English is Easy: जानें Enquiry और Inquiry शब्द के प्रयोग में अंतर और सामान्य गलतियां


Enquiry और lnquiry इंग्लिश में प्रयोग होने वाले बहुत हीं महत्वपूर्ण शब्द हैं यह और बात है कि हम इनको एक हीं शब्द समझने की गलती कर बैठते हैं. अगर आप डिस्टिंक्शन ऑफ वर्ड के पॉइंट ऑफ व्यू से देखेंगे तो आप समझ सकते हैं कि दोनों शब्दों की अपनी है और इससे आप अंग्रेजी के कॉमन एरर पर कमांड कर सकते हैं. तो आइए जानते है Enquiry और lnquiry में क्या है बेसिक डिफरेंस.


इन्क्वायरी (Enquiry) और इनक्वायरी (lnquiry) में अंतर

इन्क्वायरी (Enquiry) एक नाउन है, जिसका मतलब है जानकारी मांगना या ऑफिशियल इन्वेस्टिगेशन करना। यह 'इनक्वायरी (lnquiry) ' वर्ब से जुड़ा है, जिसका मतलब है जानकारी मांगना या किसी की इन्वेस्टिगेशन करना।
मैंने अपने ब्लड टेस्ट के रिज़ल्ट के बारे में पूछने के लिए डॉक्टर को फ़ोन किया।


कांग्रेस ने बड़े बैंकों द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग की इन्वेस्टिगेशन शुरू की।
डिटेक्टिव ने वादा किया कि वह डकैतियों के बारे में कुछ पूछताछ करेगा।

Enquiry" और "Inquiry" शब्द वैसे तो अक्सर एक-दूसरे की जगह इस्तेमाल किए जाते हैं, लेकिन इनके बीच थोड़ा अंतर और उपयोग का फर्क अमेरिकन और ब्रिटिश अंग्रेजी भाषाओं में पाई जाने वाली अंतर के कारण भी पाया जाता है. 


Enquiry का सामान्य मतलब होता है पूछना या कोई जानकारी लेना. आप रेलवे काउंटर पर किसी संस्थान के कस्टमर केयर से कुछ पूछताछ करने के लिए इसका प्रयोग कर सकते हैं. वही Inquiry का तात्पर्य ऑफिशियल जांच से संबंधित होता है.
British English
अगर आप ब्रिटिश इंग्लिश पर गौर करेंगे तो वहां Enquiry का मतलब सामान्य पूछताछ के लिए किया जाता है. वहीं Inquiry का प्रयोग किसी ऑफिशियल एवं आधिकारिक जांच के लिए किया जाता है. 
American English 
वहीं अमेरिकन इंग्लिश पर आप गौर करेंगे तो वहां अधिकांशतः Inquiry ही इस्तेमाल होता है. भले ही वह सामान्य जांच हो या ऑफिसियल, Inquiry शब्द कभीन प्रयोग होता है. दूसरे शब्दों में,  "Enquiry" बहुत कम प्रयोग होता है।

Common Mistakes in Use 
दोनों शब्दों के प्रयोग और Distinction of words की जानकारी के अभाव में हम सामान्यतः रिपोर्ट, कोर्ट केस, या सरकारी दस्तावेज़ में लोग कभी-कभी “Enquiry” लिख देते हैं जबकि ऑफिशियल इन्वेस्टिगेशन में हम Inquiry का प्रयोग करते हैं. 

राष्ट्रपति भवन संग्रहालय: इतिहास को कहानी के रूप में दर्शाने वाला संग्रहालय-जानें खास बातें

President Museum to open from January 05

राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान (Amrit Udyan Opening Date)  एक बहुत ही अच्छा और खास डेस्टिनेशन हैं जहां आप पूर्ण रूप से एंजॉय कर सकते हैं. अगर आप फूलों को देखने में रोमांस अनुभव करते हैं तो आप यहां पर कई तरह के रंग-बिरंगे फूलों को देख सकते हैं. आपको बता दें कि अमृत उद्यान में ट्यूलिप और गुलाब के फूलों की कई वैरायटी हैं. अमृत उद्यान को पहले मुगल गार्डन (Mughal Garden) के नाम से जाना जाता था. जिसका नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया गया है. आप भी यहां पर घूमने का प्लान बना सकते हैं. अमृत उद्यान (Amrit Udyan) जाने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं.


राष्ट्रपति भवन संग्रहालय: खास बातें 

लगभग 10,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला राष्ट्रपति भवन संग्रहालय परिसर (आरबीएमसी)  मुख्य तौर पर राष्ट्रपति भवन के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करने के लिए बेहतर तकनीक के साथ तैयार किया गया है जो अद्वितीय है. 


राष्ट्रपति भवन संग्रहालय परिसर (आरबीएमसी) भारतीय स्वतंत्रता, लोकतंत्र और एकता का प्रतीक है।वास्तव में आप  राष्ट्रपति भवन संग्रहालय में उन सभी उपहारों की झलक प्राप्त कर सकते हैं जो  भारत के राष्ट्रपतियों को वर्षों से मिले हैं तथा सभी इस संग्रहालय में संरक्षित है.  इन खूबसूरत  कलाकृतियों के अलावा अन्य भी कई महत्वपूर्ण वस्तुओं को इसमें संभालकर संगृहीत किया गया है जैसे हथियार, फर्नीचर, मूर्तियां, वस्त्र, तस्वीरें, अभिलेखीय सामग्री और भी बहुत कुछ.


मुगल गार्डन भी एक बहुत हीं सुन्दर स्थल है जो पर्यटकों को अपनी खूबसूरती के कारण आकर्षित करता रहा है. 15 एकड़ के विशाल विस्तार में फैले, मुगल गार्डन को अक्सर राष्ट्रपति के महल की आत्मा के रूप में चित्रित किया जाता है. 

मुगल गार्डन अब तक जनता के लिए फरवरी-मार्च के महीनों में आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव उद्यानोत्सव के दौरान ही खोला जाता था, लेकिन मुगल गार्डन, जो राष्ट्रपति भवन के दौरे का तीसरा सर्किट है, अब जनता के लिए खुला रहेगा। राष्ट्रपति भवन संग्रहालय परिसर इतिहास को कहानी के रूप में दर्शाने वाला एक संग्रहालय है जिसमें कला, संस्कृति, विरासत और इतिहास के उत्तम प्रतीकों और अमूल्य कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है।

प्रत्येक साल फरवरी मार्च में राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान (Amrit Udyan Opening Date) खुल जाता है. अमृत उद्यान में पर्यटक कई तरह के रंग-बिरंगे फूलों को देख सकते हैं. अमत उद्यान में ट्यूलिप और गुलाब के फूलों की कई वैरायटी हैं. अमृत उद्यान को पहले मुगल गार्डन (Mughal Garden) के नाम से जाना जाता था. जिसका नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया गया है. आप भी यहां पर घूमने का प्लान बना सकते हैं. अमृत उद्यान (Amrit Udyan) जाने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं. यह सभी दिन खुला रहेगा (सोमवार और सरकारी अवकाश को छोड़कर)। आगंतुक भ्रमण के लिए वेबसाइट्स- https://presidentofindia.nic.inया https://rashtrapatisachivalaya.gov.in/या https://rbmuseum.gov.in/पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
राष्ट्रपति भवन संग्रहालय परिसर इतिहास को कहानी के रूप में दर्शाने वाला एक संग्रहालय है जिसमें कला, संस्कृति, विरासत और इतिहास के उत्तम प्रतीकों और अमूल्य कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है।

Inspiring Thoughts: साहस को अपनाएँ... सफलता की कहानी खुद लिखें..

Inspiring  Thoughts: आपकी प्रसन्ता में छिपा  है जीवन की सफलता का रहस्य.... 

