-क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद-संयुक्त अरब अमीरात
  • 2018-सभी दस आसियान देशों के प्रमुख
  • 2019-राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा-दक्षिण अफ्रीका
  • 2020-राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो-ब्राज़िल
  • 2021-प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ( यात्रा रद्द)-यूनाइटेड किंगडम
  • 2022=
  • 2023-राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी-मिस्र
  • 2024-इमैनुएल मैक्रों -फ्रांस के राष्ट्रपति 

महात्मा गांधी पर सबसे दुर्लभ डाक टिकट संग्रह, जिन्हे आपने पहले कहीं नहीं देखा होगा

भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक महात्मा गांधी 1915 में दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे, जो न केवल उनके जीवन के लिए बल्कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के लिए भी एक महत्वपूर्ण क्षण था। गांधी की वापसी उनकी सक्रियता में एक नए चरण की शुरुआत थी, जो अंततः 1947 में ब्रिटिश शासन से भारत की स्वतंत्रता का कारण बनी।

फिलेटली प्लैनेट को गांधी जी से संबंधित डाक टिकट प्रदर्शित करने पर गर्व है, जो एक साधारण जीवन जीने वाले और नैतिक उपदेशक थे, जिन्होंने अपने नेतृत्व के माध्यम से देश को एक नई दिशा दी।

अहिंसा और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का विश्व प्रशंसित दर्शन वर्तमान समय में अधिक प्रासंगिक है। चरखा, चरखा और खादी के प्रतीकों के माध्यम से, उन्होंने आत्मनिर्भरता और श्रम की गरिमा के संदेश पर जोर दिया। महात्मा गांधी ने स्वच्छता को तीन आयामों के रूप में देखा- स्वच्छ मन, स्वच्छ शरीर और स्वच्छ परिवेश। उनका जीवन सार्वजनिक स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता और पर्यावरणीय स्वच्छता का प्रतीक है।

मोहनदास करमचंद गांधी, जिन्हें बापू के नाम से जाना जाता है और जिन्हें आमतौर पर ‘राष्ट्रपिता’ के नाम से जाना जाता है, धरती पर एक अद्वितीय व्यक्तित्व हैं, जो अपनी सादगी और बेहतरीन विचारों के लिए जाने जाते हैं।

अहिंसा और स्वतंत्रता के पर्यायवाची और कई लोगों के प्रिय महात्मा गांधी, फिलेटली प्लैनेट उन पर जारी किए गए दुर्लभ डाक टिकटों को प्रस्तुत करके उन्हें श्रद्धांजलि देता है।

भारत सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को तेजी से हासिल करना शुरू कर दिया है, जो गांधीजी की जयंती पर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि और सम्मान की अभिव्यक्ति होगी।

पृष्ठभूमि: दक्षिण अफ्रीका में गांधी

गांधी 1893 में एक युवा वकील के रूप में दक्षिण अफ्रीका गए थे। वहां अपने 21 वर्षों के दौरान, उन्होंने अपने राजनीतिक और नैतिक विचारों, विशेष रूप से सत्याग्रह या अहिंसक प्रतिरोध की अवधारणा को विकसित किया। नस्लीय भेदभाव के साथ उनके अनुभव और दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के अधिकारों के लिए लड़ने के उनके प्रयासों ने उनकी रणनीतियों और दर्शन को आकार दिया।

भारत वापसी

गाँधी 9 जनवरी, 1915 को 45 वर्ष की आयु में भारत लौटे। उनके आगमन का स्वागत काफ़ी उत्सुकता और उत्साह के साथ किया गया। दक्षिण अफ़्रीका में बिताए वर्षों ने उन्हें एक प्रसिद्ध व्यक्ति बना दिया था, और भारत में कई लोग यह देखने के लिए उत्सुक थे कि उनके तरीकों और विचारों को ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष में कैसे लागू किया जा सकता है।


उन्होंने कई प्रमुख गतिविधियों और आंदोलनों में भाग लिया, जो भारतीय राजनीति में उनकी भूमिका को परिभाषित करेंगे:

चंपारण और खेड़ा आंदोलन (1917-1918):