Mahashivratri : जानें शिव को प्रिय क्यों है यह महीना और क्यों करते हैं शिवलिंग पर जलाभिषेक?


Mahashivratri Puja Muhurat:  महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव को जलाभिषेक करने का चलन होता है। भक्तगण भगवान शिवलिंग पर जल के साथ बेलपत्र, भांग और धतूरा को समर्पित करते हैं। भक्तजनों का ऐसा विश्वास है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर का पूजन और जलाभिषेक से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।  तो आइए जानते हैं कि इस सावन मे  पहला सोमवार कब पड़ेगा और जानिए पहले सावन सोमवार का शुभ मुहूर्त क्या है। 

क्यों करते हैं शिवलिंग पर जलाभिषेक?

ऐसी मान्यता है कि इस महीने के दौरान भगवान शिव ने ब्रह्मांड को बचाने के लिए समुद्र मंथन के दौरान निकले घातक हलाहल विष का सेवन किया था। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान समुद्र से कई दिव्य चीज़ें निकली थीं, लेकिन उनमें हलाहल भी शामिल था, जो एक ख़तरनाक ज़हर था। दुनिया को इसके प्रभाव से बचाने के लिए भगवान शिव ने ज़हर पी लिया और इसे अपने गले में रख लिया, जिससे ज़हर नीला हो गया और उन्हें नीलकंठ नाम दिया गया।

ज़हर के प्रभाव को कम करने के लिए देवताओं ने भगवान शिव को गंगा जल अर्पित किया। माना जाता है कि यह दिव्य घटना श्रावण के महीने में हुई थी। इसलिए, यह महीना शिव भक्ति को समर्पित है और सावन के दौरान उनकी पूजा करना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है।कहा जाता है कि विष के प्रभाव को कम करने के लिए देवताओं ने शिव पर गंगा जल डाला और भक्ति का यह कार्य सावन के दौरान विशेष पूजा और उपवास के माध्यम से जारी रहता है। कहा जाता है कि भगवान शंकर ने उस हलाहल विष को अपने कंठ पर हीं रोककर उसके असर को खतम कर दिया था और इसलिए भगवान शंकर को नीलकंठ भी कहा जाता है। 

सावन सोमवार पूजा विधि (पूजा विधि)

हालांकि सावन के इस पवित्र महीने का हर दिन भगवन शंकर के पूजन के लिए उत्तम माना जाता है और भक्तजन अपने सुख और  समृद्धि और शांतिपूर्ण जीवन के लिए भगवान शंकर से आशीर्वाद मांगने का दिन होता है, लेकिन सावन के सोमवार को भगवान शंकर के व्रत (सोमवार व्रत) के लिए विशेष अवसर माना जाता है।

सावन सोमवार पूजा के लिए सबसे जरूरी है कि खुद को पवित्र करें जिसमें शामिल है तन और मन से पवित्र होना। इसके लिए वैसे तो आप विभिन्न पूजा कि पुस्तकों से मदद ले सकते हैं, हालांकि आप निम्न स्टेप्स को अपनाकर सावन सोमवार का व्रत कर सकते हैं। 

  • सुबह जल्दी उठें और सूर्योदय से पहले स्नान करें।
  • अपने घर के मंदिर को साफ करें और शिवलिंग पर गंगाजल मिला हुआ जल या दूध चढ़ाएं।
  • भगवान शिव को बेलपत्र, सफेद फूल, धतूरा, भस्म (पवित्र राख) और फल चढ़ाएं।
  • “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें या शिव चालीसा का पाठ करें।
  • पूरे दिन व्रत रखें और शाम को पूजा करने के बाद व्रत तोड़ें।
  • संभव हो तो नज़दीकी शिव मंदिर जाएँ।
 शिव पुराण के अनुसार  सावन के महीने में शिवलिंग पर जल अर्पित करने वाले भक्तजन को विशेष पुण्य मिलता है। इस महीने मे श्रद्धालु पवित्र जल को लेकर पैदल चलकर भगवान शिव को जल अर्पण करते हैं।  शिव पुराण के अनुसार मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शंकर को शीतलता और प्रसन्न करने का माध्यम माना गया है। इसके साथ ही सावन के प्रत्येक सोमवार कि विशेष महता है और ऐसा करने से शिवजी जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
----
अस्वीकरण: कृपया ध्यान दें कि लेख में उल्लिखित टिप्स/सुझाव केवल सामान्य जानकारी है जो विभिन्न सामाजिक और धार्मिक आस्था पर आधारित हैं.ताकि आपको उस मुद्दे के बारे में अपडेट रखा जा सके जो कि आम लोगों से अपेक्षित है. आपसे निवेदन है कि कृपया इन सुझावो को  पेशेवर सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए तथा अगर आपके पास इन विषयों से सम्बंधित कोई विशिष्ट प्रश्न हैं तो हमेशा सम्बंधित एक्सपर्ट से अवश्य परामर्श करें।


Valentine Day Special: दिल को छू लेने वाले ये कोट्स भेजें अपने खास को

Valentine Day Messages Quotes Valentine day 2024 Valentine Week

वैलेंटाइन डे प्यार का त्योहार है और इस दिन प्रेमी अपने पार्टनर को प्रेम का अहसास दिलाने के लिए खास तैयारियां करते हैं । यह दिन दुनिया भर के प्रेमी जोड़ों के लिए बेहद खास होता है जहाँ प्रेमी कपल इस दिन का पुरे साल इन्तजार करते हैं। इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हैं। वे एक-दूसरे को उपहार देते हैं, रोमांटिक डिनर पर जाते हैं, या एक साथ समय बिताते हैं।

वैलेंटाइन डे हमें यह याद दिलाता है कि हमारे जीवन में प्यार कितना महत्वपूर्ण है। यह हमें अपने साथी के प्रति अपना प्यार व्यक्त करने का मौका देता है।

वैलेंटाइन डे को मनाने के कई तरीके हो सकते हैं और यह खास आपके और आपके पार्टनर की समझ और पसंद पर निर्भर करता है। आखिर आप और आपके पार्टनर को एक दूसरे से अधिक कौन समझ सकता है और इसके लिए आप खुद ही तय करें कि अपने साथी के साथ कैसे यादगार शाम बना सकते हैं. इसके लिए आप एक रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं, एक साथ पार्क में घूम सकते हैं, या एक साथ किसी फिल्म देख सकते हैं। आप अपने साथी को एक उपहार दे सकते हैं, या उसे एक प्यारा सा ग्रीटिंग कार्ड लिख सकते हैं।

अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए आप निम्न पंक्तियों की मदद ले सकते हैं जो आपके पार्टनर को आपके लिए और भी खास बनाने में मदद करेंगी. 

1. तुम 

विश्वास मैं कैसे दूँ, 

जीने की हो प्रेरणा हो तुम 

तेरा कोई विकल्प नहीं, 

कुछ पाने का संकल्प हो तुम 

मेरे इच्छाओं की सीमा हो,

अभिलाषाओं का अंत हो तुम. 


वैलेंटाइन डे स्पेशल 2026: जन्मतिथि से जानें अपने साथी का रोमांटिक नेचर और प्यार का अंदाज़

Valentine day birth day and romantic mood of your partner

वैलेंटाइन डे स्पेशल: वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है और आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि जन्म के दिन का प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव और रोमांटिक मूड पर भी पड़ता है। सप्ताह के प्रत्येक दिन का संबंध एक विशेष ग्रह से होता है, जो व्यक्ति के व्यक्तित्व और प्रेम भावनाओं को प्रभावित करता है। आइए जानते हैं कि किस दिन जन्मे लोग रोमांस के मामले में कैसे होते हैं—

निश्चित रूप से वैलेंटाइन डे 2026  के अवसर पर अपने साथी के प्यार और रिश्ते के रुझान को जानना आपके लिए फायदेमंद और सहायक होगा।

शनिवार (Saturday) – गंभीर लेकिन गहरे प्रेमी

शनिवार को जन्मे लोग अपने पार्टनर के साथ रिलेशनशिप के मामले में बहुत ज़्यादा ध्यान रखते हैं। शनिवार को जन्मे लोग अपने निजी रिश्तों में कभी भी धोखा नहीं देते और प्यार करते हैं और पार्टनर की रुचि और महत्व को समझते हैं। आम तौर पर ऐसे लोग अपने जीवनसाथी या पार्टनर को उच्च घराने से लेते हैं जो आलीशान जीवन जीते हैं और हाई प्रोफाइल समाज और पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते हैं।

रविवार (Sunday) – आत्मविश्वासी और आकर्षक प्रेमी

रविवार को जन्मे लोग शर्मीले स्वभाव के होते हैं और अपने पार्टनर के सामने अपने प्यार का इज़हार करने की दिशा में पहला कदम नहीं उठा पाते। चूंकि रविवार को जन्मे लोग भगवान सूर्य के अधीन होते हैं और जाहिर है कि ऐसे लोग अपने अहंकार और स्वाभिमान को अपने जीवन में सबसे पहले तरजीह देते हैं। अहंकारी रवैया और स्वाभिमानी स्वभाव उनके पार्टनर के सम्मान को ठेस पहुंचाने का कारक हो सकता है और इसके परिणामस्वरूप आपसी रिश्तों में विश्वास की कमी होती है। रविवार को जन्मे लोग बाहरी तौर पर शांत रहते हैं लेकिन जब कोई मुद्दा उनके सामने आता है तो वे अपना धैर्य खो देते हैं।

सोमवार (Monday) – संवेदनशील और भावुक प्रेमी

सोमवार को जन्मे लोग अपने पार्टनर के साथ खुशनुमा जीवन जीते हैं। अपने साथी के प्रति देखभाल और प्यार से पेश आना और अपने साथी के प्रति देखभाल और ध्यान देना उनके जीवन का पहला आदर्श वाक्य है। वे अपने साथी के प्रति कोमल स्वभाव और यहां तक ​​कि अपनी बातचीत में नरमी दिखाते हैं। हालांकि ऐसे लोग स्वभाव से शांत रहते हैं, वे स्वतंत्र विचारधारा को प्राथमिकता देते हैं जो उनके रिश्ते में कुछ बाधाएं और भ्रम पैदा करता है। यदि वे अपने बीच के मतभेदों का समाधान ढूंढ लेते हैं तो वैवाहिक जीवन सामंजस्यपूर्ण हो सकता है। ये लोग बेहद इमोशनल, केयरिंग और सच्चे प्रेमी होते हैं साथ हीं अपने पार्टनर की भावनाओं को गहराई से समझते हैं और उन्हें प्राथमिकता देते हैं।

रोमांस में ये कोमलता, मिठास और गहराई पसंद करते हैं तथा कभी-कभी जरूरत से ज्यादा इमोशनल हो सकते हैं, जिससे मूड स्विंग्स हो सकते हैं।

मंगलवार (Tuesday) – जुनूनी और जोशीले प्रेमी

मंगलवार को जन्मे लोग स्वभाव से गुस्सैल होते हैं क्योंकि वे मंगल ग्रह द्वारा शासित होते हैं। क्रोध से भरा स्वभाव और व्यवहार उनके रिश्ते को थोड़ा खट्टा कर देता है जब वे अपने मतभेदों का उचित समाधान खुद ही खोज लेते हैं। ऐसे लोगों को जीवन साथी या दोस्ती के लिए सुंदर/स्मार्ट और आकर्षक साथी मिलते हैं जो उन्हें अपने जीवन में शांति प्रदान करते हैं। हालांकि, क्रोधी स्वभाव उनके रिश्ते में परेशानियां और मतभेद पैदा करता है। हालांकि, मतभेदों के बावजूद, वे इन मुद्दों का उचित समाधान ढूंढ लेते हैं और कुल मिलाकर एक खुशहाल और सुखद जीवन जीते हैं

 बुधवार (Wednesday) – चुलबुले और मज़ेदार प्रेमी

बुधवार को जन्मे लोग सुखद व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। इसके कारण, वे अपने जीवन में एक मित्र के रूप में कई व्यक्तियों को प्रभावित करने की शक्ति रखते हैं, लेकिन वे कभी भी अपने सच्चे साथी को धोखा नहीं देते हैं। इस तथ्य के बावजूद कि बुधवार को जन्मे लोगों के जीवन में कई दोस्त होते हैं, वे व्यक्तिगत मोर्चे पर एक खुशहाल और परिपूर्ण जीवन जीते हैं क्योंकि वे अपने साथी के गौरव को प्यार और सम्मान करते हैं। 

 गुरुवार (Thursday) – वफादार और आध्यात्मिक प्रेमी

गुरुवार को जन्मे लोगों के संबंध गुरुवार को जन्मे व्यक्ति के लिए स्थिरता, विश्वसनीयता और देखभाल व्यक्तिगत और रिश्ते के लिए सबसे सही विशेषण हैं। उनके व्यक्तिगत संबंधों के बंधन में उनकी समझ और आपसी सहयोग होता है जो ऐसे व्यक्तित्वों के लिए स्थिर और खुशहाल जीवन की नींव रखता है। 

शुक्रवार (Friday) – रोमांटिक और आकर्षक प्रेमी

शुक्रवार को जन्मे लोगों के संबंध शुक्रवार को जन्मे लोग शुक्र द्वारा शासित और शासित होते हैं और वे अपने व्यक्तित्व में कई अनूठी विशेषताओं के स्वामी होते हैं। अपने व्यक्तित्व के साथ कई विशेष गुणों के कारण, ऐसे लोगों में लोगों को आसानी से अपना मुरीद बनाने की विशेष कला होती है और निश्चित रूप से यह उनके प्रेम संबंधों को भ्रम और विश्वास की कमी का एक सेट बनाता है। हालांकि पूर्णता और उदार मानसिकता के कारण ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहा, उन्हें विश्वास और विश्वास के साथ अपने रिश्ते की स्थिरता पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

=======

अस्वीकरण: कृपया ध्यान दें कि लेख में बताए गए सुझाव/सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं ताकि आपको इस मुद्दे के बारे में अपडेट रखा जा सके जो आम लोगों से अपेक्षित है और इन्हें पेशेवर सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए/पालन नहीं किया जाना चाहिए। हम अनुशंसा करते हैं और आपसे अनुरोध करते हैं कि यदि आपके पास एस्ट्रोलॉजी संबंधित विषय से के बारे मे कोई विशिष्ट प्रश्न हैं, तो हमेशा अपने पेशेवर सेवा प्रदाता से परामर्श करें।

नजरिया जीने का: सफलता पाना है लक्ष्य तो फिर इन 6 दुर्गुणों का करें पूर्ण त्याग


षड् दोषा: पुरुषेणेह हातव्या भूतिमिच्छिता। निद्रा तन्द्रा भयं क्रोध आलस्यं दीर्घसूत्रता।। 

संस्कृत के इस श्लोक का अर्थ  है  कि जीवन में ऐश्वर्य या उन्नति चाहने वाले पुरुषों को छः दुर्गुणों  पर नियंत्रण रखनी चाहिए या उनका पूर्ण त्याग करनी होगी अन्यथा उनके सफलता में सदा संदेह रहती है. उक्त श्लोक  जिन छः दुर्गुणों की चर्चा  की गई है उनमें शामिल हैं-

 नींद (अधिक सोना), तन्द्रा (उंघना/सुस्ती), भय (डर), क्रोध (गुस्सा), आलस्य (सुस्ती), और दीर्घसूत्रता (किसी काम को टालने या देर करने की आदत).