गाँधी ने चंपारण (बिहार) और खेड़ा (गुजरात) में किसानों की शिकायतों को दूर करने के लिए सफल अभियान चलाए, जिनका अंग्रेजों द्वारा शोषण किया जा रहा था।

ये आंदोलन महत्वपूर्ण थे क्योंकि वे भारत में सत्याग्रह के पहले प्रमुख अनुप्रयोगों में से थे।

असहयोग आंदोलन (1920-1922):

जलियांवाला बाग हत्याकांड और दमनकारी रौलेट अधिनियम के जवाब में, गांधी ने असहयोग आंदोलन शुरू किया, जिसमें भारतीयों से ब्रिटिश संस्थानों से हटने, विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का आग्रह किया गया।

इस आंदोलन ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण वृद्धि को चिह्नित किया और गांधी के तरीकों के लिए व्यापक समर्थन प्रदर्शित किया।

नमक मार्च (1930):

गांधी का दांडी तक 240 मील का नमक मार्च नमक पर ब्रिटिश एकाधिकार के खिलाफ एक सीधा अभियान था।

सविनय अवज्ञा के इस कृत्य ने अंतर्राष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया और स्वतंत्रता आंदोलन के नेता के रूप में गांधी की भूमिका को और मजबूत किया।

सविनय अवज्ञा आंदोलन:

यह आंदोलन, ब्रिटिश सरकार के कुछ कानूनों, मांगों और आदेशों का पालन करने से इनकार करने की विशेषता रखता है, स्वतंत्रता के संघर्ष में एक और महत्वपूर्ण चरण था। गांधी का अहिंसक प्रतिरोध पर जोर इन प्रयासों की आधारशिला बना रहा।

भगवान हनुमान अष्ट चिरंजीवियों में से एक हैं: पूजा में रखें भगवान हनुमान के गुणों का ध्यान


नजरिया जीने का:  धर्मग्रंथों और मान्यताओं के अनुसार भगवान हनुमान अष्ट चिरंजीवियों में से एक हैं और भगवान श्री राम के प्रबल भक्त हैं। भगवान हनुमान सबसे प्रसिद्ध देवताओं में से एक हैं और ऐसी मान्यता है कि वह आज भी पृथ्वी पर मौजूद हैं। कहा जाता है कि प्रभु हनुमान इस घोर कलयुग मे एक मात्र देवता हैं जो अपने भक्तों के द्वारा कम पूजन पर भी आसानी से उनका कल्याण करते हैं ।

भगवान हनुमान जी व्यक्तित्व की  विशालता 

भगवान हनुमान जी व्यक्तित्व कि विशालता और उनके अनगिनत कारनामों ने हमेशा से दुनिया भर के विद्वानों, विचारकों और पौराणिक कथाओं का केंद्र बिन्दु रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस कलयुग में भगवान हनुमान जिन्हें संकटमोचन भी कहा जाता है, सबसे आसानी से और तत्क्षण हीं, नाममात्र के पूजा से भी अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान राम के साथ हनुमान ने रामायण में एक सारथी की भूमिका निभाई और अपने भक्तों में खास तौर पर पूजनीय हुए। 

भगवान हनुमान केसरी और अंजना के पुत्र हैं और उनका जन्म नाम अंजनेय (अंजना का पुत्र) था, लेकिन जीवन भर उन्हें उनके वीरतापूर्ण कार्यों से प्राप्त नामों से संबोधित किया गया था।

 भक्तगन प्रभु हनुमान की पूजन विभिन्न प्रकार से करते हैं और उनकी प्रसन्नता के लिए हम भगवान हनुमान के शुभ जन्म की पूजा करते हैं। मंगलवार को खास दिन प्रभु हनुमान की पूजा की जाती है। इस दिन भक्तगण प्रभु हनुमान की दिव्यता की पूजा करने के साथ ही मंदिरों में बूंदी और लड्डू चढ़ते हैं। 

भगवान हनुमान की पूजा करने के दो तरीके हैं; पारंपरिक पूजा और हनुमान के गुणों का ध्यान।  