दोस्तों, भारतीय शास्त्र केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं। प्रस्तुत श्लोक आज के समय में भी उतना ही प्रासंगिक है जितना प्राचीन काल में था।

आज मनुष्य कड़ी मेहनत के बावजूद सफल नहीं हो पाता, क्योंकि उसके मार्ग में ये छह आंतरिक शत्रु खड़े होते हैं।

दूसरे शब्दों में कहें तो यह श्लोक हमें आत्ममंथन के लिए प्रेरित करता है और हमें यह  बताता है कि बाहर की दुश्मनों के अपेक्षा हमें  पहलेअपने भीतरी दोषों को पहचानना और समाप्त करना होगा।

छह दोषों पर एक नजर आप देंगे तो पाएंगे कि यह सभी दुर्गुण किसी भी सफलता में सबसे बड़े बाधा हैं- नींद, नखरे, डर, गुस्सा, आलस्य, दीर्घसूत्र। 

मतलब: जो मनुष्य धन या तरक्की चाहते हैं, उन्हें इन दुर्गुणों को  सदा के लिए त्याग कर देनी चाहिए-– नींद, गुस्सा, भय, तन्द्रा, आलस्य और काम को टालने की आदत.

छह दोष (The Six Vices):

निद्रा (Nidra): अधिक सोना, नींद में समय बिताना. अधिक नींद और सुस्ती व्यक्ति की ऊर्जा, समय और अवसर छीन लेती है। समय पर जागना और सजग रहना ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

तन्द्रा (Tandra): ऊँघना, सुस्ती, निष्क्रियता.

भयं (Bhayam): डर, भय, जिससे आत्मविश्वास कम होता है. भय हमें प्रयास करने से रोकता है। असफलता का डर, लोगों की राय का डर—ये सब विकास के सबसे बड़े अवरोध हैं।

क्रोधः (Krodhah): गुस्सा, जो स्वभाव और चरित्र पर बुरा असर डालता है. क्रोध बुद्धि का नाश करता है। गुस्से में लिया गया एक निर्णय वर्षों की मेहनत पर पानी फेर सकता है।

आलस्यं (Aalasya): आलस्य, जो लक्ष्य प्राप्ति में सबसे बड़ी कमजोरी है.आलस्य व्यक्ति को सपनों से दूर कर देता है। जो आज टालता है, वह कल पछताता है। 

दीर्घसूत्रता (Deerghasutrata): काम को टालने की आदत, जल्दी होने वाले काम में भी देर लगाना (procrastination). 

यह संक्षेप में हमें बताता है कि:

आलस्य और निद्रा अधिक मात्रा में होने से काम में बाधा आती है।

तन्द्रा से शरीर और मन सुस्त हो जाते हैं।

भय और क्रोध मन को कमजोर और अनियंत्रित बनाते हैं।

अधिक सोच-विचार (दीर्घसूत्रता) से निर्णय लेने में बाधा होती है। आज का काम कल पर छोड़ना, सफलता को हमेशा दूर ही रखता है।

इसलिए, जो व्यक्ति सफल होना चाहता है, उसे इन दोषों को छोड़ना चाहिए।


Born of Saturday: शनिवार को जन्म लेने वालों की खास खूबियाँ – जाने महान लोगों के उदाहरणों से

Add caption
Born on Saturday:

जैसा कि आप जानते हैं, हफ़्ते में सात दिन होते हैं और हर दिन का एक रूलिंग प्लैनेट होता है। हिंदू कैलेंडर और एस्ट्रोलॉजी के अनुसार, किसी खास दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति पर उस ग्रह के रूलिंग प्लैनेट का असर होता है। 

यहां हम शनिवार को जन्मे लोगों के बारे में बात करेंगे, इस दिन के देवता भगवान शनिदेव हैं। शनि के असर में लोग बहुत मेहनती होते हैं। क्योंकि शनि की स्पीड धीमी होती है, इसलिए वे अपने गोल को पाने में कामयाब होते हैं, भले ही धीरे-धीरे। मोटिवेटर और एस्ट्रोलॉजर हिमांशु रंजन शेखर से शनिवार को जन्मे लोगों की पर्सनैलिटी के दूसरे पहलुओं के बारे में जानें।

अगर हम बात शनिवार को पैदा हुई मशहूर भारतीय हस्तियों के बारे में करें, तो कई ऐसे विख्यात हस्तियां हैं जिनका जन्म शनिवार को हुआ था. इनमें शामिल हैं राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी (2 अक्टूबर, 1869), दिग्गज गायिका लता मंगेशकर, और अक्षय कुमार, इरफान खान, अनिल कुंबले, परिणीति चोपड़ा और मंदिरा बेदी।



शनिवार को जन्मे लोग दृढ़निश्चयी होने के साथ ही साथ वे मेहनती और जीवन के प्रति सख्त दृष्टिकोण अपनाते हैं। अनुशासन प्रिय तथा बुद्धिमान और पेशेवर होते हैं जिनके लिए जीवन का खास महत्व होता है। एस्ट्रोलॉजी और विज्ञान के अनुसार शनि गृह अपने पथ पर काफी धीमी गति से घूमता है और जाहिर है कि शनिवार को जन्म लेने वाले लोगों पर शनि ग्रह का काफी इन्फ्लुएंस रहते है.  

Famous Personalities Born on Saturday

शनिवार को जन्मे लोगों में कुछ खास खूबियां होती हैं जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं। अगर आप शनिवार को जन्मे मशहूर हस्तियों की खासियतों को देखें, तो यह बात सामने आती है कि ऐसी हस्तियां मानती हैं कि उनके शब्दों की कीमत किसी भी दूसरी चीज़ से ज़्यादा ज़रूरी है। हालांकि ऐसी हस्तियां स्वभाव से थोड़ी आलसी होती हैं, लेकिन वे कड़ी मेहनत में विश्वास करती हैं और अपनी मेहनती स्वभाव और लगन से जीवन में सफलता हासिल करती हैं।

शनिवार को जन्मे जाने-माने लोग

  • जे.के. रोलिंग: लेखिका
  • लियाम हेम्सवर्थ: अभिनेता
  • अक्षय कुमार: भारतीय अभिनेता
  • इरफ़ान खान: भारतीय अभिनेता
  • परिणीति चोपड़ा: भारतीय अभिनेत्री
  • मंदिरा बेदी: भारतीय अभिनेत्री
  • अनिल कुंबले: भारतीय क्रिकेटर
  • इरफ़ान पठान: भारतीय क्रिकेटर
  • गुलज़ार: भारतीय कवि/गीतकार
  • जॉर्ज हैमिल्टन: अभिनेता

अनुशासनप्रिय होते हैं 

वे धीमे होने के साथ  स्थिर, मेहनती, अनुशासित और दूसरों से अलग होते हैं। शनिवार को जन्मे लोगों की सबसे बड़ी विशेषता यह होती है कि वे  बुद्धिमान और व्यावहारिक होते हैं साथ हीं इनके जीवन में सख्त सीमाएँ  और अनुशासनप्रिय होते हैं शनिवार को जन्मे लोग शनि ग्रह के प्रभाव में पैदा होते हैं और जाहिर  है कि उनका जीवन शनि ग्रह के प्रभाव के अनुसार होता है। उनका संघर्ष निरंतर रहता है जो उन्हें मजबूत बनाता है और हर चीज से उबरने के लिए दृढ़ संकल्पित होना होता है अर्थात  उनके जीवन मे संघर्ष लगा रहता है । वे के साथ ही वे अत्यधिक अनुशासित हैं।

मेहनती और धुन का पक्का

शनि के प्रभाव से व्यक्ति काफी मेहनती और धुन का पक्का होता है. भले ही सफलता मिलने में कुछ देरी हो सकती है लेकिन वह व्यक्ति  धीरे-धीरे ही सही, लेकिन अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सफल होते हैं. ये लोग थोड़े गंभीर प्रवृति के होते हैं और खुलने में काफी वक्त ले ले सकते हैं.  लेकिन परिवार के लोगों के साथ इनके संबंधों में कई बार मतभेद देखने को मिलते हैं. शनिवार को जन्मे लोग हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं. वैसे इनका स्वभाव क्रोधी हो सकता है. 


क्रोधी, धैर्य की काफी कमी 
गुस्से पर काबू पाने में अक्सर ये लोग काफी असफल होते हैं और शायद यही वजह है कि इनके अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी काफी काम निभती है. ऐसे जातक अगर अपनी गुस्से पर नियंत्रण करना सीख लें तो जीवन में काफी आगे जा सकते हैं. 






प्यार व्यक्त करने में होते हैं कंजूस
जिन जातकों का जन्म शनिवार को होता है वो सामान्यत:  अंतर्मुखी प्रतिभा के धनी होते है. एकांतप्रिय होने के साथ ही वो अपनी बातों को व्यक्त करने में जल्दीबाजी कभी नहीं करते. यही वजह होता है कि प्रेम के मामलों में भी वो अपने बातों को व्यक्त नहीं कर पाते हैं. अपने प्यार का इजहार करने में काफी विलम्ब करते हैं और चाहते हैं कि  उनका पार्टनर उनके फीलिंग्स को पहचान ले... 

परिस्थितियों के गुलाम नहीं होते 
शनिवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति परिस्थितियों के स्वामी होते हैं और कभी भी उन्हें अपने ऊपर हावी नहीं होने देते.... भले ही उनके जीवन में कितने भी संघर्ष वाले दिन या संकट आये, वे उससे निकलने के लिए सही वक्त का इन्तजार करते हैं और हिम्मत नहीं हारते.... 

दृढ निश्चय के मालिक 
शनिवार को जन्म लेने वाले जातक दृढ इच्छा शक्ति के स्वामी होते हैं और अपने कार्यों को हर हाल में पूरा करना चाहते हैं. अपने लक्ष्य को पाने के लिए संसाधनों की कमी हो तो भी ये इन्हे जुटाने की क्षमता रखते हैं.  जिस किसी क्षेत्र में इन्हे कार्य का अवसर प्रदान की जाए, उसमे हीं ये सफलता के नए सोपान प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं. 

========

अस्वीकरण: कृपया ध्यान दें कि लेख में उल्लिखित टिप्स/सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं ताकि आपको उस मुद्दे के बारे में अपडेट रखा जा सके जो आम लोगों से अपेक्षित है. आपसे निवेदन है कि कृपया इन सुझावो को  पेशेवर ज्योतिषीय सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए तथा अगर आपके पास इन विषयों से सम्बंधित कोई विशिष्ट प्रश्न हैं तो हमेशा अपने ज्योतिषी या पेशेवर ज्योतिष/कुंडली सुझाव प्रदाता से अवश्य परामर्श करें।





वायुशक्ति-26: भारतीय वायु सेना के तेजस, राफेल, जगुआर, मिराज-2000, सुखोई होंगे शामिल


भारतीय वायु सेना 27 फरवरी 2026 को जैसलमेर के पोखरण एयर टू ग्राउंड रेंज में वायुशक्ति-26 अभ्यास में अपनी क्षमता प्रदर्शित करेगी।

वायुसेना युद्धाभ्‍यास में तेजस, राफेल, जगुआर, मिराज-2000, सुखोई-30एमकेआई, मिग-29, हॉक, सी-130जे, सी-295, सी-17, चेतक, एएलएच एमके-IV, मि-17 IV, एलसीएच, अपाचे, चिनूक और रिमोटली पायलेटेड एयरक्राफ्ट सहित युद्धक परिवहन और हेलीकॉप्टर सहित वायुसेना के कई विमान शामिल होंगे। 

अभ्यास में शॉर्ट रेंज लॉइटरिंग मुनिशन्स, आकाश, स्पाइडर और काउंटर अनमैन्ड एरियल सिस्टम्स (सीयूएएस) जैसे उन्नत हथियार प्रणालियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा, जिनमें दिन, शाम और रात में मिशन संचालित किए जाएंगे।

वायुशक्ति-26 ,ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को भी दर्शाएगा, जो हवाई क्षेत्र में प्रभुत्व, लंबी दूरी तक सटीकता से मार करने, बहु-क्षेत्रीय अभियानों और 'आत्मनिर्भर भारत' की परिकल्पना से निर्देशित स्वदेशी प्लेटफार्मों द्वारा निर्णायक प्रभावकारी क्षमता संपन्‍न भारतीय वायु सेना की श्रेष्ठता की पुष्टि करता है।

"अचूक, अभेद्य और सटीक " के मूल मूल्यों से प्रेरित यह अभ्यास, भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा संरचना के एक प्रमुख घटक के रूप में भारतीय वायु सेना की भूमिका की पुष्टि कर राष्ट्र को सुरक्षित रखने के प्रति आश्वस्त कराएगा।


मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना: Facts You Need to Know


वर्तमान में, मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (एमएएचएसआर) परियोजना (508 किमी) जापान सरकार की तकनीकी और वित्तीय सहायता से क्रियान्वयनाधीन है।

  • मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (एमएएचएसआर) परियोजना (508 किमी) गुजरात, महाराष्ट्र राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली से होकर गुजर रही है, जिसमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोईसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद और साबरमती में 12 स्टेशनों की योजना है।
  • 17 नदी पुलों के निर्माण का कार्य सम्पूर्ण गया है। गुजरात में 4 प्रमुख नदी पुलों (नर्मदा, माही, ताप्ती और साबरमती) के लिए कार्य अग्रिम चरण में है और महाराष्ट्र में 4 नदी पुलों में प्रगति पर है। डिपो (ठाणे, सूरत और साबरमती) पर काम जोरों पर है।
  • कुल 12 स्टेशनों में से 8 स्टेशन (वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, आणंद, वडोदरा, अहमदाबाद और साबरमती) पर नींव का काम पूरा हो चुका है। महाराष्ट्र खंड में, 3 स्टेशनों (ठाणे, विरार, बोईसर) पर नींव का कार्य प्रगति पर है और बीकेसी स्टेशन पर खुदाई का कार्य पूरा होने वाला है और बेस स्लैब की ढलाई का कार्य शुरू हो गया है।
  • समुद्र के नीचे सुरंग (लगभग 21 किमी) का काम शुरू हो गया है, जिसमें से महाराष्ट्र में घनसोली और शिल्पफाटा के बीच 4.8 किमी सुरंग पूरी हो चुकी है।
  • वंदे भारत की सफलता के आधार पर, इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) मैसर्स भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) के सहयोग से 280 किमी प्रति घंटे की डिजाइन गति के साथ हाई-स्पीड ट्रेन सेट का डिजाइन और निर्माण कर रही है।

Valentine's Week List 2026: कब से शुरू हो रहा है वैलेंटाइन वीक? जानिए किस दिन मनाया जाएगा कौन सा डे