पूजा में रखें पारंपरिक और हनुमान के गुणों का ध्यान

ऐसी मान्यता है कि भगवान इस लोक मे तब तक  तक गुप्त रूप से पृथ्वी पर रहेंगे जब तक भगवान राम का नाम गाया जाएगा, महिमामंडित और स्मरण और पूजा किया जाएगा। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भगवान हनुमान अपने गुरु रामचंद्र के चरण कमलों के प्रति काफी समर्पित रहते हैं और इसलिए प्रभु राम को प्रसन्न करके भी लोग भगवान हनुमान को खुश और प्रसन्न करने के लिए मंदिरों और घरों मे पूजन आयोजित करते हैं। 

हनुमान जयंती : अनुष्ठान

  • सबसे पहले भक्तगन सुबह जल्दी उठकर पवित्र स्नान करें जो कि किसी भी पूजन के आरंभ के लिए प्राथमिक शर्त होती है ।
  •  पूजन स्थल पर या किसी भी पवित्र जगह पर भगवान हनुमान की मूर्ति रखें और देसी घी का दीया जलाएं।
  •  उसके उपरांत भगवान हनुमान के मूर्ति पर लाल फूल चढ़ाएं और हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का जाप करें।
  •  हनुमान मंदिर जाएं और भगवान हनुमान को चोला चढ़ाएं जिसमें - चमेली का तेल, वस्त्र और सिन्दूर शामिल हों।
  • ज्यादातर लोग घर में सुंदर कांड का पाठ कराते हैं।
  •  इस शुभ दिन पर रामायण का पाठ करना भी लाभकारी होता है।


नजरिया जीने का: सेल्फ डिसिप्लिन के महत्व और इसे विकसित करने के टिप्स को जानें

Point Of View : सेल्फ डिसिप्लिन के महत्त्व को समझे, विकसित करने के टिप्स, महत्वपूर्ण कोट्स 
नज़रिया जीने का: आज की तेज़ रफ़्तार और भागदौड़ वाली दुनिया में जहां जीवन की जद्दोजहद में लोगों का अधिकांश समय बीतता है, यह जरूरी है कि हम  आत्म-अनुशासन के महत्व को समझें और खुद पर अनुशासन को लागू करें। आत्म-अनुशासन या स्व-अनुशासन ही वह शक्ति है जो हमें अपनेआप पर को नियंत्रित करने और गलतियों को चेक करने के लिए बाध्य करता है। स्व-अनुशासन हीं वह पद्धति और उपाय है जो हमें अपने सपनों को पूरा करने में सक्षम बनाती है.

आत्म-अनुशासन एक ऐसी व्यवस्था है जहां आप खुद के लिए नियम बनाते भी हैं, उसे इम्प्लमेन्ट भी करते हैं और आपको उसे मोनिटरिंग भी करना होता है। निश्चित हीं, यह आसान नहीं हैं लेकिन विश्वास करें, यह इतना मुश्किल भी नहीं है। वास्तव मे आत्म-अनुशासन हीं वह चीज है जो ऐसी दिनचर्या बनाता है जो समय और संसाधनों का कुशलतापूर्वक प्रबंधन करती है और आपकी व्यस्त जीवनशैली में आराम करने के लिए खाली समय और कुछ अच्छा करने के लिए आपको तैयार भी करती है। 

सेल्फ डिसिप्लिन लाइफ या स्व-अनुशासन एक शक्तिशाली कौशल है जो आपको अपने जीवन में न केवल महत्वपूर्ण लक्ष्य  हासिल करने आपको मदद करता है बल्कि यह आपके जीवनशैली को एक परफेक्ट लाइफस्टाइल में बदल देता है. सेल्फ डिसिप्लिन लाइफ या स्व-अनुशासन ठीक वैसे ही हैं जैसे हम खुद के लिए नियमों को बनाने वाले होते हैं और उसे पालन करने में खुद को मजबूर भी करते हैं. आप कह सकते हैं यह अपने आप में ठीक वैसे ही है जैसे आप नियम निर्माता भी हैं, पालन करने वाले भी हैं और उन्हें मॉनिटरिंग करने वाले भी खुद है. यह आपको सिखाती है कि अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कैसे अपनी इच्छाओं को नियंत्रित करने और अपने सपनों को पूरा करने में सक्षम बनाता है. यदि आप स्व-अनुशासन विकसित करना चाहते हैं, तो भले हीं  शुरू में आपक्को कुछ परेशानी हो लेकिन यह असंभव भी नहीं है. आप इन टिप्स की मदद से इसे लागु कर सकते हैं.