Valentine Week: Rose Day, Chocolate Day, Propose Day, Promise Day, teddy day, Hug Day and Kiss Day
Valentine's Week List 2026:
 अभिव्यक्ति के लिए प्यार और भावनाओं के अपने अलग-अलग पहलू हैं जिन्हें केवल लव बर्ड्स द्वारा ही समझा जा सकता है. Valentine’s Week सिर्फ कपल्स के लिए नहीं, बल्कि उन सभी के लिए है जो किसी से सच्चा प्यार करते हैं। इस पूरे हफ्ते में कुल 8 खास दिन मनाए जाते हैं, जो प्यार की अलग-अलग भावनाओं को दर्शाते हैं। यह सप्ताह हमें सिखाता है कि प्यार जताना, उसे समझना और निभाना कितना ज़रूरी है। फरवरी के महीने की शुरुआत में एक तरह का उत्साह होता है हवा में प्यार की भावना और विशेष रूप से लव बर्ड्स के दिलों में. 
वेलेंटाइन वीक मनाने का यही कारण है और इस प्रकार वेलेंटाइन वीक की पूरी डेट शीट को जानें जिसमें रोज़ डे, चॉकलेट डे, प्रपोज़ डे, प्रॉमिस डे, टेडी डे, हग डे और किस डे जैसे दिन शामिल हैं।

नजरिया जीने का: जाने किस दिन पैदा लोग होते हैं ज्यादा रोमांटिक और केयरिंग
 वेलेंटाइन डे 2025  डेट शीट के अनुसार, ये दिन 7 फरवरी से शुरू होते हैं और प्यार के दिन के साथ समाप्त होते हैं, जिसका बहुप्रतीक्षित. वेलेंटाइन डे 14 फरवरी को है। वेलेंटाइन डे 2026 की शुरुआत रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे से होती है और अंत में वैलेंटाइन वीक लिस्ट 2026  का समापन अर्थात 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे।

वैलेंटाइन डे डेट शीट

  1. रोज डे - 7 फरवरी
  2. प्रपोज डे - 8 फरवरी
  3. चॉकलेट डे - 9 फरवरी
  4. टेडी डे - 10 फरवरी
  5. प्रॉमिस डे - 11 फरवरी
  6. हग डे - 12 फरवरी
  7. किस डे - 13 फरवरी
  8. वेलेंटाइन डे - 14 फरवरी
  • 7 फरवरी 2026 – Rose Day: इस दिन गुलाब देकर अपने प्यार का इज़हार किया जाता है क्योंकि लाल गुलाब प्रेम का, गुलाबी अपनापन और पीला दोस्ती का प्रतीक होता है।
  • 8 फरवरी 2026 – Propose Day:  इस दिन लोग अपने दिल की बात सामने रखते हैं और प्यार का प्रस्ताव रखते हैं।
  • 9 फरवरी 2026 – Chocolate Day: सिर्फ  प्यार हीं काफी नहीं है बल्कि रिश्तो की जीवंतता और उन्हें खास बनाने की जरुरत होती है और इसलिए जरुरी है कि आप चॉकलेट देकर अपने प्यार की मिठास को बनाये रखें। 
  • 10 फरवरी 2026 – Teddy Day: प्यार को बनाएं रखने के लिए अपने पार्टनर को गिफ्ट भी देना जरुरी है क्योंकि आपका प्यार आपके गिफ्ट को देखकर हीं तो आपके अहसास को महसूस कर सकता है. इसके लिए जरुरी है कि आप अपने प्यार को टेडी बियर या कोई अन्य गिफ्ट देकर अपनापन जाता सकते हैं. 
  • 11 फरवरी 2026 – Promise Day: वो कहते हैं ना की विश्वास प्रेम की पहली सीढ़ी होती है,  तो इसलिए हीं तो अपने  प्यार के  इस दिन रिश्तों में भरोसे और वादों को मजबूत किया जाता है।
  • 12 फरवरी 2026 – Hug Day: गले लगकर अपने प्यार और सुरक्षा का एहसास कराया जाता है।
  • 13 फरवरी 2026 – Kiss Day:  प्यार को महसूस कराने का सबसे खूबसूरत दिन।
  • 14 फरवरी 2026 – Valentine’s Day: पूरे वैलेंटाइन वीक का सबसे खास दिन, जो प्यार के नाम होता है।

क्या आप जानते हैं, वैलेंटाइन वीक के हर दिन का अपना महत्व है.हर युवा के जीवन का सबसे रोमांचक और बहुप्रतीक्षित दिन एक दूसरे के प्रति प्यार, भावनाओं, सम्मान और समग्र देखभाल की भावना वैलेंटाइन डे की सबसे बड़ी खासियत है। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि वैलेंटाइन डे से पहले पूरा वैलेंटाइन वीक होता है जो हम सभी के लिए बेहद अहम होता है।

वेलेंटाइन वीक की शुरुआत

वेलेंटाइन वीक की शुरुआत संत वेलेंटाइन के सम्मान में भव्य समारोहों के साथ होती है, लेकिन अब इन दिनों उत्सवों ने एक नया अर्थ ले लिया है। यहां वेलेंटाइन वीक के बारे में बताया गया है जिसे रोज, प्रपोज, चॉकलेट, प्रॉमिस, टेडी, हग और किस डे के रूप में मनाया जाता है।

जो लोग प्यार में हैं, उनके पास इस सप्ताह भर चलने वाले उत्सवों को मनाने  कारण है. हाँ, वे विशेष संदेशों और उपहारों के साथ चिह्नित करने के लिए वालवंटाइन सप्ताह के प्रत्येक दिन को मनाते हैं। क्या आपके पास वैलेंटाइन वीक 2019 की तारीखों की सूची है? यदि नहीं, तो चिंता न करें, हम आपके और आपके प्रिय के लिए पूरी तिथि सूची के साथ यहां मौजूद हैं.



रविवार को जन्मे लोग: होते हैं सूर्य के समान तेजस्वी, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मकता से परिपूर्ण


Get all details for borne on Sunday people career nature and more

Born on Sunday: रविवार को जन्मे लोगों की सबसे बड़ी खासियत होती है कि वे हमेशा कुछ अलग ढूंढते रहते हैं और किसी भी आम चीज़ से कभी संतुष्ट नहीं होते। भीड़ में अलग दिखना उनकी सबसे बड़ी चाहत होती है और वे इसके लिए हर संभव उपाय करने  से नहीं हिचकते हैं. वे बहुत क्रिएटिव होते हैं और ज़िंदगी के हर पहलू में दूसरों को लीड करना चाहते हैं।
ज्योतिष शास्त्र की मान्यता के अनुसार रविवार को सूर्य का दिन माना जाता है और आप जानते हैं कि सूर्य सौर्यमंडल के केंद्र में स्थित होता है। रविवार को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का सीधा संबंध सूर्य से होता है और इस दिन पैदा होने वाले लोगों में सूर्य सा तेज होने के मान्यता है। 

पर्सनेलिटी

रविवार को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के पर्सनेलिटी की सबसे बड़ी विशेषता होती है कि ऐसे लोग आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मकता से परिपूर्ण होते हैं. ये लोग ऊर्जावान, उत्साही और महत्वाकांक्षी होते हैं जिनमें स्वाभाविक रूप से नेतृत्व करने की क्षमता होती है. वे रचनात्मक, आशावादी और दृढ़ निश्चयी भी माने जाते हैं.  सूर्य के तरह ऐसे लोग खुद को स्टार मानते हैं और ये लोग बहुत ही क्रिएटिव प्रवृति के होते हैं चाहे वह जीवन के किसी भी प्रफेशन मे  होते हैं।रविवार को जन्मे बच्चे सूर्य के समान तेजस्वी, आत्मविश्वासी और करिश्माई होते हैं. 

 रविवार को जन्मे बच्चे का नाम लिस्ट
हालाँकि जन्म लेने वाले बच्चों के नाम को लेकर माता-पिता ज्यादा उत्सुक होते हैं क्योंकि सभी चाहते हैं कि उनके बच्चों का नाम यूनिक और सबसे अलग हो. जहाँ तक रविवार को जन्म लेने वाले बच्चों के लिस्ट की बात है, हम आपको यहाँ कुछ अनोखे हिंदू लड़कों के नाम और उनके अर्थ दिए गए हैं, जो आपको अपने बच्चों के नाम रखने में सहायक हो सकते हैं. 

  • अद्विक (अद्वितीय), 
  • आरुष (सूरज की पहली किरण), 
  • विहान: 'भोर' या 'नई शुरुआत'
  •  रेयांश (प्रकाश की किरण), 
  • ईशान (भगवान शिव), 
  • अयान (ईश्वर का उपहार), 
  • शौर्य (बहादुरी), 
  • ध्रुव (स्थिर), 
  • ईशान: 'भगवान शिव' का एक नाम।
  • निहार: 'सुंदर धुंध' या 'कोहरा'।
  • समर्थ: 'सक्षम और कुशल'।
  • आरोहण: 'उदय'।
  • ऋषि: 'साधु', 'पवित्र'।

ये लोग आस्थावान होते हैं. इसके अलावा इनके परिजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों से अच्छे संबंध होते हैं.  रविवार को जन्मे ऐसे शानदार व्यक्तित्व वाले लोग हैं बराक ओबामा, बिल क्लिंटन, ड्वेन जॉनसन, मेरिल स्ट्रीप, एम्मा वाटसन, केट ब्लैंचेट, एंजेलिना जोली और जूलिया रॉबर्ट्स। 


रविवार को  जन्मे लड़की के नाम के लिए आप इन नामों पर विचार कर सकते हैं-
आध्या - पहली शक्ति, देवी दुर्गा का नाम
आलिया - ऊंचा, उच्चतम सामाजिक प्रतिष्ठा
आराध्या - पूजा
आरती - प्रार्थना, दिव्य ज्योति
आरोही - एक संगीतमय स्वर, एक राग
आशना - प्रियतम, मित्र
अदिति - देवताओं की माता, स्वतंत्रता, सुरक्षा
अद्विका - अद्वितीय, एक-सी



होते हैं महफिलों की जान

रविवार को जन्मे लोगों को सबसे बड़ी विशेषता होती है कि उनमें व्यक्तित्व मे एक स्वाभाविक करिश्मा होता है जो दूसरों को उनकी ओर आकर्षित करता है और शायद यही वजह होता है कि ऐसे लोग अक्सर पार्टियों और महफिलों की जान होते हैं। अपनी इसी खासियत के कारण वे सुर्खियों में रहना पसंद करते हैं और दूसरों के साथ घुलना-मिलना पसंद करते हैं।


सूर्य की तरह चमकते सितारे 
रविवार को जन्मे लोग सचमुच सूर्य की तरह चमकते सितारे होते हैं। ज्योतिष के अनुसर अलग-अलग दिन के अनुसार जन्‍में लोगों का व्यक्तित्व भी अलग ही होता है और इस प्रकार से तरह रविवार को जन्‍में लोगों की भी कुछ स्पेशल विशेषताएं होती है. ऐसे लोगों पर भगवान सूर्य की कृपा हमेशा बनी रहती है और यही कारण है कि इसलिये इनके जीवन पर सूर्यदेव काफी गहरा असर छोड़ते हैं। 

रविवार को जन्मे बच्चे का नाम क्या रखें
रविवार को जन्म लेने वाले व्यक्तित्व का जीवन सूर्य के समान चमकीला होता है क्योकि आप जानते हैं कि सूर्य रविवार का स्वामी होते हैं. ऐसे लोग जीवन में थोड़े से संतुष्ट कभी नहीं होना चाहते भले ही वह सफलता हीं क्यों नहीं हो.

रविवार को जन्मे बच्चे का नामकरण और उनको उपयुक्त नाम रखने के लिए अक्सर माता पिता उत्सुक और परेशान रहते हैं. हालाँकि नामकरण के पीछे भी सामान्यत:कुंडली और जन्म के समय ग्रहों की स्थिति और घर के अनुसार रखने की परंपरा होती है और सच तो यह है कि बच्चे का नाम रखने में ज्योतिष और परंपरागत फैक्टर की भूमिका महत्पूर्ण होती है. 

इसके साथ हीं  परिवार की पसंद और आपकी खुद की राय भी जरुरी होत्ती है. हालाँकि  जन्म के दिन के आधार पर नाम रखने की परंपरा के अनुसार बच्चे के नाम का चयन भी हो सकता है। आप चाहें तो रविवार को जन्म लेने वाले बच्चों के लिए निम्न नामों को एक सुझाव के तौर पर ले सकते हैं. 

रविवार को जन्मे बच्चे के लिए कुछ नाम 

सूरज: सूरज रविवार का प्रतीक होता है और यह एक पॉवरफुल नाम हो सकता है।
आदित्य: आदित्य भी सूरज के देवता का नाम है और यह एक प्रसिद्ध हिन्दू नाम है।
दिनेश: दिनेश भी सूरज का एक अन्य नाम हो सकता है, जो रविवार के साथ जुड़ा होता है।
आर्यम: यह एक पॉप्युलर हिन्दू नाम है जो सूर्य के रूप में जाना जाता है।

याद रखें कि नाम चुनते समय व्यक्तिगत पसंद और परंपराओं का महत्वपूर्ण होता है, इसलिए यह आपके परिवार और आपके स्वयं के मूड और समर्थन के आधार पर आधारित होना चाहिए।

रविवार को जन्म लेने वाले लोग दूसरों को प्रेरित करते हैं और अपने जीवम वे बहुत सफल होते हैं तथा काफी सफलताएं  हासिल करते हैं. रविवार को जन्म लेने वाले लोगों का जीवन बहुत खुशहाल और सफल होता है. वे दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत होते हैं और हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं. वे अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल करते हैं और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाते हैं.

Sunday को जन्म लेने वाले लोग अपने क्रिएटिव के बदौलत काफी नाम कमाते हैं और जीवन के हर क्षेत्र में सफल होते हैं. 


नेतृत्व की क्षमता 
रविवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति सूर्य के गुणों से युक्त होते हैं और वे भीड़ का हिस्सा शायद ही बनकर रहें. वे हमेशा नेतृत्व करने का हौसला रखते है. ऐसे जातक जातक किसी की अधीनता स्वीकार नहीं करना चाहते हैं और न हीं किसी के अंदर  कार्य करना पसन्द करते हैं. ये अपना रास्ता खुद बनाना चाहते हैं और इसमें अक्सर सफल भी होते हैं. ये अच्छे व्यवस्थापक और कठोर नियम कानून में रहने के अभ्यस्त होते हैं. 

सुन्दर नेत्र और आकर्षक व्यक्तित्व का स्वामी 
रविवार को जन्मे व्यक्ति सुन्दर नेत्रों वाले तथा आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक होते हैं. अपने इष्ट देव भगवान् सूर्य के तरह गंभीर व्यक्तित्व वाले होते हैं. अपने आकर्षक छवि जिसमे इनके व्यक्तित्व और बोलने की कला और दूसरे खूबियों  के कारण अन्य लोगों को शीघ्र ही अपनी ओर आकर्षित कर लेते है.

स्वाभिमानी अपमान स्वीकार नहीं 
रविवार को जन्मे लोगों के लिए स्वाभिमान और आत्म सम्मान की भूख अधिक होती है. यह अपने आत्म-सम्मान और अपने सम्मान के लिए हर प्रकार की कुर्बानी  के लिए तैयार रहते हैं. अपने रिश्तों के साथ हीं साथ अपने वातावरण के प्रति जहाँ ये रहते हैं, बेहद संवेदनशील होते है. किसी की अप्रिय या कड़वी बातों को भूलना इनके लिए आसान नहीं होता है और ये उसे अक्सर काफी दिनों तक भूल नहीं पाते हैं. 