सेल्फ डिसिप्लिन लाइफ या स्व-अनुशासन हमारे जीवन में इतना महत्वपूर्ण है जिसके माध्यम से हम बिना किसी अतिरिक्त मोटिवेशनल डोज़ लिए हम अपने जीवन की सार्थकता को साबित कर सकते हैं. सेल्फ डिसिप्लिन लाइफ या स्व-अनुशासन का महत्त्व हमारे जीवन में ठीक ऐसा ही है जैसे कि हमारे शरीर के लिए हवा की जरुरत होती है वैसे ही हमें इस अपने जीवन का अभिन्न अंग की तरह बनाकर अपने साथ रखना होगा. 

आत्म-अनुशासन जीवन का अभ्यास आपको वह करने की क्षमता प्रदान करता है जो आपके जीवन की सार्थकता और सम्पूर्णता को प्राप्त करने में सहायता करती है. क्योंकि आप जानते हैं कि आप अपने मन में किसी भी सपने को प्राप्त करना सीख सकते हैं ... इसलिए जीवन में आत्म अनुशासन के लिए जरुरी पांच स्तंभों को हमेशा याद रखें जो आपको जीवन के किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने और जीवन की सम्पूर्णता की और ले जाती है -स्वीकृति, इच्छाशक्ति, कठोर परिश्रम, मेहनती और दृढ़ता।

स्व-अनुशासन को  विकसित करने के टिप्स 

  • अपने लक्ष्यों को निर्धारित करें और उन्हें प्राप्त करने के लिए एक योजना बनाएं.
  • अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प और समर्पण रखें.
  • अपने आप को नियमित रूप से प्रेरित करें और प्रोत्साहित करें.
  • अपने आप को छोटी-छोटी उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत करें.
  • स्व-अनुशासन एक जीवन भर की यात्रा है, लेकिन यह एक यात्रा है जो आपको अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल करने में मदद कर सकती है. इसलिए, आज ही स्व-अनुशासन विकसित करना शुरू करें और अपने सपनों को पूरा करें.


सेल्फ डिसिप्लिन लाइफ या स्व-अनुशासन: महत्वपूर्ण कोट्स 
  • "सफलता का रहस्य स्व-अनुशासन है." - एलेन वार्क
  • "स्व-अनुशासन ही वह शक्ति है जो आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम बनाती है." - लाओ त्ज़ू
  • "स्व-अनुशासन ही वह कौशल है जो आपको अपनी इच्छाओं को नियंत्रित करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम बनाता है." - ब्रूस ली
  • "स्व-अनुशासन ही वह शक्ति है जो आपको अपने जीवन को नियंत्रित करने और अपने सपनों को पूरा करने में सक्षम बनाती है." - नेपोलियन हिल
  • "स्व-अनुशासन ही वह नींव है जिस पर आप अपने जीवन का निर्माण कर सकते हैं." - विलियम जेम्स

आत्म-अनुशासन आपके जीवन के हर प्रयास में बनने वाला अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण कारक है..जो न केवल आपके जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है..बल्कि यह भ्रम की स्थिति में भी आपके जीवन को हमेशा सही रास्ते पर लाता है और यह हमारे जीवन में क्या करना है और क्या नहीं करना है के बीच की रेखा का सीमांकन करता है।

 दैनिक जीवन में आत्म-अनुशासन वह फैक्टर  है जो आपको अपने आवेगों, भावनाओं, प्रतिक्रियाओं और व्यवहारों को नियंत्रित करने के लिए बाध्य  करता है। अपने जीवन में आत्म-अनुशासन के महत्व को नियंत्रित करें और समझें. यह आपको अल्पकालिक संतुष्टि के बदले दीर्घकालिक संतुष्टि और लाभ के बारे में सोचने के लिए परिपूर्ण बनाएगा।