घूमने का शौक़ीन 
रविवार को जन्मे जातक घूमने-फिरने के शौक़ीन होते हैं और एक जगह शायद ही स्थिर रहना चाहें. मजबूरी  के कारण उन्हें ऐसा करना पड़े तो और बात है लेकिन स्वाभाव से ये घूमने के काफी शौक़ीन होते हैं और उसे पूरा भी करते हैं. 

स्पष्ट बोलने वाले और निश्चल 
रविवार को जन्मे व्यक्ति सामान्यत स्पष्ट बोलने वाले होते हैं और स्टेट फॉरवर्ड संबंधों में विश्वास करते हैं. न्यायप्रिय होते हैं लेकिन  बल पूर्वक न्याय हासिल करना अपना धर्म समझते हैं. हालाँकि ये स्वभाव से  निश्छल होते हैं और दूसरों का अहित सोच नहीं सकते हैं. 

अनुशासन युक्त जीवन 
रविवार को जन्मे जातकों में अनुशासन की भावना सर्वोपरि होती है और ये लोग खुद पर भी अनुशासन लागु करने में आगे रहते हैं. सफलता कहाँ तक मिलती है ये दूसरे बातों पर भी निर्भर करती है लेकिन अपनी ओर से अनुशासन में रहने इनकी प्राथमिकता और स्वाभाव होती है. 

महत्वकाँक्षी एवं दृढ इच्छा शक्ति के धनी 
रविवार को जन्में लोग काफी महत्वाकांक्षी होते हैं. जीवन में  ये बड़े-बड़े सपने देखते हैं और उसे पूरा करने के लिए अपनी ओर  से पूर्ण कोशिश भी करते हैं. इनके पास  दृढ इच्छा शक्ति होती है और इसकी मदद से ऐसे जातक अपने उदेश्यों को पूरा करने में जी जान लगा देते हैं और उसे पूरा भी करते है. 

रविवार को जन्म लेने वाले बच्चों के बारे में
आम तौर पर ऐसा माना  जाता है कि रविवार को जन्मे लेने वाला बच्चा आकर्षक,प्रसन्न रहने वाला और बुद्धिमान होता है।  सकारात्मक गुणों से भरपूर होने क्व साथ ही रविवार को पैदा होने बच्चा भाग्यशाली और खुश माना जाता है। 

Tag

========

अस्वीकरण: कृपया ध्यान दें कि लेख में उल्लिखित टिप्स/सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं ताकि आपको उस मुद्दे के बारे में अपडेट रखा जा सके जो आम लोगों से अपेक्षित है. आपसे निवेदन है कि कृपया इन सुझावो को  पेशेवर ज्योतिषीय सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए तथा अगर आपके पास इन विषयों से सम्बंधित कोई विशिष्ट प्रश्न हैं तो हमेशा अपने ज्योतिषी या पेशेवर ज्योतिष/कुंडली सुझाव प्रदाता से अवश्य परामर्श करें।

नजरिया जीने का: जानें प्रधानमंत्री द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर शेयर किये गए संस्कृत सुभाषितम का महत्त्व


आज जबकि देश 77  वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, और इस अवसर पर देश ने शानदार आजादी का जश्न मनाया, इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया।

प्रधानमंत्री द्वारा जिस संस्कृत सुभाषितम साझा किया वह इस प्रकार से है-

“पारतन्त्र्याभिभूतस्य देशस्याभ्युदयः कुतः। अतः स्वातन्त्र्यमाप्तव्यमैक्यं स्वातन्त्र्यसाधनम्॥”

>प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“गणतंत्र दिवस हमारी स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है।

पारतन्त्र्याभिभूतस्य देशस्याभ्युदयः कुतः।

अतः स्वातन्त्र्यमाप्तव्यमैक्यं स्वातन्त्र्यसाधनम्॥”

इस श्लोक के माध्यम से प्रधानमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत की स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक शक्तिशाली प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह अवसर राष्ट्र को नई ऊर्जा और प्रेरणा से भर देता है, ताकि हम एक साथ मिलकर राष्ट्र-निर्माण की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें।

इस उक्ति के माध्यम से हमें आजादी और स्वतंत्रता की कीमत बताई गई है जो  हमें सिखाती है कि राष्ट्रीय एकता ही वह शक्ति है जो किसी भी देश को गुलामी से मुक्त कराकर प्रगति के पथ पर ले जा सकती है। 

 इस सुभाषितानि का अर्थ स्पष्ट है कि पराधीनता (गुलामी) से दबे हुए देश का अभ्युदय (प्रगति या उन्नति) कैसे संभव है? इसलिए, स्वतंत्रता प्राप्त की जानी चाहिए और उस स्वतंत्रता को पाने का साधन 'एकता' है।

सुभाषितम कहता है कि एक राष्ट्र जो निर्भर है या अधिकार से वंचित है, वह प्रगति नहीं कर सकता। इसलिए, केवल स्वतंत्रता और एकता को अपने मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में अपनाकर ही राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित की जा सकती है। 

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता 2026: जानें कैसे साबित होगा यह ऐतिहासिक मील का पत्थर


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष सुश्री उर्सुला वॉन डेर लेयेन की ओर से 16वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में इस ऐतिहासिक उपलब्धि की घोषणा के साथ हीं भारत ने दुनिया को दिखा दिया है कि पिछले कुछ सालों से अमल में लाए गए योजनाएं जैसे आत्मनिर्भर भारत, स्टार्टअप की दौड़ आदि महज कागजी घोषणाएं नहीं थी बल्कि दुनिया को भी आकर्षित करने में महती भूमिका निभाई है। आज अगर यूरोपीयन यूनियन को भारत एक बड़े बाजार के रूप में दिख रहा है तो इसके पीछे निश्चित हीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ठोस और दूरगामी नीतियों का योगदान है। 
मुक्त व्यापार समझौता एमएसएमई को नए अवसर प्रदान करेगा और महिलाओं, कारीगरों, युवाओं और पेशेवरों के लिए रोजगार का सृजन करेगा जो एक क्रांतिकारी कदम होगा। जानें इस ऐतिहासिक ट्रीटी की खास बातें-
  • यूरोपीय संघ भारत का 22वां एफटीए भागीदार बना है।
  • सरकार ने 2014 से मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, ईएफटीए, ओमान और ऑस्ट्रेलिया के साथ व्यापार सौदों पर हस्ताक्षर किए हैं और न्यूजीलैंड के साथ व्यापार समझौते की घोषणा की है।
  •  2025 में भारत ने ओमान और यूके के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए और न्यूजीलैंड के साथ व्यापार समझौते के समापन की घोषणा की।
  • भारत और यूरोपीय संघ चौथी और दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं जो वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के 25 प्रतिशत के बराबर हैं और वैश्विक व्यापार का एक तिहाई हिस्सा हैं। 
  • भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता कपड़ा, परिधान, चमड़ा, जूते, समुद्री उत्पाद, रत्न और आभूषण, हस्तशिल्प, इंजीनियरिंग सामान और ऑटोमोबाइल जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों को निर्णायक रूप से बढ़ावा देता है।
  • यूरोपीय संघ के 144 उप-क्षेत्रों (जिसमें आईटी/आईटीईएस, व्यावसायिक सेवाएं, अन्य व्यावसायिक सेवाएं और शिक्षा सेवाएं शामिल हैं) तक भारत की अनुमानित पहुंच भारतीय सेवा प्रदाताओं को बढ़ावा देगी ।